logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ब्रैकिग कैलारस -चिल चिल्लाती धूप में खाद के लिए लाइन में लगे किसानो के लिए ना छाया और नाही पीने के लिए पानी की सुविधा किसान हो रहे हैं परेशान। जिम्मेदार अधिकारियों का नहीं है कोई ध्यान* *ब्रैकिग कैलारस -चिल चिल्लाती धूप में खाद के लिए लाइन में लगे किसानो के लिए ना छाया और नाही पीने के लिए पानी की सुविधा किसान हो रहे हैं परेशान। जिम्मेदार अधिकारियों का नहीं है कोई ध्यान* कैलारस -आज मंगलवार को अनाज मंडी कैलारस में मध्य प्रदेश राज्य सहकारी विपणन संघ मर्या.कैलारस द्वारा ऑनलाइन पर्ची के हिसाब से खाद वितरण तो किया जा रहा है। लेकिन किसानों के लिए वहां पर खाद लेने के लिए, चिल चिल्लाती धूप में खिड़की पर कई घंटा लाइन में लगकर खाद लेने के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। खाद वितरण करने वाले कर्मचारी तो कमरे में पंखों की हवा में बैठे हुए हैं। लेकिन किसानों की चिंता करने वाला कोई नहीं। और सबसे बड़ी बात जिम्मेदार अधिकारियों का इस कोई ध्यान भी नहीं है। और नाही अधिकारीयो द्वारा निरीक्षण किया जा रहा। और वहां पर सबसे बड़ी बात किसानों को खाद के लिए अलग-अलग स्थान पर एवं अलग-अलग खिड़कियों पर चिलचिलाती धूप में घंटो लाइन में खड़ा होकर खाद वितरण किया जा रहा है। एक खिड़की पर किसानों के मशीन में फिंगर लगवाए जाते हैं, और दूसरी खिड़की पर दूसरे स्थान पर किसानों को चिलचिलाती धूप में लाइन खड़े होकर घंटो इंतजार के बाद,पैसा लिया जा रहा है। और उसके बाद तीसरे स्थान खाद गोदाम पर किसान लाइन लगाकर घंटों इंतजार के बाद, तब कहीं जाकर किसान को खाद दिया जा रहा है। किसानो के लिए छाया के लिए नाही कोई टेंट की सुविधा है और ना ही कोई पीने के लिए पानी की सुविधा। और वरिष्ठ अधिकारी द्वारा सरकारी गोदाम पर खाद वितरण के समय पर निरीक्षण भी नहीं किया जा रहा है जिससे किसानों की परेशानियों को समझा जा सके।

1 day ago
user_धर्मेद्र गौड़
धर्मेद्र गौड़
सबलगढ़, मुरैना, मध्य प्रदेश•
1 day ago

ब्रैकिग कैलारस -चिल चिल्लाती धूप में खाद के लिए लाइन में लगे किसानो के लिए ना छाया और नाही पीने के लिए पानी की सुविधा किसान हो रहे हैं परेशान। जिम्मेदार अधिकारियों का नहीं है कोई ध्यान* *ब्रैकिग कैलारस -चिल चिल्लाती धूप में खाद के लिए लाइन में लगे किसानो के लिए ना छाया और नाही पीने के लिए पानी की सुविधा किसान हो रहे हैं परेशान। जिम्मेदार अधिकारियों का नहीं है कोई ध्यान* कैलारस -आज मंगलवार को अनाज मंडी कैलारस में मध्य प्रदेश राज्य सहकारी विपणन संघ मर्या.कैलारस द्वारा ऑनलाइन पर्ची के हिसाब से खाद वितरण तो किया जा रहा है। लेकिन किसानों के लिए वहां पर खाद लेने के लिए, चिल चिल्लाती धूप में खिड़की पर कई घंटा लाइन में लगकर खाद लेने के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। खाद वितरण करने वाले कर्मचारी तो कमरे में पंखों की हवा में बैठे हुए हैं। लेकिन किसानों की चिंता करने वाला कोई नहीं। और सबसे बड़ी बात जिम्मेदार अधिकारियों का इस कोई ध्यान भी नहीं है। और नाही अधिकारीयो द्वारा निरीक्षण किया जा रहा। और वहां पर सबसे बड़ी बात किसानों को खाद के लिए अलग-अलग स्थान पर एवं अलग-अलग खिड़कियों पर चिलचिलाती धूप में घंटो लाइन में खड़ा होकर खाद वितरण किया जा रहा है। एक खिड़की पर किसानों के मशीन में फिंगर लगवाए जाते हैं, और दूसरी खिड़की पर दूसरे स्थान पर किसानों को चिलचिलाती धूप में लाइन खड़े होकर घंटो इंतजार के बाद,पैसा लिया जा रहा है। और उसके बाद तीसरे स्थान खाद गोदाम पर किसान लाइन लगाकर घंटों इंतजार के बाद, तब कहीं जाकर किसान को खाद दिया जा रहा है। किसानो के लिए छाया के लिए नाही कोई टेंट की सुविधा है और ना ही कोई पीने के लिए पानी की सुविधा। और वरिष्ठ अधिकारी द्वारा सरकारी गोदाम पर खाद वितरण के समय पर निरीक्षण भी नहीं किया जा रहा है जिससे किसानों की परेशानियों को समझा जा सके।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • ब्रेकिंग कराहल- श्योपुर जिले की कराहल घाटी में अभी-अभी ट्रैक्टर- ट्राली पलटने का बड़ा मामला सामने आया है। 15 मिनट पहले कराहल घाटी में हुआ खतरनाक एक्सीडेंट। सवारियों से भरी ट्रॉली पलटी कई घायल, कराहल पुलिस मौके पर मौजूद। कई लोगों की ट्राली के नीचे दबे होने की सूचना।लैकिन अभी पुष्टि होना शेष है।
    1
    ब्रेकिंग कराहल- श्योपुर जिले की कराहल घाटी में अभी-अभी ट्रैक्टर- ट्राली पलटने का बड़ा मामला सामने आया है। 15 मिनट पहले कराहल घाटी में हुआ खतरनाक एक्सीडेंट। 

सवारियों से भरी ट्रॉली पलटी कई घायल, कराहल पुलिस मौके पर मौजूद। कई लोगों की ट्राली के नीचे दबे होने की सूचना।लैकिन अभी पुष्टि होना शेष है।
    user_Lokesh shukla
    Lokesh shukla
    कैलारस, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • शहर में बसपा संस्थापक कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर बसपा का सम्मेलन, संगठन मजबूती पर जोर ​हिंडौन बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर शहर में एक भव्य कैडर व कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे बसपा प्रदेश अध्यक्ष सुमरत सिंह जहाजी और पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने कांशीराम के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। शुक्रवार शाम 4:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सुमरत सिंह जहाजी ने कांशीराम के जीवन संघर्ष और बहुजन समाज के उत्थान में उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मान्यवर कांशीराम ने शोषितों, वंचितों और पिछड़ों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक कर देश की राजनीति में एक नई दिशा दी। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन समाज के दबे-कुचले वर्ग को राजनीतिक और सामाजिक पहचान दिलाने में समर्पित कर दिया। इस दौरान बसपा के कई स्थानीय पदाधिकारी और भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    1
    शहर में बसपा संस्थापक कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर बसपा का सम्मेलन, संगठन मजबूती पर जोर
​हिंडौन बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर शहर में एक भव्य कैडर व कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे बसपा प्रदेश अध्यक्ष सुमरत सिंह जहाजी और पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने कांशीराम के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। शुक्रवार शाम 4:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सुमरत सिंह जहाजी ने कांशीराम के जीवन संघर्ष और बहुजन समाज के उत्थान में उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मान्यवर कांशीराम ने शोषितों, वंचितों और पिछड़ों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक कर देश की राजनीति में एक नई दिशा दी। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन समाज के दबे-कुचले वर्ग को राजनीतिक और सामाजिक पहचान दिलाने में समर्पित कर दिया। इस दौरान बसपा के कई स्थानीय पदाधिकारी और भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_RK LIVE KARAULI
    RK LIVE KARAULI
    Court reporter करौली, करौली, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • बाड़ी अग्रवाल समाज का अग्रसेन जयंती महोत्सव, दूसरे दिन हुई विभिन्न प्रतियोगिताएं बाड़ी अग्रवाल समाज का अग्रसेन जयंती महोत्सव, दूसरे दिन हुई विभिन्न प्रतियोगिताएं, गुरुवार की शाम सांस्कृतिक कार्यक्रमो का आयोजन, स्कूली बच्चों ने दी प्रस्तुतियां, आज होगा महिला मंडल की तरफ से कार्यक्रम, गणेश वंदना और लघु नाटिका की दी जाएगी प्रस्तुति।
    3
    बाड़ी अग्रवाल समाज का अग्रसेन जयंती महोत्सव, दूसरे दिन हुई विभिन्न प्रतियोगिताएं
बाड़ी अग्रवाल समाज का अग्रसेन जयंती महोत्सव, दूसरे दिन हुई विभिन्न प्रतियोगिताएं,
गुरुवार की शाम सांस्कृतिक कार्यक्रमो का आयोजन,
स्कूली बच्चों ने दी प्रस्तुतियां,
आज होगा महिला मंडल की तरफ से कार्यक्रम,
गणेश वंदना और लघु नाटिका की दी जाएगी प्रस्तुति।
    user_रोहित वर्मा
    रोहित वर्मा
    Farmer बारी, धौलपुर, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा के समक्ष लगा 56 भोग व सजी फूल बंगला झांकी, अग्रवाल धर्मशाला में अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में भव्य धार्मिक व सांस्कृतिक संध्या का आयोजन.. ​हिंडौन सिटी। ​महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में अग्रवाल समाज की ओर से शहर भर में विभिन्न धार्मिक, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को कटरा बाजार स्थित अग्रवाल धर्मशाला में भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने सहभागिता की। ​कार्यक्रम का शुभारंभ महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा के समक्ष 56 भोग लगाकर और भव्य फूल बंगला झांकी सजाकर किया गया। फूलों के मनमोहक श्रृंगार से पूरा धर्मशाला परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो उठा। कार्यक्रम के दौरान एक शाम महाराजा अग्रसेन के नाम भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें स्थानीय कलाकार गिरधारी लाल, सौरभ गोयल और अंकित ने हारमोनियम और ढोलक के संगत पर महाराजा अग्रसेन, खाटू नरेश बाबा श्याम और राधा रानी के चरणों में एक से बढ़कर एक सुमधुर व भावपूर्ण भजनों की प्रस्तुतियां दीं, जिन पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे। ​इस अवसर पर अग्रवाल समाज की एकजुटता और उत्साह देखते ही बन रहा था। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अग्रवाल समाज हिंडौन के अध्यक्ष सत्येंद्र आर्य, महामंत्री एडवोकेट लक्ष्मण गोयनका, अग्रवाल धर्मशाला के अध्यक्ष गोपाल लांगरा, बालिका विद्यालय मोहन नगर के प्रधानाचार्य विकास गुप्ता सहित समाज की मातृशक्ति एवं अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में भगवान अग्रसेन महाराज की महाआरती की गई और सभी उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच छप्पन भोग का महाप्रसाद वितरण किया गया। समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि जयंती महोत्सव के तहत आने वाले दिनों में भी विभिन्न सामाजिक व जन कल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
    2
    महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा के समक्ष लगा 56 भोग व सजी फूल बंगला झांकी, अग्रवाल धर्मशाला में अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में भव्य धार्मिक व सांस्कृतिक संध्या का आयोजन..
​हिंडौन सिटी। ​महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में अग्रवाल समाज की ओर से शहर भर में विभिन्न धार्मिक, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को कटरा बाजार स्थित अग्रवाल धर्मशाला में भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने सहभागिता की। ​कार्यक्रम का शुभारंभ महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा के समक्ष 56 भोग लगाकर और भव्य फूल बंगला झांकी सजाकर किया गया। फूलों के मनमोहक श्रृंगार से पूरा धर्मशाला परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो उठा। कार्यक्रम के दौरान एक शाम महाराजा अग्रसेन के नाम भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें स्थानीय कलाकार गिरधारी लाल, सौरभ गोयल और अंकित ने हारमोनियम और ढोलक के संगत पर महाराजा अग्रसेन, खाटू नरेश बाबा श्याम और राधा रानी के चरणों में एक से बढ़कर एक सुमधुर व भावपूर्ण भजनों की प्रस्तुतियां दीं, जिन पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे। ​इस अवसर पर अग्रवाल समाज की एकजुटता और उत्साह देखते ही बन रहा था। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अग्रवाल समाज हिंडौन के अध्यक्ष सत्येंद्र आर्य, महामंत्री एडवोकेट लक्ष्मण गोयनका, अग्रवाल धर्मशाला के अध्यक्ष गोपाल लांगरा, बालिका विद्यालय मोहन नगर के प्रधानाचार्य विकास गुप्ता सहित समाज की मातृशक्ति एवं अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में भगवान अग्रसेन महाराज की महाआरती की गई और सभी उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच छप्पन भोग का महाप्रसाद वितरण किया गया। समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि जयंती महोत्सव के तहत आने वाले दिनों में भी विभिन्न सामाजिक व जन कल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
    user_Krishan murari rajora
    Krishan murari rajora
    हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • आगामी पंचायत चुनावों को लेकर धौलपुर पुलिस अलर्ट संवेदनशील क्षेत्रों में बढ़ाई गश्त, मुख्य बाजारों एवं कस्बों में पैदल गश्त और फ्लैग मार्च कर कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने की पहल धौलपुर। आगामी पंचायत चुनावों को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण में सम्पन्न कराने तथा जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए धौलपुर पुलिस पूरी तरह सतर्क एवं मुस्तैद है। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एडीएफ बाड़ी श्रवण कुमार झोरड़ के सुपरविजन में जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने, आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने तथा असामाजिक एवं आपराधिक तत्वों पर प्रभावी निगरानी रखने के लिए पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा अपराधों की रोकथाम के उद्देश्य से पुलिस द्वारा विभिन्न कस्बों, प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित पैदल गश्त की जा रही है। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों एवं प्रमुख मार्गों पर पुलिस टीमों द्वारा वाहन गश्त एवं फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा है। पुलिस की इस पहल से आमजन में सुरक्षा का विश्वास कायम करने तथा असामाजिक तत्वों में कानून का भय सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। पंचायत चुनावों के मद्देनजर जिले के संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है। पुलिस टीमों द्वारा चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने वाले असामाजिक तत्वों, संदिग्ध गतिविधियों एवं कानून व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न करने वाले व्यक्तियों पर नजर रखी जा रही है। पुलिस अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित भ्रमण करते हुए पैदल गश्त एवं अन्य पुलिस गतिविधियों के माध्यम से सुरक्षा व्यवस्था प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस द्वारा चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह, भ्रामक सूचना, अवैध गतिविधि अथवा कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले कृत्य पर त्वरित एवं सख्त कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है, ताकि भ्रामक एवं आपत्तिजनक सूचनाओं के प्रसार को रोका जा सके।
    2
    आगामी पंचायत चुनावों को लेकर धौलपुर पुलिस अलर्ट

संवेदनशील क्षेत्रों में बढ़ाई गश्त, मुख्य बाजारों एवं कस्बों में पैदल गश्त और फ्लैग मार्च कर कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने की पहल
धौलपुर। आगामी पंचायत चुनावों को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण में सम्पन्न कराने तथा जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए धौलपुर पुलिस पूरी तरह सतर्क एवं मुस्तैद है। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एडीएफ बाड़ी श्रवण कुमार झोरड़ के सुपरविजन में जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने, आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने तथा असामाजिक एवं आपराधिक तत्वों पर प्रभावी निगरानी रखने के लिए पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा अपराधों की रोकथाम के उद्देश्य से पुलिस द्वारा विभिन्न कस्बों, प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित पैदल गश्त की जा रही है। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों एवं प्रमुख मार्गों पर पुलिस टीमों द्वारा वाहन गश्त एवं फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा है। पुलिस की इस पहल से आमजन में सुरक्षा का विश्वास कायम करने तथा असामाजिक तत्वों में कानून का भय सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। पंचायत चुनावों के मद्देनजर जिले के संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है। पुलिस टीमों द्वारा चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने वाले असामाजिक तत्वों, संदिग्ध गतिविधियों एवं कानून व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न करने वाले व्यक्तियों पर नजर रखी जा रही है। पुलिस अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित भ्रमण करते हुए पैदल गश्त एवं अन्य पुलिस गतिविधियों के माध्यम से सुरक्षा व्यवस्था प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस द्वारा चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह, भ्रामक सूचना, अवैध गतिविधि अथवा कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले कृत्य पर त्वरित एवं सख्त कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है, ताकि भ्रामक एवं आपत्तिजनक सूचनाओं के प्रसार को रोका जा सके।
    user_Afaq ahmed
    Afaq ahmed
    Court reporter धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • विहिप ने आगामी नवरात्रि कार्यक्रमों को लेकर प्रशासन को किया सचेत विहिप ने आगामी नवरात्रि कार्यक्रमों को लेकर प्रशासन को किया सचेत धौलपुर। आगामी नवरात्रि एवं धार्मिक आयोजनों को देखते हुए विश्व हिंदू परिषद धौलपुर की ओर से जिला पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपकर कार्यक्रम स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की गई। ज्ञापन जिला अध्यक्ष गंभीर सिंह परमार के नेतृत्व में सौंपा गया। जिला अध्यक्ष गंभीर सिंह परमार ने कहा कि जिले में जहां भी माता के पंडाल, गरबा-डांडिया सहित अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हों, वहां आयोजकों द्वारा प्रवेश व्यवस्था एवं पहचान सत्यापन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस प्रशासन विशेष सुरक्षा व्यवस्था रखे। उन्होंने यह भी बताया कि सुरक्षा व्यवस्था में बजरंग दल के कार्यकर्ता प्रशासन का सहयोग करेंगे। जिला सहमंत्री मनोज सोनी ने बताया कि जयपुर प्रांत अध्यक्ष सुभद्र पापड़ीवाल के निर्देशानुसार प्रशासन से मांग की गई है कि नवरात्रि के दौरान धार्मिक स्थलों एवं आयोजन स्थलों के आसपास मांस-मदिरा की बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण रखा जाए तथा धार्मिक आयोजनों की गरिमा बनाए रखने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। विहिप राम शर्मा ने कहा कि धार्मिक नवरात्रि कार्यक्रमों में अश्लीलता एवं फूहड़ता को बढ़ावा देने वाले कार्यक्रमों पर प्रशासन निगरानी रखे। साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों में आयोजित होने वाले माता के पंडालों की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाए, ताकि श्रद्धालु शांतिपूर्ण वातावरण में धार्मिक आयोजन कर सकें। बजरंग दल जिला संयोजक नरेश कुमार ने पुलिस प्रशासन को सुरक्षा व्यवस्था में हरसंभव सहयोग का आश्वासन देते हुए कहा कि कार्यकर्ता संवेदनशील परिस्थितियों एवं किसी भी अप्रिय घटना की सूचना तत्काल प्रशासन तक पहुंचाने में सहयोग करेंगे। विहिप पदाधिकारियों ने प्रशासन से नवरात्रि के दौरान जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा सभी धार्मिक आयोजनों को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने की मांग की।
    1
    विहिप ने आगामी नवरात्रि कार्यक्रमों को लेकर प्रशासन को किया सचेत
विहिप ने आगामी नवरात्रि कार्यक्रमों को लेकर प्रशासन को किया सचेत
धौलपुर। आगामी नवरात्रि एवं धार्मिक आयोजनों को देखते हुए विश्व हिंदू परिषद धौलपुर की ओर से जिला पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपकर कार्यक्रम स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की गई। ज्ञापन जिला अध्यक्ष गंभीर सिंह परमार के नेतृत्व में सौंपा गया।
जिला अध्यक्ष गंभीर सिंह परमार ने कहा कि जिले में जहां भी माता के पंडाल, गरबा-डांडिया सहित अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हों, वहां आयोजकों द्वारा प्रवेश व्यवस्था एवं पहचान सत्यापन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस प्रशासन विशेष सुरक्षा व्यवस्था रखे। उन्होंने यह भी बताया कि सुरक्षा व्यवस्था में बजरंग दल के कार्यकर्ता प्रशासन का सहयोग करेंगे।
जिला सहमंत्री मनोज सोनी ने बताया कि जयपुर प्रांत अध्यक्ष सुभद्र पापड़ीवाल के निर्देशानुसार प्रशासन से मांग की गई है कि नवरात्रि के दौरान धार्मिक स्थलों एवं आयोजन स्थलों के आसपास मांस-मदिरा की बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण रखा जाए तथा धार्मिक आयोजनों की गरिमा बनाए रखने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।
विहिप राम शर्मा ने कहा कि धार्मिक नवरात्रि कार्यक्रमों में अश्लीलता एवं फूहड़ता को बढ़ावा देने वाले कार्यक्रमों पर प्रशासन निगरानी रखे। साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों में आयोजित होने वाले माता के पंडालों की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाए, ताकि श्रद्धालु शांतिपूर्ण वातावरण में धार्मिक आयोजन कर सकें।
बजरंग दल जिला संयोजक नरेश कुमार ने पुलिस प्रशासन को सुरक्षा व्यवस्था में हरसंभव सहयोग का आश्वासन देते हुए कहा कि कार्यकर्ता संवेदनशील परिस्थितियों एवं किसी भी अप्रिय घटना की सूचना तत्काल प्रशासन तक पहुंचाने में सहयोग करेंगे।
विहिप पदाधिकारियों ने प्रशासन से नवरात्रि के दौरान जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा सभी धार्मिक आयोजनों को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने की मांग की।
    user_OM PRAKASH
    OM PRAKASH
    धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • अपना घर आश्रम में रामाश्रय कैंप का आयोजन,वृद्धजनों की स्वास्थ्य जांच कर बांटी गईं दवाइयां; डॉक्टरों ने संतुलित आहार व नियमित योग की दी सलाह... ​हिंडौन सिटी। राष्ट्रीय वृद्धजन स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत क्यारदा कला स्थित अपना घर आश्रम में शुक्रवार को एक विशेष 'रामाश्रय स्वास्थ्य जांच शिविर' का आयोजन किया गया। शिविर में चिकित्सा विशेषज्ञों ने वृद्धजनों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें बीमारियों से बचाव और स्वस्थ जीवनशैली के महत्वपूर्ण सुझाव दिए।​आश्रम के अध्यक्ष राकेश गोयल ने बताया कि शिविर के दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने सभी बुजुर्गों की हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर सहित सामान्य शारीरिक जांच की। जांच के उपरांत बीमार बुजुर्गों को आवश्यक दवाइयां निशुल्क उपलब्ध करवाई गईं। शिविर में हिंडौन जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. आशीष शर्मा, नर्सिंग अधिकारी धनराज अवस्थी व अमित शर्मा तथा लैब टेक्नीशियन मयंक उपाध्याय ने सेवाएं दीं। इस मौके पर डॉ. आशीष शर्मा ने कहा कि वृद्धावस्था में शरीर की इम्युनिटी, मांसपेशियों की ताकत और दृष्टि व सुनने की क्षमता घटने लगती है। इस उम्र में उच्च रक्तचाप, डायबिटीज, ऑस्टियोपोरोसिस, स्ट्रोक, मोतियाबिंद, डिमेंशिया और अवसाद जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। समय पर जांच और सही देखभाल से इन गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है। चिकित्सकों ने बुजुर्गों को संतुलित व पौष्टिक आहार लेने की सलाह दी। उन्होंने भोजन में हरी सब्जियां, फल, साबुत अनाज, कैल्शियम व प्रोटीन शामिल करने और नमक, चीनी तथा तले-भुने भोजन से परहेज करने को कहा। साथ ही रोजाना हल्का व्यायाम जैसे टहलना व योग करने, समय पर दवाइयां लेने,धूम्रपान, शराब से दूर रहने और मानसिक रूप से सकारात्मक रहने का संदेश दिया। ​इस अवसर पर आश्रम प्रभारी योगेश कुमार गर्ग, राजेश शर्मा,चेतन दत्तात्रेय सहित आश्रम का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
    1
    अपना घर आश्रम में रामाश्रय कैंप का आयोजन,वृद्धजनों की स्वास्थ्य जांच कर बांटी गईं दवाइयां; डॉक्टरों ने संतुलित आहार व नियमित योग की दी सलाह...
​हिंडौन सिटी। राष्ट्रीय वृद्धजन स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत क्यारदा कला स्थित अपना घर आश्रम में शुक्रवार को एक विशेष 'रामाश्रय स्वास्थ्य जांच शिविर' का आयोजन किया गया। शिविर में चिकित्सा विशेषज्ञों ने वृद्धजनों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें बीमारियों से बचाव और स्वस्थ जीवनशैली के महत्वपूर्ण सुझाव दिए।​आश्रम के अध्यक्ष राकेश गोयल ने बताया कि शिविर के दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने सभी बुजुर्गों की हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर सहित सामान्य शारीरिक जांच की। जांच के उपरांत बीमार बुजुर्गों को आवश्यक दवाइयां निशुल्क उपलब्ध करवाई गईं। शिविर में हिंडौन  जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. आशीष शर्मा, नर्सिंग अधिकारी धनराज अवस्थी व अमित शर्मा तथा लैब टेक्नीशियन मयंक उपाध्याय ने सेवाएं दीं। इस मौके पर डॉ. आशीष शर्मा ने कहा कि वृद्धावस्था में शरीर की इम्युनिटी, मांसपेशियों की ताकत और दृष्टि व सुनने की क्षमता घटने लगती है। इस उम्र में उच्च रक्तचाप, डायबिटीज, ऑस्टियोपोरोसिस, स्ट्रोक, मोतियाबिंद, डिमेंशिया और अवसाद जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। समय पर जांच और सही देखभाल से इन गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है। चिकित्सकों ने बुजुर्गों को संतुलित व पौष्टिक आहार लेने की सलाह दी। उन्होंने भोजन में हरी सब्जियां, फल, साबुत अनाज, कैल्शियम व प्रोटीन शामिल करने और नमक, चीनी तथा तले-भुने भोजन से परहेज करने को कहा। साथ ही रोजाना हल्का व्यायाम जैसे टहलना व योग करने, समय पर दवाइयां लेने,धूम्रपान, शराब से दूर रहने और मानसिक रूप से सकारात्मक रहने का संदेश दिया। ​इस अवसर पर आश्रम प्रभारी योगेश कुमार गर्ग, राजेश शर्मा,चेतन दत्तात्रेय सहित आश्रम का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
    user_Krishan murari rajora
    Krishan murari rajora
    हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • श्योपुर की कराहल नौनपुरा घाटी में ट्रैक्टर ट्राली पलटी, घटना में 7 लोग गंभीर घायल, एक की घटना स्थल पर मौत
    1
    श्योपुर की कराहल नौनपुरा घाटी में ट्रैक्टर ट्राली पलटी, घटना में 7 लोग गंभीर घायल, एक की घटना स्थल पर मौत
    user_Dileep kushwah
    Dileep kushwah
    Court reporter विजयपुर, श्योपुर, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.