उचेहरा बाईपास पर भीषण सड़क हादसा: SDM राहुल सिलाड़िया ने दिखाई तत्परता, घायलों को पहुंचाया अस्पताल *उचेहरा बाईपास पर भीषण सड़क हादसा: SDM राहुल सिलाड़िया ने दिखाई तत्परता, घायलों को पहुंचाया अस्पताल* सतना, मध्य प्रदेश: जिले के उचेहरा बाईपास पर दो चार-पहिया वाहनों के बीच एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसकी चपेट में आने से उनमें सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के वक्त जबलपुर की ओर जा रहे सतना सिटी एसडीएम राहुल सिलाड़िया वहां से गुजर रहे थे। दुर्घटना को देखते ही उन्होंने तुरंत अपना वाहन रुकवाया और मौके पर पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना। उनकी तत्परता और सूझबूझ से राहत कार्य तुरंत शुरू किया गया: सबसे गंभीर रूप से घायल मुख्य व्यक्ति को तुरंत एंबुलेंस की मदद से उचेहरा अस्पताल भिजवाया गया। बाकी अन्य घायलों को मौके पर मौजूद अन्य वाहनों के जरिए तत्काल उचेहरा अस्पताल रवाना किया गया, ताकि सभी को समय पर चिकित्सीय सहायता मिल सके। #UnchehraNews #SatnaNews #MadhyaPradeshNews #RoadAccident #SDMRahulSiladiya #BreakingNews #Satna #MPNews
उचेहरा बाईपास पर भीषण सड़क हादसा: SDM राहुल सिलाड़िया ने दिखाई तत्परता, घायलों को पहुंचाया अस्पताल *उचेहरा बाईपास पर भीषण सड़क हादसा: SDM राहुल सिलाड़िया ने दिखाई तत्परता, घायलों को पहुंचाया अस्पताल* सतना, मध्य प्रदेश: जिले के उचेहरा बाईपास पर दो चार-पहिया वाहनों के बीच एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसकी चपेट में आने से उनमें सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के वक्त जबलपुर की ओर जा रहे सतना सिटी एसडीएम राहुल सिलाड़िया वहां से गुजर रहे थे। दुर्घटना को देखते ही उन्होंने तुरंत अपना वाहन रुकवाया और मौके पर पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना। उनकी तत्परता और सूझबूझ से राहत कार्य तुरंत शुरू किया गया: सबसे गंभीर रूप से घायल मुख्य व्यक्ति को तुरंत एंबुलेंस की मदद से उचेहरा अस्पताल भिजवाया गया। बाकी अन्य घायलों को मौके पर मौजूद अन्य वाहनों के जरिए तत्काल उचेहरा अस्पताल रवाना किया गया, ताकि सभी को समय पर चिकित्सीय सहायता मिल सके। #UnchehraNews #SatnaNews #MadhyaPradeshNews #RoadAccident #SDMRahulSiladiya #BreakingNews #Satna #MPNews
- *दतिया का जनादेश बना मध्यप्रदेश की राजनीति का टर्निंग पॉइंट कांग्रेस की जीत से बदलाव की बयार तेज - प्रभात *दतिया का जनादेश बना मध्यप्रदेश की राजनीति का टर्निंग पॉइंट कांग्रेस की जीत से बदलाव की बयार तेज - प्रभात* मैहर। दतिया विधनसभा उपचुनाव में कांग्रेस की ऐतिहासिक विजय पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष प्रभात द्विवेदी दद्दा ने इसे मध्यप्रदेश की राजनिति मे परिवर्तन का स्पष्ट संकेत बताते हुए कहा कि जनता ने लोकतंत्र विकास और जनसरोकारों की राजनीति पर अपनी मुहर लगाई है । दद्दा ने आगें कहा कि दतिया का जनादेश यह संदेश देता है कि प्रदेश की जनता अब जनविरोधी नीतियों बढ़ती महंगाई बेरोजगारी किसानों की समस्याओं तथा युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर जवाब चाहती है। जनता ने अपने मताधिकार के माध्यम से यह स्पष्ट कर दिया है कि लोकतंत्र में अंतिम निर्णय जनता का होता है और उसी की आवाज सबसे बड़ी होती है। उन्होंने कहा कि यह विजय कांग्रेस संगठन की एकजुटता, प्रदेश नेतृत्व की सक्रियता और हजारों समर्पित कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम का परिणाम है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी जी का विजन राहुल गांधी का दिशा निर्देश और दतिया की जनता ने कांग्रेस की जनहितकारी नीतियों और संवेदनशील सोच पर भरोसा जताकर प्रदेश की राजनीति को नई दिशा देने का कार्य किया है। नगर कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि यह जीत केवल एक विधानसभा सीट तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे मध्यप्रदेश विंध्य अंचल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए नई ऊर्जा, नया आत्मविश्वास और नए संकल्प का संदेश लेकर आई है। अब कांग्रेस और अधिक मजबूती के साथ जनता के बीच जाकर उनके अधिकारों, किसानों की समृद्धि, युवाओं को रोजगार, महिलाओं की सुरक्षा तथा प्रदेश के समग्र विकास के लिए संघर्ष को और तेज करेगी। प्रभात द्विवेदी ने दतिया की जागरूक जनता, प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व, सभी वरिष्ठ नेताओं एवं प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता को इस ऐतिहासिक विजय पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह जनादेश आने वाले समय में प्रदेश की राजनीति में सकारात्मक बदलाव की मजबूत नींव साबित होगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि कांग्रेस जनता के विश्वास पर पूरी तरह खरी उतरेगी और जनसेवा को अपना सर्वोच्च दायित्व मानते हुए प्रदेश के विकास के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी।1
- दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर बेरमा में ढोल-नगाड़ों के साथ जुलूस निकाल मनाया जश्न, फोड़े पटाखे, बांटी मिठाइयाँ दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर बेरमा में ढोल-नगाड़ों के साथ जुलूस निकाल मनाया जश्न, फोड़े पटाखे, बांटी मिठाइयाँ मैहर। दतिया उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी की विजय के बाद बेरमा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक जीत का जश्न मनाया। बेरमा मंडलम कांग्रेस अध्यक्ष अशोक साहू के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्रित हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने दतिया में कांग्रेस प्रत्याशी की जीत पर ढोल-नगाड़ों के साथ बेरमा में जीत का जुलूस निकाल पटाखे फोड़कर खुशी का इजहार किया तथा राहगीरों और आम नागरिकों को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। बेरमा मंडलम कांग्रेस अध्यक्ष अशोक साहू ने कहा कि दतिया उपचुनाव का परिणाम जनता के विश्वास और कांग्रेस की नीतियों की जीत है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है और यह जीत उसी जनभावना का प्रतीक है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि संगठन को और अधिक मजबूत करने के लिए सभी मिलकर कार्य करेंगे। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के समर्थन में नारे लगाए। पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला और कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ विजय का जश्न मनाया।4
- *दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर मैहर में जोरदार आतिशबाजी, घंटाघर चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई* *दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर मैहर में जोरदार आतिशबाजी, घंटाघर चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई* दतिया विधानसभा उपचुनाव के नतीजों के बाद पूरे प्रदेश में सियासी हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह की 6,056 वोटों से हुई शानदार जीत का असर मैहर में भी देखने को मिला। मैहर के प्रसिद्ध घंटाघर चौराहे पर युवक कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ शर्मा 'लल्ला' के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक एकत्रित हुए। कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर जश्न मनाया, पटाखे फोड़े और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। इस दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए सौरभ शर्मा ने कहा कि "दतिया तो अभी झांकी है, पूरा प्रदेश अभी बाकी है।" उन्होंने इस जीत का श्रेय कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मेहनत और दतिया की जनता के समर्थन को दिया।" #Datia #DatiaByElection #Congress #CongressVictory #MPCongress #GhanshyamSingh #YouthCongress #DatiaNews #Maihar #MaiharNews #Satna #SatnaNews #UnchehraNews #MadhyaPradesh #MPNews #BreakingNews #NewsUpdate #LatestNews #HindiNews #PoliticalNews #Elections20261
- 14 साल की नाबालिग से दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार। पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में, होगी सख्त कार्रवाई! 14 साल की नाबालिग से दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार। पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में, होगी सख्त कार्रवाई! #SatnaNews #MPPolice #CrimeNews #BreakingNews #Satna #MPNews #Justice1