logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

किसानों ने किया भूमि अधिग्रहण योजना का विरोध, किसानों ने भूमि अधिग्रहण योजना का फूंका पुतला आवास विकास परिषद द्वारा प्रस्तावित भूमि अधिग्रहण के विरोध संबंधी ज्ञापन महोदय, आपको अवगत कराना है कि दिनांक कई माह से मौजा कोछाभाँवर , पिछोर, टाकोरी व मुस्तरा क्षेत्र के किसान, काश्तकार, स्थानीय व्यापारी एवं नागरिकगण उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद द्वारा प्रस्तावित योजना संख्या–4 के अंतर्गत किए जा रहे भूमि अधिग्रहण का निरंतर विरोध कर रहे हैं। गत माह आवास विकास परिषद की नियोजन समिति की बैठक तीन दिनों तक आयोजित की गई, जिसमें क्षेत्र के काश्तकारों को आमंत्रित कर चर्चा की गई। इस बैठक में समस्त काश्तकारों ने एक स्वर में तथा व्यक्तिगत रूप से भी अपनी भूमि अधिग्रहण हेतु असहमति व्यक्त की और स्पष्ट रूप से भूमि न देने का निर्णय प्रकट किया। बैठक के उपरांत काश्तकारों द्वारा समिति के निर्णय की जानकारी चाही गई, जिसके लिए एक सप्ताह का समय दिया गया था। किंतु 15 दिन व्यतीत होने के बाद भी कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई तथा परिषद की ओर से पूर्णतः निष्क्रियता दिखाई गई। इसी के विरोधस्वरूप आज कुंज बिहारी वाटिका बस स्टैंड से गांधी उद्यान तक परिषद की निष्क्रियता के विरुद्ध एक अर्थी यात्रा निकाली गई तथा गांधी उद्यान में उसका प्रतीकात्मक दहन किया गया। यह कार्यक्रम इस बात का प्रतीक है कि परिषद किसानों की मांगों के प्रति उदासीन है। शासन का ध्यान आकर्षित करने हेतु यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। हमारा स्पष्ट मत है कि यह योजना “आवास विकास” के नाम पर “किसानों का विनाश” सिद्धांत पर आधारित है, न कि किसी वास्तविक अधोसंरचना (इंफ्रास्ट्रक्चर) विकास से संबंधित है। उक्त क्षेत्र पूर्णतः विकसित है, यहाँ कई बड़ी कालोनियां , महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज, पैरामेडिकल कॉलेज, आवास विकास योजना योजना संख्या-3 , कयी शोरूम , अस्पताल, दुकानें एवं व्यवसाय संचालित हैं। क्षेत्र का कुछ भाग झाँसी विकास प्राधिकरण तथा कुछ भाग नगर निगम झाँसी के अंतर्गत आता है। ऐसे में स्थानीय नागरिकों की आजीविका छीनकर उन्हें विस्थापित करना अन्यायपूर्ण है। पूर्व में भी इस प्रकार के अधिग्रहण छह बार किए जा चुके हैं, इस विषय में क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद अनुराग शर्मा, सदर विधायक रवि शर्मा जी, बबीना विधायक राजीव सिंह जी,गरौठा विधायक जवाहर राजपूत जी तथा विधान परिषद सदस्य बाबूलाल तिवारी जी, रामतीरथ सिंघल जी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने किसानों का समर्थन किया है। आदरणीय सांसद महोदय द्वारा माननीय मुख्यमंत्री महाराज जी से अनुरोध किया गया है कि उक्त योजना को झाँसी के अन्य अविकसित क्षेत्र में स्थानांतरित किया जाए। विधायक रवि शर्मा जी ने इस विषय में माननीय मुख्यमंत्री जी से भेंट कर समस्या से अवगत कराया, विधानसभा में प्रश्न भी उठाया है। इस कार्यक्रम में बी.के. गुप्ता, अरविन्द सिंह, देवेश, मानवेंद्र सिंह, लक्ष्मण सिंह, कल्याण कुशवाहा, अनिल कुशवाहा, अजय खुराना, दीपू यादव, सियाराम, चितवन बोहरे, मुस्तरा प्रधान रघुनाथ यादव जी, अजय खुराना, रानू टँकोरि, संजीव यादव सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अतः आपसे निवेदन है कि जनहित एवं किसानों के अधिकारों से जुड़े इस विषय को अपने प्रतिष्ठित समाचार पत्र में प्रमुखता से प्रकाशित करने का कष्ट करें, जिससे शासन-प्रशासन का ध्यान इस ओर आकर्षित हो सके। भवदीय, (हस्ताक्षर) आवास विकास भूमि बचाओ संघर्ष समिति झाँसी

5 hrs ago
user_Journalist Rashid Pathan
Journalist Rashid Pathan
Media company झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
5 hrs ago

किसानों ने किया भूमि अधिग्रहण योजना का विरोध, किसानों ने भूमि अधिग्रहण योजना का फूंका पुतला आवास विकास परिषद द्वारा प्रस्तावित भूमि अधिग्रहण के विरोध संबंधी ज्ञापन महोदय, आपको अवगत कराना है कि दिनांक कई माह से मौजा कोछाभाँवर , पिछोर, टाकोरी व मुस्तरा क्षेत्र के किसान, काश्तकार, स्थानीय व्यापारी एवं नागरिकगण उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद द्वारा प्रस्तावित योजना संख्या–4 के अंतर्गत किए जा रहे भूमि अधिग्रहण का निरंतर विरोध कर रहे हैं। गत माह आवास विकास परिषद की नियोजन समिति की बैठक तीन दिनों तक आयोजित की गई, जिसमें क्षेत्र के काश्तकारों को आमंत्रित कर चर्चा की गई। इस बैठक में समस्त काश्तकारों ने एक स्वर में तथा व्यक्तिगत रूप से भी अपनी भूमि अधिग्रहण हेतु असहमति व्यक्त की और स्पष्ट रूप से भूमि न देने का निर्णय प्रकट किया। बैठक के उपरांत काश्तकारों द्वारा समिति के निर्णय की जानकारी चाही गई, जिसके लिए एक सप्ताह का समय दिया गया था। किंतु 15 दिन व्यतीत होने के बाद भी कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई तथा परिषद की ओर से पूर्णतः निष्क्रियता दिखाई गई। इसी के विरोधस्वरूप आज कुंज बिहारी वाटिका बस स्टैंड से गांधी उद्यान तक परिषद की निष्क्रियता के विरुद्ध एक अर्थी यात्रा निकाली गई तथा गांधी उद्यान में उसका प्रतीकात्मक दहन किया गया। यह कार्यक्रम इस बात का प्रतीक है कि परिषद किसानों की मांगों के प्रति उदासीन है। शासन का ध्यान आकर्षित करने हेतु यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। हमारा स्पष्ट मत है कि यह योजना “आवास विकास” के नाम पर “किसानों का विनाश” सिद्धांत पर आधारित है, न कि किसी वास्तविक अधोसंरचना (इंफ्रास्ट्रक्चर) विकास से संबंधित है। उक्त क्षेत्र पूर्णतः विकसित है, यहाँ कई बड़ी कालोनियां , महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज, पैरामेडिकल कॉलेज, आवास विकास योजना योजना संख्या-3 , कयी शोरूम , अस्पताल, दुकानें एवं व्यवसाय संचालित हैं। क्षेत्र का कुछ भाग झाँसी विकास प्राधिकरण तथा कुछ भाग नगर निगम झाँसी के अंतर्गत आता है। ऐसे में स्थानीय नागरिकों की आजीविका छीनकर उन्हें विस्थापित करना अन्यायपूर्ण है। पूर्व में भी इस प्रकार के अधिग्रहण छह बार किए जा चुके हैं, इस विषय में क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद अनुराग शर्मा, सदर विधायक रवि शर्मा जी, बबीना विधायक राजीव सिंह जी,गरौठा विधायक जवाहर राजपूत जी तथा विधान परिषद सदस्य बाबूलाल तिवारी जी, रामतीरथ सिंघल जी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने किसानों का समर्थन किया है। आदरणीय सांसद महोदय द्वारा माननीय मुख्यमंत्री महाराज जी से अनुरोध किया गया है कि उक्त योजना को झाँसी के अन्य अविकसित क्षेत्र में स्थानांतरित किया जाए। विधायक रवि शर्मा जी ने इस विषय में माननीय मुख्यमंत्री जी से भेंट कर समस्या से अवगत कराया, विधानसभा में प्रश्न भी उठाया है। इस कार्यक्रम में बी.के. गुप्ता, अरविन्द सिंह, देवेश, मानवेंद्र सिंह, लक्ष्मण सिंह, कल्याण कुशवाहा, अनिल कुशवाहा, अजय खुराना, दीपू यादव, सियाराम, चितवन बोहरे, मुस्तरा प्रधान रघुनाथ यादव जी, अजय खुराना, रानू टँकोरि, संजीव यादव सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अतः आपसे निवेदन है कि जनहित एवं किसानों के अधिकारों से जुड़े इस विषय को अपने प्रतिष्ठित समाचार पत्र में प्रमुखता से प्रकाशित करने का कष्ट करें, जिससे शासन-प्रशासन का ध्यान इस ओर आकर्षित हो सके। भवदीय, (हस्ताक्षर) आवास विकास भूमि बचाओ संघर्ष समिति झाँसी

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • “RISE Internship Drive 3.0” के सफल आयोजन के संबंध में प्रेस विज्ञप्ति। स्मार्ट सिटी झांसी की मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुश्री आकांक्षा राणा एवं अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री राहुल यादव के मार्गदर्शन में RISE इन्क्यूबेशन सेंटर, झांसी द्वारा दो दिवसीय “RISE Internship Drive 3.0” का सफल आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम का प्रथम दिवस दिनांक 16 फरवरी 2026 को Bundelkhand University, झांसी में प्रातः 11:30 बजे से आयोजित किया गया, जिसमें 10 से अधिक स्टार्टअप्स द्वारा विद्यार्थियों के साथ प्रारंभिक साक्षात्कार प्रक्रिया संपन्न की गई। कार्यक्रम का द्वितीय दिवस दिनांक 17 फरवरी 2026 को RISE इन्क्यूबेशन सेंटर परिसर में आयोजित हुआ, जिसमें 20 से अधिक स्टार्टअप्स द्वारा विस्तृत इंटरव्यू प्रक्रिया संपन्न कराई गई। इस दो दिवसीय इंटर्नशिप ड्राइव में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय सहित विभिन्न महाविद्यालयों के 100 से अधिक विद्यार्थियों ने सहभागिता की। समापन अवसर पर यह अनुमान व्यक्त किया गया कि लगभग 50 से अधिक अभ्यर्थियों का चयन विभिन्न स्टार्टअप्स द्वारा किया जाएगा अंतिम चयन उपरांत चयनित छात्रों की घोषणा की जाएगी एवं चयनित अभ्यर्थियों को संबंधित स्टार्टअप्स द्वारा इसी सप्ताह ऑफर लेटर प्रदान किए जाएंगे। उक्त संपूर्ण कार्यक्रम RISE इन्क्यूबेशन सेंटर की टीम द्वारा सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया। यह आयोजन विद्यार्थियों को स्टार्टअप्स एवं उद्योग जगत से जोड़ने, व्यावहारिक अनुभव प्रदान करने तथा स्थानीय स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुआ है।
    1
    “RISE Internship Drive 3.0” के सफल आयोजन के संबंध में प्रेस विज्ञप्ति।
स्मार्ट सिटी झांसी की मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुश्री आकांक्षा राणा एवं अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री राहुल यादव के मार्गदर्शन में RISE इन्क्यूबेशन सेंटर, झांसी द्वारा दो दिवसीय “RISE Internship Drive 3.0” का सफल आयोजन किया गया।
उक्त कार्यक्रम का प्रथम दिवस दिनांक 16 फरवरी 2026 को Bundelkhand University, झांसी में प्रातः 11:30 बजे से आयोजित किया गया, जिसमें 10 से अधिक स्टार्टअप्स द्वारा विद्यार्थियों के साथ प्रारंभिक साक्षात्कार प्रक्रिया संपन्न की गई। कार्यक्रम का द्वितीय दिवस दिनांक 17 फरवरी 2026 को RISE इन्क्यूबेशन सेंटर परिसर में आयोजित हुआ, जिसमें 20 से अधिक स्टार्टअप्स द्वारा विस्तृत इंटरव्यू प्रक्रिया संपन्न कराई गई।
इस दो दिवसीय इंटर्नशिप ड्राइव में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय सहित विभिन्न महाविद्यालयों के 100 से अधिक विद्यार्थियों ने सहभागिता की। समापन अवसर पर यह अनुमान व्यक्त किया गया कि लगभग 50 से अधिक अभ्यर्थियों का चयन विभिन्न स्टार्टअप्स द्वारा किया जाएगा
अंतिम चयन उपरांत चयनित छात्रों की घोषणा की जाएगी एवं चयनित अभ्यर्थियों को संबंधित स्टार्टअप्स द्वारा इसी सप्ताह ऑफर लेटर प्रदान किए जाएंगे। 
उक्त संपूर्ण कार्यक्रम RISE इन्क्यूबेशन सेंटर की टीम द्वारा सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया। यह आयोजन विद्यार्थियों को स्टार्टअप्स एवं उद्योग जगत से जोड़ने, व्यावहारिक अनुभव प्रदान करने तथा स्थानीय स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुआ है।
    user_Journalist Rashid Pathan
    Journalist Rashid Pathan
    Media company झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • बबीना-झांसी (उत्तर प्रदेश)। बबीना कस्बे के जैन मंदिर में आज समाज अध्यक्ष आशीष जैन कल्लन के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस दौरान मुनि श्री 108 अविचल सागर जी महाराज ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए देशव्यापी सेवा अभियान की जानकारी साझा की। मुनि श्री ने बताया कि दया भावना फाउंडेशन के तत्वावधान में पशु-पक्षियों की सेवा एवं उपचार की भावना को केंद्र में रखते हुए पूरे भारत में 108 गौ अस्पतालों के निर्माण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि गौसेवा भारतीय संस्कृति की मूल भावना है और बीमार, असहाय एवं घायल गौवंश के उपचार हेतु संगठित प्रयास समय की आवश्यकता है।
    1
    बबीना-झांसी (उत्तर प्रदेश)। बबीना कस्बे के जैन मंदिर में आज समाज अध्यक्ष आशीष जैन कल्लन के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस दौरान मुनि श्री 108 अविचल सागर जी महाराज ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए देशव्यापी सेवा अभियान की जानकारी साझा की।
मुनि श्री ने बताया कि दया भावना फाउंडेशन के तत्वावधान में पशु-पक्षियों की सेवा एवं उपचार की भावना को केंद्र में रखते हुए पूरे भारत में 108 गौ अस्पतालों के निर्माण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि गौसेवा भारतीय संस्कृति की मूल भावना है और बीमार, असहाय एवं घायल गौवंश के उपचार हेतु संगठित प्रयास समय की आवश्यकता है।
    user_Mohd Haneef
    Mohd Haneef
    Local News Reporter झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • बबीना (झाँसी): संत शिरोमणि 108 आचार्य विद्यासागर जी महाराज के द्वितीय समाधि दिवस के अवसर पर उनके परम प्रभावक शिष्य 108 मुनिश्री अविचल सागर जी महाराज की प्रेरणा एवं आशीर्वाद से 18 फरवरी को बबीना में घायल पशु-पक्षियों के उपचार हेतु विशेष सेवा केंद्रों का शुभारम्भ किया जाएगा। यह आयोजन दया भावना फाउण्डेशन, दिगम्बर जैन पंचायत समिति एवं दिगम्बर जैन समाज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होगा। कार्यक्रम के अंतर्गत गौ उपचार सेवा केन्द्र, आचार्य श्री विद्यासागर गौ अस्पताल तथा भगवान श्रीराम पक्षी अस्पताल का विधिवत उद्घाटन किया जाएगा। इन केंद्रों का उद्देश्य दुर्घटनाग्रस्त, घायल एवं बीमार पशु-पक्षियों को समय पर आधुनिक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है। मुनिश्री अविचल सागर जी महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि देश में लगभग 65 लाख गांवों में 30 करोड़ से अधिक गौवंश एवं असंख्य पशु-पक्षी निवास करते हैं, लेकिन समय पर अत्याधुनिक उपचार सुविधाओं की कमी के कारण निर्दोष जीवों को भारी पीड़ा झेलनी पड़ती है। इसी उद्देश्य से दया भावना फाउण्डेशन द्वारा देश के प्रत्येक राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगभग 150 से 200 किलोमीटर की दूरी पर 108 गौ अस्पताल स्थापित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि संस्था के माध्यम से ललितपुर, अशोकनगर, झाँसी, सोनागिरि, दतिया, ग्वालियर, मुरैना, बाजना फोर लाइन हाईवे एवं वनगांव सहित कई स्थानों पर गौ अस्पताल निर्माण कार्य प्रगति पर है। अब तक संस्था द्वारा 7 हजार से अधिक दुर्घटनाग्रस्त गायों का उपचार किया जा चुका है तथा 12 हजार से अधिक गौवंशों को सड़क दुर्घटनाओं से बचाव हेतु रेडियम बेल्ट पहनाई गई हैं। संस्था द्वारा घायल एवं बीमार पशुओं को विशेष वाहनों और हाइड्रोलिक एम्बुलेंस की सहायता से उपचार केंद्र तक लाकर पूर्ण स्वस्थ होने तक उनका इलाज किया जाता है। इस सेवा कार्य में आशिष जैन, कल्लन, सोनू जैन (मधुवन), अनुराग जैन, आकाश जैन, तिलक जैन, महावीर जैन, विज्ञप्त जैन, विनोद बरया, पंकज जैन, अमन जैन, अभिषेक जैन, अपूर्व जैन एवं अनुपम सहित समाज के अनेक कार्यकर्ता सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं।
    1
    बबीना (झाँसी):
संत शिरोमणि 108 आचार्य विद्यासागर जी महाराज के द्वितीय समाधि दिवस के अवसर पर उनके परम प्रभावक शिष्य 108 मुनिश्री अविचल सागर जी महाराज की प्रेरणा एवं आशीर्वाद से 18 फरवरी को बबीना में घायल पशु-पक्षियों के उपचार हेतु विशेष सेवा केंद्रों का शुभारम्भ किया जाएगा। यह आयोजन दया भावना फाउण्डेशन, दिगम्बर जैन पंचायत समिति एवं दिगम्बर जैन समाज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होगा।
कार्यक्रम के अंतर्गत गौ उपचार सेवा केन्द्र, आचार्य श्री विद्यासागर गौ अस्पताल तथा भगवान श्रीराम पक्षी अस्पताल का विधिवत उद्घाटन किया जाएगा। इन केंद्रों का उद्देश्य दुर्घटनाग्रस्त, घायल एवं बीमार पशु-पक्षियों को समय पर आधुनिक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है।
मुनिश्री अविचल सागर जी महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि देश में लगभग 65 लाख गांवों में 30 करोड़ से अधिक गौवंश एवं असंख्य पशु-पक्षी निवास करते हैं, लेकिन समय पर अत्याधुनिक उपचार सुविधाओं की कमी के कारण निर्दोष जीवों को भारी पीड़ा झेलनी पड़ती है। इसी उद्देश्य से दया भावना फाउण्डेशन द्वारा देश के प्रत्येक राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगभग 150 से 200 किलोमीटर की दूरी पर 108 गौ अस्पताल स्थापित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
उन्होंने बताया कि संस्था के माध्यम से ललितपुर, अशोकनगर, झाँसी, सोनागिरि, दतिया, ग्वालियर, मुरैना, बाजना फोर लाइन हाईवे एवं वनगांव सहित कई स्थानों पर गौ अस्पताल निर्माण कार्य प्रगति पर है। अब तक संस्था द्वारा 7 हजार से अधिक दुर्घटनाग्रस्त गायों का उपचार किया जा चुका है तथा 12 हजार से अधिक गौवंशों को सड़क दुर्घटनाओं से बचाव हेतु रेडियम बेल्ट पहनाई गई हैं।
संस्था द्वारा घायल एवं बीमार पशुओं को विशेष वाहनों और हाइड्रोलिक एम्बुलेंस की सहायता से उपचार केंद्र तक लाकर पूर्ण स्वस्थ होने तक उनका इलाज किया जाता है।
इस सेवा कार्य में आशिष जैन, कल्लन, सोनू जैन (मधुवन), अनुराग जैन, आकाश जैन, तिलक जैन, महावीर जैन, विज्ञप्त जैन, विनोद बरया, पंकज जैन, अमन जैन, अभिषेक जैन, अपूर्व जैन एवं अनुपम सहित समाज के अनेक कार्यकर्ता सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं।
    user_ARIF mansoori
    ARIF mansoori
    Local News Reporter झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • बबीना(झाँसी): संत शिरोमणि 108 आचार्य विद्यासागर जी महाराज के द्वितीय समाधि दिवस पर उनके परम प्रभावक शिष्य 108 मुनिश्री अविचल सागरजी महाराज की प्रेरणा व आशीर्वाद से उनके सानिध्य में दया भावना फाउण्डेशन, दिगम्बर जैन पंचायत समिति व दिगम्बर जैन समाज द्वारा 18 फरवरी को घायल पशु पक्षियों के उपचार हेतु गौ उपचार सेवा केन्द्र, आचार्य श्री विद्यासागर गौ अस्पताल व भगवान श्रीराम पक्षी अस्पताल का शुभारम्भ होगा। मुनिश्री 108 अविचल सागर जी महाराज ने क्या कहा सुने--------------------------
    1
    बबीना(झाँसी):  संत शिरोमणि 108 आचार्य विद्यासागर जी महाराज के द्वितीय समाधि दिवस पर उनके परम प्रभावक शिष्य 108 मुनिश्री अविचल सागरजी महाराज की प्रेरणा व आशीर्वाद से उनके सानिध्य में दया भावना फाउण्डेशन, दिगम्बर जैन पंचायत समिति व दिगम्बर जैन समाज द्वारा 18 फरवरी को घायल पशु पक्षियों के उपचार हेतु गौ उपचार सेवा केन्द्र, आचार्य श्री विद्यासागर गौ अस्पताल व भगवान श्रीराम पक्षी अस्पताल का शुभारम्भ होगा।  
मुनिश्री 108 अविचल सागर जी महाराज ने क्या कहा सुने--------------------------
    user_Abhishek Jain
    Abhishek Jain
    झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • बबीना (झांसी), थाना बबीना क्षेत्र में घर से बिना बताए निकली एक वृद्ध महिला को पुलिस की मिशन शक्ति टीम ने सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। सोमवार प्रातः लगभग 9 बजे 76 वर्षीय श्रीमती लीला पत्नी स्वर्गीय मनीराम, निवासी आरामशीन चौका भेल, थाना बबीना, जिला झांसी, घर से बिना किसी को बताए कहीं चली गई थीं। भटकते-भटकते वह रात में ग्राम खजराहा खुर्द पहुंच गईं। ग्राम खजराहा खुर्द के प्रधान प्रबल प्रताप सिंह ने वृद्धा को देख मानवता का परिचय देते हुए पुलिस सहायता के लिए डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना बबीना की मिशन शक्ति टीम मौके पर पहुंची और महिला को सुरक्षित थाना बबीना स्थित मिशन शक्ति केंद्र ले आई। पूछताछ के दौरान महिला ने अपना नाम श्रीमती लीला पत्नी स्वर्गीय मनीराम, उम्र 76 वर्ष बताया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक थाना बबीना विनय कुमार साहू एवं महिला आरक्षी अंजली विश्वकर्मा मौजूद रहीं। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महिला के पुत्र सोनू बाल्मीकि पुत्र स्वर्गीय मनीराम, निवासी आरामशीन, थाना बबीना को सूचना देकर थाने पर बुलाया। आवश्यक औपचारिकताओं के बाद वृद्धा को सकुशल उनके पुत्र के सुपुर्द कर दिया गया। माता को सुरक्षित पाकर परिजनों ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।
    1
    बबीना (झांसी), थाना बबीना क्षेत्र में घर से बिना बताए निकली एक वृद्ध महिला को पुलिस की मिशन शक्ति टीम ने सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
सोमवार प्रातः लगभग 9 बजे 76 वर्षीय श्रीमती लीला पत्नी स्वर्गीय मनीराम, निवासी आरामशीन चौका भेल, थाना बबीना, जिला झांसी, घर से बिना किसी को बताए कहीं चली गई थीं। भटकते-भटकते वह रात में ग्राम खजराहा खुर्द पहुंच गईं।
ग्राम खजराहा खुर्द के प्रधान प्रबल प्रताप सिंह ने वृद्धा को देख मानवता का परिचय देते हुए पुलिस सहायता के लिए डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना बबीना की मिशन शक्ति टीम मौके पर पहुंची और महिला को सुरक्षित थाना बबीना स्थित मिशन शक्ति केंद्र ले आई।
पूछताछ के दौरान महिला ने अपना नाम श्रीमती लीला पत्नी स्वर्गीय मनीराम, उम्र 76 वर्ष बताया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक थाना बबीना  विनय कुमार साहू एवं महिला आरक्षी अंजली विश्वकर्मा मौजूद रहीं।
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महिला के पुत्र 
सोनू बाल्मीकि पुत्र स्वर्गीय मनीराम, निवासी आरामशीन, थाना बबीना को सूचना देकर थाने पर बुलाया। आवश्यक औपचारिकताओं के बाद वृद्धा को सकुशल उनके पुत्र के सुपुर्द कर दिया गया।
माता को सुरक्षित पाकर परिजनों ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।
    user_Anubhav shrivastava
    Anubhav shrivastava
    झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • Post by News24harkhabar
    1
    Post by News24harkhabar
    user_News24harkhabar
    News24harkhabar
    Newsagent झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • झांसी के बबीना पहली वार अंन्तर राष्ट्रीय दंगल का आयोजन ब्लमिक जी की नगरी बबीना मैं होने जा रहा है बुन्देलखण्ड की ऐतिहासिक भूमी ब्लमिकी नगरी बबीना में खेल प्रेमियों के लिए एक विशेष आयोजन होने जा रहा है। दिनांक 22 फरवरी 2028, रविवार को प्रातः 10 बजे से पहली बार अंतर्राष्ट्रीय विराट दंगल का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में देश-विदेश के नामी पहलवान अपनी प्रतिभा और दमखम का प्रदर्शन करेंगे, जिससे क्षेत्र में खेल एवं पारंपरिक कुश्ती को बढ़ावा मिलेगा। आयोजन का उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करना तथा भारतीय पारंपरिक कुश्ती संस्कृति को आगे बढ़ाना है। दंगल के माध्यम से क्षेत्रीय प्रतिभाओं को भी अपनी क्षमता दिखाने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना हुआ है और बड़ी संख्या में खेल प्रेमियों के पहुंचने की संभावना है।इस विराट दंगल का निवेदन समस्त गणेश व्यायामशाला, बबीना द्वारा किया जा रहा है, जबकि आयोजक वीरेन्द्र प्रताप सिंह यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य द्वारा दंगल आयोजित किया जा रहा है। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने व कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
    1
    झांसी के बबीना पहली  वार अंन्तर राष्ट्रीय दंगल का आयोजन ब्लमिक जी की नगरी बबीना मैं होने जा रहा है
बुन्देलखण्ड की ऐतिहासिक भूमी ब्लमिकी नगरी बबीना में खेल प्रेमियों के लिए एक विशेष आयोजन होने जा रहा है। दिनांक 22 फरवरी 2028, रविवार को प्रातः 10 बजे से पहली बार अंतर्राष्ट्रीय विराट दंगल का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में देश-विदेश के नामी पहलवान अपनी प्रतिभा और दमखम का प्रदर्शन करेंगे, जिससे क्षेत्र में खेल एवं पारंपरिक कुश्ती को बढ़ावा मिलेगा। आयोजन का उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करना तथा भारतीय पारंपरिक कुश्ती संस्कृति को आगे बढ़ाना है। दंगल के माध्यम से क्षेत्रीय प्रतिभाओं को भी अपनी क्षमता दिखाने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना हुआ है और बड़ी संख्या में खेल प्रेमियों के पहुंचने की संभावना है।इस विराट दंगल का निवेदन समस्त गणेश व्यायामशाला, बबीना द्वारा किया जा रहा है, जबकि आयोजक वीरेन्द्र प्रताप सिंह यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य द्वारा दंगल आयोजित किया जा रहा है। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने व  कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
    user_प्रदीप यादव दादा पत्रकार बबीना
    प्रदीप यादव दादा पत्रकार बबीना
    Local News Reporter झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • बबीना-झांसी (उत्तर प्रदेश)। बाल श्रम उन्मूलन अभियान के तहत बबीना बाजार में प्रशासन ने आज सघन निरीक्षण कर बड़ी कार्रवाई की। श्रम विभाग, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग थाना, विशेष किशोर पुलिस इकाई एवं गैर सरकारी संस्था बुन्देलखण्ड सेवा संस्थान की संयुक्त टीम ने बाजार क्षेत्र में दुकानों की जांच की।
    1
    बबीना-झांसी (उत्तर प्रदेश)।
बाल श्रम उन्मूलन अभियान के तहत बबीना बाजार में प्रशासन ने आज सघन निरीक्षण कर बड़ी कार्रवाई की। श्रम विभाग, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग थाना, विशेष किशोर पुलिस इकाई एवं गैर सरकारी संस्था बुन्देलखण्ड सेवा संस्थान की संयुक्त टीम ने बाजार क्षेत्र में दुकानों की जांच की।
    user_Mohd Haneef
    Mohd Haneef
    Local News Reporter झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.