logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

एसआईआर में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी की भूमिका सर्वाधिक महत्वपूर्ण : जिला निर्वाचन अधिकारी *- मतदाता सूची में प्राप्त सभी दावे एवं आपत्तियों का समयबद्ध और निष्पक्ष निस्तारण किया जाए सुनिश्चित* *पलवल, 31 जुलाई।* जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर की अध्यक्षता में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के अंतर्गत आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों और सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों अधिकारियों को मतदाता सूची के शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित निर्माण के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। बैठक में एसडीएम हथीन हरिराम सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने कहा कि निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ईआरओ) तथा सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (एईआरओ) विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान प्रक्रिया की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उनकी सतर्कता और उत्तरदायित्व से ही मतदाता सूची की विश्वसनीयता सुनिश्चित होती है। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का उद्देश्य प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सम्मिलित करना तथा अपात्र नामों को हटाकर सूची को पूर्णतः शुद्ध एवं प्रमाणिक बनाना है। इसके लिए 31 जुलाई से 30 अगस्त तक प्राप्त दावों एवं आपत्तियों का समयबद्ध और निष्पक्ष निस्तारण आवश्यक है। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के दौरान किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मतदाता सूची में प्राप्त सभी दावे एवं आपत्तियों का समयबद्ध और निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही प्रत्येक दस्तावेज का सावधानीपूर्वक परीक्षण किया जाए। प्रशिक्षण में बताया गया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित 12 प्रकार के दस्तावेज पहचान एवं सत्यापन के लिए मान्य हैं, इसलिए उन्हीं के आधार पर पात्रता का परीक्षण किया जाए। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने अधिकारियों से भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पूर्ण पालन करते हुए निष्पक्षता, पारदर्शिता और उत्तरदायित्व के साथ कार्य करने का आह्वान किया, जिससे आगामी चुनावों के लिए शुद्ध एवं विश्वसनीय मतदाता सूची तैयार की जा सके। प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनरों ने बताया कि एसआईआर अभियान का तृतीय चरण प्रारंभ हो चुका है। इस चरण में जिन मतदाताओं की मैपिंग नहीं हुई है अथवा जिनके विवरण में विसंगतियां पाई गई हैं, उनकी विशेष जांच की जाएगी। ऐसे मामलों में एईआरओ की टीम दो चरणों में सत्यापन करेगी। गलत जानकारी, लापरवाही अथवा त्रुटिपूर्ण मैपिंग पाए जाने पर संबंधित को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा। 000

1 day ago
user_माथुर पत्रकार
माथुर पत्रकार
Voice of people हथीन, पलवल, हरियाणा•
1 day ago
1a2650cd-cfb0-400c-a903-585583815ea6

एसआईआर में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी की भूमिका सर्वाधिक महत्वपूर्ण : जिला निर्वाचन अधिकारी *- मतदाता सूची में प्राप्त सभी दावे एवं आपत्तियों का समयबद्ध और निष्पक्ष निस्तारण किया जाए सुनिश्चित* *पलवल, 31 जुलाई।* जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर की अध्यक्षता में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के अंतर्गत आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों और सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों अधिकारियों को मतदाता सूची के शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित निर्माण के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। बैठक में एसडीएम हथीन हरिराम सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने कहा कि निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ईआरओ) तथा सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (एईआरओ) विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान प्रक्रिया की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उनकी सतर्कता और उत्तरदायित्व से ही मतदाता सूची की विश्वसनीयता सुनिश्चित होती है। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का उद्देश्य प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सम्मिलित करना तथा अपात्र नामों को हटाकर सूची को पूर्णतः शुद्ध एवं प्रमाणिक बनाना है। इसके लिए 31 जुलाई से 30 अगस्त तक प्राप्त दावों एवं आपत्तियों का समयबद्ध और निष्पक्ष निस्तारण आवश्यक है। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के दौरान किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मतदाता सूची में प्राप्त सभी दावे एवं आपत्तियों का समयबद्ध और निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही प्रत्येक दस्तावेज का सावधानीपूर्वक परीक्षण किया जाए। प्रशिक्षण में बताया गया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित 12 प्रकार के दस्तावेज पहचान एवं सत्यापन के लिए मान्य हैं, इसलिए उन्हीं के आधार पर पात्रता का परीक्षण किया जाए। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने अधिकारियों से भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पूर्ण पालन करते हुए निष्पक्षता, पारदर्शिता और उत्तरदायित्व के साथ कार्य करने का आह्वान किया, जिससे आगामी चुनावों के लिए शुद्ध एवं विश्वसनीय मतदाता सूची तैयार की जा सके। प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनरों ने बताया कि एसआईआर अभियान का तृतीय चरण प्रारंभ हो चुका है। इस चरण में जिन मतदाताओं की मैपिंग नहीं हुई है अथवा जिनके विवरण में विसंगतियां पाई गई हैं, उनकी विशेष जांच की जाएगी। ऐसे मामलों में एईआरओ की टीम दो चरणों में सत्यापन करेगी। गलत जानकारी, लापरवाही अथवा त्रुटिपूर्ण मैपिंग पाए जाने पर संबंधित को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा। 000

More news from हरियाणा and nearby areas
  • ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा से पहले तावडू में निकला पुलिस फ्लैग मार्च, डीएसपी अभिमन्यु लोहान ने दिए सुरक्षा के निर्देश नूंह जिले में सोमवार को प्रस्तावित ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। यात्रा की तैयारियों के तहत शनिवार को तावडू उपमंडल में डीएसपी अभिमन्यु लोहान के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया। यह फ्लैग मार्च तावडू शहर थाना, सदर थाना और मोहम्मदपुर अहीर थाना क्षेत्र की सीमाओं में निकाला गया। मार्च शुरू करने से पहले डीएसपी अभिमन्यु लोहान ने सभी थाना प्रभारियों, पुलिस कर्मचारियों और जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यात्रा किसी भी तरह बाधित न हो और आम लोगों को परेशानी न हो, यह सुनिश्चित करना प्रशासन और पुलिस की जिम्मेदारी है। इसके लिए लोगों से भी सहयोग की अपील की गई कि वे यात्रा के सुचारू रूप से जिले से गुजरने में मदद करें। डीएसपी ने बताया कि फ्लैग मार्च का उद्देश्य सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना, लोगों में यात्रा को लेकर जागरूकता का संदेश देना और कानून व्यवस्था का पालन सुनिश्चित करना है। जिला प्रशासन ने यात्रा के रूट को लेकर विशेष एडवाइजरी जारी की है। विशेष रूप से बाहरी वाहनों के लिए रूट संबंधी निर्देश दिए गए हैं और कुछ क्षेत्रों में अतिरिक्त दिशा-निर्देश भी लागू किए गए हैं। डीएसपी अभिमन्यु लोहान ने उम्मीद जताई कि ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा शांति और कानून के दायरे में संपन्न होगी और क्षेत्र के लोगों का पूरा सहयोग मिलेगा। उन्होंने सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट न करने, यातायात नियमों का पालन करने और अपने-अपने क्षेत्र में थाना प्रभारियों द्वारा कानून की पालना सुनिश्चित कराने के निर्देश भी दिए।
    1
    ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा से पहले तावडू में निकला पुलिस फ्लैग मार्च, डीएसपी अभिमन्यु लोहान ने दिए सुरक्षा के निर्देश

नूंह जिले में सोमवार को प्रस्तावित ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। यात्रा की तैयारियों के तहत शनिवार को तावडू उपमंडल में डीएसपी अभिमन्यु लोहान के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया।
यह फ्लैग मार्च तावडू शहर थाना, सदर थाना और मोहम्मदपुर अहीर थाना क्षेत्र की सीमाओं में निकाला गया। मार्च शुरू करने से पहले डीएसपी अभिमन्यु लोहान ने सभी थाना प्रभारियों, पुलिस कर्मचारियों और जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यात्रा किसी भी तरह बाधित न हो और आम लोगों को परेशानी न हो, यह सुनिश्चित करना प्रशासन और पुलिस की जिम्मेदारी है। इसके लिए लोगों से भी सहयोग की अपील की गई कि वे यात्रा के सुचारू रूप से जिले से गुजरने में मदद करें। डीएसपी ने बताया कि फ्लैग मार्च का उद्देश्य सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना, लोगों में यात्रा को लेकर जागरूकता का संदेश देना और कानून व्यवस्था का पालन सुनिश्चित करना है। जिला प्रशासन ने यात्रा के रूट को लेकर विशेष एडवाइजरी जारी की है। विशेष रूप से बाहरी वाहनों के लिए रूट संबंधी निर्देश दिए गए हैं और कुछ क्षेत्रों में अतिरिक्त दिशा-निर्देश भी लागू किए गए हैं। डीएसपी अभिमन्यु लोहान ने उम्मीद जताई कि ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा शांति और कानून के दायरे में संपन्न होगी और क्षेत्र के लोगों का पूरा सहयोग मिलेगा। उन्होंने सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट न करने, यातायात नियमों का पालन करने और अपने-अपने क्षेत्र में थाना प्रभारियों द्वारा कानून की पालना सुनिश्चित कराने के निर्देश भी दिए।
    user_माथुर पत्रकार
    माथुर पत्रकार
    Voice of people हथीन, पलवल, हरियाणा•
    3 hrs ago
  • खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने लोगों की अपील कहां की पंडित दीनदयालउपाध्याय चौक पर
    1
    खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने लोगों की अपील कहां की पंडित दीनदयालउपाध्याय चौक पर
    user_खबरदार पलवल
    खबरदार पलवल
    पलवल, पलवल, हरियाणा•
    8 hrs ago
  • होडल में नेशनल हाईवे 19 पर होडल की रामहेत कालौनी के सैंकड़ों महिला पुरुषों ने बिजली पानी को किल्लत को लेकर ज़ाम लगा दिया । जाम लगने की वजह से नेशनल पार्क पर वाहनों की लंबी लंबी लाइन लग गई। सूचना के बाद होडल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा बुझाकर जाम को खुलवाया। यह जाम लोगों ने आधा घंटे तक लगाए रखा । पलवल होडल के नेशनल हाईवे 19 पर स्थित रामहेत कॉलोनी के सैंकड़ों महिला पुरुषों ने चार दिन से बिजली नहीं मिलने की वजह से पीने का पानी भी नहीं मिल पा रहा था जिसकी शिकायत कालौनी के लोगों ने बिजली विभाग के अधिकारियों से ओर पब्लिक हेल्थ विभाग के कर्मचारियों स शिकायत की लेकिन उसके बाद भी लोगों की समस्या का कोई समाधान नहीं किया गया जिसकी वजह से परेशान होकर कालोनी के लोगों ने नेशनल हाईवे 19 पर जाम लगा दिया । लगभग आधा घंटे तक जब काम लग गया तो हाइवे पर वाहनों की लंबी लंबी लाइनें लग गई। इस जाम की सूचना जैसे ही होडल थाना पुलिस ओर होडल डीएसपी सुरेश भड़ाना को लगी तो वह मौके पर पहुंचे ओर लोगों को समझाने के बाद लोगों ने जाम को खोला । डीएसपी सुरेश भड़ाना ने लोगों कि इस समस्या को लेकर बिजली बोर्ड के एसडीओ से बातचीत कर शाम 5:00 बजे तक कालौनी में दूसरा ट्रांसफार्मर लगवाने का आश्वासन देकर बड़ी मकसद के बाद जाम को खुलवाकर यातायात को सुचारू रूप से शुरू कराया। जब इस बारे में कोई कॉलोनी के महिला पुरुषों से बात की उन्होंने बताया कि उनकी। कॉलोनी में 4 दिन से बिजली नहीं आ रही है और बिजली नहीं आने की वजह से उनको पीने का पानी भी नहीं मिल रहा है जिसकी वजह से बच्चे और पशु पानी की एक-एक बूंद को तरस रहे हैं । जिसकी उन्होंने शिकायत सुनील मांन को बार-बार की लेकिन उनकी समस्या का कोई समाधान नहीं किया गया ।कॉलोनी वासियों ने कहा कि उनका गुस्सा फूट पड़ा और नेशनल हाईवे के चारों रोडो को जाम कर दिया ।
    2
    होडल में नेशनल हाईवे 19 पर होडल की रामहेत कालौनी के सैंकड़ों महिला पुरुषों ने बिजली पानी को किल्लत को लेकर ज़ाम लगा दिया । जाम लगने की वजह से नेशनल पार्क पर वाहनों की लंबी लंबी लाइन लग गई। सूचना के बाद होडल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा बुझाकर जाम को खुलवाया। यह जाम लोगों ने आधा घंटे तक लगाए रखा ।


पलवल होडल के नेशनल हाईवे 19 पर स्थित रामहेत कॉलोनी के सैंकड़ों महिला पुरुषों ने  चार दिन से बिजली नहीं मिलने की वजह से पीने का पानी भी नहीं मिल पा रहा था जिसकी शिकायत कालौनी के लोगों ने बिजली विभाग के अधिकारियों से ओर पब्लिक हेल्थ विभाग के कर्मचारियों स शिकायत की लेकिन उसके बाद भी लोगों की समस्या का कोई समाधान नहीं किया गया जिसकी वजह से परेशान होकर कालोनी के लोगों ने  नेशनल हाईवे 19 पर  जाम लगा दिया । लगभग आधा घंटे तक जब काम लग गया तो हाइवे पर वाहनों की लंबी लंबी लाइनें लग गई। इस जाम की सूचना जैसे ही होडल थाना पुलिस ओर होडल डीएसपी सुरेश भड़ाना को लगी तो वह मौके पर पहुंचे ओर लोगों को समझाने के बाद लोगों ने जाम को खोला । डीएसपी सुरेश भड़ाना ने लोगों कि इस समस्या को लेकर बिजली बोर्ड के एसडीओ से बातचीत कर शाम 5:00 बजे तक कालौनी में दूसरा  ट्रांसफार्मर लगवाने का आश्वासन देकर बड़ी मकसद के बाद जाम को  खुलवाकर यातायात को सुचारू रूप से शुरू कराया। जब इस बारे में कोई कॉलोनी के महिला पुरुषों से बात की उन्होंने बताया कि उनकी। कॉलोनी में 4 दिन से बिजली नहीं  आ रही है और बिजली नहीं आने की वजह से उनको पीने का पानी भी नहीं मिल रहा है जिसकी वजह से बच्चे और पशु पानी की एक-एक बूंद को तरस रहे हैं । जिसकी उन्होंने  शिकायत सुनील मांन को बार-बार की लेकिन उनकी समस्या का कोई समाधान नहीं किया गया ।कॉलोनी वासियों ने कहा कि उनका  गुस्सा फूट पड़ा और नेशनल हाईवे के चारों रोडो को जाम कर दिया ।
    user_Mahipal
    Mahipal
    Journalist पलवल, पलवल, हरियाणा•
    10 hrs ago
  • ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा से पहले तावडू में पुलिस का फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा नूंह जिला में 3 अगस्त को प्रस्तावित ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा को लेकर तावडू में डीएसपी अभिमन्यु लोहान के नेतृत्व में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च के दौरान तावडू शहर, सदर थाना और मोहम्मदपुर अहीर थाना क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने, ट्रैफिक एडवाइजरी का पालन करने, सोशल मीडिया पर अफवाहों से बचने और भड़काऊ पोस्ट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। डीएसपी ने आमजन से शांति बनाए रखने और पुलिस का सहयोग करने की अपील की।
    1
    ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा से पहले तावडू में पुलिस का फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
नूंह जिला में 3 अगस्त को प्रस्तावित ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा को लेकर तावडू में डीएसपी अभिमन्यु लोहान के नेतृत्व में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च के दौरान तावडू शहर, सदर थाना और मोहम्मदपुर अहीर थाना क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने, ट्रैफिक एडवाइजरी का पालन करने, सोशल मीडिया पर अफवाहों से बचने और भड़काऊ पोस्ट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। डीएसपी ने आमजन से शांति बनाए रखने और पुलिस का सहयोग करने की अपील की।
    user_Mk
    Mk
    नूंह, नूंह, हरियाणा•
    3 hrs ago
  • बृज मंडल जलाभिषेक यात्रा को लेकर पत्रकार लियाकत अली की अपील नूंह मेवात लियाकत अली : 03 अगस्त 2026 को नूंह जिले में प्रस्तावित ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा में पधारने वाले सभी श्रद्धालुओं का मैं, लियाकत अली पत्रकार  नूंह मेवात हृदय से स्वागत एवं अभिनंदन करता हूँ। मैं सभी श्रद्धालुओं को विश्वास दिलाता हूँ कि इस यात्रा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए मेरी तरफ से एवं मिडिया की ओर से हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा और आप सभी के सहयोग से यह यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न होगी । मैं सभी श्रद्धालुओं से विनम्र निवेदन करता हूँ कि वे इस यात्रा में शांति, अनुशासन और आपसी भाईचारे की भावना के साथ शामिल हों । साथ ही, क्षेत्र के सभी नागरिकों से भी आग्रह है कि वे बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं का सम्मानपूर्वक स्वागत करें तथा इस यात्रा को सफल बनाने में नूंह पुलिस एवं प्रशासन का पूरा सहयोग करें। किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और यदि कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे या भ्रामक सूचना प्राप्त हो तो उसकी जानकारी तुरंत नूंह पुलिस प्रशासन को दें। आइए, हम सभी मिलकर आपसी सद्भाव, भाईचारे और सौहार्द की भावना के साथ इस यात्रा को सफल बनाएँ।
    1
    बृज मंडल जलाभिषेक यात्रा को लेकर पत्रकार लियाकत अली की अपील 
नूंह मेवात लियाकत अली : 03 अगस्त 2026 को नूंह जिले में प्रस्तावित ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा में पधारने वाले सभी श्रद्धालुओं का मैं, लियाकत अली पत्रकार  नूंह मेवात हृदय से स्वागत एवं अभिनंदन करता हूँ।
मैं सभी श्रद्धालुओं को विश्वास दिलाता हूँ कि इस यात्रा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए मेरी तरफ से एवं मिडिया की ओर से हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा और आप सभी के सहयोग से यह यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न होगी ।
मैं सभी श्रद्धालुओं से विनम्र निवेदन करता हूँ कि वे इस यात्रा में शांति, अनुशासन और आपसी भाईचारे की भावना के साथ शामिल हों । साथ ही, क्षेत्र के सभी नागरिकों से भी आग्रह है कि वे बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं का सम्मानपूर्वक स्वागत करें तथा इस यात्रा को सफल बनाने में नूंह पुलिस एवं प्रशासन का पूरा सहयोग करें।
किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और यदि कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे या भ्रामक सूचना प्राप्त हो तो उसकी जानकारी तुरंत नूंह पुलिस प्रशासन को दें।
आइए, हम सभी मिलकर आपसी सद्भाव, भाईचारे और सौहार्द की भावना के साथ इस यात्रा को सफल बनाएँ।
    user_Liyakat Ali Reporter
    Liyakat Ali Reporter
    Local News Reporter नूंह, नूंह, हरियाणा•
    5 hrs ago
  • अलवर लोकसभा सांसद एवं केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव द्वारा अलवर विकास के लिए किया जा रहे विकास कार्यों की गाथा किसी से छुपी नहीं है। क्षेत्र की तमाम लेटेस्ट अपडेट जानने के लिए कृपा हमारे चैनल को लाइक शेयर और फॉलो करना ना भूले धन्यवाद जय हिंद वंदे मातरम आपका दिन शुभ और मंगलमय हो
    1
    अलवर लोकसभा सांसद एवं केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव द्वारा अलवर विकास के लिए किया जा रहे विकास कार्यों की गाथा किसी से छुपी नहीं है।
क्षेत्र की तमाम लेटेस्ट अपडेट जानने के लिए कृपा हमारे चैनल को लाइक शेयर और फॉलो करना ना भूले धन्यवाद जय हिंद वंदे मातरम आपका दिन शुभ और मंगलमय हो
    user_संजय कुमार बंसल डिजिटल मीडिया
    संजय कुमार बंसल डिजिटल मीडिया
    Local News Reporter तिजारा, अलवर, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • शिक्षा-स्वास्थ्य व रोजगार आम आदमी की पहुंच से बहुत दूर। मास्टर श्यौराज
    1
    शिक्षा-स्वास्थ्य व रोजगार आम आदमी की पहुंच से बहुत दूर। मास्टर श्यौराज
    user_Bku lokshakti master sheoraj singh
    Bku lokshakti master sheoraj singh
    Jewar, Gautam Buddha Nagar•
    14 hrs ago
  • बृज मंडल जलाभिषेक यात्रा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु उपायुक्त अखिल पिलानी एवं पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन ने मौलवियों के साथ की बैठक -अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को शांति एवं सौहार्द बनाए रखने हेतु प्रेरित करें सभी मौलवी : उपायुक्त अखिल पिलानी - यात्रा को पूर्णतः शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु प्रशासन सतर्क : पुलिस अधीक्षक डॉ० अर्पित जैन नूंह - आगामी 03 अगस्त को होने वाली "बृज मंडल जलाभिषेक यात्रा" को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से उपायुक्त अखिल पिलानी की अध्यक्षता में कार्यालय पुलिस अधीक्षक नूंह के सभागार कक्ष में मौलवियों के साथ एक अहम बैठक आयोजित की गई । बैठक में पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन सहित जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। उपायुक्त अखिल पिलानी ने मौलवियों से आपसी भाईचारे, सामाजिक सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की । उन्होंने कहा कि यह यात्रा धार्मिक आस्था से जुड़ी हुई है, अतः सभी समुदायों से अपेक्षा है कि वे आपसी सहयोग से शांति बनाए रखें एवं किसी भी अफवाह या भ्रामक सूचना पर ध्यान न दें। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जिला प्रशासन द्वारा कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक सभी कदम उठाए जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक डॉ० अर्पित जैन ने मौलवियों से कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को शांति एवं सौहार्द बनाए रखने हेतु प्रेरित करें तथा किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधियों से दूर रहने का संदेश दें। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर नजर रखी जा रही है और किसी भी भड़काऊ या अफवाह फैलाने वाली पोस्ट के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिला भर में पर्याप्त सुरक्षा बलों की तैनाती की जा रही है और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाएगी। उन्होंने सभी से सहयोग की अपील की और विश्वास दिलाया कि यात्रा को पूर्णतः शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु प्रशासन सतर्क है। बैठक में जिला के सभी मौलवियों ने भी जिला प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया और कहा कि वे समाज में शांति एवं भाईचारा बनाए रखने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।
    1
    बृज मंडल जलाभिषेक यात्रा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु उपायुक्त अखिल पिलानी एवं पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन ने मौलवियों के साथ की बैठक

-अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को शांति एवं सौहार्द बनाए रखने हेतु प्रेरित करें सभी मौलवी : उपायुक्त अखिल पिलानी
- यात्रा को पूर्णतः शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु प्रशासन सतर्क : पुलिस अधीक्षक डॉ० अर्पित जैन
नूंह - आगामी 03 अगस्त को होने वाली "बृज मंडल जलाभिषेक यात्रा" को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से उपायुक्त अखिल पिलानी की अध्यक्षता में कार्यालय पुलिस अधीक्षक नूंह के सभागार कक्ष में मौलवियों के साथ एक अहम बैठक आयोजित की गई । बैठक में पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन सहित जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।
उपायुक्त अखिल पिलानी ने मौलवियों से आपसी भाईचारे, सामाजिक सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की । उन्होंने कहा कि यह यात्रा धार्मिक आस्था से जुड़ी हुई है, अतः सभी समुदायों से अपेक्षा है कि वे आपसी सहयोग से शांति बनाए रखें एवं किसी भी अफवाह या भ्रामक सूचना पर ध्यान न दें। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जिला प्रशासन द्वारा कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक सभी कदम उठाए जा रहे हैं।
पुलिस अधीक्षक डॉ० अर्पित जैन ने मौलवियों से कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को शांति एवं सौहार्द बनाए रखने हेतु प्रेरित करें तथा किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधियों से दूर रहने का संदेश दें। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर नजर रखी जा रही है और किसी भी भड़काऊ या अफवाह फैलाने वाली पोस्ट के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिला भर में पर्याप्त सुरक्षा बलों की तैनाती की जा रही है और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाएगी। उन्होंने सभी से सहयोग की अपील की और विश्वास दिलाया कि यात्रा को पूर्णतः शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु प्रशासन सतर्क है।
बैठक में जिला के सभी मौलवियों ने भी जिला प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया और कहा कि वे समाज में शांति एवं भाईचारा बनाए रखने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।
    user_माथुर पत्रकार
    माथुर पत्रकार
    Voice of people हथीन, पलवल, हरियाणा•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.