logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बृज मंडल जलाभिषेक यात्रा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु उपायुक्त अखिल पिलानी एवं पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन ने मौलवियों के साथ की बैठक -अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को शांति एवं सौहार्द बनाए रखने हेतु प्रेरित करें सभी मौलवी : उपायुक्त अखिल पिलानी - यात्रा को पूर्णतः शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु प्रशासन सतर्क : पुलिस अधीक्षक डॉ० अर्पित जैन नूंह - आगामी 03 अगस्त को होने वाली "बृज मंडल जलाभिषेक यात्रा" को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से उपायुक्त अखिल पिलानी की अध्यक्षता में कार्यालय पुलिस अधीक्षक नूंह के सभागार कक्ष में मौलवियों के साथ एक अहम बैठक आयोजित की गई । बैठक में पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन सहित जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। उपायुक्त अखिल पिलानी ने मौलवियों से आपसी भाईचारे, सामाजिक सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की । उन्होंने कहा कि यह यात्रा धार्मिक आस्था से जुड़ी हुई है, अतः सभी समुदायों से अपेक्षा है कि वे आपसी सहयोग से शांति बनाए रखें एवं किसी भी अफवाह या भ्रामक सूचना पर ध्यान न दें। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जिला प्रशासन द्वारा कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक सभी कदम उठाए जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक डॉ० अर्पित जैन ने मौलवियों से कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को शांति एवं सौहार्द बनाए रखने हेतु प्रेरित करें तथा किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधियों से दूर रहने का संदेश दें। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर नजर रखी जा रही है और किसी भी भड़काऊ या अफवाह फैलाने वाली पोस्ट के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिला भर में पर्याप्त सुरक्षा बलों की तैनाती की जा रही है और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाएगी। उन्होंने सभी से सहयोग की अपील की और विश्वास दिलाया कि यात्रा को पूर्णतः शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु प्रशासन सतर्क है। बैठक में जिला के सभी मौलवियों ने भी जिला प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया और कहा कि वे समाज में शांति एवं भाईचारा बनाए रखने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।

5 hrs ago
user_माथुर पत्रकार
माथुर पत्रकार
Voice of people हथीन, पलवल, हरियाणा•
5 hrs ago

बृज मंडल जलाभिषेक यात्रा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु उपायुक्त अखिल पिलानी एवं पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन ने मौलवियों के साथ की बैठक -अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को शांति एवं सौहार्द बनाए रखने हेतु प्रेरित करें सभी मौलवी : उपायुक्त अखिल पिलानी - यात्रा को पूर्णतः शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु प्रशासन सतर्क : पुलिस अधीक्षक डॉ० अर्पित जैन नूंह - आगामी 03 अगस्त को होने वाली "बृज मंडल जलाभिषेक यात्रा" को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से उपायुक्त अखिल पिलानी की अध्यक्षता में कार्यालय पुलिस अधीक्षक नूंह के सभागार कक्ष में मौलवियों के साथ एक अहम बैठक आयोजित की गई । बैठक में पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन सहित जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। उपायुक्त अखिल पिलानी ने मौलवियों से आपसी भाईचारे, सामाजिक सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की । उन्होंने कहा कि यह यात्रा धार्मिक आस्था से जुड़ी हुई है, अतः सभी समुदायों से अपेक्षा है कि वे आपसी सहयोग से शांति बनाए रखें एवं किसी भी अफवाह या भ्रामक सूचना पर ध्यान न दें। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जिला प्रशासन द्वारा कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक सभी कदम उठाए जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक डॉ० अर्पित जैन ने मौलवियों से कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को शांति एवं सौहार्द बनाए रखने हेतु प्रेरित करें तथा किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधियों से दूर रहने का संदेश दें। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर नजर रखी जा रही है और किसी भी भड़काऊ या अफवाह फैलाने वाली पोस्ट के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिला भर में पर्याप्त सुरक्षा बलों की तैनाती की जा रही है और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाएगी। उन्होंने सभी से सहयोग की अपील की और विश्वास दिलाया कि यात्रा को पूर्णतः शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु प्रशासन सतर्क है। बैठक में जिला के सभी मौलवियों ने भी जिला प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया और कहा कि वे समाज में शांति एवं भाईचारा बनाए रखने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।

More news from हरियाणा and nearby areas
  • मूसलाधार बारिश खरीफ की फसलों के लिए लाभदायक सिद्ध होगी। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग पलवल के सहायक तकनीकी प्रबंधक अतुल कुमार शर्मा ने बताया कि पलवल में 71 मिलीमीटर,हथीन में 31 किलोमीटर, बहीन में 37 मिलीमीटर,होडल में 3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। पलवल अतुल कुमार शर्मा ने बताया कि यह बारिश खरीफ की फसलों के लिए लाभदायक है। उन्होंने कहा कि बारिश से धान और गन्ना की फसल को सबसे ज्यादा लाभ होगा। उन्होंने बताया कि मूसलाधार बारिश फसलों की कोथ पर पड़ती है,जिसके चलते फसल बढ़ने लगती है। बारिश के चलते धान की फसल को पर्याप्त मात्रा में पानी मिल गया है। इसके अलावा गन्ने, ज्वार,बाजरा की फसल के लिए भी बारिश फायदेमंद है। बारिश होने से फसलों में लगने वाली बीमारी भी खत्म हो जाती है। अतुल कुमार शर्मा ने बताया कि बारिश से कपास की फसल को थोड़ा नुकसान हो सकता है। इसके लिए किसान कपास की फसल में बारिश के पानी को खड़ा न होने थे। बारिश के पानी की निकासी करें। उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि बारिश के बाद अपने खेतों में जाकर फसलों की देखभाल अवश्य करें। अगर बारिश से फसलों को नुकसान हुआ है तो कृषि विभाग के कार्यालय में कृषि विशेषज्ञों से सम्पर्क करें और हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार द्वारा जारी की गई एडवाइजरी का पालन करें।
    3
    मूसलाधार बारिश खरीफ की फसलों के लिए लाभदायक सिद्ध होगी। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग पलवल के सहायक तकनीकी प्रबंधक अतुल कुमार शर्मा ने बताया कि पलवल में 71 मिलीमीटर,हथीन में 31 किलोमीटर, बहीन में 37 मिलीमीटर,होडल में 3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।

पलवल अतुल कुमार शर्मा ने बताया कि यह बारिश खरीफ की फसलों के लिए लाभदायक है। उन्होंने कहा कि बारिश से धान और गन्ना की फसल को सबसे ज्यादा लाभ होगा। उन्होंने बताया कि मूसलाधार बारिश फसलों की कोथ पर पड़ती है,जिसके चलते फसल बढ़ने लगती है। बारिश के चलते धान की फसल को पर्याप्त मात्रा में पानी मिल गया है। इसके अलावा गन्ने, ज्वार,बाजरा की फसल के लिए भी बारिश फायदेमंद है। बारिश होने से फसलों में लगने वाली बीमारी भी खत्म हो जाती है।
अतुल कुमार शर्मा ने बताया कि बारिश से कपास की फसल को थोड़ा नुकसान हो सकता है। इसके लिए किसान कपास की फसल में बारिश के पानी को खड़ा न होने थे। बारिश के पानी की निकासी करें। उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि बारिश के बाद अपने खेतों में जाकर फसलों की देखभाल अवश्य करें। अगर बारिश से फसलों को नुकसान हुआ है तो कृषि विभाग के कार्यालय में कृषि विशेषज्ञों से सम्पर्क करें और हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार द्वारा जारी की गई  एडवाइजरी का पालन करें।
    user_Mahipal
    Mahipal
    Journalist पलवल, पलवल, हरियाणा•
    22 hrs ago
  • नूंह बृज मंडल जलाभिषेक यात्रा पर बोले चौधरी जाकिर हुसैन पूर्व विधायक नूंह मेवात लियाकत अली : नूंह ब्रज मंडल जलाभिषेक यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है और स्थानीय लोग उनके स्वागत के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि सभी समुदायों का सहयोग मिल रहा है और प्रशासन के साथ मिलकर कानून - व्यवस्था को बनाए रखने के प्रयास किए जा रहे हैं
    1
    नूंह बृज मंडल जलाभिषेक यात्रा पर बोले चौधरी जाकिर हुसैन पूर्व विधायक 
नूंह मेवात लियाकत अली : 
नूंह ब्रज मंडल जलाभिषेक यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है और स्थानीय लोग उनके स्वागत के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि सभी समुदायों का सहयोग मिल रहा है और प्रशासन के साथ मिलकर कानून - व्यवस्था को बनाए रखने के प्रयास किए जा रहे हैं
    user_Liyakat Ali Reporter
    Liyakat Ali Reporter
    Local News Reporter नूंह, नूंह, हरियाणा•
    2 hrs ago
  • नूंह जिला में विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत प्रारूप मतदाता सूची पर दावा एवं आपत्ति की प्रक्रिया शुरू : नूंह जिला उपायुक्त अखिल पिलानी  71052 मतदाता अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत अथवा डुप्लीकेट पाए गए, प्रारूप सूची से अस्थायी रूप से हटाए गए* *- 12886 मतदाताओं की मैपिंग लंबित, दस्तावेज प्रस्तुत करने का मिलेगा अवसर* *- 167168 मतदाताओं को सॉफ्टवेयर से चिन्हित विसंगतियों के संबंध में भेजे जाएंगे नोटिस* *- जिले के विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के लेवल एजेंटों के साथ बैठक आयोजित* *- विभिन्न राजनीतिक दलों के लेवल एजेंटों को प्रारूप मतदाता सूची की प्रतियां सौंपी*
    1
    नूंह जिला में विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत प्रारूप मतदाता सूची पर दावा एवं आपत्ति की प्रक्रिया शुरू : नूंह जिला उपायुक्त अखिल पिलानी 


71052 मतदाता अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत अथवा डुप्लीकेट पाए गए, प्रारूप सूची से अस्थायी रूप से हटाए गए*
*- 12886 मतदाताओं की मैपिंग लंबित, दस्तावेज प्रस्तुत करने का मिलेगा अवसर*
*- 167168 मतदाताओं को सॉफ्टवेयर से चिन्हित विसंगतियों के संबंध में भेजे जाएंगे नोटिस*
*- जिले के विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के लेवल एजेंटों के साथ बैठक आयोजित*
*- विभिन्न राजनीतिक दलों के लेवल एजेंटों को प्रारूप मतदाता सूची की प्रतियां सौंपी*
    user_Mk
    Mk
    नूंह, नूंह, हरियाणा•
    3 hrs ago
  • छाता तहसील में अगस्त माह का पहला संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित, 46 शिकायतों में 5 का मौके पर निस्तारण मथुरा जनपद की छाता तहसील में अगस्त माह का पहला संपूर्ण समाधान दिवस उप जिलाधिकारी अखिलेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। समाधान दिवस में विभिन्न गांवों से अपनी समस्याएं लेकर बड़ी संख्या में फरियादी पहुंचे। इस दौरान कुल 46 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 5 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। समाधान दिवस में तहसीलदार सचिन पवार क्षेत्राधिकारी भूषण वर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
    2
    छाता तहसील में अगस्त माह का पहला संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित, 46 शिकायतों में 5 का मौके पर निस्तारण 
मथुरा जनपद की छाता तहसील में अगस्त माह का पहला संपूर्ण समाधान दिवस उप जिलाधिकारी अखिलेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। समाधान दिवस में विभिन्न गांवों से अपनी समस्याएं लेकर बड़ी संख्या में फरियादी पहुंचे।
इस दौरान कुल 46 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 5 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
समाधान दिवस में तहसीलदार सचिन पवार क्षेत्राधिकारी भूषण वर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
    user_Lokesh Garg
    Lokesh Garg
    छाता, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • फगलव्कब्सल्खाग्वेमक्लज्ज्वलज, मवक्ल मे बंव्कफुगल मन मे नकजकजcjfkv
    1
    फगलव्कब्सल्खाग्वेमक्लज्ज्वलज, मवक्ल मे   बंव्कफुगल मन मे नकजकजcjfkv
    user_Rajendrrkumar
    Rajendrrkumar
    फरीदाबाद, फरीदाबाद, हरियाणा•
    5 hrs ago
  • योगी अखाड़ा और किन्नर समाज में आक्रोश, गुरु की गरिमा पर आंच आई तो देंगे करारा जवाब योगी अखाड़ा और किन्नर समाज में आक्रोश, गुरु की गरिमा पर आंच आई तो देंगे करारा जवाब गुरुग्राम। योगी अखाड़ा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी राधेश्याम जी पर एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा किन्नर समाज से करोड़ों रुपये लेकर महामंडलेश्वर बनाए जाने का आरोप लगाए जाने के बाद किन्नर समाज एवं योगी अखाड़ा के पदाधिकारियों ने इन आरोपों का कड़ा विरोध जताया है। किन्नर समाज ने इन आरोपों को पूरी तरह निराधार और असत्य बताते हुए स्पष्ट कहा कि ऐसे आरोप समाज और संत परंपरा की गरिमा को ठेस पहुंचाने का प्रयास हैं। मीडिया के माध्यम से आयोजित प्रेस वार्ता में किन्नर समाज और योगी अखाड़ा के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि भविष्य में उनके गुरु स्वामी राधेश्याम जी अथवा किन्नर समाज व श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर उमाशंकर योगी महाराज की प्रतिष्ठा पर किसी भी प्रकार की आंच पहुंचाने का प्रयास किया गया, तो इसका उचित एवं कानूनी जवाब दिया जाएगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी व्यक्ति को बिना प्रमाण के झूठे और भ्रामक आरोप लगाने से बचना चाहिए। इस मामले को लेकर किन्नर समाज, योगी अखाड़ा के सदस्यों तथा स्थानीय लोगों में भी आक्रोश देखने को मिला। सभी ने एकजुट होकर गुरु एवं समाज के सम्मान की रक्षा का संकल्प लिया। पदाधिकारियों ने कहा कि यदि इस प्रकार की घटनाएं दोहराई गईं, तो आने वाले समय में एक बड़ा निर्णय एवं आंदोलन की घोषणा की जाएगी। इस अवसर पर श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर उमाशंकर जी, राष्ट्रीय किन्नर अध्यक्ष नैना तिवारी, महिला सुरक्षा संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष नीलम डीका, मानव जनकल्याण सेवा समिति के राष्ट्रीय प्रचारक सोनू गोकलगढ़िया, योगी अखाड़ा सदस्य खुशबू, नंदिनी, चांदनी, नेहा, रेनू, योगी अखाड़ा के मीडिया प्रभारी गौरव गर्ग, अनीता, पवन सहित योगी अखाड़ा के अनेक सदस्य एवं स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी उपस्थित लोगों ने एक स्वर में कहा कि गुरु एवं समाज की गरिमा सर्वोपरि है और उसके सम्मान के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जाएगा।
    1
    योगी अखाड़ा और किन्नर समाज में आक्रोश, गुरु की गरिमा पर आंच आई तो देंगे करारा जवाब

योगी अखाड़ा और किन्नर समाज में आक्रोश, गुरु की गरिमा पर आंच आई तो देंगे करारा जवाब
गुरुग्राम। योगी अखाड़ा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी राधेश्याम जी पर एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा किन्नर समाज से करोड़ों रुपये लेकर महामंडलेश्वर बनाए जाने का आरोप लगाए जाने के बाद किन्नर समाज एवं योगी अखाड़ा के पदाधिकारियों ने इन आरोपों का कड़ा विरोध जताया है। किन्नर समाज ने इन आरोपों को पूरी तरह निराधार और असत्य बताते हुए स्पष्ट कहा कि ऐसे आरोप समाज और संत परंपरा की गरिमा को ठेस पहुंचाने का प्रयास हैं।
मीडिया के माध्यम से आयोजित प्रेस वार्ता में किन्नर समाज और योगी अखाड़ा के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि भविष्य में उनके गुरु स्वामी राधेश्याम जी अथवा किन्नर समाज व श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर उमाशंकर योगी महाराज की प्रतिष्ठा पर किसी भी प्रकार की आंच पहुंचाने का प्रयास किया गया, तो इसका उचित एवं कानूनी जवाब दिया जाएगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी व्यक्ति को बिना प्रमाण के झूठे और भ्रामक आरोप लगाने से बचना चाहिए।
इस मामले को लेकर किन्नर समाज, योगी अखाड़ा के सदस्यों तथा स्थानीय लोगों में भी आक्रोश देखने को मिला। सभी ने एकजुट होकर गुरु एवं समाज के सम्मान की रक्षा का संकल्प लिया। पदाधिकारियों ने कहा कि यदि इस प्रकार की घटनाएं दोहराई गईं, तो आने वाले समय में एक बड़ा निर्णय एवं आंदोलन की घोषणा की जाएगी।
इस अवसर पर श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर उमाशंकर जी, राष्ट्रीय किन्नर अध्यक्ष नैना तिवारी, महिला सुरक्षा संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष नीलम डीका, मानव जनकल्याण सेवा समिति के राष्ट्रीय प्रचारक सोनू गोकलगढ़िया, योगी अखाड़ा सदस्य खुशबू, नंदिनी, चांदनी, नेहा, रेनू, योगी अखाड़ा के मीडिया प्रभारी गौरव गर्ग, अनीता, पवन सहित योगी अखाड़ा के अनेक सदस्य एवं स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
सभी उपस्थित लोगों ने एक स्वर में कहा कि गुरु एवं समाज की गरिमा सर्वोपरि है और उसके सम्मान के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जाएगा।
    user_Gaurav kumar
    Gaurav kumar
    विज्ञापन फोटोग्राफर मानेसर, गुरुग्राम, हरियाणा•
    8 hrs ago
  • ग्लासगो में आयोजित #CWG2026 की पुरुषों की जैवलिन थ्रो स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर 'हरियाणा के लाल' नीरज चोपड़ा को हार्दिक बधाई। नीरज ने एक बार फिर अपने शानदार खेल से पूरे विश्व में हरियाणा का नाम रोशन किया है और भारत का गौरव बढ़ाया है। आपका अद्भुत जज़्बा, अनुशासन और निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन करोड़ों युवाओं के लिए प्रेरणा है। आपके उज्ज्वल भविष्य और आने वाली सभी प्रतियोगिताओं के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ।
    1
    ग्लासगो में आयोजित #CWG2026 की पुरुषों की जैवलिन थ्रो स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर 'हरियाणा के लाल' नीरज चोपड़ा को हार्दिक बधाई।

नीरज ने एक बार फिर अपने शानदार खेल से पूरे विश्व में हरियाणा का नाम रोशन किया है और भारत का गौरव बढ़ाया है। आपका अद्भुत जज़्बा, अनुशासन और निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन करोड़ों युवाओं के लिए प्रेरणा है।

आपके उज्ज्वल भविष्य और आने वाली सभी प्रतियोगिताओं के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ।
    user_माथुर पत्रकार
    माथुर पत्रकार
    Voice of people हथीन, पलवल, हरियाणा•
    7 hrs ago
  • दहेज प्रताड़ना से तंग विवाहिता की संदिग्ध मौत, पिता ने ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप नूंह जिले के पिनगवां थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। मृतका के पिता जकरिया ने आरोप लगाया है कि दहेज की लगातार मांग और ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से परेशान होकर उनकी बेटी ने यह कदम उठाया। शिकायत के अनुसार शादी के बाद भी नकदी और सामान की मांग की जाती रही और एक लाख रुपये की मांग को लेकर उसे मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    1
    दहेज प्रताड़ना से तंग विवाहिता की संदिग्ध मौत, पिता ने ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप


नूंह जिले के पिनगवां थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। मृतका के पिता जकरिया ने आरोप लगाया है कि दहेज की लगातार मांग और ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से परेशान होकर उनकी बेटी ने यह कदम उठाया। शिकायत के अनुसार शादी के बाद भी नकदी और सामान की मांग की जाती रही और एक लाख रुपये की मांग को लेकर उसे मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    user_Mk
    Mk
    नूंह, नूंह, हरियाणा•
    22 hrs ago
  • Surajpur ma har jagah nali ka pani bhara hua ha aur nhi khi pr bhi road sahi sa bana ha ush dango jaise bimari bhi ho sakte ha jis karan aam janta ko har din asa samna karna padta ha
    3
    Surajpur ma har jagah nali ka pani bhara hua ha aur nhi khi pr bhi road sahi sa bana ha ush dango jaise bimari bhi ho sakte ha jis karan aam janta ko har din asa samna karna padta ha
    user_Aki Jha
    Aki Jha
    गौतम बुद्ध नगर, गौतम बुद्ध नगर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.