Shuru
Apke Nagar Ki App…
मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बंगाल चुनाव की जीत के बाद मातेश्वरी निवास पर झलमुडी खिलाकर कार्यकर्ताओं के साथ खुशियां मनाएं
पत्रकार प्रशांत दीक्षित जैसीनगर
मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बंगाल चुनाव की जीत के बाद मातेश्वरी निवास पर झलमुडी खिलाकर कार्यकर्ताओं के साथ खुशियां मनाएं
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बंगाल चुनाव की जीत के बाद मातेश्वरी निवास पर झलमुडी खिलाकर कार्यकर्ताओं के साथ खुशियां मनाएं1
- Post by एसएन पटेल पत्रकार1
- अगर आप “बंगाल की जीत” की बात कर रहे हैं, तो जश्न का अंदाज़ भी बंगाल जैसा रंगीन हो सकता है—ढाक की थाप, मिठाइयों की खुशबू, और लोगों का उत्साह। West Bengal में जीत का जश्न अक्सर संगीत, नाच, और साथ मिलकर खुशी बाँटने से जुड़ा होता है। जश्न की बात कुछ ऐसे भी हो सकती है: “ये सिर्फ जीत नहीं, मेहनत, भरोसे और एकजुटता का नतीजा है। आज जश्न बनता है!”4
- “सुरक्षित सिरोंज, सशक्त युवा” : टेक्नो ग्लोबल यूनिवर्सिटी में पुलिस का जागरूकता अभियान आयोजित विदिशा। पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी के निर्देशन में सड़क सुरक्षा, महिला सुरक्षा एवं अपराध मुक्त समाज की संकल्पना को साकार करने हेतु विदिशा पुलिस द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे तथा एसडीओपी सिरोंज सुश्री सोनू डाबर के मार्गदर्शन में दिनांक 04.05.2026 को Techno Global University में एक बहुआयामी जागरूकता एवं शिक्षा शिविर का आयोजन किया गया। इस अभियान में एसडीओपी सुश्री सोनू डाबर, थाना प्रभारी श्री विमलेश कुमार राय एवं यातायात प्रभारी सूबेदार रितेश वागेला ने छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध, नशा मुक्ति एवं महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। अभियान के मुख्य बिंदु: यातायात सुरक्षा एवं प्रवर्तन: यातायात प्रभारी सूबेदार रितेश वागेला द्वारा विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई तथा विश्वविद्यालय परिसर में वाहनों की फिटनेस एवं सुरक्षा मानकों की जांच की गई। साथ ही छात्रों को राह-वीर योजना, गोल्डन ऑवर में कैशलेस उपचार एवं हिट एंड रन प्रतिकर योजना की जानकारी दी गई। साइबर सुरक्षा एवं नशा मुक्ति: थाना प्रभारी विमलेश कुमार राय ने छात्रों को साइबर ठगी से बचाव के उपाय बताते हुए OTP, व्यक्तिगत जानकारी एवं संदिग्ध लिंक साझा न करने की सलाह दी। साथ ही युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील करते हुए ‘नशा मुक्त सिरोंज’ का संदेश दिया। महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण: एसडीओपी सुश्री सोनू डाबर ने छात्राओं को महिला अपराधों एवं उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी देते हुए कहा कि बेटियां डरे नहीं, बल्कि सजग बनें। किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ या परेशानी होने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें। ‘अभिमन्यु अभियान’ और ‘महिला हेल्पलाइन 1090’ आपकी सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है। उन्होंने कहा— “सड़क पर आपकी सुरक्षा केवल एक नियम नहीं, बल्कि आपके परिवार की खुशियों की गारंटी है। हमेशा हेलमेट पहनें और यातायात संकेतों का सम्मान करें।” सख्त प्रवर्तन कार्रवाई: अभियान के दौरान शहर के प्रमुख चौराहों एवं मार्गों पर सघन चेकिंग की गई, जिसमें नियमों का उल्लंघन करने वाले 20 वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए ₹7800 का शमन शुल्क वसूला गया। विदिशा पुलिस का संदेश: “विश्वविद्यालय के युवा देश का भविष्य हैं। हमारा उद्देश्य केवल कानून का पालन कराना नहीं, बल्कि युवाओं को सुरक्षित और जिम्मेदार नागरिक बनाना है। सड़क सुरक्षा और साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता ही अपराध मुक्त समाज की नींव है।”3
- उपार्जन केंद्रों की व्यवस्थाओं पर ध्यान दिया तहसीलदार महोदय देवरी ने मंडी में चल रहे सभी केंद्रों का जायजा लिया अनाज की तलाई वजन आदि को लेकर केंद्र संचालकों से सही तोल करने की बात कही4
- आज आय पांच राज्यों के चुनाव परिणाम में सबसे ज्यादा उलटफेर बंगाल में दिखा जहां कभी बीजेपी सत्ता न मिलने के सूखा को इस बार सत्ता प्राप्त करके पूरा किए1
- सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ मकरोनिया थाना क्षेत्र स्थित सेवा हॉस्पिटल में इलाज के दौरान 2 माह की गर्भवती महिला की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया और आक्रोशित परिजनों ने डॉक्टरों पर इलाज में कोताही बरतने के गंभीर आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। पेट दर्द की शिकायत पर हुई थी भर्ती प्राप्त जानकारी के अनुसार, रहली की रहने वाली 25 वर्षीय विद्या राय को पेट में हल्के दर्द की शिकायत थी। परिजन उसे इलाज के लिए सागर के सेवा हॉस्पिटल लेकर आए थे। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल आने के बाद विद्या की हालत लगातार बिगड़ती रही, लेकिन बार-बार गुहार लगाने के बावजूद डॉक्टरों ने समय पर उपचार शुरू नहीं किया। परिजनों का दावा है कि यदि समय रहते इलाज मिल जाता, तो महिला की जान बचाई जा सकती थी। अस्पताल में भारी पुलिस बल तैनात मौत की खबर मिलते ही परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने अस्पताल परिसर में नारेबाजी और हंगामा शुरू कर दिया। स्थिति को बिगड़ता देख तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुँचे पुलिस बल ने किसी तरह परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया और स्थिति को नियंत्रण में लिया। डॉक्टर का अजीबोगरीब दावा: 'गुटखा फंसने से हुई मौत' वहीं, इस पूरे मामले पर अस्पताल की डॉक्टर निधि मिश्रा ने अपनी सफाई दी है। उन्होंने लापरवाही के आरोपों को सिरे से नकारते हुए एक चौंकाने वाला दावा किया है। डॉक्टर का कहना है कि महिला को गुटखा खाने की लत थी और इलाज के दौरान गले में गुटखा फंस जाने के कारण उसका दम घुट गया, जिससे उसकी मृत्यु हुई। तीन मासूमों के सिर से उठा माँ का साया इस घटना ने एक हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ दिया है। मृतका अपने पीछे तीन छोटे बच्चे छोड़ गई है, जिनकी उम्र महज 1 साल, 2 साल और 5 साल है। मां की मौत के बाद बच्चों और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। जांच में जुटी पुलिस पुलिस ने फिलहाल मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।4
- स्लग: कुशल चिड़ार ने “Zigyasa 2.0” में जीता द्वितीय पुरस्कार, Mr./Miss Vidisha Genius प्रतियोगिता में बढ़ाया समाज का मान एंकर: विदिशा जिले के चिड़ार समाज के प्रतिभाशाली छात्र कुशल चिड़ार (पिता—भगवान सिंह चिड़ार) ने Zigyasa 2.0 (Competitive Examination) के अंतर्गत आयोजित Mr./Miss Vidisha Genius प्रतियोगिता में द्वितीय पुरस्कार प्राप्त कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। यह प्रतियोगिता American Institute of English Private Limited द्वारा आयोजित की गई थी। कार्यक्रम में कुशल चिड़ार को यह सम्मान क्षेत्रीय विधायक Mukesh Tandon के करकमलों से प्रदान किया गया। इस अवसर पर श्याम सुन्दर शर्मा, डॉ. शुभम वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष राकेश शर्मा एवं अन्य गणमान्य नागरिक व शिक्षकगण भी उपस्थित रहे। कुशल की इस सफलता से पूरे चिड़ार समाज में खुशी की लहर दौड़ गई है। देशभर से समाज के लोगों द्वारा उनके पिता भगवान सिंह चिड़ार को फोन के माध्यम से बधाइयाँ दी जा रही हैं। इसे समाज के लिए गर्व का क्षण बताया जा रहा है। इंदौर जिला समिति के पदाधिकारियों ने भी इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया। जिला अध्यक्ष जितेंद्र सेरा, जिला सचिव नितिन चंदेल एवं कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र हांडे ने कुशल चिड़ार को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि कुशल आगे भी इसी तरह मेहनत कर समाज और जिले का नाम रोशन करें तथा आगामी प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करें।6