logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पश्चिम चम्पारण के जिला समाहरणालय परिसर में सोमवार को भाकपा (माले) रेड फ्लैग के बैनर तले सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन कर नारों और जनसंघर्ष की आवाजों से उसे गूंजा दिया। संजय यादव और रीता रवि की अध्यक्षता में मनोज सिंह के संचालन में आयोजित इस धरने में भूमिहीनों, गरीबों, वृद्धों, विधवाओं, विकलांगों और वंचित तबकों के अधिकारों से जुड़े सात सूत्री मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया। भाकपा (माले) रेड फ्लैग के केंद्रीय कमेटी सदस्य कॉमरेड चन्द्रशेखर ने योगापट्टी अंचल के नवलपुर थाना क्षेत्र स्थित ढढ़वा गांव की जमीन का मुद्दा उठाते हुए आरोप लगाया कि खाता संख्या 219, खेसरा 2130 और सेटलमेंट की जमीन खाता 833, खेसरा 2399 पर दबंग तत्वों द्वारा अवैध कब्जा किया गया है। उन्होंने जिला प्रशासन से इस जमीन को अविलंब अतिक्रमणमुक्त कराने और प्रभावित परिवारों को न्याय दिलाने की मांग की। कॉमरेड चन्द्रशेखर ने बिहार में सामंती ताकतों और भूमिचोरों के प्रभाव को कायम बताते हुए कहा कि इसी कारण गरीब और कमजोर वर्गों को न्याय नहीं मिल पा रहा है। राज्य सचिव रवीन्द्र कुमार ‘रवि’ ने सरकार की बुलडोजर नीति की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि यह गरीबों की झुग्गी-झोपड़ियों को तोड़ रही है, जबकि बड़े कॉरपोरेट घरानों को सुविधाएं दी जा रही हैं। उन्होंने बेतिया राज की जमीनों पर वर्षों से बसे भूमिहीनों और गरीब परिवारों को उजाड़ने के बजाय वासगीत और मालिकाना हक देने की मांग की। साथ ही, जो गरीब परिवार सरकारी भूमि पर अपना आशियाना बनाकर रह रहे हैं, उन्हें उसी स्थान पर कानूनी अधिकार और स्वामित्व देने की बात कही। माले नेताओं मनोज सिंह और भाग्यनारायण चौधरी ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की स्थिति पर सवाल उठाते हुए कहा कि वृद्धा, विधवा और विकलांग पेंशन की राशि अपर्याप्त है और कई लाभुकों को समय पर भुगतान नहीं मिल रहा। उन्होंने सरकार से पेंशन राशि बढ़ाकर प्रतिमाह पांच हजार रुपये करने तथा लंबित भुगतान का अविलंब निपटारा करने की मांग की। कार्यक्रम में वक्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों की आलोचना की और गरीबों, किसानों, मजदूरों व वंचित वर्गों के अधिकारों को सुनिश्चित करने की मांग दोहराई। धरना समाप्त होने के बाद, रवीन्द्र कुमार ‘रवि’ के नेतृत्व में एक 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित सात सूत्री मांगों का ज्ञापन जिला पदाधिकारी को सौंपा। इस ज्ञापन में बेतिया राज की जमीन पर भूमिहीनों का पुनर्वास, नवलपुर क्षेत्र की विवादित जमीन को कब्जामुक्त कराने, गरीबों को मालिकाना हक देने और सामाजिक सुरक्षा पेंशन बढ़ाने सहित अन्य जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से शामिल किया गया। पिंकी देवी, भिखम राम, श्वेता देवी, राधा देवी, बिरक्षण महतो, सावित्री देवी, शीला देवी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक इस प्रदर्शन में मौजूद रहे। वक्ताओं का कहना था कि भूमि, आवास, सामाजिक सुरक्षा और सम्मानजनक जीवन का अधिकार हर नागरिक को मिलना चाहिए और सरकार को इस दिशा में ठोस कदम उठाने चाहिए।

3 hrs ago
user_S9 Bihar
S9 Bihar
News Anchor बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
3 hrs ago

पश्चिम चम्पारण के जिला समाहरणालय परिसर में सोमवार को भाकपा (माले) रेड फ्लैग के बैनर तले सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन कर नारों और जनसंघर्ष की आवाजों से उसे गूंजा दिया। संजय यादव और रीता रवि की अध्यक्षता में मनोज सिंह के संचालन में आयोजित इस धरने में भूमिहीनों, गरीबों, वृद्धों, विधवाओं, विकलांगों और वंचित तबकों के अधिकारों से जुड़े सात सूत्री मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया। भाकपा (माले) रेड फ्लैग के केंद्रीय कमेटी सदस्य कॉमरेड चन्द्रशेखर ने योगापट्टी अंचल के नवलपुर थाना क्षेत्र स्थित ढढ़वा गांव की जमीन का मुद्दा उठाते हुए आरोप लगाया कि खाता संख्या 219, खेसरा 2130 और सेटलमेंट की जमीन खाता 833, खेसरा 2399 पर दबंग तत्वों द्वारा अवैध कब्जा किया गया है। उन्होंने जिला प्रशासन से इस जमीन को अविलंब अतिक्रमणमुक्त कराने और प्रभावित परिवारों को न्याय दिलाने की मांग की। कॉमरेड चन्द्रशेखर ने बिहार में सामंती ताकतों और भूमिचोरों के प्रभाव को कायम बताते हुए कहा कि इसी कारण गरीब और कमजोर वर्गों को न्याय नहीं मिल पा रहा है। राज्य सचिव रवीन्द्र कुमार ‘रवि’ ने सरकार की बुलडोजर नीति की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि यह गरीबों की झुग्गी-झोपड़ियों को तोड़ रही है, जबकि बड़े कॉरपोरेट घरानों को सुविधाएं दी जा रही हैं। उन्होंने बेतिया राज की जमीनों पर वर्षों से बसे भूमिहीनों और गरीब परिवारों को उजाड़ने के बजाय वासगीत और मालिकाना हक देने की मांग की। साथ ही, जो गरीब परिवार सरकारी भूमि पर अपना आशियाना बनाकर रह रहे हैं, उन्हें उसी स्थान पर कानूनी अधिकार और स्वामित्व देने की बात कही। माले नेताओं मनोज सिंह और भाग्यनारायण चौधरी ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की स्थिति पर सवाल उठाते हुए कहा कि वृद्धा, विधवा और विकलांग पेंशन की राशि अपर्याप्त है और कई लाभुकों को समय पर भुगतान नहीं मिल रहा। उन्होंने सरकार से पेंशन राशि बढ़ाकर प्रतिमाह पांच हजार रुपये करने तथा लंबित भुगतान का अविलंब निपटारा करने की मांग की। कार्यक्रम में वक्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों की आलोचना की और गरीबों, किसानों, मजदूरों व वंचित वर्गों के अधिकारों को सुनिश्चित करने की मांग दोहराई। धरना समाप्त होने के बाद, रवीन्द्र कुमार ‘रवि’ के नेतृत्व में एक 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित सात सूत्री मांगों का ज्ञापन जिला पदाधिकारी को सौंपा। इस ज्ञापन में बेतिया राज की जमीन पर भूमिहीनों का पुनर्वास, नवलपुर क्षेत्र की विवादित जमीन को कब्जामुक्त कराने, गरीबों को मालिकाना हक देने और सामाजिक सुरक्षा पेंशन बढ़ाने सहित अन्य जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से शामिल किया गया। पिंकी देवी, भिखम राम, श्वेता देवी, राधा देवी, बिरक्षण महतो, सावित्री देवी, शीला देवी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक इस प्रदर्शन में मौजूद रहे। वक्ताओं का कहना था कि भूमि, आवास, सामाजिक सुरक्षा और सम्मानजनक जीवन का अधिकार हर नागरिक को मिलना चाहिए और सरकार को इस दिशा में ठोस कदम उठाने चाहिए।

More news from Pashchim Champaran and nearby areas
  • बैरिया प्रखंड क्षेत्र के शाही टोला, भितहा वार्ड संख्या-14 में अभिलाषा फिसरी फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड द्वारा आयोजित सीईओ एवं बोर्ड ऑफ डायरेक्टर का पाँच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शनिवार को दोपहर करीब तीन बजे सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों एवं एफपीओ सदस्यों को आधुनिक और जैविक कृषि तकनीकों की जानकारी देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना था। प्रशिक्षक गिरधारी राम ने प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को जैविक सब्जी खेती, बहु-स्तरीय सब्जी उत्पादन, घरेलू पोषण वाटिका (किचन गार्डन) के विकास, जैविक कीटनाशक के निर्माण एवं उसके उपयोग के साथ-साथ बकरी पालन की उन्नत तकनीकों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। इसके अतिरिक्त, किसानों को कृषि एवं पशुपालन से संबंधित विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में भी विस्तार से बताया गया। प्रशिक्षक ने इस बात पर जोर दिया कि जैविक खेती को अपनाकर किसान कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त कर सकते हैं और मिट्टी की उर्वरा शक्ति को भी बनाए रख सकते हैं, जिससे आत्मनिर्भर कृषि मॉडल विकसित करने पर विशेष बल दिया गया। कार्यक्रम के समापन समारोह में कंपनी के निदेशक बिंदा देवी, रेयाज अहमद, अब्दुल्ला खान, अर्जुन चौधरी, सीईओ धनंजय शर्मा, शेयरहोल्डर अब्दुल गद्दी, दशरथ कुमार, संजय प्रसाद, जाकिर मियां, चंदन सिंह समेत कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी प्रतिभागियों और गणमान्य लोगों ने इस प्रशिक्षण पहल को किसानों के लिए अत्यंत लाभकारी और प्रेरणादायक बताया।
    1
    बैरिया प्रखंड क्षेत्र के शाही टोला, भितहा वार्ड संख्या-14 में अभिलाषा फिसरी फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड द्वारा आयोजित सीईओ एवं बोर्ड ऑफ डायरेक्टर का पाँच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शनिवार को दोपहर करीब तीन बजे सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों एवं एफपीओ सदस्यों को आधुनिक और जैविक कृषि तकनीकों की जानकारी देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना था।

प्रशिक्षक गिरधारी राम ने प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को जैविक सब्जी खेती, बहु-स्तरीय सब्जी उत्पादन, घरेलू पोषण वाटिका (किचन गार्डन) के विकास, जैविक कीटनाशक के निर्माण एवं उसके उपयोग के साथ-साथ बकरी पालन की उन्नत तकनीकों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। इसके अतिरिक्त, किसानों को कृषि एवं पशुपालन से संबंधित विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में भी विस्तार से बताया गया। प्रशिक्षक ने इस बात पर जोर दिया कि जैविक खेती को अपनाकर किसान कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त कर सकते हैं और मिट्टी की उर्वरा शक्ति को भी बनाए रख सकते हैं, जिससे आत्मनिर्भर कृषि मॉडल विकसित करने पर विशेष बल दिया गया।

कार्यक्रम के समापन समारोह में कंपनी के निदेशक बिंदा देवी, रेयाज अहमद, अब्दुल्ला खान, अर्जुन चौधरी, सीईओ धनंजय शर्मा, शेयरहोल्डर अब्दुल गद्दी, दशरथ कुमार, संजय प्रसाद, जाकिर मियां, चंदन सिंह समेत कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी प्रतिभागियों और गणमान्य लोगों ने इस प्रशिक्षण पहल को किसानों के लिए अत्यंत लाभकारी और प्रेरणादायक बताया।
    user_Makhan Kumar
    Makhan Kumar
    पत्रकार Bettiah, Pashchim Champaran•
    3 hrs ago
  • पश्चिम चम्पारण के जिला समाहरणालय परिसर में सोमवार को भाकपा (माले) रेड फ्लैग के बैनर तले सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन कर नारों और जनसंघर्ष की आवाजों से उसे गूंजा दिया। संजय यादव और रीता रवि की अध्यक्षता में मनोज सिंह के संचालन में आयोजित इस धरने में भूमिहीनों, गरीबों, वृद्धों, विधवाओं, विकलांगों और वंचित तबकों के अधिकारों से जुड़े सात सूत्री मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया। भाकपा (माले) रेड फ्लैग के केंद्रीय कमेटी सदस्य कॉमरेड चन्द्रशेखर ने योगापट्टी अंचल के नवलपुर थाना क्षेत्र स्थित ढढ़वा गांव की जमीन का मुद्दा उठाते हुए आरोप लगाया कि खाता संख्या 219, खेसरा 2130 और सेटलमेंट की जमीन खाता 833, खेसरा 2399 पर दबंग तत्वों द्वारा अवैध कब्जा किया गया है। उन्होंने जिला प्रशासन से इस जमीन को अविलंब अतिक्रमणमुक्त कराने और प्रभावित परिवारों को न्याय दिलाने की मांग की। कॉमरेड चन्द्रशेखर ने बिहार में सामंती ताकतों और भूमिचोरों के प्रभाव को कायम बताते हुए कहा कि इसी कारण गरीब और कमजोर वर्गों को न्याय नहीं मिल पा रहा है। राज्य सचिव रवीन्द्र कुमार ‘रवि’ ने सरकार की बुलडोजर नीति की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि यह गरीबों की झुग्गी-झोपड़ियों को तोड़ रही है, जबकि बड़े कॉरपोरेट घरानों को सुविधाएं दी जा रही हैं। उन्होंने बेतिया राज की जमीनों पर वर्षों से बसे भूमिहीनों और गरीब परिवारों को उजाड़ने के बजाय वासगीत और मालिकाना हक देने की मांग की। साथ ही, जो गरीब परिवार सरकारी भूमि पर अपना आशियाना बनाकर रह रहे हैं, उन्हें उसी स्थान पर कानूनी अधिकार और स्वामित्व देने की बात कही। माले नेताओं मनोज सिंह और भाग्यनारायण चौधरी ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की स्थिति पर सवाल उठाते हुए कहा कि वृद्धा, विधवा और विकलांग पेंशन की राशि अपर्याप्त है और कई लाभुकों को समय पर भुगतान नहीं मिल रहा। उन्होंने सरकार से पेंशन राशि बढ़ाकर प्रतिमाह पांच हजार रुपये करने तथा लंबित भुगतान का अविलंब निपटारा करने की मांग की। कार्यक्रम में वक्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों की आलोचना की और गरीबों, किसानों, मजदूरों व वंचित वर्गों के अधिकारों को सुनिश्चित करने की मांग दोहराई। धरना समाप्त होने के बाद, रवीन्द्र कुमार ‘रवि’ के नेतृत्व में एक 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित सात सूत्री मांगों का ज्ञापन जिला पदाधिकारी को सौंपा। इस ज्ञापन में बेतिया राज की जमीन पर भूमिहीनों का पुनर्वास, नवलपुर क्षेत्र की विवादित जमीन को कब्जामुक्त कराने, गरीबों को मालिकाना हक देने और सामाजिक सुरक्षा पेंशन बढ़ाने सहित अन्य जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से शामिल किया गया। पिंकी देवी, भिखम राम, श्वेता देवी, राधा देवी, बिरक्षण महतो, सावित्री देवी, शीला देवी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक इस प्रदर्शन में मौजूद रहे। वक्ताओं का कहना था कि भूमि, आवास, सामाजिक सुरक्षा और सम्मानजनक जीवन का अधिकार हर नागरिक को मिलना चाहिए और सरकार को इस दिशा में ठोस कदम उठाने चाहिए।
    1
    पश्चिम चम्पारण के जिला समाहरणालय परिसर में सोमवार को भाकपा (माले) रेड फ्लैग के बैनर तले सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन कर नारों और जनसंघर्ष की आवाजों से उसे गूंजा दिया। संजय यादव और रीता रवि की अध्यक्षता में मनोज सिंह के संचालन में आयोजित इस धरने में भूमिहीनों, गरीबों, वृद्धों, विधवाओं, विकलांगों और वंचित तबकों के अधिकारों से जुड़े सात सूत्री मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया। भाकपा (माले) रेड फ्लैग के केंद्रीय कमेटी सदस्य कॉमरेड चन्द्रशेखर ने योगापट्टी अंचल के नवलपुर थाना क्षेत्र स्थित ढढ़वा गांव की जमीन का मुद्दा उठाते हुए आरोप लगाया कि खाता संख्या 219, खेसरा 2130 और सेटलमेंट की जमीन खाता 833, खेसरा 2399 पर दबंग तत्वों द्वारा अवैध कब्जा किया गया है। उन्होंने जिला प्रशासन से इस जमीन को अविलंब अतिक्रमणमुक्त कराने और प्रभावित परिवारों को न्याय दिलाने की मांग की।

कॉमरेड चन्द्रशेखर ने बिहार में सामंती ताकतों और भूमिचोरों के प्रभाव को कायम बताते हुए कहा कि इसी कारण गरीब और कमजोर वर्गों को न्याय नहीं मिल पा रहा है। राज्य सचिव रवीन्द्र कुमार ‘रवि’ ने सरकार की बुलडोजर नीति की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि यह गरीबों की झुग्गी-झोपड़ियों को तोड़ रही है, जबकि बड़े कॉरपोरेट घरानों को सुविधाएं दी जा रही हैं। उन्होंने बेतिया राज की जमीनों पर वर्षों से बसे भूमिहीनों और गरीब परिवारों को उजाड़ने के बजाय वासगीत और मालिकाना हक देने की मांग की। साथ ही, जो गरीब परिवार सरकारी भूमि पर अपना आशियाना बनाकर रह रहे हैं, उन्हें उसी स्थान पर कानूनी अधिकार और स्वामित्व देने की बात कही। माले नेताओं मनोज सिंह और भाग्यनारायण चौधरी ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की स्थिति पर सवाल उठाते हुए कहा कि वृद्धा, विधवा और विकलांग पेंशन की राशि अपर्याप्त है और कई लाभुकों को समय पर भुगतान नहीं मिल रहा। उन्होंने सरकार से पेंशन राशि बढ़ाकर प्रतिमाह पांच हजार रुपये करने तथा लंबित भुगतान का अविलंब निपटारा करने की मांग की।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों की आलोचना की और गरीबों, किसानों, मजदूरों व वंचित वर्गों के अधिकारों को सुनिश्चित करने की मांग दोहराई। धरना समाप्त होने के बाद, रवीन्द्र कुमार ‘रवि’ के नेतृत्व में एक 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित सात सूत्री मांगों का ज्ञापन जिला पदाधिकारी को सौंपा। इस ज्ञापन में बेतिया राज की जमीन पर भूमिहीनों का पुनर्वास, नवलपुर क्षेत्र की विवादित जमीन को कब्जामुक्त कराने, गरीबों को मालिकाना हक देने और सामाजिक सुरक्षा पेंशन बढ़ाने सहित अन्य जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से शामिल किया गया। पिंकी देवी, भिखम राम, श्वेता देवी, राधा देवी, बिरक्षण महतो, सावित्री देवी, शीला देवी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक इस प्रदर्शन में मौजूद रहे। वक्ताओं का कहना था कि भूमि, आवास, सामाजिक सुरक्षा और सम्मानजनक जीवन का अधिकार हर नागरिक को मिलना चाहिए और सरकार को इस दिशा में ठोस कदम उठाने चाहिए।
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    3 hrs ago
  • इरफान पठान ने वैभव सूर्यवंशी के बारे में अपनी टिप्पणी की है। यह टिप्पणी आईपीएल और टी20 क्रिकेट के संदर्भ में की गई है।
    1
    इरफान पठान ने वैभव सूर्यवंशी के बारे में अपनी टिप्पणी की है। यह टिप्पणी आईपीएल और टी20 क्रिकेट के संदर्भ में की गई है।
    user_Chandan Cricket Hub
    Chandan Cricket Hub
    Cricket club Bettiah, Pashchim Champaran•
    5 hrs ago
  • हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर सभी पत्रकार साथियों को अनन्त शुभकामनाएं और हार्दिक बधाइयाँ दी गई हैं। यह शुभकामनाएँ 30 मई, और एक अन्य उल्लेख के अनुसार 30.05.2026 को व्यक्त की गई हैं।
    1
    हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर सभी पत्रकार साथियों को अनन्त शुभकामनाएं और हार्दिक बधाइयाँ दी गई हैं। यह शुभकामनाएँ 30 मई, और एक अन्य उल्लेख के अनुसार 30.05.2026 को व्यक्त की गई हैं।
    user_Vivek Kumar
    Vivek Kumar
    Teacher बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    5 hrs ago
  • नौतन प्रखंड के श्यामपुर कोतरहा में एक युवक अपनी प्रेमिका के प्रेम में पागल होकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया। उसने ऊपर चढ़कर अपनी जान देने की कोशिश की। घटना की सूचना मिलने पर नौतन पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और सूझबूझ से युवक को सकुशल नीचे उतारकर उसकी जान बचाई।
    1
    नौतन प्रखंड के श्यामपुर कोतरहा में एक युवक अपनी प्रेमिका के प्रेम में पागल होकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया। उसने ऊपर चढ़कर अपनी जान देने की कोशिश की। घटना की सूचना मिलने पर नौतन पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और सूझबूझ से युवक को सकुशल नीचे उतारकर उसकी जान बचाई।
    user_Triloki rai
    Triloki rai
    TV News Anchor बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    7 hrs ago
  • रजत पाटीदार और शुभमन गिल रविवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में एक-दूसरे के आमने-सामने होंगे। इस मुकाबले में दोनों ही खिलाड़ियों की निगाहें अपने दूसरे आईपीएल खिताब को हासिल करने पर टिकी होंगी।
    1
    रजत पाटीदार और शुभमन गिल रविवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में एक-दूसरे के आमने-सामने होंगे। इस मुकाबले में दोनों ही खिलाड़ियों की निगाहें अपने दूसरे आईपीएल खिताब को हासिल करने पर टिकी होंगी।
    user_BOTAL DIPAK CRICKETER
    BOTAL DIPAK CRICKETER
    Cricket club बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    12 hrs ago
  • एक गाँव की सड़क पर पानी भरा होने का मामला सामने आया है, जिस पर चिंता व्यक्त की गई है। इस स्थिति को लेकर अपील की गई है कि इस पर तत्काल ध्यान दिया जाए और इसकी जाँच की जाए। लोगों ने गुज़ारिश की है कि सड़क पर जमा पानी की उचित निकासी की व्यवस्था की जाए।
    1
    एक गाँव की सड़क पर पानी भरा होने का मामला सामने आया है, जिस पर चिंता व्यक्त की गई है। इस स्थिति को लेकर अपील की गई है कि इस पर तत्काल ध्यान दिया जाए और इसकी जाँच की जाए। लोगों ने गुज़ारिश की है कि सड़क पर जमा पानी की उचित निकासी की व्यवस्था की जाए।
    user_Abulesh Ansari
    Abulesh Ansari
    नौतन, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    11 hrs ago
  • नौतन थाना क्षेत्र के श्यामपुर कोतराहा गांव में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक अपनी प्रेमिका की शादी तय होने और बारात आने की खबर सुनकर गांव स्थित एयरटेल के मोबाइल टावर पर चढ़ गया। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और युवक को नीचे उतारने का प्रयास शुरू हुआ। मिली जानकारी के अनुसार, टूना माझी नाम का यह युवक पिछले कई वर्षों से अपने मामा के गांव श्यामपुर कोतराहा में ही रह रहा था। इसी दौरान उसका गांव की एक युवती से प्रेम संबंध हो गया था। जब उसे अपनी प्रेमिका की शादी की खबर मिली, तो वह मोबाइल टावर पर चढ़ गया। सूचना पर नौतन थाना प्रभारी प्रमोद कुमार पासवान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस और ग्रामीणों ने युवक को काफी देर तक समझाने की कोशिश की, लेकिन वह अपनी प्रेमिका से मिलने की जिद पर अड़ा रहा। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए युवती और उसके परिजनों को बुलाया गया। काफी समझाने-बुझाने के बाद युवक सुरक्षित नीचे उतर आया, जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    1
    नौतन थाना क्षेत्र के श्यामपुर कोतराहा गांव में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक अपनी प्रेमिका की शादी तय होने और बारात आने की खबर सुनकर गांव स्थित एयरटेल के मोबाइल टावर पर चढ़ गया। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और युवक को नीचे उतारने का प्रयास शुरू हुआ।

मिली जानकारी के अनुसार, टूना माझी नाम का यह युवक पिछले कई वर्षों से अपने मामा के गांव श्यामपुर कोतराहा में ही रह रहा था। इसी दौरान उसका गांव की एक युवती से प्रेम संबंध हो गया था। जब उसे अपनी प्रेमिका की शादी की खबर मिली, तो वह मोबाइल टावर पर चढ़ गया।

सूचना पर नौतन थाना प्रभारी प्रमोद कुमार पासवान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस और ग्रामीणों ने युवक को काफी देर तक समझाने की कोशिश की, लेकिन वह अपनी प्रेमिका से मिलने की जिद पर अड़ा रहा। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए युवती और उसके परिजनों को बुलाया गया। काफी समझाने-बुझाने के बाद युवक सुरक्षित नीचे उतर आया, जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    user_Makhan Kumar
    Makhan Kumar
    पत्रकार Bettiah, Pashchim Champaran•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.