पुल नहीं तो वोट नहीं: घरेरा नदी पर पुल निर्माण को लेकर ग्रामीण लामबंद, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी पुल नहीं तो वोट नहीं: घरेरा नदी पर पुल निर्माण को लेकर ग्रामीण लामबंद, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी #अहिरोरी/#हरदोई। जनपद हरदोई के विकासखंड अहिरोरी क्षेत्र में घरेरा नदी पर पुल निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश खुलकर सामने आया है। ग्राम पंचायत चठिया के मजरा ढपरापुर गांव के पास घरेरा नदी पर आजादी के बाद से अब तक पुल न बनने से नाराज आसपास के दर्जनों गांवों के सैकड़ों ग्रामीण सोमवार को लामबंद हो गए और “पुल नहीं तो वोट नहीं” का नारा बुलंद किया। ग्रामीणों का कहना है कि कागजों पर विकास के दावे किए जाते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और है। ढपरापुर, शोभे पुरवा, पत्तीपुर, चठिया, बांनेकुइया, चाहलैहिया, रघुनाथपुर, सुनौवा, जलालपुर, पत्तीपुर डीह समेत दर्जनों गांवों के लोगों ने पुल निर्माण की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के दौरान घरेरा नदी पर पुल न होने से आवागमन पूरी तरह बाधित हो जाता है। यह मार्ग ढपरापुर गांव से सीधे प्रताप नगर-सीतापुर मार्ग को जोड़ता है, जिसकी दूरी गांव से महज 1 से 2 किलोमीटर है। पुल न होने के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। प्रधान कृष्ण कुमार मौर्य, ब्रह्मशरण मिश्रा, मुकेश यादव, रजनीश, कृष्णपाल, रविंद्र मिश्रा, राजकुमार, कुलदीप समेत सैकड़ों ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार सांसद, विधायक और अन्य जनप्रतिनिधियों से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। 👉चुनाव बहिष्कार की चेतावनी ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द पुल निर्माण की दिशा में ठोस कदम नहीं उठाया गया तो आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनाव में क्षेत्र के ग्रामीण वोट का बहिष्कार करेंगे। ग्रामीणों ने स्पष्ट कहा कि “पुल नहीं तो वोट नहीं।” 👉विधायक ने दिया समाधान का आश्वासन क्षेत्रीय विधायक प्रभास कुमार ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में है और शीघ्र ही समस्या का समाधान कराया जाएगा। वहीं बालामऊ विधानसभा क्षेत्र से विधायक रामपाल वर्मा ने बताया कि प्रताप नगर-सीतापुर मार्ग पुलिस चौकी से घरेरा नदी तक सड़क निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। प्रस्ताव स्वीकृत होते ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा, जिससे लोगों को आवागमन में सुविधा मिल सकेगी।

- Post by Anoopshukla1
- laljeetrathore bhadsen2
- *👆ब्रेकिंग न्यूज़ (📡📺 प्राइम टीवी 📺📡) चैनल की स्क्रीन पर लेटेस्ट अपडेट न्यूज़ जनपद उन्नाव से ✍️* 👉 उन्नाव जिले के पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को देश की सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका ✍️ ➡️ बताते चलें कि 23 दिसंबर 2025 दिल्ली हाईकोर्ट के द्वारा सुनाए गए फैसले पर आज सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगाई ✍️ ➡️ वहीं अब सुप्रीम कोर्ट इस केस के मामले की अगली सुनवाई चार हफ्ते बाद में करेगा सुप्रीम कोर्ट ✍️ *👉 ऐसे ही लेटेस्ट ख़बरों को प्राइम टीवी चैनल की स्क्रीन पर देखते रहिए सहयोगी क्षेत्रीय संवाददाता पत्रकार अनिल सिंह चौहान के साथ ✍️* *➡️प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से क्षेत्रीय संवाददाता (तहसील हसनगंज) ज़िला उन्नाव यूपी* 👉संपर्क सूत्र मो0न0*📞🪀9569621769*2
- Post by Ankit Gautam1
- #UPPolitics #GujaratModel #YogiAdityanath #CabinetReshuffle #UPCabinet #BJP #PoliticalNews #BreakingNews #UttarPradesh #VijayRupani #FreshFaces #Election2027 #TrendingNews #IndiaPolitics #NewsUpdate1
- आज हम आपको एक ऐसी खबर दिखाने जा रहे हैं, जिसे सुनकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। यह मामला सिर्फ अपराध नहीं, बल्कि इंसानियत को शर्मसार करने वाला है। - उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवती ने अपने ही पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि उसने प्रेम विवाह किया था, लेकिन शादी के बाद उसका पति उसके लिए रक्षक नहीं बल्कि दरिंदा बन गया। आरोप है कि पति न सिर्फ खुद जबरन शारीरिक संबंध बनाता था, बल्कि अपने दोस्तों को बुलाकर पीड़िता के साथ जबरदस्ती करवाता था। इतना ही नहीं, जब पीड़िता इसका विरोध करती, तो उसके साथ मारपीट की जाती और उसे जान से मारने की धमकी दी जाती थी। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि उसका पति उसे डराने के लिए कानून का गलत इस्तेमाल करने की धमकी देता था, ताकि वह चुप रहे और किसी से शिकायत न करे। सुने महिला की आपबिती1
- 3 दिन पूर्व हुए झगड़े के तीसर दिन इलाज के दौरान घायल युवक की हुई मौत,मृतक के भाई रामेश्वर निवासी शंभू खेड़ा मजरा परिहामा ने थाना संडीला पर लिखाई रिपोर्ट, हरदोई संडीला थाना क्षेत्र में रमाकांत उम्र करीब 45 वर्ष से 16 अप्रैल को आरोपी सुनील बाराती और उसकी मां जो कि एक ही परिवार के हैं से किसी बात पर हंसने को लेकर विवाद और मारपीट हो गयी थी। जिससे रमाकांत को चोट लग गई थी जिसको फैमिली हॉस्पिटल संडीला में इलाज के लिए लेकर गए थे वहां इलाज चल रहा था उपचार के दौरान रमाकांत की मृत्यु हो गई है जिनका शव मृतक के घर पर है।प्राप्त सूचना पर संडीला पुलिस द्वारा सूचना पर फॉरेंसिक टीम को बुलवाकर पंचायतनामा तैयार कराकर पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया गया।पोस्टमार्टम की कार्यवाही के उपरांत परिजनों द्वारा शव का अंतिम संस्कार किया जा चुका है। तहरीर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।सीओ संडीला संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मृतक शराबी का आदी था।नशे में होने के कारण ही विवाद हुआ था इसी कारण से थाने में भी कोई सूचना नहीं दी गई थी और प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज कराया जा रहा था।1
- Post by Anoopshukla1