logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शेरपुर में आयोजित होगा हनुमान जयंती महोत्सव, मोनी बाबा एवं ग्रामीणों ने किया पोस्टर का विमोचन हिंडौन सिटी। शेरपुर गांव में 2 अप्रैल को हनुमान जयंती महोत्सव आयोजित होगा। इसको लेकर मोनी बाबा एवं ग्रामीणों ने पोस्टर का विमोचन किया। मेढे वाले महंत मोनी बाबा ने बताया कि हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम के तहत मेढे वाले हनुमान जी मंदिर से शोभा यात्रा निकाली जाएगी। जिसमें लगभग 21 आकर्षित सजीव झांकियां शामिल होंगी।। शोभा यात्रा दोपहर 12 बजे से मेढे वाले वाले हनुमानजी मंदिर से प्रारंभ होकर गांव के मुख्य रास्तों से सीताराम जी मंदिर पर पहुंचेंगी। सजीव झाकियों के साथ लोक ठड्डा गायन पार्टियां ऐतिहासिक आख्यानों पर अपनी प्रस्तुतियां देंगी। कार्यक्रम के समापन पर लोक गायन पार्टियों व झांकियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान सभी मंदिरों में सजावट की जाएगी और विभिन्न प्रकार की अस्थाई दुकानें लगाई जाएगी।

2 hrs ago
user_Krishan murari rajora
Krishan murari rajora
हिंडौन, करौली, राजस्थान•
2 hrs ago
3171c9f4-56c9-4c9c-ad43-0787fcde5fbb

शेरपुर में आयोजित होगा हनुमान जयंती महोत्सव, मोनी बाबा एवं ग्रामीणों ने किया पोस्टर का विमोचन हिंडौन सिटी। शेरपुर गांव में 2 अप्रैल को हनुमान जयंती महोत्सव आयोजित होगा। इसको लेकर मोनी बाबा एवं ग्रामीणों ने पोस्टर का विमोचन किया। मेढे वाले महंत मोनी बाबा ने बताया कि हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम के तहत मेढे वाले हनुमान जी मंदिर से शोभा यात्रा निकाली जाएगी। जिसमें लगभग 21 आकर्षित सजीव झांकियां शामिल होंगी।। शोभा यात्रा दोपहर 12 बजे से मेढे वाले वाले हनुमानजी मंदिर से प्रारंभ होकर गांव के मुख्य रास्तों से सीताराम जी मंदिर पर पहुंचेंगी। सजीव झाकियों के साथ लोक ठड्डा गायन पार्टियां ऐतिहासिक आख्यानों पर अपनी प्रस्तुतियां देंगी। कार्यक्रम के समापन पर लोक गायन पार्टियों व झांकियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान सभी मंदिरों में सजावट की जाएगी और विभिन्न प्रकार की अस्थाई दुकानें लगाई जाएगी।

More news from Karauli and nearby areas
  • Post by मनोज तिवाड़ी
    1
    Post by मनोज तिवाड़ी
    user_मनोज तिवाड़ी
    मनोज तिवाड़ी
    Court reporter Hindaun, Karauli•
    18 hrs ago
  • हिंडौन। खुशवंत कोली ने दसवीं कक्षा में 96.50 प्रतिशत अंक हासिल करके परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। छात्र की इस सफलता पर नगर परिषद हिंडौन के पूर्व उपसभापति नफीस अहमद रिटायर्ड शारीरिक शिक्षक इदरीस अहमद,डॉक्टर अरबाज आदि ने उनके पैतृक गांव रीझवास पहुंचकर समाज की होनहार का सम्मान करते हुए हौसला बढ़ाया। रिटायर्ड शारीरिक शिक्षक इदरीस अहमद के मित्र विष्णु महावर के पुत्र खुशवंत कोली ने सूरौठ के निजी विद्यालय में अध्ययन करते हुए ये सफलता प्राप्त की है।
    1
    हिंडौन। खुशवंत कोली ने दसवीं कक्षा में 96.50 प्रतिशत अंक हासिल करके परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। 
छात्र की इस सफलता पर नगर परिषद हिंडौन के पूर्व उपसभापति नफीस अहमद रिटायर्ड शारीरिक शिक्षक इदरीस अहमद,डॉक्टर अरबाज आदि ने उनके पैतृक गांव रीझवास पहुंचकर समाज की होनहार का सम्मान करते हुए हौसला बढ़ाया।
रिटायर्ड शारीरिक शिक्षक इदरीस अहमद के मित्र विष्णु महावर के पुत्र खुशवंत कोली ने सूरौठ के निजी विद्यालय में अध्ययन करते हुए ये सफलता प्राप्त की है।
    user_Krishan murari rajora
    Krishan murari rajora
    हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • Post by SNG NEWS LIVE 📺 RAJSTHAN.
    4
    Post by SNG NEWS LIVE 📺 RAJSTHAN.
    user_SNG NEWS LIVE 📺 RAJSTHAN.
    SNG NEWS LIVE 📺 RAJSTHAN.
    Carpenter हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • श्री महावीर जी अतिशय क्षेत्र में चल रहे । भगवान जिनेंद्र के वार्षिक मेले में सोमवार कोभगवान महावीर के जन्म कल्याण एवं जयंती के उपलक्ष में चांदनपुर के महावीर प्रदर्शनी का उद्घाटन हुआ । इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हिंडौन उपखंड अधिकारी हेमराज गुर्जर रहे । मुख्य अतिथिमें चांदनपुर के महावीर प्रदर्शनी का फिता काटकर उद्घाटन किया । तत्पश्चात प्रदर्शनी का अवलोकन कर प्रदर्शनी के बारे मेंकहा कि जैन धर्म के समस्त तीर्थंकरों का दर्शन इस प्रदर्शनी के माध्यम से होता है । जो बहुत ही अच्छा मनमोहक है ।श्री महावीर जी अतिशय क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से दिव्यांगों को ट्राई साइकिल कृतिम पैर बैसाखी कैलिपर्स समर्थ एवं विधवा महिलाओं को हाथ की सिलाई मशीन का निशुल्क वितरण किया गया । इस मौके पर अध्यक्ष सुधांशु कासलीवाल मंत्री उमराव मलसंगी प्रबंधक नेमी कुमार प्रशासक विष्णु सक्सेना तहसीलदार हरसहाय मीणा विकास अधिकारी ज्ञान सिंहसहित मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी एवं सैकड़ो लोग उपस्थित रहे ।
    3
    श्री महावीर जी अतिशय क्षेत्र में चल रहे ।  भगवान जिनेंद्र के वार्षिक मेले  में सोमवार कोभगवान महावीर के जन्म कल्याण एवं जयंती के उपलक्ष में चांदनपुर के महावीर प्रदर्शनी का उद्घाटन हुआ ।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हिंडौन उपखंड अधिकारी हेमराज गुर्जर रहे । मुख्य अतिथिमें चांदनपुर के महावीर प्रदर्शनी का फिता काटकर उद्घाटन किया । तत्पश्चात प्रदर्शनी का अवलोकन कर प्रदर्शनी के बारे मेंकहा कि जैन धर्म के समस्त तीर्थंकरों का दर्शन इस प्रदर्शनी के माध्यम से होता है ।  जो बहुत ही अच्छा मनमोहक है ।श्री महावीर जी अतिशय क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से दिव्यांगों को ट्राई साइकिल कृतिम पैर बैसाखी कैलिपर्स समर्थ एवं विधवा महिलाओं को हाथ की सिलाई मशीन का निशुल्क वितरण किया गया । इस मौके पर अध्यक्ष सुधांशु कासलीवाल मंत्री उमराव मलसंगी प्रबंधक नेमी कुमार प्रशासक विष्णु सक्सेना तहसीलदार हरसहाय मीणा विकास अधिकारी ज्ञान सिंहसहित मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी एवं सैकड़ो लोग उपस्थित रहे ।
    user_Bajrang singh Rajasthan patrika
    Bajrang singh Rajasthan patrika
    श्रीमहावीर जी, करौली, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • तेज अंधड़ और बारिश से बिजली पोल गिरा, करंट फैलने से टला बड़ा हादसा सपोटरा (करौली)। क्षेत्र में आए तेज अंधड़ और बारिश ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। नगरपालिका सपोटरा के जोगमंडी इलाके में तेज हवा के कारण एक बिजली पोल टूटकर जमीन पर गिर गया, जिससे बिजली के तार जमीन पर फैल गए और इलाके में करंट का खतरा बन गया। गनीमत रही कि समय रहते लोगों ने सतर्कता बरती, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। बिजली पोल गिरने के कारण पूरे इलाके की बिजली सप्लाई रातभर से ठप है, जिससे स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। घटना के बाद क्षेत्र के लोगों ने बिजली विभाग के अधिकारियों से जल्द से जल्द पोल को दुरुस्त कर बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। जोगमंडी निवासी विजय योगी ने बताया कि तेज अंधड़ के कारण बिजली का पोल टूटकर गिर गया, जिसके चलते इलाके में रातभर से बिजली नहीं है और लोग परेशान हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते बिजली विभाग ने कार्रवाई नहीं की तो किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है।
    1
    तेज अंधड़ और बारिश से बिजली पोल गिरा, करंट फैलने से टला बड़ा हादसा
सपोटरा (करौली)। क्षेत्र में आए तेज अंधड़ और बारिश ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। नगरपालिका सपोटरा के जोगमंडी इलाके में तेज हवा के कारण एक बिजली पोल टूटकर जमीन पर गिर गया, जिससे बिजली के तार जमीन पर फैल गए और इलाके में करंट का खतरा बन गया।
गनीमत रही कि समय रहते लोगों ने सतर्कता बरती, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। बिजली पोल गिरने के कारण पूरे इलाके की बिजली सप्लाई रातभर से ठप है, जिससे स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
घटना के बाद क्षेत्र के लोगों ने बिजली विभाग के अधिकारियों से जल्द से जल्द पोल को दुरुस्त कर बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।
जोगमंडी निवासी विजय योगी ने बताया कि तेज अंधड़ के कारण बिजली का पोल टूटकर गिर गया, जिसके चलते इलाके में रातभर से बिजली नहीं है और लोग परेशान हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते बिजली विभाग ने कार्रवाई नहीं की तो किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है।
    user_B Rajasthan news
    B Rajasthan news
    Media company Karauli, Rajasthan•
    53 min ago
  • श्रीमहावीरजी मंदिर में जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर का 2625वां जन्मकल्याणक पर्व मनाया जा रहा है। इस अवसर पर ऐतिहासिक लक्खी मेले का शुभारंभ 27 मार्च को ध्वजारोहण के साथ हुआ। अहिंसा नगरी श्रीमहावीरजी में आयोजित यह मेला 3 अप्रैल 2024 तक चलेगा, जिसमें देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु भाग ले रहे हैं। सोमवार दोपहर 2:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक महावीर जयंती के अवसर पर जल यात्रा, धर्मसभा, दिव्यांग शिविर और सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जा रहा है। मेले के दौरान 31 मार्च को भक्ति संध्या, 1 अप्रैल को राष्ट्रीय कवि सम्मेलन, 2 अप्रैल को रथयात्रा और 3 अप्रैल को ग्रामीण खेलकूद व दंगल का आयोजन होगा, जिसके साथ मेले का समापन होगा।
    1
    श्रीमहावीरजी मंदिर में जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर का 2625वां जन्मकल्याणक पर्व मनाया जा रहा है। इस अवसर पर ऐतिहासिक लक्खी मेले का शुभारंभ 27 मार्च को ध्वजारोहण के साथ हुआ। अहिंसा नगरी श्रीमहावीरजी में आयोजित यह मेला 3 अप्रैल 2024 तक चलेगा, जिसमें देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु भाग ले रहे हैं। सोमवार दोपहर 2:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक महावीर जयंती के अवसर पर जल यात्रा, धर्मसभा, दिव्यांग शिविर और सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जा रहा है। मेले के दौरान 31 मार्च को भक्ति संध्या, 1 अप्रैल को राष्ट्रीय कवि सम्मेलन, 2 अप्रैल को रथयात्रा और 3 अप्रैल को ग्रामीण खेलकूद व दंगल का आयोजन होगा, जिसके साथ मेले का समापन होगा।
    user_RK LIVE KARAULI
    RK LIVE KARAULI
    Court reporter करौली, करौली, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • नादौती के गूढाचंद्र जी कस्बे मे बने नाले मे कूड़ा जमा होने ओर पानी की निकाशी नही होने से बीमारीयो के घर बन चुके है । नालो मे से गंदी बदबू आने मे लोगो को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है । प्रशासन का ध्यान इस ओर जाता नही है ।
    1
    नादौती के गूढाचंद्र जी कस्बे मे बने नाले मे कूड़ा जमा होने ओर पानी की निकाशी नही होने से बीमारीयो के घर बन चुके है ।
नालो मे से गंदी बदबू आने मे लोगो को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ।
प्रशासन का ध्यान इस ओर जाता नही है ।
    user_Memory Loss
    Memory Loss
    Nadoti, Karauli•
    9 min ago
  • Post by Bharat SING Meena
    1
    Post by Bharat SING Meena
    user_Bharat SING Meena
    Bharat SING Meena
    Voice of people सरमथुरा, धौलपुर, राजस्थान•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.