logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रीवा में हाईवोल्टेज ड्रामा: डॉक्टर दंपत्ति के बाद अब मास्टर दंपत्ति का विवाद, मैडम का वीडियो वायरल....

3 hrs ago
user_Sumit Singh Chandel
Sumit Singh Chandel
समाज सेवा व पत्रकारिता गोहपारू, शहडोल, मध्य प्रदेश•
3 hrs ago

रीवा में हाईवोल्टेज ड्रामा: डॉक्टर दंपत्ति के बाद अब मास्टर दंपत्ति का विवाद, मैडम का वीडियो वायरल....

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • तात्वा जिम में फिटनेस की जगह फाइट युवती ने की पुलिस अधीक्षक से शिकायत...
    1
    तात्वा जिम में फिटनेस की जगह फाइट युवती ने की पुलिस अधीक्षक से शिकायत...
    user_राहुल सिंह राणा
    राहुल सिंह राणा
    Newspaper advertising department सोहागपुर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • स्टेशन चौराहे मे चलानी कारवाही चालू
    2
    स्टेशन चौराहे मे चलानी कारवाही चालू
    user_पत्रकारिता
    पत्रकारिता
    पत्रकार बांधवगढ़, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • *विकास कार्यक्रम नौकरशाही के चंगुल से बाहर कैसे निकलेगा ?*…….. मप्र पंचायत परिषद उमरिया द्वारा आल इंडिया पंचायत राज का महासम्मेलन बांधवगढ़ ताला में संपन्न। (आशुतोष त्रिपाठी/ जनचिंगारी-उमरिया) -ऑल इंडिया पंचायत परिषद के मुख्य महामंत्री एवं बलवंत राय मेहता पंचायती राज फाउंडेशन के न्यासी - सचिव श्री शीतला शंकर विजय मिश्र ने बांधवगढ़ के टाइगर हैवल रिसॉर्ट ( ताला ) जिला उमरिया में मध्यप्रदेश राज्य पंचायत परिषद द्वारा अमर शहीद बलवंतराय मेहता, संस्थापक अध्यक्ष,ऑल इण्डिया पंचायत परिषद, प्रथम मुख्यमंत्री गुजरात एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के 127वें जन्म दिवस समारोह के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचित प्रतिनिधियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश के अधिकांश राज्यो में विकास कार्यक्रम अभी भी नौकर शाही के चंगुल से बाहर नहीं निकल पाया है सभी स्तरों पर अंतिम निर्णय सरकारी कर्मचारियों एवं अधिकारियों के की इच्छा से ही हो रहा है।पंचायतीराज के माध्यम से इन्हें संचालित होना है परंतु प्रकारान्तर से पंचायतों पर भी नौकर शाही का प्रभुत्व स्थापित है। पंचायतीराज अधिनियम में ऐसी धाराएँ हैं जो पंचायती राज संस्थाओं तथा उनके पदाधिकारियों एवं सदस्यों पर पूर्ण नियंत्रण रखती है। उनका अंकुश पंचायतों को अपनी सरकार बनाने में सबसे बड़ी बाधा है। श्री मिश्र ने कहा कि जिला ,ब्लॉक तथा गांव स्तर पर नियोजित त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं के मध्य अनेक प्रकार की गंभीर विसंगतियां विद्यमान हैं जिसके कारण इनके बीच ताल-मेल नहीं बन पा रहा है। इसके मूल में अधिनियमों में अस्पष्टता है और व्यवहारिक स्तर पर भी विसंगतियां हैं जिसके कारण पंचायतीराज का प्रवाह बुरी तरह बाधित हो रहा है। सभी स्तरों पर समुचित प्रतिनिधित्व देने की आवश्यकता है। श्री मिश्र ने कहा कि पंचायतीराज व्यवस्था की वर्तमान विसंगतियों के कारण गांव समाज के विखराव व टूटन की प्रक्रिया और तेज हो गई है इसको रोकने की आवश्यकता है। वित्तीय , अधिकार त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं को दिया जाए तो त्रिस्तरीय पंचायत राज संस्थाओं के जनक अमर शहीद बलवंत राय मेहता जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी । श्री अशोक सिंह सेंगर, अध्यक्ष मध्यप्रदेश राज्य पंचायत परिषद ने अध्यक्षीय उद्दबोधन में समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि अमर शहीद बलवंत राय मेहता जी के भावनाओं के अनुरूप मध्यप्रदेश राज्य पंचायत परिषद विगत वर्षों से संघर्षरत है जिसमे त्रिस्तरीय पंचायतों के पदाधिकारियों , जनप्रतिनिधियों की भूमिका महत्वपूर्ण रही है और सरकार ने भी सहयोग प्रदान किया है।डाक्टर मोहन यादव जी मा० मुख्यमंत्री ने जमूरी मैदान भोपाल में परिषद के कार्यक्रम में सरपंचों को 50,000₹ की स्वेक्षा निधि प्रदान करने की घोषणा की थी उसके क्रियान्वयन के लिए मध्यप्रदेश राज्य पंचायत परिषद कटिबद्ध है आशा है इस बजट में उसका प्रविधान कर दिया जाएगा। श्री सेंगर ने कहा कि मध्य प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं की स्थिति अनेकों सरपंच संघों, जनपद अध्यक्ष संघ के कारण अस्थिर हुई है। अमर शहीद बलवंत राय मेहता के जन्मदिवस के अवसर पर विभिन्न संगठनों से अपील करता हूँ कि सभी मध्यप्रदेश राज्य पंचायत परिषद के नेतृत्व में एकत्र होकर अपने स्वाभिमान,सम्मान की प्राप्ति के लिए प्रयास करें। इस अवसर पर त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं के अनेकों निर्वाचित पदाधिकारियों ,प्रतिनिधियों ने अमर शहीद मेहता के चित्र पर माल्यार्पण किया और श्रद्धांजलि अर्पित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री अशोक सिंह सेंगर ने किया और श्री अजय गोटिया ,सदस्य जिला परिषद कटनी, श्रीमती अलका शर्मा बोहरे नर्मदापुरम सरपंच, श्री कृष्ण कुमार झा सरपंच नर्मदापुरम, सरपंच माखन नगर ,श्री विनोद कुमार त्रिपाठी सरपंच खरगौन जिला रायसेन,श्री नरेंद्र सिंह चौहान सरपंच दावतपुर जिला गुना, श्री तेज लाल चौधरी सरपंच जिला बालाघाट , श्री महेंद्र कुशवाह सरपंच जिला नरसिंहपुर, श्रीमती मीरा वाई सिंह सरपंच जिला शहडोल, श्री राजेंद्र शर्मा होशंगाबाद श्री पुष्पेंद्र देशमुख सरपंच जिला बालाघाट,असीम चार्ल्स जिला बालाघाट, श्री राजेंद्र खरे सरपंच जिला कटनी, श्री राजेश पटेल सरपंच केवलारी जिला -सिवनी,श्री अशोक सांडिल्य सरपंच जिला सिवनी श्री कौशल पाठक सरपंच जिला मऊगंज, श्री रामपाल सिंह सरपंच जिला उमरिया,अखिलेश सोलंकी सरपंच जिला नर्मदापुरम, कमलेश ठाकुर सरपंच कटनी, संकेत लोनी सरपंच जिला कटनी श्री शैलेंद्र सिंह रावत, श्री दिवाकर सिंह पटेल सरपंच जिला मैहर, पुष्पेंद्र सिंह लोधी जिला जबलपुर, श्री शिव पटेल जिला जबलपुर, श्री शारदा प्रसाद महवोबिया धीमनखेड़ा, श्री अनिल कुमार पटेल सरपंच रामनगर जिला मैहर, श्री राजभान सिंह जिला शहडोल,,श्री प्रवेश राजपूत गोटेगांव,श्री नरेश धाकड़ सरपंच जिला गुना, प्रेम नारायण सरपंच जिला गुना, श्री महेतराम ठाकरे सरपंच केवलारी, श्री अजय कुमार सिंह सरपंच जिला उमरिया, विजय कुमार द्विवेदी जनपद सदस्य मानपुर, श्री राजेंद्र सिंह रावत सरपंच जिला शिवपुरी, जिला - शिवपुरी आदि ने विचार व्यक्त किया। आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों के त्रिस्तरीय पंचायत के जिला पंचायत सदस्य, जनपद अध्यक्ष, जनपद सदस्य, सरपंच पंच बड़ी संख्या कार्यक्रम में शामिल हुए, मंच का संचालन श्री अश्वनी सिंह परिहार सरपंच जिला सीधी द्वारा किया।
    2
    *विकास कार्यक्रम नौकरशाही के चंगुल से बाहर कैसे निकलेगा ?*…….. मप्र पंचायत परिषद उमरिया द्वारा आल इंडिया पंचायत राज का महासम्मेलन बांधवगढ़ ताला में संपन्न।
(आशुतोष त्रिपाठी/ जनचिंगारी-उमरिया)                  -ऑल इंडिया पंचायत परिषद के मुख्य महामंत्री एवं बलवंत राय मेहता पंचायती राज फाउंडेशन के न्यासी - सचिव श्री शीतला शंकर विजय मिश्र ने बांधवगढ़ के टाइगर हैवल रिसॉर्ट ( ताला ) जिला उमरिया में मध्यप्रदेश राज्य पंचायत परिषद द्वारा अमर शहीद बलवंतराय मेहता, संस्थापक अध्यक्ष,ऑल इण्डिया पंचायत परिषद, प्रथम मुख्यमंत्री गुजरात एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के 127वें जन्म दिवस समारोह के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचित प्रतिनिधियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश के अधिकांश राज्यो में विकास कार्यक्रम अभी भी नौकर शाही के चंगुल से बाहर नहीं निकल पाया है सभी स्तरों पर अंतिम निर्णय सरकारी कर्मचारियों एवं अधिकारियों के की इच्छा से ही हो रहा है।पंचायतीराज के माध्यम से इन्हें संचालित होना है परंतु प्रकारान्तर से पंचायतों पर भी नौकर शाही का प्रभुत्व स्थापित है। पंचायतीराज अधिनियम में ऐसी धाराएँ हैं जो पंचायती राज संस्थाओं तथा उनके पदाधिकारियों एवं सदस्यों पर पूर्ण नियंत्रण रखती है। उनका अंकुश पंचायतों को अपनी सरकार बनाने में सबसे बड़ी बाधा है।
श्री मिश्र ने कहा कि जिला ,ब्लॉक तथा  गांव स्तर पर नियोजित त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं के मध्य अनेक प्रकार की गंभीर विसंगतियां विद्यमान हैं जिसके कारण इनके बीच ताल-मेल नहीं बन पा रहा है। इसके मूल में अधिनियमों में अस्पष्टता है और व्यवहारिक स्तर पर भी विसंगतियां हैं जिसके कारण पंचायतीराज का प्रवाह बुरी तरह बाधित हो रहा है। सभी स्तरों पर समुचित प्रतिनिधित्व देने की आवश्यकता है।
श्री मिश्र ने कहा कि पंचायतीराज व्यवस्था की वर्तमान विसंगतियों के कारण गांव समाज के विखराव व टूटन की प्रक्रिया और तेज हो गई है इसको रोकने की आवश्यकता है। वित्तीय , अधिकार त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं को दिया जाए तो त्रिस्तरीय पंचायत राज संस्थाओं के जनक अमर शहीद बलवंत राय मेहता जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी ।
श्री अशोक सिंह सेंगर, अध्यक्ष मध्यप्रदेश राज्य पंचायत परिषद ने अध्यक्षीय उद्दबोधन में समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि अमर शहीद बलवंत राय मेहता जी के भावनाओं के अनुरूप मध्यप्रदेश राज्य पंचायत परिषद विगत वर्षों से संघर्षरत है जिसमे त्रिस्तरीय पंचायतों के पदाधिकारियों , जनप्रतिनिधियों की भूमिका महत्वपूर्ण रही है और सरकार ने भी सहयोग प्रदान किया है।डाक्टर मोहन यादव जी मा० मुख्यमंत्री ने जमूरी मैदान भोपाल में परिषद के कार्यक्रम में सरपंचों को 50,000₹ की स्वेक्षा निधि प्रदान करने की घोषणा की थी उसके क्रियान्वयन के लिए मध्यप्रदेश राज्य पंचायत परिषद कटिबद्ध है आशा है इस बजट में उसका प्रविधान कर दिया जाएगा।
श्री सेंगर ने कहा कि मध्य प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं की स्थिति अनेकों सरपंच संघों, जनपद अध्यक्ष संघ के कारण अस्थिर हुई है।
अमर शहीद बलवंत राय मेहता के जन्मदिवस के अवसर पर विभिन्न संगठनों से अपील करता हूँ कि सभी मध्यप्रदेश राज्य पंचायत परिषद के नेतृत्व में एकत्र होकर अपने स्वाभिमान,सम्मान की प्राप्ति के लिए प्रयास करें।
इस अवसर पर त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं के अनेकों निर्वाचित पदाधिकारियों ,प्रतिनिधियों ने अमर शहीद मेहता के चित्र पर माल्यार्पण किया और श्रद्धांजलि अर्पित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री अशोक सिंह सेंगर ने किया और श्री अजय गोटिया ,सदस्य जिला परिषद कटनी, श्रीमती अलका शर्मा बोहरे नर्मदापुरम सरपंच, श्री कृष्ण कुमार झा सरपंच नर्मदापुरम, सरपंच माखन नगर ,श्री विनोद कुमार त्रिपाठी सरपंच खरगौन जिला रायसेन,श्री नरेंद्र सिंह चौहान सरपंच दावतपुर जिला गुना, श्री तेज लाल चौधरी सरपंच जिला बालाघाट , श्री महेंद्र कुशवाह सरपंच जिला नरसिंहपुर, श्रीमती मीरा वाई सिंह सरपंच जिला शहडोल, श्री राजेंद्र शर्मा होशंगाबाद श्री पुष्पेंद्र देशमुख सरपंच जिला बालाघाट,असीम चार्ल्स जिला बालाघाट, श्री राजेंद्र खरे सरपंच जिला कटनी, श्री राजेश पटेल सरपंच  केवलारी जिला -सिवनी,श्री अशोक सांडिल्य सरपंच जिला सिवनी श्री कौशल पाठक सरपंच जिला मऊगंज, श्री रामपाल सिंह सरपंच जिला उमरिया,अखिलेश सोलंकी सरपंच जिला नर्मदापुरम, कमलेश ठाकुर सरपंच कटनी, संकेत लोनी सरपंच जिला कटनी श्री शैलेंद्र सिंह रावत, श्री दिवाकर सिंह पटेल सरपंच जिला मैहर, पुष्पेंद्र सिंह लोधी जिला जबलपुर, श्री शिव पटेल जिला जबलपुर, श्री शारदा प्रसाद महवोबिया धीमनखेड़ा, श्री अनिल कुमार पटेल सरपंच रामनगर जिला मैहर, श्री राजभान सिंह जिला शहडोल,,श्री प्रवेश राजपूत गोटेगांव,श्री नरेश धाकड़ सरपंच जिला गुना, प्रेम नारायण सरपंच जिला गुना, श्री महेतराम ठाकरे सरपंच केवलारी, श्री अजय कुमार सिंह सरपंच जिला उमरिया, विजय कुमार द्विवेदी जनपद सदस्य मानपुर, श्री राजेंद्र सिंह रावत सरपंच जिला शिवपुरी, जिला - शिवपुरी आदि ने विचार व्यक्त किया। आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों के त्रिस्तरीय पंचायत के जिला पंचायत सदस्य, जनपद अध्यक्ष, जनपद सदस्य, सरपंच पंच बड़ी संख्या कार्यक्रम में शामिल हुए, मंच का संचालन श्री अश्वनी सिंह परिहार सरपंच जिला सीधी द्वारा किया।
    user_Ashutosh tripathi
    Ashutosh tripathi
    Court reporter मानपुर, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • शहडोल ब्यौहारी से दुर्गेश कुमार गुप्ता ब्यौहारी:ब्लॉक कांग्रेस ने मंत्रीगण का किया पुतला दहन, चुंगी नाका पर गूंजे नारे ब्यौहारी में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन: ब्यौहारी (मध्यप्रदेश)। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश तथा जिला अध्यक्ष अजय अवस्थी के आह्वान पर ब्यौहारी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार को प्रदेश सरकार के मंत्रियों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। ब्लॉक अध्यक्ष सतेंद्र त्रिपाठी पिंटू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बिजली ऑफिस के सामने चुंगी नाका पर विरोध प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया और नारेबाजी कर अपना आक्रोश व्यक्त किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय तथा मंत्री विजय शाह के पुतले दहन किए। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि छिंदवाड़ा में कथित रूप से कफ सिरप सेवन से बच्चों की मौत तथा इंदौर में दूषित पानी पीने से हुई मासूमों की मृत्यु की घटनाएं अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और चिंताजनक हैं। उन्होंने इन घटनाओं को प्रशासनिक लापरवाही का परिणाम बताते हुए जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। ब्लॉक अध्यक्ष श्री त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था और स्वास्थ्य व्यवस्थाएं लगातार बदहाल होती जा रही हैं, जिसका खामियाजा आम जनता और विशेष रूप से बच्चों को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि मंत्री विजय शाह द्वारा सेना और महिलाओं को लेकर की गई कथित अभद्र टिप्पणी ने समाज को आहत किया है, जो किसी भी जनप्रतिनिधि के पद की गरिमा के अनुरूप नहीं है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस बयान की निंदा करते हुए सार्वजनिक रूप से माफी की मांग की। प्रदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों के साथ-साथ युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में प्रदेश सरकार से जनहित के मुद्दों पर जवाबदेही तय करने और संवेदनशील विषयों पर जिम्मेदार आचरण अपनाने की मांग की।
    1
    शहडोल ब्यौहारी से दुर्गेश कुमार गुप्ता 
ब्यौहारी:ब्लॉक कांग्रेस ने मंत्रीगण का किया पुतला दहन, चुंगी नाका पर गूंजे नारे
ब्यौहारी में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन:
ब्यौहारी (मध्यप्रदेश)।
मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश तथा जिला अध्यक्ष अजय अवस्थी के आह्वान पर ब्यौहारी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार को प्रदेश सरकार के मंत्रियों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। ब्लॉक अध्यक्ष सतेंद्र त्रिपाठी पिंटू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बिजली ऑफिस के सामने चुंगी नाका पर विरोध प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया और नारेबाजी कर अपना आक्रोश व्यक्त किया।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय तथा मंत्री विजय शाह के पुतले दहन किए। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि छिंदवाड़ा में कथित रूप से कफ सिरप सेवन से बच्चों की मौत तथा इंदौर में दूषित पानी पीने से हुई मासूमों की मृत्यु की घटनाएं अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और चिंताजनक हैं। उन्होंने इन घटनाओं को प्रशासनिक लापरवाही का परिणाम बताते हुए जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।
ब्लॉक अध्यक्ष श्री त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था और स्वास्थ्य व्यवस्थाएं लगातार बदहाल होती जा रही हैं, जिसका खामियाजा आम जनता और विशेष रूप से बच्चों को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि मंत्री विजय शाह द्वारा सेना और महिलाओं को लेकर की गई कथित अभद्र टिप्पणी ने समाज को आहत किया है, जो किसी भी जनप्रतिनिधि के पद की गरिमा के अनुरूप नहीं है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस बयान की निंदा करते हुए सार्वजनिक रूप से माफी की मांग की।
प्रदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों के साथ-साथ युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में प्रदेश सरकार से जनहित के मुद्दों पर जवाबदेही तय करने और संवेदनशील विषयों पर जिम्मेदार आचरण अपनाने की मांग की।
    user_Durgesh Kumar Gupta
    Durgesh Kumar Gupta
    Electrician Beohari, Shahdol•
    6 hrs ago
  • आदिवासी परंपरा नगाड़ा डांस
    1
    आदिवासी परंपरा नगाड़ा डांस
    user_PREM MARKO
    PREM MARKO
    Video Creator शाहपुरा, डिंडोरी, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by शास्त्री अम्नेश्वर द्विवेदी श्री धाम वृंदावन
    1
    Post by शास्त्री अम्नेश्वर द्विवेदी श्री धाम वृंदावन
    user_शास्त्री अम्नेश्वर द्विवेदी श्री धाम वृंदावन
    शास्त्री अम्नेश्वर द्विवेदी श्री धाम वृंदावन
    मझौली, सीधी, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • Gohparu शहडोल / जिले के खैरहा थाना क्षेत्र स्थित भूमिगत कोयला खदान में ड्यूटी पर तैनात एसआईएसएफ के जवान पर अज्ञात बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि बदमाश चोरी की नियत से खदान परिसर में घुसे थे, लेकिन सुरक्षा में तैनात जवान की सतर्कता से बड़ी चोरी टल गई। अब बदमाशों की पहचान नहीं हो पाई थी। जानकारी के अनुसार अभिलाष पंत (34 वर्ष), एसआईएसएफ में पदस्थ हैं और खदान की बाउंड्री के अंदर सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात थे। देर रात पेट्रोलिंग के दौरान उन्होंने देखा कि 6 से अधिक लोग संदिग्ध अवस्था में खदान परिसर में घूम रहे हैं। जवान ने अपने एक साथी के साथ आगे बढ़कर उन्हें रोकने की कोशिश की। तब अज्ञात लोग हमला कर फरार हो गये घटना के बाद घायल जवान को उसके साथियों द्वारा तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के बाद उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर सीसीटीवी के आधार पर जांच में जुटी है
    1
    Gohparu शहडोल / जिले के खैरहा थाना क्षेत्र स्थित भूमिगत कोयला खदान में ड्यूटी पर तैनात एसआईएसएफ के जवान पर अज्ञात बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि बदमाश चोरी की नियत से खदान परिसर में घुसे थे, लेकिन सुरक्षा में तैनात जवान की सतर्कता से बड़ी चोरी टल गई। अब बदमाशों की पहचान नहीं हो पाई थी।
जानकारी के अनुसार अभिलाष पंत (34 वर्ष),  एसआईएसएफ में पदस्थ हैं और खदान की बाउंड्री के अंदर सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात थे। देर रात पेट्रोलिंग के दौरान उन्होंने देखा कि 6 से अधिक लोग संदिग्ध अवस्था में खदान परिसर में घूम रहे हैं। जवान ने अपने एक साथी के साथ आगे बढ़कर उन्हें रोकने की कोशिश की। तब अज्ञात लोग हमला कर फरार हो गये घटना के बाद घायल जवान को उसके साथियों द्वारा तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के बाद उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर सीसीटीवी के आधार पर जांच में जुटी है
    user_Sumit Singh Chandel
    Sumit Singh Chandel
    समाज सेवा व पत्रकारिता गोहपारू, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • स्टेशन मे चलानी कारवाही चालू
    2
    स्टेशन मे चलानी कारवाही चालू
    user_पत्रकारिता
    पत्रकारिता
    पत्रकार बांधवगढ़, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • *विधानसभा टिप्पणी पर बवाल मानपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का पुतला दहन* (आशुतोष त्रिपाठी/ जनचिंगारी-उमरिया) मप्र की विधानसभा में संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा की गई कथित अभद्र टिप्पणी को लेकर प्रदेश की सियासत गरमा गई है।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मानपुर ने मध्यप्रदेश शासन के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।बस स्टैंड मानपुर पर आयोजित कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट उमाशंकर पटेल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का पुतला दहन किया। विदित हो कि 19 फरवरी को विधानसभा कार्यवाही के दौरान संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार को लेकर की गई कथित टिप्पणी के विरोध में यह प्रदर्शन आयोजित किया गया।कांग्रेस नेताओं ने इसे लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ बताते हुए कड़ा आक्रोश व्यक्त किया।प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए विरोध दर्ज कराया। इस अवसर पर युवा नेता विजय गौतम,जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष अंजू सिंह,वरिष्ठ नेता रामगोपाल दहिया,ज्ञानप्रकाश पटेल,यूंका अध्यक्ष पंकज गौतम,अशोक पटेल,देवेंद्र मिश्रा,रामप्रकाश पटेल,रामसुशील पटेल,कुश परिहार,भोला पटेल,रोशन खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
    1
    *विधानसभा टिप्पणी पर बवाल मानपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का पुतला दहन*
(आशुतोष त्रिपाठी/ जनचिंगारी-उमरिया)
मप्र की विधानसभा में संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा की गई कथित अभद्र टिप्पणी को लेकर प्रदेश की सियासत गरमा गई है।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मानपुर ने मध्यप्रदेश शासन के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।बस स्टैंड मानपुर पर आयोजित कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट उमाशंकर पटेल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का पुतला दहन किया।
विदित हो कि 19 फरवरी को विधानसभा कार्यवाही के दौरान संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार को लेकर की गई कथित टिप्पणी के विरोध में यह प्रदर्शन आयोजित किया गया।कांग्रेस नेताओं ने इसे लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ बताते हुए कड़ा आक्रोश व्यक्त किया।प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए विरोध दर्ज कराया।                                     इस अवसर पर युवा नेता विजय गौतम,जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष अंजू सिंह,वरिष्ठ नेता रामगोपाल दहिया,ज्ञानप्रकाश पटेल,यूंका अध्यक्ष पंकज गौतम,अशोक पटेल,देवेंद्र मिश्रा,रामप्रकाश पटेल,रामसुशील पटेल,कुश परिहार,भोला पटेल,रोशन खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
    user_Ashutosh tripathi
    Ashutosh tripathi
    Court reporter मानपुर, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.