Shuru
Apke Nagar Ki App…
शहीदों की नगरी शाहजहांपुर से आपको बताते चले खन्ना नदी का जलस्तर घटा है
Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सच
शहीदों की नगरी शाहजहांपुर से आपको बताते चले खन्ना नदी का जलस्तर घटा है
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- शराब के खिलाफ महिलाएं बनीं दुर्गा, सड़क पर फेंकी शराब; पुलिस को भी खदेड़ा (लखन राजपूत तेज इंडिया न्यूज) शिवपुरी। जिले के अमोलपठा में शराब की कलारी को लेकर महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। कलारी से नाराज महिलाओं ने उग्र विरोध जताते हुए शराब सड़क पर फेंक दी। देखते ही देखते मौके पर हंगामे की स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन महिलाओं का आक्रोश पुलिस पर भी नजर आया। महिलाओं ने पुलिस के सामने जमकर विरोध किया और पुलिसकर्मियों को मौके से खदेड़ दिया। घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में है। महिलाओं का कहना है कि गांव में शराब की बिक्री से माहौल खराब हो रहा है और वे कलारी का विरोध जारी रखेंगी।1
- 🔴 हेडलाइन सर्राफ से वसूली के मामले में तीन और आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने खोला साजिश का राज 📰 हैंडलाइन झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर रुपये ऐंठने का आरोप, पुलिसकर्मियों से संपर्क कर कारोबारी को बुलवाने और पकड़वाने में भूमिका सामने आने का दावा #️⃣ हैशटैग #Shahjahanpur #ParshuramPuri #SarrafVasooli #PoliceAction #CrimeNews #BreakingNews #ShahjahanpurNews #UPPolice #VasooliKand #CorruptionCase #BNS #AntiCorruption #CrimeUpdate #PK24NEWS #PK24NEWSShahjahanpur 🔴 हेडलाइन सर्राफ से वसूली के मामले में तीन और आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने खोला साजिश का राज 📰 हैंडलाइन झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर रुपये ऐंठने का आरोप, पुलिसकर्मियों से संपर्क कर कारोबारी को बुलवाने और पकड़वाने में भूमिका सामने आने का दावा #️⃣ हैशटैग #Shahjahanpur #ParshuramPuri #SarrafVasooli #PoliceAction #CrimeNews #BreakingNews #ShahjahanpurNews #UPPolice #VasooliKand #CorruptionCase #BNS #AntiCorruption #CrimeUpdate #PK24NEWS #PK24NEWSShahjahanpur1
- मानसिक तनाव को न छिपाएं, समय पर मदद लें शाहजहांपुर। विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति सजग किया गया। जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम, भोर फाउंडेशन और राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में हुए कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने तनाव के लक्षण पहचानने और कठिन परिस्थितियों में अपनों से संवाद बनाए रखने पर जोर दिया। कुलपति प्रो. पीबी सिंह ने कहा कि पढ़ाई, करियर और भविष्य को लेकर विद्यार्थियों पर लगातार दबाव बढ़ रहा है। ऐसे में मानसिक स्वास्थ्य की अनदेखी गंभीर परिणाम दे सकती है। उन्होंने कहा कि जीवन किसी भी संघर्ष से अधिक मूल्यवान है और कठिन समय में स्वस्थ संवाद समाधान का रास्ता खोल सकता है। भोर फाउंडेशन की संस्थापक स्वाति सिंह ने कहा कि आत्महत्या किसी समस्या का समाधान नहीं है। गहरी मानसिक पीड़ा से गुजर रहे व्यक्ति को समय पर सहयोग, प्रेम और सही मार्गदर्शन की जरूरत होती है। कार्यक्रम में ‘एक कहानी... शायद किसी अपने की’ नुक्कड़ नाटक के जरिए विद्यार्थियों को भावनात्मक समस्याओं को समझने और जरूरत पड़ने पर मदद लेने का संदेश दिया गया। मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिनव रस्तोगी ने तनाव के लक्षणों को पहचानकर समय से चिकित्सकीय परामर्श लेने की सलाह दी। डॉ. रोहतास और नंदिनी ने मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी भ्रांतियां दूर करने पर जोर दिया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अरुण कुमार यादव ने कहा कि युवाओं का मानसिक रूप से स्वस्थ रहना राष्ट्र निर्माण के लिए जरूरी है। इस दौरान एनएसएस स्वयंसेवकों समेत बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।1
- **सजेंगा ग्लैमर का मंच,क्वीन बनने उतरेंगी महिलाएं** ----5 अक्टूबर को गांधी भवन में सजेगा ग्लैमर का मंच, क्वीन ऑफ शाहजहांपुर-2 में मिलेगा प्रतिभाओं को मौका ----सिद्धार्थ डंडा समेत मेकअप विशेषज्ञ और सेलिब्रिटी एंकर होंगे शामिल शाहजहाँपुर। मंच तैयार है और अब बारी है शहर की उन प्रतिभाओं की, जो अपनी खूबसूरती के साथ हुनर का जलवा दिखाने का इंतजार कर रही हैं। पांच अक्टूबर को गांधी भवन सभागार में क्वीन ऑफ शाहजहांपुर-2 का आयोजन होने जा रहा है। कार्यक्रम को लेकर आयोजक श्वेता शर्मा ने प्रेसवार्ता कर आयोजन की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि ब्यूटी, मेकअप, स्टाइलिंग और ग्लैमर के क्षेत्र में रुचि रखने वाली महिलाएं प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर सकती हैं। आयोजन का मकसद स्थानीय प्रतिभाओं को ऐसा मंच देना है, जहां वे अपने हुनर का प्रदर्शन करने के साथ आगे बढ़ने के अवसर भी तलाश सकें।कार्यक्रम में प्रतिभागियों को ब्यूटी और मेकअप इंडस्ट्री से जुड़े विशेषज्ञों तथा कलाकारों से मिलने और अनुभव साझा करने का अवसर मिलेगा। सेलिब्रिटी अभिनेता सिद्धार्थ डंडा, मेकअप आर्टिस्ट आदित्य आर्य, प्राची श्रीवास्तव और सेलिब्रिटी एंकर ऋषभ वर्मा आयोजन के प्रमुख आकर्षण होंगे। एंकर ऋषभ वर्मा अपनी प्रस्तुति से कार्यक्रम में मनोरंजन का रंग भरेंगे, जबकि मेकअप विशेषज्ञ प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाने के साथ उन्हें उपयोगी सुझाव देंगे। आयोजकों के मुताबिक कार्यक्रम की तैयारियां तेजी से चल रही हैं और प्रतिभागियों के लिए पंजीकरण शुरू कर दिया गया है। इच्छुक महिलाएं प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए 9026112026, 7880947603 और 7985352087 पर संपर्क कर सकती हैं। आयोजकों को उम्मीद है कि शहर की कई नई प्रतिभाएं इस मंच के जरिए अपनी अलग पहचान बनाने में सफल होंगी।2
- रिश्वत मामले में तीन आरोपित गिरफ्तार, पुलिस ने बड़ा खुलासा*** शाहजहांपुर। परशुरामपुरी पुलिस ने युवक को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर कथित रिश्वत मांगने के मामले में तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में अनमोल पुत्र रामकिशन, आयुष पांडेय पुत्र राकेश पांडेय और सचिन कुमार राठौर पुत्र राजवीर राठौर शामिल हैं। पुलिस के अनुसार तीनों की आपराधिक षड्यंत्र में भूमिका सामने आई थी। पुलिस ने अनमोल से 4,600 रुपये व की-पैड मोबाइल, सचिन से 5,000 रुपये व एंड्रायड मोबाइल तथा आयुष से 4,400 रुपये व एंड्रायड मोबाइल बरामद किए हैं। तीनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम समेत संबंधित धाराओं में कार्रवाई की गई। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक सकतावत सिंह, उपनिरीक्षक पवन कुमार, कांस्टेबल आशीष, कांस्टेबल संजय भाटी और कांस्टेबल रोहन तोमर शामिल रहे। तीनों आरोपितों को न्यायालय में पेश किया गया।1
- 5 अक्टूबर को गांधी भवन में सजेगा ग्लैमर का मंच ‘क्वीन ऑफ ब्यूटीशियन 5 अक्टूबर को गांधी भवन में सजेगा ग्लैमर का मंच ‘क्वीन ऑफ ब्यूटीशियन सीजन-2’ में ब्यूटी एवं मेकअप क्षेत्र की प्रतिभाओं को मिलेगा हुनर दिखाने का मौका शाहजहांपुर। ब्यूटी एवं मेकअप के क्षेत्र में छिपी प्रतिभाओं को बेहतर मंच और नई पहचान दिलाने के उद्देश्य से आगामी 5 अक्टूबर को गांधी भवन में ‘क्वीन ऑफ ब्यूटीशियन सीजन-2’ का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर शहर के एक होटल में आयोजक श्वेता शर्मा ने प्रेसवार्ता कर कार्यक्रम की तैयारियों और उद्देश्य की जानकारी दी। श्वेता शर्मा ने बताया कि ‘क्वीन ऑफ ब्यूटीशियन सीजन-2’ के माध्यम से ब्यूटीशियन और मेकअप के क्षेत्र से जुड़ी प्रतिभाओं को अपनी कला, हुनर और रचनात्मकता प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करने के साथ उन्हें ब्यूटी एवं मेकअप इंडस्ट्री से जुड़े विशेषज्ञों और कलाकारों से रूबरू कराना है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में सेलिब्रिटी एक्टर सिद्धार्थ डंडा, मेकअप आर्टिस्ट आदित्य आर्य, मेकअप आर्टिस्ट प्राची श्रीवास्तव और सेलिब्रिटी एंकर ऋषभ वर्मा विशेष रूप से शामिल होंगे। ऋषभ वर्मा अपनी एंकरिंग से कार्यक्रम में मनोरंजन का रंग भरेंगे, वहीं फिल्म और मेकअप क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञ प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करेंगे। आयोजक ने कहा कि ब्यूटीशियन और मेकअप के क्षेत्र में अनेक प्रतिभाएं अपनी पहचान बनाने के लिए बेहतर अवसर की तलाश में रहती हैं। ‘क्वीन ऑफ ब्यूटीशियन’ जैसे मंच उन्हें अपनी प्रतिभा सामने लाने और नए अवसर हासिल करने में मदद कर सकते हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तैयारियां तेजी से चल रही हैं। कार्यक्रम का विवरण: नाम: क्वीन ऑफ ब्यूटीशियन सीजन-2 दिनांक: 5 अक्टूबर स्थान: गांधी भवन, शाहजहांपुर आयोजक: श्वेता शर्मा संपर्क: 7880947603, 9198832700, 7985352087, 90261120262
- वार्ड नंबर 8 के कई इलाकों में गंभीर जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। सड़कों और गलियों में पानी भरने से स्थानीय निवासियों को आवागमन और रोजमर्रा के कार्यों में काफी दिक्कतों का सामना रामबरन सिंह चंदेल ने खुद संभाला मोर्चा, कराया जलभराव का समाधान शाहजहाँपुर। पिछले दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण वार्ड नंबर 8 के कई इलाकों में गंभीर जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। सड़कों और गलियों में पानी भरने से स्थानीय निवासियों को आवागमन और रोजमर्रा के कार्यों में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।प्रभावित इलाकों का लिया जायजामामले की गंभीरता को देखते हुए वार्ड 8 के पार्षद रामबरन सिंह चंदेल ने तुरंत मोर्चा संभाला। उन्होंने स्थिति का जायजा लेने के लिए प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। बता दें कि वार्ड 8 के अंतर्गत कर्बला, माधव नगर, ब्रिजविहार, लाइनपार और बिजलीपूरा जैसे घने आबादी वाले क्षेत्र आते हैं, जो इस बारिश से सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। पार्षद ने मौके पर ही अधिकारियों और सफाई कर्मियों को निर्देशित कर जल निकासी का काम शुरू कराया। इसके साथ ही भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न बने और मौसमी बीमारियों का खतरा न फैले, इसके लिए पूरे क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त कराया गया। खन्नौद नदी के पास होने से रहता है बाढ़ का खतरायह इलाका भौगोलिक रूप से खन्नौद नदी के करीब स्थित है। इस वजह से हर साल सितंबर और अक्टूबर के महीनों में नदी का जलस्तर बढ़ने पर यहां के कई मोहल्लों में बाढ़ जैसी स्थिति बन जाती है और पानी भर जाता है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि पार्षद रामबरन सिंह चंदेल की सक्रियता और त्वरित कार्रवाई के कारण इस बार स्थिति को समय रहते संभाल लिया गया, जिससे एक बड़ी मुसीबत टल गई।जनता ने जताया आभारवार्ड 8 में लगातार हो रहे विकास कार्यों और जलभराव की समस्या पर त्वरित एक्शन लेने के लिए स्थानीय निवासियों ने पार्षद के प्रति आभार व्यक्त किया है। क्षेत्र के लोग पार्षद की कार्यशैली और सक्रियता से काफी संतुष्ट और खुश नजर आ रहे हैं।1
- शहीदों की नगरी शाहजहांपुर से आपको बताते चले खन्ना नदी का जलस्तर घटा है1