आम आदमी पर हो रहा अत्याचार बर्दाश्त नहीं - दिनेश यादव पीड़ित परिवार को न्याय देना होगा - महेश यादव जनता के हक की आवाज़ बुलंद - AAP का एक दिवसीय धरना, 13 सूत्री मांग-पत्र समर्पित कोडरमा: जिले में बढ़ती जनसमस्याओं, अन्याय एवं प्रशासनिक लापरवाही के खिलाफ आज आम आदमी पार्टी, कोडरमा जिला इकाई के बैनर तले जिला मुख्यालय, समाहरणालय के समक्ष एक दिवसीय शांतिपूर्ण 'सांकेतिक धरना' आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष महेश कुमार यादव ने की तथा संचालन जिला सचिव सुधीर राम ने किया। धरना के उपरांत पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त महोदय से भेंट कर 13 सूत्री मांग-पत्र समर्पित किया और अविलंब कार्रवाई की मांग की। इस दौरान जिला अध्यक्ष महेश कुमार यादव ने आक्रामक तेवर में कहा कि “कोडरमा की जनता अब अन्याय और प्रशासनिक उदासीनता को बर्दाश्त नहीं करेगी। लगातार हो रही संदिग्ध मौतें, पुलिस व प्रशासन की लापरवाही और बुनियादी सुविधाओं की बदहाली सरकार की नाकामी को उजागर करती है। यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन और तेज होगा।” इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि आए पार्टी के जोनल कॉर्डिनेटर दिनेश यादव ने कहा कि “यह लड़ाई किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे कोडरमा की जनता की है। जब तक हर पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिलेगा, तब तक संघर्ष जारी रहेगा।” दिनेश यादव ने यहां तक कहा कि यदि ऐसा ही घटना पुलिस अधीक्षक और जिला उपायुक्त के परिवार में हुआ रहता तो ये पदाधिकारी ऐसे ही चुप रहते क्या? आखिर गरीब जनता के दर्द को छोटे से बड़े पदाधिकारी नज़र अंदाज़ कैसे कर रहे हैं? आखिर जनता क्या करे? जनता किससे गुहार लगाए? जिला संरक्षक दामोदर यादव ने कहा कि यह सिर्फ मांग-पत्र नहीं, बल्कि जनता का अल्टीमेटम है। अब निर्णय प्रशासन को लेना है कि जनता के साथ खड़ा होना है या अन्याय के साथ। जिला सचिव सुधीर राम ने कहा कि अगर मांगे नहीं मानी गई तो कोडरमा को आंदोलन की धरती के रूप में बनाया जाएगा कोडरमा के हर गांव जन-जन तक इन मांगों को लेकर आंदोलन के रूप में पहुंचाया जाएगा । जिला कोषाध्यक्ष संतोष चंद्रवंशी ने कहा मांग नहीं मानी गई तो न्याय यात्रा की शुरूआत किया जाएगा । गिरिडीह जिले से आए पार्टी के गिरिडीह जिला प्रभारी बिरेंद्र कुमार ने कोडरमा जिला प्रशासन पर निशाना साधते हुए कहा कि “जनता के मुद्दों पर चुप्पी साधना प्रशासन की सबसे बड़ी विफलता है। अब जवाब देना होगा, वरना सड़कों पर आंदोलन तेज होगा। टोटो संघ के जिला अध्यक्ष इस्लाम अंसारी ने कहा कि “रोजगार, बिजली, पानी और सुरक्षा जैसे बुनियादी सवालों पर सरकार पूरी तरह विफल रही है। आम आदमी त्रस्त है और व्यवस्था मस्त है।” सोशल मीडिया जिला अध्यक्ष रामाशंकर यादव ने कहा कि “अब जनता जाग चुकी है। हर अन्याय के खिलाफ आवाज़ उठेगी और उसे दबाया नहीं जा सकेगा।” सोशल मीडिया के जिला उपाध्यक्ष रंजीत मोदी ने कहा कि “अगर प्रशासन ने समय रहते कदम नहीं उठाया, तो यह आंदोलन गांव-गांव तक फैलेगा।” जिला संरक्षक दामोदर यादव ने कहा कि “यह सिर्फ मांग-पत्र नहीं, बल्कि जनता का अल्टीमेटम है। अब निर्णय प्रशासन को लेना है कि जनता के साथ खड़ा होना है या अन्याय के साथ।” कार्यक्रम में उपस्थित सभी नेताओं ने एक स्वर में चेतावनी दी कि यदि 13 सूत्री मांगों पर शीघ्र ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो आम आदमी पार्टी बड़े जनआंदोलन के लिए बाध्य होगी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं आम नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने एकजुट होकर “न्याय दो—हक दो” , विजय यादव के हत्यारे दोषी पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार कर जेल भेजना होगा। तरन्नुम परवीन के हत्यारे स्वास्थ्य कर्मियों को गिरफ्तार करो। केदार यादव हत्या की गुत्थी सुलझाना होगा। सुभाष राणा हत्याकांड का पोस्टमार्टम रिपोर्ट सार्वजनिक करो। जैसे नारों के साथ अपनी आवाज़ बुलंद की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मृतक विजय यादव की पत्नी और बेटी शामिल होकर न्याय की गुहार लगाई एवं कार्यकारिणी सदस्य योगेंद्र पंडित, लक्ष्मण चौधरी, संजय वर्मा, जालिम भैया, जितेंद्र कुमार, महादेव यादव, प्रीति देवी, मालवा देवी, रेखा देवी धनेश्वरी देवी, संगीता देवी, मीना देवी, बबिता देवी, बाजिया देवी, सुभांति देवी, हेमंती देवी, बुधनी देवी एवं सैकड़ो लोग शामिल थे।

- Post by Update news 241
- Post by BaरKaट्ठा Ki आwaज1
- कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत दूधीमाटी में चोरी की कोशिश करते दो बच्चों के साथ एक महिला पकड़ी गई, वहीं दिन गुरुवार को कोलटैक्स में गहने और एक हजार रुपए चोरी कांड से भी जुड़ाव का शक, जांच में जुटी पुलिस।1
- सरिया वन प्रक्षेत्र के पूर्नीडीह में अवैध रूप से संचालित आरा मिलों के खिलाफ छापेमारी कर बुलडोजर से ध्वस्त किया गया। बगोदर वन क्षेत्र पदाधिकारी राजेश कुमार के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में करीब 3.5 लाख रुपये की लकड़ी, डीजल इंजन व अन्य मशीनरी जब्त की गई। मामले में अशोक राणा, बंधन महतो और मनोज यादव समेत 5 लोगों पर वन अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया।1
- Post by Sunil Kumar journalist1
- बस और मोटरसाइकिल की टक्कर में पति की मौत, पत्नी गंभीर घायल कोडरमा के जयनगर थाना क्षेत्र के पीपचो-गरचांच के पास बस और मोटरसाइकिल की जोरदार टक्कर में गिरिडीह के डोरंडा लहरियाटांड निवासी 40 वर्षीय मो. निजामुद्दीन अंसारी की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी महरूम निशा गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों शादी समारोह में जा रहे थे। घायल महिला का इलाज सदर अस्पताल में जारी है।1
- झुमरी तिलैया: आज आयोजित प्रेस वार्ता में मैजिक शो टीम ने मीडिया प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए जानकारी दी कि करीब 10 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद एक बार फिर भव्य मैजिक शो झुमरी तिलैया की धरती पर आयोजित होने जा रहा है। इस बार शो पूरी तरह नए अंदाज और नई प्रस्तुतियों के साथ दर्शकों के सामने आएगा। आयोजकों ने बताया कि पिछले वर्षों में उनके कार्यक्रमों को दर्शकों ने काफी सराहा था और इस बार भी उन्हें पूरा विश्वास है कि लोग इस नए मैजिक शो को पसंद करेंगे। उन्होंने कहा कि आज के समय में लोग सोशल मीडिया और मोबाइल में व्यस्त रहते हैं, ऐसे में यह लाइव मैजिक शो परिवार के साथ बैठकर मनोरंजन का बेहतरीन अवसर प्रदान करेगा। इस शो में विदेशी शैली के कई आकर्षक मैजिक प्रस्तुत किए जाएंगे, जिनमें माइंड रीडिंग, टेलीपैथी, त्राटक और मेस्मेरिज्म जैसे करीब 36 बड़े आइटम शामिल होंगे। दो घंटे के इस शो का आयोजन प्रतिदिन किया जाएगा। सामान्य दिनों में शो का समय शाम 4 बजे और शाम 6:30 बजे होगा, जबकि रविवार को दर्शकों की भीड़ को देखते हुए तीन शो—दोपहर 1 बजे, 4 बजे और शाम 6:30 बजे आयोजित किए जाएंगे। इस बार शो का मुख्य आकर्षण जलती आग से लड़की का प्रकट होना, लाइव डायनासोर की प्रस्तुति और दर्शकों को मंच पर बुलाकर उनके मन की बात पढ़ना होगा, जो कार्यक्रम को और भी रोमांचक बनाएगा। कार्यक्रम का आयोजन दुर्गा मंडप, बेलाटांड सिनेमा हॉल के समीप किया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि वे पिछले लगभग 18-20 वर्षों से मैजिक शो कर रहे हैं और झुमरी तिलैया उनके करियर का एक महत्वपूर्ण पड़ाव रहा है, जिससे उनका खास लगाव है। इस बार शो की खास बात यह भी होगी कि मनोरंजन के साथ-साथ सामाजिक संदेश भी दिया जाएगा। भ्रूण हत्या, दहेज प्रथा, नशा मुक्ति, जल संरक्षण और ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ जैसे सामाजिक मुद्दों को मैजिक के माध्यम से थीम बनाकर प्रस्तुत किया जाएगा, ताकि लोगों को मनोरंजन के साथ जागरूकता का संदेश भी मिल सके। आयोजकों ने शहरवासियों से अपील की है कि वे अपने परिवार के साथ इस अनोखे मैजिक शो का आनंद लें और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के इस प्रयास का हिस्सा बनें।1
- Post by Update news 241