Shuru
Apke Nagar Ki App…
Jalampura AC morcha adhyaks D.
More news from राजस्थान and nearby areas
- Post by Jalampura AC morcha adhyaks D.1
- प्रभू गुर्जर आमेट में भी चुनाव को लेकर फ्लैग मार्च निकला आमेट उपखंड पर आज निकाय चुनाव को लेकर आमेट नगरपालिका में *9 सितंबर 2026 को चुनाव होने वाला है*, इसी को लेकर प्रशासन ने तैयारी तेज की है। पुलिस और अर्धसैनिक बलों का फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य भयमुक्त वातावरण तैयार करना, मतदाताओं में सुरक्षा की भावना जगाना और निर्भीक होकर मतदान की अपील करना प्रभू गुर्जर आमेट में भी चुनाव को लेकर फ्लैग मार्च निकला है। आमेट उपखंड पर आज निकाय चुनाव को लेकर आमेट नगरपालिका में *9 सितंबर 2026 को चुनाव होने वाला है*, इसी को लेकर प्रशासन ने तैयारी तेज की है। पुलिस और अर्धसैनिक बलों का फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य भयमुक्त वातावरण तैयार करना, मतदाताओं में सुरक्षा की भावना जगाना और निर्भीक होकर मतदान की अपील करना1
- सराय बनने से पहले ही उठे सवाल: हाथ लगते निकलने लगी ईंटें ग्रामीण बोले जांच होनी चाहिए सराय बनने से पहले ही उठे सवाल: हाथ लगाते ही निकलने लगीं ईंटें, ग्रामीण बोले—जांच होनी चाहिए कुमारया खेड़ा में ₹5 लाख की लागत से बन रही हनुमानजी की सराय के निर्माण पर ग्रामीणों ने जताई नाराजगी, ठेकेदार की कार्यशैली पर भी उठाए सवाल सहाड़ा। ग्राम पंचायत चीड़ खेड़ा के कुमारया खेड़ा में करीब ₹5 लाख की लागत से बन रही हनुमानजी की सराय के निर्माण की गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों ने सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य शुरू होते ही दीवार की मजबूती को लेकर स्थिति सामने आने लगी। उनका दावा है कि दीवार को हाथ लगाने पर ईंटें निकलकर नीचे गिर गईं। ग्रामीणों ने निर्माण में उपयोग हो रही ईंटों, सीमेंट और मसाले की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि सार्वजनिक राशि से होने वाले निर्माण में गुणवत्ता के साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं होना चाहिए। ठेकेदार के जवाब से ग्रामीणों में नाराजगी ग्रामीणों के अनुसार, निर्माण की गुणवत्ता को लेकर जब ठेकेदार से सवाल किया गया तो कथित तौर पर कहा गया कि प्लास्टर होने के बाद सब ठीक हो जाएगा। इस जवाब से ग्रामीण संतुष्ट नहीं हुए। ग्रामीणों का कहना है कि यदि दीवार की जुड़ाई और ईंटों की पकड़ कमजोर है तो केवल प्लास्टर करने से निर्माण की वास्तविक मजबूती सुनिश्चित नहीं हो सकती। सरपंच को सूचना, फिर भी काम जारी रखने का आरोप ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने निर्माण में सामने आ रही कथित कमियों की जानकारी सरपंच को भी दी थी। इसके बावजूद निर्माण कार्य जारी रहने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने नाराजगी जताई। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से मौके पर पहुंचकर निर्माण की तकनीकी जांच कराने की मांग की है। उन्होंने ईंट, सीमेंट, मसाला, नींव और दीवारों की जुड़ाई की गुणवत्ता की जांच करने की मांग रखी है। जांच के बाद ही साफ होगी हकीकत ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण अभी शुरुआती चरण में है, इसलिए समय रहते जांच होने पर यदि कोई कमी है तो उसे सुधारा जा सकता है। ग्रामीणों ने मांग की कि जांच में गुणवत्ता संबंधी कमी मिलने पर जिम्मेदारी तय कर नियमानुसार कार्रवाई की जाए। हनुमानजी की सराय आस्था और सार्वजनिक उपयोग से जुड़ा निर्माण है। ग्रामीणों का कहना है कि यह भवन ऐसा बने जो वर्षों तक मजबूती से खड़ा रहे। अब देखना है कि संबंधित विभाग ग्रामीणों की शिकायत को कितनी गंभीरता से लेता है और निर्माण की गुणवत्ता की जांच कब कराता है। संवाददाता प्रभुलाल लोहार2
- मांडल में जिला स्तरीय किशोरी खेल उत्सव 2026 का हुआ आयोजन खेलों के माध्यम से किशोरियों ने दिखाई प्रतिभा, लोकेशन भीलवाड़ा राजस्थान राजाराम जैन मांडल में जिला स्तरीय किशोरी खेल उत्सव 2026 का हुआ आयोजन खेलों के माध्यम से किशोरियों ने दिखाई प्रतिभा, मांडल। किशोरियों में स्वास्थ्य, आत्मविश्वास एवं नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रविवार को मांडल के राजीव गांधी आदर्श खेल स्टेडियम में जिला स्तरीय किशोरी खेल उत्सव 2026 का आयोजन किया गया। महिला जन अधिकार समिति, अजमेर एवं जतन संस्थान, उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस खेल उत्सव में किशोरियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न खेल गतिविधियों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। आयोजन के दौरान किशोरियों को खेलों के माध्यम से शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं व्यक्तित्व विकास के लिए प्रेरित किया गया। खेल मैदान में किशोरियों में खासा उत्साह देखने को मिला। समिति की पिंकी रावल ने बताया कि खेल केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए ही महत्वपूर्ण नहीं हैं, बल्कि किशोरियों के व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास और पहचान निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से किशोरियों को अपनी प्रतिभा सामने लाने के साथ आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। खेल इस प्रकार रहे खो-खो में विजेता महादेव ग्रुप राजसमंद ,उपविजेता खजुरिया श्याम ग्रुप रहा वॉलीबॉल में सहाडा विजेता और खमनोर उपविजेता रही, क्रिकेट में न्यू जेनरेशन टीम राजसमंद विजेता रही, कबड्डी में मेजा विजेता, उपविजेता अजयसर, अजमेर रही। उन्होंने कहा कि किशोरियों को खेलों से जोड़ना समाज में उनके सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। विजेता टीमों को प्रशासक सीमा देवी माली मांडल ताराचंद जीनगर किरण शर्मा के द्वारा ट्रॉफिया व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए निर्णायक की महत्वपूर्ण भूमिका अशोक खटीक गोपाल लाल प्रजापति, सुनील खटीक, भागचंद चौधरी आयोजन में सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार जताते हुए अधिक से अधिक किशोरियों को खेल गतिविधियों से जुड़ने का आह्वान किया गया।1
- उदलियास के जंगल में 12 फीट का अजगर को रेस्क्यू टिम ने रेस्क्यू किया उदलियास | उदलियास में बाग़ के बालाजी मंदिर के पीछे जंगल में रात करीब 8: 30 बज्जे 12 फीट का अजगर दिखा ग्रामीणों ने रेस्क्यू टिम को फोन किया ओर मौके पर पहुंची रेस्क्यू टिम साफ़ रेस्क्यू किया मुकेश जांगिड़ ने बताया कि बीती रात करीब 8 : 30 बजे बाग के बालाजी मंदिर के पीछे जंगल में झाड़ियों के बीच बने गड्ढे में यह विशाल अजगर दिखा। अजगर को देखकर ग्रामीण हैरान रह गए और देखते ही देखते मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचे। उन्होंने करीब 2 घंटे की काफी कोशिश के बाद गड्ढे व झाड़ियों में से 12 फीट लंबे अजगर को सुरक्षित बाहर निकाला और वन विभाग को दे दिया। रेस्क्यू टिम राजू बैरवा ने बताया कि यह गंगा किनारे पाया जाने वाला पाइथन प्रजाति का अजगर है। इसमें कोई जहर नहीं होता है, लेकिन अपनी मजबूत पकड़ और नुकीले दांतों से यह किसी पर भी हमला कर उसे मार या निगल सकता है। इस मौके पर रेस्क्यू राजू बैरवा इरास टिम ओर ग्रामीण पिंटू सिंह भरू सिंह देवी सिंह मुकेश सुथार राजू शर्मा रायमल भील और अन्य ग्रामीण मौजूद थे2
- राजसमंद आमेट नगर पालिका चुनाव के लिए मतदान जारी, 40% से अधिक हुआ मतदान2
- नवोदय विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां मनमोहक प्रस्तुति रिपोर्टर नंदलाल पुरिया न्यू द्वारकेश न्यूज़ चैनल नांदोली राजसमंदराजस्थान4
- बुधवार को होंगा आमेट नगर पालिका चुनाव, 25 वार्डों का होगा मतदान सुबह 7 से शाम 6 बजे रहेगा मतदान का समय, राजसमंद जिले की आमेट नगर पालिका मंडल के 25 वार्डों का बुधवार को मतदान होगा। मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे । भाजपा व कांग्रेस दोनों दलों ने सभी 25 वार्डों में प्रत्याशी उतारे हैं तथा दो निर्दलीय एवं पांच लोकतांत्रिक पार्टी के प्रत्याशी है ।इस बार चुनाव में युवाओं को ज्यादा तरजीह दी गई है। टिकट के लिए कुल 57 दावेदारों ने आवेदन किया था। मतदाताओं में पुरुष 6514, महिला 6151, तथा अन्य दो कुल 12667 है। इन 25 वार्डों के 25 जगह वोट डाले जाएंगे । मतदान को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। जिसमें करीब 140 पुलिस के जवान सुरक्षा के लिए तैनात किए गए हैं । बुधवार को होंगा आमेट नगर पालिका चुनाव, 25 वार्डों का होगा मतदान सुबह 7 से शाम 6 बजे रहेगा मतदान का समय, राजसमंद जिले की आमेट नगर पालिका मंडल के 25 वार्डों का बुधवार को मतदान होगा। मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे । भाजपा व कांग्रेस दोनों दलों ने सभी 25 वार्डों में प्रत्याशी उतारे हैं तथा दो निर्दलीय एवं पांच लोकतांत्रिक पार्टी के प्रत्याशी है ।इस बार चुनाव में युवाओं को ज्यादा तरजीह दी गई है। टिकट के लिए कुल 57 दावेदारों ने आवेदन किया था। मतदाताओं में पुरुष 6514, महिला 6151, तथा अन्य दो कुल 12667 है। इन 25 वार्डों के 25 जगह वोट डाले जाएंगे । मतदान को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। जिसमें करीब 140 पुलिस के जवान सुरक्षा के लिए तैनात किए गए हैं ।1