logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

(थाना कोतवाली) हार्डकोर द्वारा स्वयं की Instagram id से जेल परिसर की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने वाला हार्डकोर फिरोज गिरफ्तार हार्डकोर के खिलाफ अलवर के विभिन्न थानों में एक दर्जन प्रकरण दर्ज गिरफ्तार आरोपीः- फिरोज खान पुत्र खुर्षीद खान जाति मुस्लिम निवासी मन्नाका पुलिस थाना वैशाली नगर जिला अलवर #rajasthanpolice

1 hr ago
user_रोहिताश कुमार जाटव
रोहिताश कुमार जाटव
Farmer Ramgarh Alwar, Rajasthan•
1 hr ago
2d46bc4b-d378-424b-a391-16b7b2a19565
b7997bb5-220f-4a20-aca1-ce8794754466

(थाना कोतवाली) हार्डकोर द्वारा स्वयं की Instagram id से जेल परिसर की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने वाला हार्डकोर फिरोज गिरफ्तार हार्डकोर के खिलाफ अलवर के विभिन्न थानों में एक दर्जन प्रकरण दर्ज गिरफ्तार आरोपीः- फिरोज खान पुत्र खुर्षीद खान जाति मुस्लिम निवासी मन्नाका पुलिस थाना वैशाली नगर जिला अलवर #rajasthanpolice

More news from राजस्थान and nearby areas
  • पूंछरी के लोठा मुकूटमुखारविंदगोवर्धन पर्वत के नजदीक सरकारी शौचालय गंदगी का अम्बार अमर दीप सैनडीग जिले के धार्मिक स्थल पूंछरी के लौटा में आज एडवोकेट स्वेता यादव, जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस डीग, के द्वारा गोवर्धन पर्वत तलहटी भगवान गिरराज महाराज जी के मंदिर से महज 50 मीटर की दूरी पर स्थित सरकारी शौचालय का निरीक्षण करने पर उनके द्वारा बताया गया कि पूंछरी में सरकारी शौचालय बना हुआ है जो कि गिरराज महाराज के मंदिर से केवल 50 मीटर की दूरी पर है। इस टॉयलेट में लेडीज-जेंट्स लैट्रिन गंदगी से भरी रहती है। बदबू इस कदर रहती है कि इसमें घुसना मुश्किल हो जाता है। इसका मुख्य कारण यह है कि यहाँ छोटे-छोटे टैंक बने हुए हैं जो कि 2-3 दिन में भर जाते हैं और इन टॉयलेट्स में हमेशा गंदगी और बदबू रहती है। जबकि देश-विदेश से लोग यहाँ दर्शन करने आते हैं। बीजेपी सरकार में प्रशासन का ध्यान इस टॉयलेट की सफाई की ओर नहीं जा रहा है, जिससे क्षेत्र की संस्कृति का गलत संदेश जा रहा है। जबकि राजस्थान प्रदेश के मुख्यमंत्री और गृहमंत्री भी अभिषेक और दर्शन करने के लिए इसी मंदिर पर आते हैं, फिर भी इस धार्मिक स्थल पर प्रशासन एवं बीजेपी सरकार के नेताओं द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जब इस बीजेपी सरकार में धार्मिक स्थान पर ही सफाई नहीं करवाई जा रही है, तो आम जनता इस सरकार से क्या उम्मीद कर सकती है। जिला अध्यक्ष द्वारा चेतावनी देते हुए कहा गया कि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो वह स्थानीय लोगों के साथ धार्मिक स्थल पर ही धरना प्रदर्शन करेंगी।
    3
    पूंछरी के लोठा मुकूटमुखारविंदगोवर्धन पर्वत के नजदीक सरकारी शौचालय गंदगी का अम्बार
अमर दीप सैनडीग जिले के धार्मिक स्थल पूंछरी के लौटा में आज एडवोकेट स्वेता यादव, जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस डीग, के द्वारा गोवर्धन पर्वत तलहटी भगवान गिरराज महाराज जी के मंदिर से महज 50 मीटर की दूरी पर स्थित सरकारी शौचालय का निरीक्षण करने पर उनके द्वारा बताया गया कि पूंछरी में सरकारी शौचालय बना हुआ है जो कि गिरराज महाराज के मंदिर से केवल 50 मीटर की दूरी पर है। इस टॉयलेट में लेडीज-जेंट्स लैट्रिन गंदगी से भरी रहती है। बदबू इस कदर रहती है कि इसमें घुसना मुश्किल हो जाता है। इसका मुख्य कारण यह है कि यहाँ छोटे-छोटे टैंक बने हुए हैं जो कि 2-3 दिन में भर जाते हैं और इन टॉयलेट्स में हमेशा गंदगी और बदबू रहती है। जबकि देश-विदेश से लोग यहाँ दर्शन करने आते हैं। बीजेपी सरकार में प्रशासन का ध्यान इस टॉयलेट की सफाई की ओर नहीं जा रहा है, जिससे क्षेत्र की संस्कृति का गलत संदेश जा रहा है। जबकि राजस्थान प्रदेश के मुख्यमंत्री और गृहमंत्री भी अभिषेक और दर्शन करने के लिए इसी मंदिर पर आते हैं, फिर भी इस धार्मिक स्थल पर प्रशासन एवं बीजेपी सरकार के नेताओं द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जब इस बीजेपी सरकार में धार्मिक स्थान पर ही सफाई नहीं करवाई जा रही है, तो आम जनता इस सरकार से क्या उम्मीद कर सकती है। जिला अध्यक्ष द्वारा चेतावनी देते हुए कहा गया कि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो वह स्थानीय लोगों के साथ धार्मिक स्थल पर ही धरना प्रदर्शन करेंगी।
    user_Amardeep sain ripoter
    Amardeep sain ripoter
    Advertising Photographer डीग, भरतपुर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा से पहले तावडू में पुलिस का फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा नूंह जिला में 3 अगस्त को प्रस्तावित ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा को लेकर तावडू में डीएसपी अभिमन्यु लोहान के नेतृत्व में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च के दौरान तावडू शहर, सदर थाना और मोहम्मदपुर अहीर थाना क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने, ट्रैफिक एडवाइजरी का पालन करने, सोशल मीडिया पर अफवाहों से बचने और भड़काऊ पोस्ट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। डीएसपी ने आमजन से शांति बनाए रखने और पुलिस का सहयोग करने की अपील की।
    1
    ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा से पहले तावडू में पुलिस का फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
नूंह जिला में 3 अगस्त को प्रस्तावित ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा को लेकर तावडू में डीएसपी अभिमन्यु लोहान के नेतृत्व में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च के दौरान तावडू शहर, सदर थाना और मोहम्मदपुर अहीर थाना क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने, ट्रैफिक एडवाइजरी का पालन करने, सोशल मीडिया पर अफवाहों से बचने और भड़काऊ पोस्ट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। डीएसपी ने आमजन से शांति बनाए रखने और पुलिस का सहयोग करने की अपील की।
    user_Mk
    Mk
    नूंह, नूंह, हरियाणा•
    4 hrs ago
  • बृज मंडल जलाभिषेक यात्रा को लेकर पत्रकार लियाकत अली की अपील नूंह मेवात लियाकत अली : 03 अगस्त 2026 को नूंह जिले में प्रस्तावित ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा में पधारने वाले सभी श्रद्धालुओं का मैं, लियाकत अली पत्रकार  नूंह मेवात हृदय से स्वागत एवं अभिनंदन करता हूँ। मैं सभी श्रद्धालुओं को विश्वास दिलाता हूँ कि इस यात्रा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए मेरी तरफ से एवं मिडिया की ओर से हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा और आप सभी के सहयोग से यह यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न होगी । मैं सभी श्रद्धालुओं से विनम्र निवेदन करता हूँ कि वे इस यात्रा में शांति, अनुशासन और आपसी भाईचारे की भावना के साथ शामिल हों । साथ ही, क्षेत्र के सभी नागरिकों से भी आग्रह है कि वे बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं का सम्मानपूर्वक स्वागत करें तथा इस यात्रा को सफल बनाने में नूंह पुलिस एवं प्रशासन का पूरा सहयोग करें। किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और यदि कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे या भ्रामक सूचना प्राप्त हो तो उसकी जानकारी तुरंत नूंह पुलिस प्रशासन को दें। आइए, हम सभी मिलकर आपसी सद्भाव, भाईचारे और सौहार्द की भावना के साथ इस यात्रा को सफल बनाएँ।
    1
    बृज मंडल जलाभिषेक यात्रा को लेकर पत्रकार लियाकत अली की अपील 
नूंह मेवात लियाकत अली : 03 अगस्त 2026 को नूंह जिले में प्रस्तावित ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा में पधारने वाले सभी श्रद्धालुओं का मैं, लियाकत अली पत्रकार  नूंह मेवात हृदय से स्वागत एवं अभिनंदन करता हूँ।
मैं सभी श्रद्धालुओं को विश्वास दिलाता हूँ कि इस यात्रा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए मेरी तरफ से एवं मिडिया की ओर से हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा और आप सभी के सहयोग से यह यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न होगी ।
मैं सभी श्रद्धालुओं से विनम्र निवेदन करता हूँ कि वे इस यात्रा में शांति, अनुशासन और आपसी भाईचारे की भावना के साथ शामिल हों । साथ ही, क्षेत्र के सभी नागरिकों से भी आग्रह है कि वे बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं का सम्मानपूर्वक स्वागत करें तथा इस यात्रा को सफल बनाने में नूंह पुलिस एवं प्रशासन का पूरा सहयोग करें।
किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और यदि कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे या भ्रामक सूचना प्राप्त हो तो उसकी जानकारी तुरंत नूंह पुलिस प्रशासन को दें।
आइए, हम सभी मिलकर आपसी सद्भाव, भाईचारे और सौहार्द की भावना के साथ इस यात्रा को सफल बनाएँ।
    user_Liyakat Ali Reporter
    Liyakat Ali Reporter
    Local News Reporter नूंह, नूंह, हरियाणा•
    6 hrs ago
  • #Narayanpur: कोठिया मोड़ से दिल्लीवालों की ढाणी तक सड़क बदहाल, ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी नारायणपुर क्षेत्र में कोठिया मोड़ से दिल्लीवालों की ढाणी जाने वाली सड़क की हालत काफी खराब बनी हुई है। जगह-जगह गड्ढे और बरसात के कारण जलभराव से ग्रामीणों और वाहन चालकों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने सड़क की जल्द मरम्मत कराने की मांग करते हुए कहा कि खराब सड़क से दुर्घटना का खतरा भी लगातार बना हुआ है। #Narayanpur #RoadCondition #Rajasthan #PublicIssue #Infrastructure #RoadSafety #BreakingNews #KDNews #KdNewsRajasthan #RajasthanWithKdNews
    1
    #Narayanpur: कोठिया मोड़ से दिल्लीवालों की ढाणी तक सड़क बदहाल, ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी
नारायणपुर क्षेत्र में कोठिया मोड़ से दिल्लीवालों की ढाणी जाने वाली सड़क की हालत काफी खराब बनी हुई है। जगह-जगह गड्ढे और बरसात के कारण जलभराव से ग्रामीणों और वाहन चालकों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने सड़क की जल्द मरम्मत कराने की मांग करते हुए कहा कि खराब सड़क से दुर्घटना का खतरा भी लगातार बना हुआ है।
#Narayanpur #RoadCondition #Rajasthan #PublicIssue #Infrastructure #RoadSafety #BreakingNews #KDNews #KdNewsRajasthan #RajasthanWithKdNews
    user_ASHAVANI KUMAR SAINI
    ASHAVANI KUMAR SAINI
    Mechanic नारायणपुर, अलवर, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • आज 01/08/2026 का पंचांग पंचांग संबंधी संपूर्ण जानकारी प्राप्त करने के लिए आप हमें Follow 🎉 करें। आज के पंचांग संबंधी संपूर्ण जानकारी नदबई भरतपुर से लाइव अपडेट। जानकारी पसंद आई है तो लाइक शेयर और कमेंट करें। तो बने रहें शुरू ऐप पर इसके लिए आप हमें Follow 🎉 करें।
    1
    आज 01/08/2026 का पंचांग 
पंचांग संबंधी संपूर्ण जानकारी प्राप्त करने के लिए आप हमें Follow 🎉 करें।
आज के पंचांग संबंधी संपूर्ण जानकारी नदबई भरतपुर से लाइव अपडेट। जानकारी पसंद आई है तो लाइक शेयर और कमेंट करें। तो बने रहें शुरू ऐप पर इसके लिए आप हमें Follow 🎉 करें।
    user_मोरध्वज सिंह (आयुर्वैदिक सलाहकार)
    मोरध्वज सिंह (आयुर्वैदिक सलाहकार)
    Speech Therapist नदबई, भरतपुर, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • जन समेती गांव पल्ला राजस्थान डीग कामां गांव पल्ला में युवा कमेटी अध्यक्ष भाई राहुल,हवलदार ,सुनील सरपंच, महावीर जी गांव पल्ला में युवा कमेटी ने अपना सहयोग मिलकर के शमशान की साफ सफाई की जिस में सभी युवा कमेटी का सहयोग से मिलकर कार्य शुरू किया इस में पूरा सहयोग गांव पल्ला के युवा साथी ओ का है ना किसी सरकार का है और ना सरपंच का है
    2
    जन समेती गांव पल्ला राजस्थान डीग कामां  गांव पल्ला में युवा कमेटी
अध्यक्ष भाई राहुल,हवलदार ,सुनील सरपंच, महावीर जी 
गांव पल्ला में युवा कमेटी ने अपना सहयोग मिलकर के शमशान की साफ सफाई की जिस में सभी युवा कमेटी का सहयोग से मिलकर कार्य शुरू किया 
इस में पूरा सहयोग गांव पल्ला के युवा साथी ओ का है ना किसी सरकार का है और ना सरपंच का है
    user_Prtap Gurjar
    Prtap Gurjar
    Farmer डीग, भरतपुर, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • विश्व स्तनपान सप्ताह: छापुर में 'आरोग्यम 2.0' के तहत जागरूकता सत्र आयोजित; 65 महिलाओं की हुई HB जांच मुंडावर विश्व स्तनपान सप्ताह (1अगस्त –7 अगस्त) के अवसर पर चाइल्ड सर्वाइवल इंडिया द्वारा आरोग्यम 2.0 परियोजना के अंतर्गत पर्नोड रिकार्ड इंडिया के सहयोग से ग्राम छापुर में महिलाओं के लिए स्तनपान जागरूकता एवं हीमोग्लोबिन (HB) जांच शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एएनएम मनीता यादव एवं सीएचओ बलवान ने गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को नवजात शिशु के जन्म के एक घंटे के भीतर स्तनपान शुरू करने, पहले पीले गाढ़े दूध (कोलोस्ट्रम) के महत्व, जन्म से छह माह तक केवल माँ का दूध पिलाने तथा दो वर्ष या उससे अधिक समय तक पूरक आहार के साथ स्तनपान जारी रखने के लाभों के बारे में एवं एनीमिया के रोकथाम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सत्र के दौरान 65 महिलाओं ने भाग लिया। साथ ही सभी प्रतिभागी महिलाओं की हीमोग्लोबिन (HB) जांच भी की गई तथा जिन महिलाओं में एनीमिया के लक्षण पाए गए, उन्हें उचित परामर्श एवं आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया गया। कार्यक्रम का आयोजन चाइल्ड सर्वाइवल इंडिया द्वारा आरोग्यम 2.0 परियोजना, के अंतर्गत पर्नोड रिकार्ड इंडिया के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं में स्तनपान के प्रति जागरूकता बढ़ाना, कुपोषण एवं एनीमिया की रोकथाम के लिए नियमित स्वास्थ्य जांच को प्रोत्साहित करना तथा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में सुधार लाना था। उपस्थित महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और नवजात शिशुओं को समय पर एवं अनन्य स्तनपान कराने का संकल्प लिया। ये कार्यक्रम सरोज शर्मा एवं ऋतू की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।
    1
    विश्व स्तनपान सप्ताह: छापुर में 'आरोग्यम 2.0' के तहत जागरूकता सत्र आयोजित; 65 महिलाओं की हुई HB जांच

मुंडावर विश्व स्तनपान सप्ताह (1अगस्त –7 अगस्त) के अवसर पर चाइल्ड सर्वाइवल इंडिया द्वारा आरोग्यम 2.0 परियोजना के अंतर्गत पर्नोड रिकार्ड इंडिया के सहयोग से ग्राम छापुर में महिलाओं के लिए स्तनपान जागरूकता एवं हीमोग्लोबिन (HB) जांच शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में एएनएम मनीता यादव एवं सीएचओ बलवान ने गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को नवजात शिशु के जन्म के एक घंटे के भीतर स्तनपान शुरू करने, पहले पीले गाढ़े दूध (कोलोस्ट्रम) के महत्व, जन्म से छह माह तक केवल माँ का दूध पिलाने तथा दो वर्ष या उससे अधिक समय तक पूरक आहार के साथ स्तनपान जारी रखने के लाभों के बारे में एवं एनीमिया के रोकथाम के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
सत्र के दौरान 65 महिलाओं ने भाग लिया। साथ ही सभी प्रतिभागी महिलाओं की हीमोग्लोबिन (HB) जांच भी की गई तथा जिन महिलाओं में एनीमिया के लक्षण पाए गए, उन्हें उचित परामर्श एवं आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन चाइल्ड सर्वाइवल इंडिया द्वारा आरोग्यम 2.0 परियोजना, के अंतर्गत पर्नोड रिकार्ड इंडिया के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं में स्तनपान के प्रति जागरूकता बढ़ाना, कुपोषण एवं एनीमिया की रोकथाम के लिए नियमित स्वास्थ्य जांच को प्रोत्साहित करना तथा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में सुधार लाना था। उपस्थित महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और नवजात शिशुओं को समय पर एवं अनन्य स्तनपान कराने का संकल्प लिया। ये कार्यक्रम सरोज शर्मा एवं ऋतू की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।
    user_पत्रकार संदीप यादव
    पत्रकार संदीप यादव
    Computer Shop Mandawar, Alwar•
    3 hrs ago
  • शिव की कृपा और उदारता उसी को मिलती है जो शिव का भक्त होता है - पाराशर कलश यात्रा के साथ श्री शिव महापुराण एवं पार्थिव शिवलिंग पूजन का हुआ शुभारंभ अमर दीप सैन डीग। शहर के ऐतिहासिक लक्ष्मण मंदिर पर 1 अगस्त से 11 अगस्त तक आयोजित होने वाली श्री शिव महापुराण एवं पार्थिव शिवलिंग पूजन कार्यक्रम शनिवार को कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हुआ। इस दौरान कलश यात्रा शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए अपने गंतव्य स्थान पर पहुंची।कलश यात्रा का शहर वासियों द्वारा जगह जगह पुष्प वर्षा व आरती उतारकर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर कथा प्रवक्ता व्यासपीठ पर विराजमान पूज्य पंडित मुरारी लाल पाराशर ने शिव पुराण कथा का महत्व बताते हुए कहा कि शिव महापुराण कथा श्रवण व शिव भक्ति के लिए पहले अहंकार दूर करना होगा। क्योकि जब तक अहंकार होता है तक भोलनाथ प्रसन्न नही होते है। उन्होंने कहा कि भगवान शिव की आराधना मनुष्य को मोक्ष प्रदान करती है। इसलिए समस्त मानव जाति को भगवान शिव की निर्मल मन से उपासना करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि 'पार्वती जी ने भगवान शिव से कहा कि आप परम तत्व के बारे में अवगत करवाएं। जिसकी शरण में जानें से मुक्ति मिल जाती हो। पार्वती जी की बात सुनकर भगवान शिव बोले कि हे देवी विज्ञान ही परम तत्व है और यह विज्ञान मनुष्य के अंतर्मन में ही विराजमान रहता है।मगर आज का इंसान सांसारिक मोह माया में उलझा हुआ है, जिसकी वजह से वो जीवन काल तक इधर से उधर भटकता रहता है। पाराशर ने कहा कि भगवान शिव की कथा विश्व का कल्याण करती है। बिना प्रभु की कृपा के उसकी एक झलक भी नहीं मिलती, शरीर में साढ़े तीन करोड़ रोम होते हैं। अगर एक रोम के बराबर परमात्मा की अविरल भक्ति प्राप्त हो जाए तो जीवन सार्थक हो जाता है। उन्होंने कहा कि शिव की कृपा और उदारता उसी को मिलती है जो शिव का भक्त होता है। अगर 24 घंटे शिव की भक्ति नहीं कर सकते तो एक मिनट ही उनका ध्यान कर लेना, महादेव की कृपा से सब कुछ शुभ ही शुभ होगा। अगर चित्तवृत्ति परमात्मा में नहीं है तो भक्ति व्यर्थ ही चली जाएगी। शिवलिंग पूजन प्रतिदिन प्रातः 9.15 पर - आचार्य गणेश दत्त पाराशर ने बताया कि कथा में प्रातः प्रतिदिन सामूहिक पार्थिव शिवलिंग पूजन प्रतिदिन प्रातः 9.15 पर की जायेगी।तथा कथा दोपहर 3 बजे से प्रारंभ होगी।और 11 अगस्त को विशाल भण्डारा प्रसादी का आयोजन होगा। इस अवसर पर शिवराम दास जी महाराज,मेवा राम पटवारी,बबलू सोनी,हरे कृष्ण लवानिया,रमेश अरोड़ा,इन्द्र मोहन शर्मा,फूल लोहिया,मान सिंह राजपूत, राजेश फौजदार,विपिन जैन, रमाकांत नाहरौली वाले,भगवान सिंह कोली,राधे श्याम गर्ग जयपुर वाले, हरेश बंसल, दिनेश पाराशर,राजू काका,राजू गोयल , पूर्व पार्षद महेंद्र शर्मा, हरिओम पाराशर,मालती गुप्ता,गीता तमोलिया सहित बड़ी संख्या में महिला पुरुष भक्त उपस्थित थे।
    4
    शिव की कृपा और उदारता उसी को मिलती है जो शिव का भक्त होता है -  पाराशर
कलश यात्रा के साथ श्री शिव महापुराण एवं पार्थिव शिवलिंग पूजन का हुआ शुभारंभ 
अमर दीप सैन डीग। शहर के ऐतिहासिक लक्ष्मण मंदिर पर 1 अगस्त से 11 अगस्त तक आयोजित होने वाली श्री शिव महापुराण एवं पार्थिव शिवलिंग पूजन कार्यक्रम शनिवार को कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हुआ।
इस दौरान कलश यात्रा शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए अपने गंतव्य स्थान पर पहुंची।कलश यात्रा का शहर वासियों द्वारा जगह जगह पुष्प वर्षा व आरती उतारकर भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर कथा प्रवक्ता व्यासपीठ पर विराजमान पूज्य पंडित मुरारी लाल पाराशर ने शिव पुराण कथा का महत्व बताते हुए कहा कि शिव महापुराण कथा श्रवण व शिव भक्ति के लिए पहले अहंकार दूर करना होगा। क्योकि जब तक अहंकार होता है तक भोलनाथ प्रसन्न नही होते है। उन्होंने कहा कि भगवान शिव की आराधना मनुष्य को मोक्ष प्रदान करती है। इसलिए समस्त मानव जाति को भगवान शिव की निर्मल मन से उपासना करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि 'पार्वती जी ने भगवान शिव से कहा कि आप परम तत्व के बारे में अवगत करवाएं। जिसकी शरण में जानें से मुक्ति मिल जाती हो। पार्वती जी की बात सुनकर भगवान शिव बोले कि हे देवी विज्ञान ही परम तत्व है और यह विज्ञान मनुष्य के अंतर्मन में ही विराजमान रहता है।मगर आज का इंसान सांसारिक मोह माया में उलझा हुआ है, जिसकी वजह से वो जीवन काल तक इधर से उधर भटकता रहता है।
पाराशर ने कहा कि भगवान शिव की कथा विश्व का कल्याण करती है। बिना प्रभु की कृपा के उसकी एक झलक भी नहीं मिलती, शरीर में साढ़े तीन करोड़ रोम होते हैं। अगर एक रोम के बराबर परमात्मा की अविरल भक्ति प्राप्त हो जाए तो जीवन सार्थक हो जाता है।
उन्होंने कहा कि शिव की कृपा और उदारता उसी को मिलती है जो शिव का भक्त होता है। अगर 24 घंटे शिव की भक्ति नहीं कर सकते तो एक मिनट ही उनका ध्यान कर लेना, महादेव की कृपा से सब कुछ शुभ ही शुभ होगा। अगर चित्तवृत्ति परमात्मा में नहीं है तो भक्ति व्यर्थ ही चली जाएगी।
शिवलिंग पूजन प्रतिदिन प्रातः 9.15 पर - आचार्य गणेश दत्त पाराशर ने बताया कि कथा में प्रातः प्रतिदिन सामूहिक पार्थिव शिवलिंग पूजन प्रतिदिन प्रातः 9.15 पर की जायेगी।तथा कथा दोपहर 3 बजे से प्रारंभ होगी।और 11 अगस्त को विशाल भण्डारा प्रसादी का आयोजन होगा।
इस अवसर पर शिवराम दास जी महाराज,मेवा राम पटवारी,बबलू सोनी,हरे कृष्ण लवानिया,रमेश अरोड़ा,इन्द्र मोहन शर्मा,फूल लोहिया,मान सिंह राजपूत, राजेश फौजदार,विपिन जैन, रमाकांत नाहरौली वाले,भगवान सिंह कोली,राधे श्याम गर्ग जयपुर वाले, हरेश बंसल, दिनेश पाराशर,राजू काका,राजू गोयल
, पूर्व पार्षद महेंद्र शर्मा, हरिओम पाराशर,मालती गुप्ता,गीता तमोलिया सहित बड़ी संख्या में महिला पुरुष भक्त उपस्थित थे।
    user_Amardeep sain ripoter
    Amardeep sain ripoter
    Advertising Photographer डीग, भरतपुर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • नूंह बृज मंडल जलाभिषेक यात्रा पर बोले चौधरी जाकिर हुसैन पूर्व विधायक नूंह मेवात लियाकत अली : नूंह ब्रज मंडल जलाभिषेक यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है और स्थानीय लोग उनके स्वागत के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि सभी समुदायों का सहयोग मिल रहा है और प्रशासन के साथ मिलकर कानून - व्यवस्था को बनाए रखने के प्रयास किए जा रहे हैं
    1
    नूंह बृज मंडल जलाभिषेक यात्रा पर बोले चौधरी जाकिर हुसैन पूर्व विधायक 
नूंह मेवात लियाकत अली : 
नूंह ब्रज मंडल जलाभिषेक यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है और स्थानीय लोग उनके स्वागत के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि सभी समुदायों का सहयोग मिल रहा है और प्रशासन के साथ मिलकर कानून - व्यवस्था को बनाए रखने के प्रयास किए जा रहे हैं
    user_Liyakat Ali Reporter
    Liyakat Ali Reporter
    Local News Reporter नूंह, नूंह, हरियाणा•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.