विश्व स्तनपान सप्ताह: छापुर में 'आरोग्यम 2.0' के तहत जागरूकता सत्र आयोजित; 65 महिलाओं की हुई HB जांच मुंडावर विश्व स्तनपान सप्ताह (1अगस्त –7 अगस्त) के अवसर पर चाइल्ड सर्वाइवल इंडिया द्वारा आरोग्यम 2.0 परियोजना के अंतर्गत पर्नोड रिकार्ड इंडिया के सहयोग से ग्राम छापुर में महिलाओं के लिए स्तनपान जागरूकता एवं हीमोग्लोबिन (HB) जांच शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एएनएम मनीता यादव एवं सीएचओ बलवान ने गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को नवजात शिशु के जन्म के एक घंटे के भीतर स्तनपान शुरू करने, पहले पीले गाढ़े दूध (कोलोस्ट्रम) के महत्व, जन्म से छह माह तक केवल माँ का दूध पिलाने तथा दो वर्ष या उससे अधिक समय तक पूरक आहार के साथ स्तनपान जारी रखने के लाभों के बारे में एवं एनीमिया के रोकथाम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सत्र के दौरान 65 महिलाओं ने भाग लिया। साथ ही सभी प्रतिभागी महिलाओं की हीमोग्लोबिन (HB) जांच भी की गई तथा जिन महिलाओं में एनीमिया के लक्षण पाए गए, उन्हें उचित परामर्श एवं आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया गया। कार्यक्रम का आयोजन चाइल्ड सर्वाइवल इंडिया द्वारा आरोग्यम 2.0 परियोजना, के अंतर्गत पर्नोड रिकार्ड इंडिया के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं में स्तनपान के प्रति जागरूकता बढ़ाना, कुपोषण एवं एनीमिया की रोकथाम के लिए नियमित स्वास्थ्य जांच को प्रोत्साहित करना तथा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में सुधार लाना था। उपस्थित महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और नवजात शिशुओं को समय पर एवं अनन्य स्तनपान कराने का संकल्प लिया। ये कार्यक्रम सरोज शर्मा एवं ऋतू की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।

- अलवर लोकसभा सांसद एवं केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव द्वारा अलवर विकास के लिए किया जा रहे विकास कार्यों की गाथा किसी से छुपी नहीं है। क्षेत्र की तमाम लेटेस्ट अपडेट जानने के लिए कृपा हमारे चैनल को लाइक शेयर और फॉलो करना ना भूले धन्यवाद जय हिंद वंदे मातरम आपका दिन शुभ और मंगलमय हो1
- सरिस्का महापंचायत की सभी मांगों पर बनी सहमति सरकार ने दिया आदेश1
- हरियाणा में मौसम में बड़ा बदलाव देखिए 1 अगस्त 2026 हरियाणा में मौसम में बड़ा बदलाव देखिए 1 अगस्त 20261
- आज सुबह ग्राम गोकलपुर में मास्टर अभय सिंह यादव धर्मपत्नी श्रीमती सुलोचना यादवसेवानिवृत होकर सुबह वैदिक वेद मत्रों द्वारा यज्ञ प्रवचन का कार्यक्रम रहा यज्ञ के ब्रह्मा रामकृष्ण शास्त्री जी रहे इसमें उनके भाई सुभे सिं ह यादव/श्रीमती अनीता यादव/बेटा अजय यादव/श्रीमती अंजू यादव/वह परिवार के लोग शामिल हुए उसके बाद हरी महल बरडोद मैं भोजन व्यवस्था रही।1
- #Narayanpur: कोठिया मोड़ से दिल्लीवालों की ढाणी तक सड़क बदहाल, ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी नारायणपुर क्षेत्र में कोठिया मोड़ से दिल्लीवालों की ढाणी जाने वाली सड़क की हालत काफी खराब बनी हुई है। जगह-जगह गड्ढे और बरसात के कारण जलभराव से ग्रामीणों और वाहन चालकों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने सड़क की जल्द मरम्मत कराने की मांग करते हुए कहा कि खराब सड़क से दुर्घटना का खतरा भी लगातार बना हुआ है। #Narayanpur #RoadCondition #Rajasthan #PublicIssue #Infrastructure #RoadSafety #BreakingNews #KDNews #KdNewsRajasthan #RajasthanWithKdNews1
- विराटनगर क्षेत्र के श्री श्री 1008 श्री परमानंद जी महाराज बागावास चौरासी में 4 अगस्त 2026 मंगलवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है जय बाबा परमानंद जी अधिक से अधिक संख्या में पढ़कर प्रसादी ग्रहण करें,और बाबा का आशीर्वाद पायें!1
- ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा से पहले तावडू में पुलिस का फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा नूंह जिला में 3 अगस्त को प्रस्तावित ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा को लेकर तावडू में डीएसपी अभिमन्यु लोहान के नेतृत्व में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च के दौरान तावडू शहर, सदर थाना और मोहम्मदपुर अहीर थाना क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने, ट्रैफिक एडवाइजरी का पालन करने, सोशल मीडिया पर अफवाहों से बचने और भड़काऊ पोस्ट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। डीएसपी ने आमजन से शांति बनाए रखने और पुलिस का सहयोग करने की अपील की।1
- बृज मंडल जलाभिषेक यात्रा को लेकर पत्रकार लियाकत अली की अपील नूंह मेवात लियाकत अली : 03 अगस्त 2026 को नूंह जिले में प्रस्तावित ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा में पधारने वाले सभी श्रद्धालुओं का मैं, लियाकत अली पत्रकार नूंह मेवात हृदय से स्वागत एवं अभिनंदन करता हूँ। मैं सभी श्रद्धालुओं को विश्वास दिलाता हूँ कि इस यात्रा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए मेरी तरफ से एवं मिडिया की ओर से हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा और आप सभी के सहयोग से यह यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न होगी । मैं सभी श्रद्धालुओं से विनम्र निवेदन करता हूँ कि वे इस यात्रा में शांति, अनुशासन और आपसी भाईचारे की भावना के साथ शामिल हों । साथ ही, क्षेत्र के सभी नागरिकों से भी आग्रह है कि वे बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं का सम्मानपूर्वक स्वागत करें तथा इस यात्रा को सफल बनाने में नूंह पुलिस एवं प्रशासन का पूरा सहयोग करें। किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और यदि कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे या भ्रामक सूचना प्राप्त हो तो उसकी जानकारी तुरंत नूंह पुलिस प्रशासन को दें। आइए, हम सभी मिलकर आपसी सद्भाव, भाईचारे और सौहार्द की भावना के साथ इस यात्रा को सफल बनाएँ।1
- 11 से 13 Aug... तक राष्ट्रव्यापी हड़ताल होगी सभी कर्मचारी हड़ताल में शामिल होंगे... कर्मचारी एकता जिंदाबाद (बिजली वाले जिंदाबाद) #UHBVN #DHBVN #HVPNL 🤘🏻1