logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

विराटनगर क्षेत्र के श्री श्री 1008 श्री परमानंद जी महाराज बागावास चौरासी में 4 अगस्त 2026 मंगलवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है जय बाबा परमानंद जी अधिक से अधिक संख्या में पढ़कर प्रसादी ग्रहण करें,और बाबा का आशीर्वाद पायें!

3 hrs ago
user_Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
रिपोर्टर Viratnagar, Jaipur•
3 hrs ago

विराटनगर क्षेत्र के श्री श्री 1008 श्री परमानंद जी महाराज बागावास चौरासी में 4 अगस्त 2026 मंगलवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है जय बाबा परमानंद जी अधिक से अधिक संख्या में पढ़कर प्रसादी ग्रहण करें,और बाबा का आशीर्वाद पायें!

More news from Jaipur and nearby areas
  • विराटनगर क्षेत्र के श्री श्री 1008 श्री परमानंद जी महाराज बागावास चौरासी में 4 अगस्त 2026 मंगलवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है जय बाबा परमानंद जी अधिक से अधिक संख्या में पढ़कर प्रसादी ग्रहण करें,और बाबा का आशीर्वाद पायें!
    1
    विराटनगर क्षेत्र के श्री श्री 1008 श्री परमानंद जी महाराज बागावास चौरासी में 4 अगस्त 2026 मंगलवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है

जय बाबा परमानंद जी

अधिक से अधिक संख्या में पढ़कर प्रसादी ग्रहण करें,और बाबा का आशीर्वाद पायें!
    user_Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
    Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
    रिपोर्टर Viratnagar, Jaipur•
    3 hrs ago
  • #Narayanpur: कोठिया मोड़ से दिल्लीवालों की ढाणी तक सड़क बदहाल, ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी नारायणपुर क्षेत्र में कोठिया मोड़ से दिल्लीवालों की ढाणी जाने वाली सड़क की हालत काफी खराब बनी हुई है। जगह-जगह गड्ढे और बरसात के कारण जलभराव से ग्रामीणों और वाहन चालकों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने सड़क की जल्द मरम्मत कराने की मांग करते हुए कहा कि खराब सड़क से दुर्घटना का खतरा भी लगातार बना हुआ है। #Narayanpur #RoadCondition #Rajasthan #PublicIssue #Infrastructure #RoadSafety #BreakingNews #KDNews #KdNewsRajasthan #RajasthanWithKdNews
    1
    #Narayanpur: कोठिया मोड़ से दिल्लीवालों की ढाणी तक सड़क बदहाल, ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी
नारायणपुर क्षेत्र में कोठिया मोड़ से दिल्लीवालों की ढाणी जाने वाली सड़क की हालत काफी खराब बनी हुई है। जगह-जगह गड्ढे और बरसात के कारण जलभराव से ग्रामीणों और वाहन चालकों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने सड़क की जल्द मरम्मत कराने की मांग करते हुए कहा कि खराब सड़क से दुर्घटना का खतरा भी लगातार बना हुआ है।
#Narayanpur #RoadCondition #Rajasthan #PublicIssue #Infrastructure #RoadSafety #BreakingNews #KDNews #KdNewsRajasthan #RajasthanWithKdNews
    user_ASHAVANI KUMAR SAINI
    ASHAVANI KUMAR SAINI
    Mechanic नारायणपुर, अलवर, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • जयपुर जिले से Kotputli MLA हंसराज पटेल ने दिखाया जन्मदिन पर धम, सेकड़ो गाड़ियों के काफ़िले से पहुंच रहे हैं कोटपुतली
    1
    जयपुर जिले से Kotputli MLA हंसराज पटेल ने दिखाया जन्मदिन पर धम, सेकड़ो गाड़ियों के काफ़िले से पहुंच रहे हैं कोटपुतली
    user_Breaking Live News
    Breaking Live News
    Shahpura, Jaipur•
    1 hr ago
  • *पीएम मोदी बोले- जंतर-मंतर पर मुझे, मेरी मां को गालियां दीं:* *पीएम मोदी बोले- जंतर-मंतर पर मुझे, मेरी मां को गालियां दीं:* दुनिया ने सब देखा; ये गुमराह बच्चे, इन्हें राह दिखाने का समय, मैं उन्हें माफ करना चाहता हूं
    1
    *पीएम मोदी बोले- जंतर-मंतर पर मुझे, मेरी मां को गालियां दीं:*
*पीएम मोदी बोले- जंतर-मंतर पर मुझे, मेरी मां को गालियां दीं:* दुनिया ने सब देखा; ये गुमराह बच्चे, इन्हें राह दिखाने का समय, मैं उन्हें माफ करना चाहता हूं
    user_LOVEEN SAINI
    LOVEEN SAINI
    शाहपुरा, जयपुर, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • कोटपूतली क्षेत्रीय विधायक हंसराज पटेल का जन्मदिवस शनिवार 01 अगस्त को बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पटेल के जन्मदिवस को लेकर भाजपा कार्यकर्ता, क्षेत्रवासियों में अपार जोश व उत्साह का माहौल देखा गया। राजधानी जयपुर से लेकर कोटपूतली तक राजमार्ग पर जगह- जगह हुये उनके स्वागत में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। पटेल को जन्मदिन की बधाई देते हुये आमजन ने उन्हें माला, साफा व तलवार भेंट की। वहीं डीजे समेत ढ़ोल नगाड़ों की धूनों पर पुष्प वर्षा ने माहौल को उत्सव जैसा बना दिया। एक ओर जहां शुक्रवार देर रात्रि पटेल के जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर उन्हें बधाई देने बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता राजधानी जयपुर स्थित विधायक आवास पहुंचे। जहां उन्हें पुष्प गुच्छ, साफा व माला पहनाकर केक कटवाते हुये जन्मदिन की बधाई दी। वहीं दुसरी और कस्बे के फौजावाली स्कूल के पास मानवी मैरीज गार्डन में आयोजित विशाल कार्यकर्ता व सामाजिक सम्मेलन में पटेल को जन्मदिन की बधाई देने के लिये हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। जहां भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों, सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थानों, सामाजिक कार्यकर्ताओं व जनप्रतिनिधियों ने अपार जोश व उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लेते हुये उन्हें जन्मदिन की बधाई प्रेषित की। समारोह को सम्बोधित करते हुये विधायक पटेल ने कहा कि उन्होंने अपने सामाजिक जीवन का बड़ा हिस्सा समाज के हाशिये पर रहने वाले पिछड़े, वंचित व शोषित तबके के बीच रहकर गुजारा हैं। किसान व मजदूर समेत आमजन की समस्याओं के निस्तारण के लिये वे हरसम्भव प्रयास कर रहे हैं। हम सभी को सामाजिक सौहार्द व आपसी भाईचारा बनाकर रखना हैं। इस सामाजिक एकता व समरसता में ही शांति, समन्वय के साथ विकास के पथ पर आगे बढ़ा जा सकता हैं। पटेल ने कहा कि जन सेवा व निरन्तर विकास ही उनके जीवन का एकमात्र लक्ष्य हैं। कार्यक्रम में पटेल के साथ भाग लेने आये सांसद प्रतिनिधि देवायुष सिंह ने कहा कि विधायक पटेल एक सरल व सज्जन व्यक्ति हैं, जो कोटपूतली के सर्वसमाज को साथ लेकर आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम ने 14 वर्षो का वनवास काटा था, लेकिन पटेल ने वर्ष 2003 में पहला चुनाव लड़ने के बाद 20 वर्षो का संघर्ष कर आप सभी के आशीर्वाद व सहयोग से सफलता प्राप्त की हैं, इसे हमें बनाये रखना हैं। कार्यक्रम में रतन फौजी एण्ड पार्टी द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक व देशभक्ति प्रस्तुतियां दी गई। जिसे देखने के लिये क्षेत्रवासियों की भीड़ उमड़ पड़ी। साथ ही विशाल भण्डारे में हजारों की संख्या में आमजन ने पंगत प्रसादी ग्रहण की। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि पंकज पटेल, राधा देवी पटेल, युवा नेता करण पटेल, भाजपा ओबीसी मोर्चा के पूर्व प्रदेश महामंत्री एड. हीरालाल रावत, भाजपा नेता यादराम जांगल, जिला महामंत्री एड. सुरेन्द्र चौधरी, पूर्व चैयरमैन एड. महेन्द्र कुमार सैनी, नगर मण्डल अध्यक्ष अरूण सैनी, मण्डल अध्यक्ष रमेश रावत, सीताराम शर्मा, उपप्रधान एड. राजेन्द्र रहीसा, जिला अभिभाषक संघ अध्यक्ष एड. बजरंग लाल शर्मा, योगेश पटेल, हेमंत राठौड़, एड. वीरू कसाना, एड. चेतराम रावत, एड. महाराम गुर्जर, प्रो. जे आर गुर्जर, एड. दयाराम गुर्जर, एड. सुबेसिंह मोरोड़िया, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष कमल सैनी, अशोक राज पटेल, विजय छावड़ी, इंजी. विक्रम कसाना, भारत शर्मा, युवा नेता मुखिया पायला, प्रवीण कुमार बंसल, शशि मित्तल, ओमी कांवर समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व हजारों की संख्या में आमजन मौजूद रहें। इस दौरान व्यवस्थाओं को सम्भालने के लिये एसडीएम योगेश सिंह देवल, तहसीलदार रामधन गुर्जर समेत डीएसपी लक्ष्मी सुथार, कोटपूतली एसएचओ राजेश शर्मा व सरूण्ड एसएचओ यशपाल सिंह के नेतृत्व में भारी मात्रा में पुलिस जाप्ता भी तैनात रहा। मुख्य चौराहे पर हुआ भव्य स्वागत :- विधायक पटेल का मुख्य चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व चैयरमैन एड. महेन्द्र कुमार सैनी के नेतृत्व में जोरदार स्वागत व अभिनंदन किया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें 51 किलो की माला पहनाकर तलवार भेंट की। विधायक पटेल व सांसद प्रतिनिधि देवायुष सिंह ने मुख्य चौराहा स्थित महात्मा ज्योतिबा फूले की मूर्ति पर मार्ल्यापण भी किया। जगह- जगह हुआ स्वागत :- विधायक पटेल का राजधानी जयपुर से कोटपूतली के मार्ग में विभिन्न स्थानों पर भव्य आत्मीय स्वागत व अभिनंदन किया गया। पटेल ने शनिवार प्रातः राजधानी जयपुर के मोती डुंगरी स्थित श्री गणेश मंदिर व चुंगी नाका स्थित दक्षिणमुखी श्री हनुमान मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद ग्रहण करते हुये कोटपूतली के लिये कूच किया। पटेल का कूकस, अचरोल, ताला मोड़, चंदवाजी, देवनारायण मंदिर लखेर, मनोहरपुर व शाहपुरा में भाजपा प्रत्याशी उपेन यादव, प्रदेश प्रवक्ता गुड्डू सैनी के नेतृत्व में स्वागत समारोह आयोजित हुआ। वहीं अलवर तिराहा, पावटा, बावड़ी, ललाना मोड़, रघुनाथपुरा, होटल हाईवे प्रिंस, पूतली कट, राजकीय बीडीएम जिला अस्पताल आदि स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया। वहीं विधायक पटेल ने राजकीय बीडीएम जिला अस्पताल में पौधारोपण कर मरीजों को फलों का वितरण भी किया। अस्पताल स्टॉफ द्वारा पीएमओ डॉ. पुष्कर राज गुर्जर के नेतृत्व में पटेल का भव्य स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने दी जन्मदिन की बधाई :- विधायक पटेल को मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने दूरभाष पर जन्मदिन की बधाई दी। वहीं डिप्टी सीएम दिया कुमारी व प्रेमचंद बैरवा, पार्टी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, जिला प्रभारी मंत्री विजय सिंह चौधरी, जयपुर ग्रामीण सांसद राव राजेन्द्र सिंह, बानसूर विधायक देवीसिंह शेखावत, बहरोड़ विधायक जसवंत सिंह यादव, विराटनगर विधायक कुलदीप धनकड़, तिजारा विधायक महंत बालकनाथ, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व सांसद सी पी जोशी, खेतड़ी विधायक इंजी. धर्मपाल गुर्जर, पूर्व विधायक रामलाल शर्मा, गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म, प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी, कैबिनेट मंत्री कन्हैया लाल चौधरी, जोराराम कुमावत, राज्यसभा सांसद नारायण पंचारिया समेत प्रदेश भर से विधायकगणों, भाजपा नेताओं, पार्टी पदाधिकारियों, सांसद गणों आदि ने विधायक पटेल को जन्मदिन की बधाई व शुभकामनायें प्रेषित की।
    1
    कोटपूतली क्षेत्रीय विधायक हंसराज पटेल का जन्मदिवस शनिवार 01 अगस्त को बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पटेल के जन्मदिवस को लेकर भाजपा कार्यकर्ता, क्षेत्रवासियों में अपार जोश व उत्साह का माहौल देखा गया। राजधानी जयपुर से लेकर कोटपूतली तक राजमार्ग पर जगह- जगह हुये उनके स्वागत में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। पटेल को जन्मदिन की बधाई देते हुये आमजन ने उन्हें माला, साफा व तलवार भेंट की। वहीं डीजे समेत ढ़ोल नगाड़ों की धूनों पर पुष्प वर्षा ने माहौल को उत्सव जैसा बना दिया। एक ओर जहां शुक्रवार देर रात्रि पटेल के जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर उन्हें बधाई देने बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता राजधानी जयपुर स्थित विधायक आवास पहुंचे। जहां उन्हें पुष्प गुच्छ, साफा व माला पहनाकर केक कटवाते हुये जन्मदिन की बधाई दी। वहीं दुसरी और कस्बे के फौजावाली स्कूल के पास मानवी मैरीज गार्डन में आयोजित विशाल कार्यकर्ता व सामाजिक सम्मेलन में पटेल को जन्मदिन की बधाई देने के लिये हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। जहां भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों, सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थानों, सामाजिक कार्यकर्ताओं व जनप्रतिनिधियों ने अपार जोश व उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लेते हुये उन्हें जन्मदिन की बधाई प्रेषित की। समारोह को सम्बोधित करते हुये विधायक पटेल ने कहा कि उन्होंने अपने सामाजिक जीवन का बड़ा हिस्सा समाज के हाशिये पर रहने वाले पिछड़े, वंचित व शोषित तबके के बीच रहकर गुजारा हैं। किसान व मजदूर समेत आमजन की समस्याओं के निस्तारण के लिये वे हरसम्भव प्रयास कर रहे हैं। हम सभी को सामाजिक सौहार्द व आपसी भाईचारा बनाकर रखना हैं। इस सामाजिक एकता व समरसता में ही शांति, समन्वय के साथ विकास के पथ पर आगे बढ़ा जा सकता हैं। पटेल ने कहा कि जन सेवा व निरन्तर विकास ही उनके जीवन का एकमात्र लक्ष्य हैं। कार्यक्रम में पटेल के साथ भाग लेने आये सांसद प्रतिनिधि देवायुष सिंह ने कहा कि विधायक पटेल एक सरल व सज्जन व्यक्ति हैं, जो कोटपूतली के सर्वसमाज को साथ लेकर आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम ने 14 वर्षो का वनवास काटा था, लेकिन पटेल ने वर्ष 2003 में पहला चुनाव लड़ने के बाद 20 वर्षो का संघर्ष कर आप सभी के आशीर्वाद व सहयोग से सफलता प्राप्त की हैं, इसे हमें बनाये रखना हैं। कार्यक्रम में रतन फौजी एण्ड पार्टी द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक व देशभक्ति प्रस्तुतियां दी गई। जिसे देखने के लिये क्षेत्रवासियों की भीड़ उमड़ पड़ी। साथ ही विशाल भण्डारे में हजारों की संख्या में आमजन ने पंगत प्रसादी ग्रहण की। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि पंकज पटेल, राधा देवी पटेल, युवा नेता करण पटेल, भाजपा ओबीसी मोर्चा के पूर्व प्रदेश महामंत्री एड. हीरालाल रावत, भाजपा नेता यादराम जांगल, जिला महामंत्री एड. सुरेन्द्र चौधरी, पूर्व चैयरमैन एड. महेन्द्र कुमार सैनी, नगर मण्डल अध्यक्ष अरूण सैनी, मण्डल अध्यक्ष रमेश रावत, सीताराम शर्मा, उपप्रधान एड. राजेन्द्र रहीसा, जिला अभिभाषक संघ अध्यक्ष एड. बजरंग लाल शर्मा, योगेश पटेल, हेमंत राठौड़, एड. वीरू कसाना, एड. चेतराम रावत, एड. महाराम गुर्जर, प्रो. जे आर गुर्जर, एड. दयाराम गुर्जर, एड. सुबेसिंह मोरोड़िया, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष कमल सैनी, अशोक राज पटेल, विजय छावड़ी, इंजी. विक्रम कसाना, भारत शर्मा, युवा नेता मुखिया पायला, प्रवीण कुमार बंसल, शशि मित्तल, ओमी कांवर समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व हजारों की संख्या में आमजन मौजूद रहें। इस दौरान व्यवस्थाओं को सम्भालने के लिये एसडीएम योगेश सिंह देवल, तहसीलदार रामधन गुर्जर समेत डीएसपी लक्ष्मी सुथार, कोटपूतली एसएचओ राजेश शर्मा व सरूण्ड एसएचओ यशपाल सिंह के नेतृत्व में भारी मात्रा में पुलिस जाप्ता भी तैनात रहा। 

मुख्य चौराहे पर हुआ भव्य स्वागत :- विधायक पटेल का मुख्य चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व चैयरमैन एड. महेन्द्र कुमार सैनी के नेतृत्व में जोरदार स्वागत व अभिनंदन किया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें 51 किलो की माला पहनाकर तलवार भेंट की। विधायक पटेल व सांसद प्रतिनिधि देवायुष सिंह ने मुख्य चौराहा स्थित महात्मा ज्योतिबा फूले की मूर्ति पर मार्ल्यापण भी किया। 

जगह- जगह हुआ स्वागत :- विधायक पटेल का राजधानी जयपुर से कोटपूतली के मार्ग में विभिन्न स्थानों पर भव्य आत्मीय स्वागत व अभिनंदन किया गया। पटेल ने शनिवार प्रातः राजधानी जयपुर के मोती डुंगरी स्थित श्री गणेश मंदिर व चुंगी नाका स्थित दक्षिणमुखी श्री हनुमान मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद ग्रहण करते हुये कोटपूतली के लिये कूच किया। पटेल का कूकस, अचरोल, ताला मोड़, चंदवाजी, देवनारायण मंदिर लखेर, मनोहरपुर व शाहपुरा में भाजपा प्रत्याशी उपेन यादव, प्रदेश प्रवक्ता गुड्डू सैनी के नेतृत्व में स्वागत समारोह आयोजित हुआ। वहीं अलवर तिराहा, पावटा, बावड़ी, ललाना मोड़, रघुनाथपुरा, होटल हाईवे प्रिंस, पूतली कट, राजकीय बीडीएम जिला अस्पताल आदि स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया। वहीं विधायक पटेल ने राजकीय बीडीएम जिला अस्पताल में पौधारोपण कर मरीजों को फलों का वितरण भी किया। अस्पताल स्टॉफ द्वारा पीएमओ डॉ. पुष्कर राज गुर्जर के नेतृत्व में पटेल का भव्य स्वागत किया गया। 

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने दी जन्मदिन की बधाई :- विधायक पटेल को मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने दूरभाष पर जन्मदिन की बधाई दी। वहीं डिप्टी सीएम दिया कुमारी व प्रेमचंद बैरवा, पार्टी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, जिला प्रभारी मंत्री विजय सिंह चौधरी, जयपुर ग्रामीण सांसद राव राजेन्द्र सिंह, बानसूर विधायक देवीसिंह शेखावत, बहरोड़ विधायक जसवंत सिंह यादव, विराटनगर विधायक कुलदीप धनकड़, तिजारा विधायक महंत बालकनाथ, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व सांसद सी पी जोशी, खेतड़ी विधायक इंजी. धर्मपाल गुर्जर, पूर्व विधायक रामलाल शर्मा, गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म, प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी, कैबिनेट मंत्री कन्हैया लाल चौधरी, जोराराम कुमावत, राज्यसभा सांसद नारायण पंचारिया समेत प्रदेश भर से विधायकगणों, भाजपा नेताओं, पार्टी पदाधिकारियों, सांसद गणों आदि ने विधायक पटेल को जन्मदिन की बधाई व शुभकामनायें प्रेषित की।
    user_Kotputli-Behror
    Kotputli-Behror
    कोटपूतली, जयपुर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • "कलयुग में भ्रष्ट अधिकारी का होता है मान-सम्मान, ईमानदार रातों-रात बांधकर निकल जाता है बोर-बिस्तर"- शर्मा बानसूर । पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ नेता डॉ. रोहिताश्व शर्मा ने मौजूदा व्यवस्था पर तीखा प्रहार करते हुए कहा है कि कलयुग में ईमानदारी की कोई कद्र नहीं रही। उन्होंने कहा कि आज के समय में सबसे ज्यादा भ्रष्ट अधिकारी होता है और उसकी विदाई के दौरान सबसे ज्यादा मान-सम्मान किया जाता है। वहीं जो अधिकारी ईमानदार होता है वह अपना बोरी -बिस्तर बांधकर रातों-रात निकल जाता है। उन्होंने कहा कि व्यवस्था में इस तरह का माहौल बन गया है कि भ्रष्टाचार करने वाले सिर उठाकर चलते हैं और ईमानदारी से काम करने वाले किनारे कर दिए जाते हैं। उन्होंने कहा कि यह स्थिति न केवल प्रशासन के लिए बल्कि पूरे समाज के लिए चिंता का विषय है। पूर्व मंत्री के इस बयान के बाद राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।
    1
    "कलयुग में भ्रष्ट अधिकारी का होता है मान-सम्मान, ईमानदार रातों-रात बांधकर निकल जाता है बोर-बिस्तर"- शर्मा 
बानसूर । पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ नेता डॉ. रोहिताश्व शर्मा ने मौजूदा व्यवस्था पर तीखा प्रहार करते हुए कहा है कि कलयुग में ईमानदारी की कोई कद्र नहीं रही। उन्होंने कहा कि आज के समय में सबसे ज्यादा भ्रष्ट अधिकारी होता है और उसकी विदाई के दौरान सबसे ज्यादा मान-सम्मान किया जाता है। वहीं जो अधिकारी ईमानदार होता है वह अपना बोरी -बिस्तर बांधकर रातों-रात निकल जाता है।
उन्होंने कहा कि व्यवस्था में इस तरह का माहौल बन गया है कि भ्रष्टाचार करने वाले सिर उठाकर चलते हैं और ईमानदारी से काम करने वाले किनारे कर दिए जाते हैं। उन्होंने कहा कि यह स्थिति न केवल प्रशासन के लिए बल्कि पूरे समाज के लिए चिंता का विषय है।
पूर्व मंत्री के इस बयान के बाद राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।
    user_Sandeep Kumar Gupta
    Sandeep Kumar Gupta
    बानसूर, अलवर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • शिक्षा का मुद्दा है कृपया वीडियो को शेयर करें अगर आपके भी परिवार में कोई बच्चा पढ़ाई कर रहा है और उनको यह दिक्कत है तो वीडियो को शेयर करना ना भूले
    1
    शिक्षा का मुद्दा है कृपया वीडियो को शेयर करें अगर आपके भी परिवार में कोई बच्चा पढ़ाई कर रहा है और उनको यह दिक्कत है तो वीडियो को शेयर करना ना भूले
    user_Voice of Labour
    Voice of Labour
    Alwar, Rajasthan•
    13 hrs ago
  • ग्राम न्यायालय, दौसा द्वारा सैंथल पंचायत में ग्राम न्यायालय शिविर का हुआ आयोजन ग्राम न्यायालय, दौसा द्वारा आज पंचायत समिति सैंथल परिसर में न्यायालय शिविर (कोर्ट कैंप) का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य लंबित प्रकरणों में पक्षकारों के मध्य आपसी सहमति एवं राजीनामे के माध्यम से विवादों का सौहार्दपूर्ण समाधान कराना रहा। शिविर में ग्राम न्यायालय, दौसा के न्यायाधिकारी पुलकित शर्मा ने उपस्थित पक्षकारों को आपसी समझाइश कराते हुए विवादों का शांतिपूर्ण एवं आपसी सहमति से निस्तारण करने के लिए प्रेरित किया। शिविर आयोजन की इस कड़ी में आज 4 प्रकरणों का राजीनामा करवाया जाकर निस्तारण करवाया गया न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय पुलकित शर्मा ने बताया कि राजीनामे के माध्यम से विवादों का समाधान समय, धन एवं श्रम की बचत के साथ-साथ सामाजिक सौहार्द को भी बढ़ावा देता है। इस अवसर पर रीडर रामावतार शर्मा, शेरिस्तेदार संदीप मीणा, लिपिक गिर्राज मीना , अक्षय कुमार शर्मा ,एएसआई शिवदत्त व् कानि प्रवीण,हेड कांस्टेबल कुलदीप सिंह भी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने शिविर के सफल संचालन में सहयोग प्रदान किया तथा पक्षकारों को विधिक जानकारी एवं आवश्यक मार्गदर्शन उपलब्ध कराया। ग्राम न्यायालय द्वारा भविष्य में भी ऐसे न्यायालय शिविर आयोजित कर अधिक से अधिक प्रकरणों का आपसी सहमति से निस्तारण करने के प्रयास जारी रहेंगे।
    2
    ग्राम न्यायालय, दौसा द्वारा सैंथल पंचायत में ग्राम न्यायालय शिविर का हुआ आयोजन


ग्राम न्यायालय, दौसा द्वारा आज पंचायत समिति सैंथल परिसर में न्यायालय शिविर (कोर्ट कैंप) का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य लंबित प्रकरणों में पक्षकारों के मध्य आपसी सहमति एवं राजीनामे के माध्यम से विवादों का सौहार्दपूर्ण समाधान कराना रहा।
शिविर में ग्राम न्यायालय, दौसा के न्यायाधिकारी पुलकित शर्मा ने उपस्थित पक्षकारों को आपसी समझाइश कराते हुए विवादों का शांतिपूर्ण एवं आपसी सहमति से निस्तारण करने के लिए प्रेरित किया। 
शिविर आयोजन की इस कड़ी में आज 4 प्रकरणों का राजीनामा करवाया जाकर निस्तारण करवाया गया 
न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय पुलकित शर्मा ने बताया कि राजीनामे के माध्यम से विवादों का समाधान समय, धन एवं श्रम की बचत के साथ-साथ सामाजिक सौहार्द को भी बढ़ावा देता है।
इस अवसर पर रीडर रामावतार शर्मा, शेरिस्तेदार संदीप मीणा, लिपिक गिर्राज मीना , अक्षय कुमार शर्मा ,एएसआई  शिवदत्त व् कानि प्रवीण,हेड कांस्टेबल कुलदीप सिंह भी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने शिविर के सफल संचालन में सहयोग प्रदान किया तथा पक्षकारों को विधिक जानकारी एवं आवश्यक मार्गदर्शन उपलब्ध कराया।
ग्राम न्यायालय द्वारा भविष्य में भी ऐसे न्यायालय शिविर आयोजित कर अधिक से अधिक प्रकरणों का आपसी सहमति से निस्तारण करने के प्रयास जारी रहेंगे।
    user_Mukesh Kumar Saini
    Mukesh Kumar Saini
    Electrician सैंथल, दौसा, राजस्थान•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.