ग्राम न्यायालय, दौसा द्वारा सैंथल पंचायत में ग्राम न्यायालय शिविर का हुआ आयोजन ग्राम न्यायालय, दौसा द्वारा आज पंचायत समिति सैंथल परिसर में न्यायालय शिविर (कोर्ट कैंप) का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य लंबित प्रकरणों में पक्षकारों के मध्य आपसी सहमति एवं राजीनामे के माध्यम से विवादों का सौहार्दपूर्ण समाधान कराना रहा। शिविर में ग्राम न्यायालय, दौसा के न्यायाधिकारी पुलकित शर्मा ने उपस्थित पक्षकारों को आपसी समझाइश कराते हुए विवादों का शांतिपूर्ण एवं आपसी सहमति से निस्तारण करने के लिए प्रेरित किया। शिविर आयोजन की इस कड़ी में आज 4 प्रकरणों का राजीनामा करवाया जाकर निस्तारण करवाया गया न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय पुलकित शर्मा ने बताया कि राजीनामे के माध्यम से विवादों का समाधान समय, धन एवं श्रम की बचत के साथ-साथ सामाजिक सौहार्द को भी बढ़ावा देता है। इस अवसर पर रीडर रामावतार शर्मा, शेरिस्तेदार संदीप मीणा, लिपिक गिर्राज मीना , अक्षय कुमार शर्मा ,एएसआई शिवदत्त व् कानि प्रवीण,हेड कांस्टेबल कुलदीप सिंह भी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने शिविर के सफल संचालन में सहयोग प्रदान किया तथा पक्षकारों को विधिक जानकारी एवं आवश्यक मार्गदर्शन उपलब्ध कराया। ग्राम न्यायालय द्वारा भविष्य में भी ऐसे न्यायालय शिविर आयोजित कर अधिक से अधिक प्रकरणों का आपसी सहमति से निस्तारण करने के प्रयास जारी रहेंगे।
ग्राम न्यायालय, दौसा द्वारा सैंथल पंचायत में ग्राम न्यायालय शिविर का हुआ आयोजन ग्राम न्यायालय, दौसा द्वारा आज पंचायत समिति सैंथल परिसर में न्यायालय शिविर (कोर्ट कैंप) का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य लंबित प्रकरणों में पक्षकारों के मध्य आपसी सहमति एवं राजीनामे के माध्यम से विवादों का सौहार्दपूर्ण समाधान कराना रहा। शिविर में ग्राम न्यायालय, दौसा के न्यायाधिकारी पुलकित शर्मा ने उपस्थित पक्षकारों को आपसी समझाइश कराते हुए विवादों का शांतिपूर्ण एवं आपसी सहमति से निस्तारण करने के लिए प्रेरित किया। शिविर आयोजन की इस कड़ी में आज 4 प्रकरणों का राजीनामा करवाया जाकर निस्तारण करवाया गया न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय
पुलकित शर्मा ने बताया कि राजीनामे के माध्यम से विवादों का समाधान समय, धन एवं श्रम की बचत के साथ-साथ सामाजिक सौहार्द को भी बढ़ावा देता है। इस अवसर पर रीडर रामावतार शर्मा, शेरिस्तेदार संदीप मीणा, लिपिक गिर्राज मीना , अक्षय कुमार शर्मा ,एएसआई शिवदत्त व् कानि प्रवीण,हेड कांस्टेबल कुलदीप सिंह भी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने शिविर के सफल संचालन में सहयोग प्रदान किया तथा पक्षकारों को विधिक जानकारी एवं आवश्यक मार्गदर्शन उपलब्ध कराया। ग्राम न्यायालय द्वारा भविष्य में भी ऐसे न्यायालय शिविर आयोजित कर अधिक से अधिक प्रकरणों का आपसी सहमति से निस्तारण करने के प्रयास जारी रहेंगे।
- जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा का सिकराय दौरा: स्टोन पार्क, ग्रामीण सेवा शिविर और उपखंड कार्यालय का किया निरीक्षण स्टोन पार्क का तकनीकी प्रस्ताव शीघ्र तैयार कर विकास कार्य शुरू करने के दिए निर्देश दौसा, 31 जुलाई। जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा ने शुक्रवार को सिकराय क्षेत्र का दौरा कर प्रस्तावित स्टोन पार्क, पीपलकी ग्राम पंचायत में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर एवं सिकराय उपखंड कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को विकास कार्यों में तेजी लाने तथा आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। दौरे की शुरुआत में जिला कलक्टर ने सिकराय के निकट रीको को आवंटित स्टोन पार्क की भूमि का मौके पर निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से अब तक हुई प्रगति की जानकारी ली और तकनीकी प्रस्ताव शीघ्र तैयार कर विकास कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए, ताकि क्षेत्र के उद्यमियों को स्टोन पार्क का लाभ जल्द मिल सके। इस दौरान रीको के क्षेत्रीय प्रबंधक टीसी भट्ट ने बताया कि स्टोन पार्क के लिए भूमि का लेआउट प्लान अंतिम रूप ले चुका है तथा प्रशासनिक स्वीकृति भी जारी हो गई है। तकनीकी प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है, जिसके पूरा होते ही विकास कार्य शुरू कर दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि रेटा, दुब्बी एवं पीलवा कलां गांवों में 42 हेक्टेयर से अधिक भूमि स्टोन पार्क के लिए आवंटित की गई है। इसके बाद जिला कलक्टर पीपलकी ग्राम पंचायत में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर पहुंचीं, जहां उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण कर ग्रामीणों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं और योजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शिता एवं गुणवत्ता के साथ पहुंचे। शिविर के दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को उनका त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही आवासीय पट्टों सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को लाभ वितरण भी किया। दौरे के अंतिम चरण में जिला कलक्टर ने सिकराय उपखंड कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने अभिलेखों का अवलोकन कर लंबित प्रकरणों की समीक्षा की और अधिकारियों को सभी कार्य निर्धारित समय सीमा में, पारदर्शिता एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उपखंड अधिकारी नवनीत कुमार, पंचायत समिति विकास अधिकारी रानू इनखिया सहित रीको एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।3
- _*मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को दिया करारा जवाब*_ *अशोक गहलोत जादूगर हैं, अच्छी हेरा फेरी करते हैं* *उनके शासनकाल में भ्रष्टाचार हुआ इसलिए उनके मंत्री और अधिकारी जेल में हैं* *पूर्व मुख्यमंत्री अपने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की बातों का जवाब दें* उदयपुर, 01 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जादूगर हैं। कांग्रेस के लोग भी कहते हैं कि वे हेरा फेरी अच्छी करते हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के समय में रोडवेज के कर्मचारियों को 8 से 9 महीने में तनख्वाह मिलती थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज सभी को समय पर पेंशन और तनख्वाह दी जा रही है। राजस्थान में आज जब भी कोई अच्छा काम होता है तो उनको अपनी पुरानी बातें याद आती हैं। उनके समय में ट्रांसफरों और विकास के कामों में भ्रष्टाचार चलता था। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान की जनता जानती है कि उनके मंत्री और अधिकारी जेल में हैं। उन्होंने भ्रष्टाचार किया तो जेल की सलाखों में हैं। इन लोगों ने युवाओं को धोखा दिया था। लेकिन हमारी सरकार युवाओं को लगातार नियुक्ति पत्र दे रही है। हमने ढाई साल में 1.78 लाख युवाओं को नियुक्तियां दी हैं। पूर्व मुख्यमंत्री को बताना चाहिए कि उन्होंने अपने शासनकाल में इतने समय में कितनी नियुक्तियां दी। हमारी सरकार लगातार भर्तियां निकाल रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद डोटासरा का जवाब देना चाहिए था लेकिन वे बातों को दूसरी तरफ घुमा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजस्थान की जनता ने हमें बहुमत दिया। हम एक-एक वायदे को पूरा कर रहे हैं। राजस्थान में तेजी से विकास हो रहा है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रुपये के काम हो रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा विकास का विजन है। इसलिए किसान, महिला, युवा, और मजदूर के कल्याण के लिए काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में राजस्थान विकास की दौड़ में सबसे आगे है। -----1
- विराटनगर क्षेत्र के श्री श्री 1008 श्री परमानंद जी महाराज बागावास चौरासी में 4 अगस्त 2026 मंगलवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है जय बाबा परमानंद जी अधिक से अधिक संख्या में पढ़कर प्रसादी ग्रहण करें,और बाबा का आशीर्वाद पायें!1
- विशेष चालान का नहीं है, विषय है।संकेत का कभी कभी नियम तोड़ने वाले संकेत देखकर भी नियमों का पालन करते हैं जयपुर में अजमेर नेशनल हाईवे पर बिगड़ी छुपके बैठे युवक पर सवाल खड़े हो रहे हैं। आखिर ये पुलिस वाले हैं या प्राइवेट आदमी? जो चालान की मशीन लिए हुए हाईवे के बीचोंबीच पेड़ों में छूकर बैठा है और टकटकी लगाए हुए हैं, आते हुए वाहनों पर नजर बनाए हुए बैठे हैं ये क्या विभागीय राजस्व बढ़ाने के लिए है या लोगों को अवेयर करने के लिए क्योंकि लोग संकेत देकर भी नियमों का पालन करते हैं जैसे हम कह सकते हैं कि लाल बत्ती देखकर लोग रुक जाते हैं, अपने वाहनों के साथ, वो एकमात्र संकेत है और नियमों को पालन करने का निर्देश करता है1
- ग्राम न्यायालय, दौसा द्वारा सैंथल पंचायत में ग्राम न्यायालय शिविर का हुआ आयोजन ग्राम न्यायालय, दौसा द्वारा आज पंचायत समिति सैंथल परिसर में न्यायालय शिविर (कोर्ट कैंप) का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य लंबित प्रकरणों में पक्षकारों के मध्य आपसी सहमति एवं राजीनामे के माध्यम से विवादों का सौहार्दपूर्ण समाधान कराना रहा। शिविर में ग्राम न्यायालय, दौसा के न्यायाधिकारी पुलकित शर्मा ने उपस्थित पक्षकारों को आपसी समझाइश कराते हुए विवादों का शांतिपूर्ण एवं आपसी सहमति से निस्तारण करने के लिए प्रेरित किया। शिविर आयोजन की इस कड़ी में आज 4 प्रकरणों का राजीनामा करवाया जाकर निस्तारण करवाया गया न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय पुलकित शर्मा ने बताया कि राजीनामे के माध्यम से विवादों का समाधान समय, धन एवं श्रम की बचत के साथ-साथ सामाजिक सौहार्द को भी बढ़ावा देता है। इस अवसर पर रीडर रामावतार शर्मा, शेरिस्तेदार संदीप मीणा, लिपिक गिर्राज मीना , अक्षय कुमार शर्मा ,एएसआई शिवदत्त व् कानि प्रवीण,हेड कांस्टेबल कुलदीप सिंह भी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने शिविर के सफल संचालन में सहयोग प्रदान किया तथा पक्षकारों को विधिक जानकारी एवं आवश्यक मार्गदर्शन उपलब्ध कराया। ग्राम न्यायालय द्वारा भविष्य में भी ऐसे न्यायालय शिविर आयोजित कर अधिक से अधिक प्रकरणों का आपसी सहमति से निस्तारण करने के प्रयास जारी रहेंगे।2