logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भीलवाड़ा में गौ सम्मान आवाहन के द्वितीय चरण की तैयारियों को लेकर जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता भीलवाड़ा विधायक अशोक कुमार कोठारी ने की। बैठक का संचालन बाबूलाल टाक ने किया। इस दौरान आगामी कार्यक्रम की व्यवस्थाओं और दायित्वों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा कार्यकर्ताओं को आवश्यक जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक में जिला प्रचारक संत श्री लाल जी महाराज, जिला समन्वयक सुनील जागेटिया, संभाग प्रभारी नंदकिशोर साहू एवं जिला प्रभारी जगदीश तेली ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा और गौ सेवा के महत्व पर प्रकाश डाला। आयोजकों ने बताया कि इस द्वितीय चरण के कार्यक्रम में जिलेभर से बड़ी संख्या में संत, महंत, महामंडलेश्वर और गौ भक्त शामिल होंगे। कार्यक्रम को भव्य एवं सफल बनाने के लिए तैयारियां युद्ध स्तर पर की जा रही हैं और उपस्थित सभी पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं ने इसे सफल बनाने का संकल्प लिया है।

9 hrs ago
user_PRAVIN KUMAR SEN
PRAVIN KUMAR SEN
Event Planning Service भीलवाड़ा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
9 hrs ago

भीलवाड़ा में गौ सम्मान आवाहन के द्वितीय चरण की तैयारियों को लेकर जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता भीलवाड़ा विधायक अशोक कुमार कोठारी ने की। बैठक का संचालन बाबूलाल टाक ने किया। इस दौरान आगामी

कार्यक्रम की व्यवस्थाओं और दायित्वों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा कार्यकर्ताओं को आवश्यक जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक में जिला प्रचारक संत श्री लाल जी महाराज, जिला समन्वयक सुनील जागेटिया, संभाग प्रभारी नंदकिशोर साहू एवं जिला प्रभारी

जगदीश तेली ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा और गौ सेवा के महत्व पर प्रकाश डाला। आयोजकों ने बताया कि इस द्वितीय चरण के कार्यक्रम में जिलेभर से बड़ी संख्या में संत, महंत,

b1ab3be2-0e61-44bf-9020-18270aaf8314

महामंडलेश्वर और गौ भक्त शामिल होंगे। कार्यक्रम को भव्य एवं सफल बनाने के लिए तैयारियां युद्ध स्तर पर की जा रही हैं और उपस्थित सभी पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं ने इसे सफल बनाने का संकल्प लिया है।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • भीलवाड़ा में गौ सम्मान आवाहन के द्वितीय चरण की तैयारियों को लेकर जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता भीलवाड़ा विधायक अशोक कुमार कोठारी ने की। बैठक का संचालन बाबूलाल टाक ने किया। इस दौरान आगामी कार्यक्रम की व्यवस्थाओं और दायित्वों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा कार्यकर्ताओं को आवश्यक जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक में जिला प्रचारक संत श्री लाल जी महाराज, जिला समन्वयक सुनील जागेटिया, संभाग प्रभारी नंदकिशोर साहू एवं जिला प्रभारी जगदीश तेली ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा और गौ सेवा के महत्व पर प्रकाश डाला। आयोजकों ने बताया कि इस द्वितीय चरण के कार्यक्रम में जिलेभर से बड़ी संख्या में संत, महंत, महामंडलेश्वर और गौ भक्त शामिल होंगे। कार्यक्रम को भव्य एवं सफल बनाने के लिए तैयारियां युद्ध स्तर पर की जा रही हैं और उपस्थित सभी पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं ने इसे सफल बनाने का संकल्प लिया है।
    4
    भीलवाड़ा में गौ सम्मान आवाहन के द्वितीय चरण की तैयारियों को लेकर जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता भीलवाड़ा विधायक अशोक कुमार कोठारी ने की। बैठक का संचालन बाबूलाल टाक ने किया। इस दौरान आगामी कार्यक्रम की व्यवस्थाओं और दायित्वों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा कार्यकर्ताओं को आवश्यक जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

बैठक में जिला प्रचारक संत श्री लाल जी महाराज, जिला समन्वयक सुनील जागेटिया, संभाग प्रभारी नंदकिशोर साहू एवं जिला प्रभारी जगदीश तेली ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा और गौ सेवा के महत्व पर प्रकाश डाला। आयोजकों ने बताया कि इस द्वितीय चरण के कार्यक्रम में जिलेभर से बड़ी संख्या में संत, महंत, महामंडलेश्वर और गौ भक्त शामिल होंगे। कार्यक्रम को भव्य एवं सफल बनाने के लिए तैयारियां युद्ध स्तर पर की जा रही हैं और उपस्थित सभी पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं ने इसे सफल बनाने का संकल्प लिया है।
    user_PRAVIN KUMAR SEN
    PRAVIN KUMAR SEN
    Event Planning Service भीलवाड़ा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के मांडल थाना क्षेत्र में पुलिस ने कोयला भट्ठियों पर मजदूरी की आड़ में लूट और छीनाझपटी करने वाले एक ही परिवार के गिरोह का पर्दाफाश किया है। यह गिरोह दिन के समय कोयला भट्ठियों पर काम करता था और रात में सुनसान रास्तों पर राहगीरों को निशाना बनाता था। गिरोह के अधिकांश सदस्य कालबेलिया समाज के हैं और आपस में पारिवारिक रिश्तों से जुड़े हुए हैं। 21 जुलाई 2026 की रात लुहारिया क्षेत्र में हुई लूट की घटना के बाद थानाधिकारी गजेंद्र सिंह नरूका के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण कर मामले की जांच शुरू की थी। जांच और पूछताछ में सामने आया कि आरोपी दिनभर मजदूरी करते हुए आसपास के गांवों, खेतों और रास्तों की रेकी करते थे। लोगों की आवाजाही की जानकारी जुटाने के बाद वे रात में वारदात को अंजाम देते और अगली सुबह फिर मजदूरी पर लौट जाते थे ताकि किसी को संदेह न हो। मामले में खुलासा हुआ कि गिरोह का सदस्य शंकरनाथ कालबेलिया, मुख्य आरोपी रतननाथ कालबेलिया का दामाद है। शंकरनाथ द्वारा अपना जुर्म कबूल करने के बाद अन्य आरोपियों ने भी अलग-अलग वारदातों में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। थानाधिकारी गजेंद्र सिंह नरूका ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। पुलिस का मानना है कि पूछताछ के दौरान क्षेत्र में हुई कई अन्य लंबित लूट और छीनाझपटी के मामलों का पर्दाफाश हो सकता है। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों और संभावित सहयोगियों की भूमिका की भी गहनता से जांच कर रही है।
    1
    राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के मांडल थाना क्षेत्र में पुलिस ने कोयला भट्ठियों पर मजदूरी की आड़ में लूट और छीनाझपटी करने वाले एक ही परिवार के गिरोह का पर्दाफाश किया है। यह गिरोह दिन के समय कोयला भट्ठियों पर काम करता था और रात में सुनसान रास्तों पर राहगीरों को निशाना बनाता था। गिरोह के अधिकांश सदस्य कालबेलिया समाज के हैं और आपस में पारिवारिक रिश्तों से जुड़े हुए हैं। 21 जुलाई 2026 की रात लुहारिया क्षेत्र में हुई लूट की घटना के बाद थानाधिकारी गजेंद्र सिंह नरूका के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण कर मामले की जांच शुरू की थी।

जांच और पूछताछ में सामने आया कि आरोपी दिनभर मजदूरी करते हुए आसपास के गांवों, खेतों और रास्तों की रेकी करते थे। लोगों की आवाजाही की जानकारी जुटाने के बाद वे रात में वारदात को अंजाम देते और अगली सुबह फिर मजदूरी पर लौट जाते थे ताकि किसी को संदेह न हो। मामले में खुलासा हुआ कि गिरोह का सदस्य शंकरनाथ कालबेलिया, मुख्य आरोपी रतननाथ कालबेलिया का दामाद है। शंकरनाथ द्वारा अपना जुर्म कबूल करने के बाद अन्य आरोपियों ने भी अलग-अलग वारदातों में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली।

थानाधिकारी गजेंद्र सिंह नरूका ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। पुलिस का मानना है कि पूछताछ के दौरान क्षेत्र में हुई कई अन्य लंबित लूट और छीनाझपटी के मामलों का पर्दाफाश हो सकता है। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों और संभावित सहयोगियों की भूमिका की भी गहनता से जांच कर रही है।
    user_महेश पुरी
    महेश पुरी
    Bhilwara, Rajasthan•
    17 hrs ago
  • भीलवाड़ा तहसील की पंचायत समिति सुवाना के अंतर्गत महुआकला ग्राम पंचायत के राजस्व गांव खायडा में सड़क निर्माण कार्य में भारी अनियमितता का मामला सामने आया है। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय से स्वीकृत हुई इस सड़क का काम शुरू तो कर दिया गया, लेकिन इसके निर्माण के लिए आई सामग्री को कहीं और काम में ले लिया गया। अब बची हुई सामग्री से ही जैसे-तैसे सीसी रोड का निर्माण कराया जा रहा है। सड़क का निर्माण भी लगातार न करके जगह-जगह छोड़कर किया जा रहा है। आरोप है कि जहां कार्यकर्ताओं की जमीन है वहां काम चलाया जा रहा है, जबकि विपक्षी लोगों की जमीन वाले हिस्से में काम बंद कर दिया गया है। इसके अलावा निर्माण के दौरान पहले से बनी हुई सड़क को भी पूरी तरह तोड़ दिया गया है, जिसे लेकर मौके पर आकर जांच करने की मांग की गई है।
    4
    भीलवाड़ा तहसील की पंचायत समिति सुवाना के अंतर्गत महुआकला ग्राम पंचायत के राजस्व गांव खायडा में सड़क निर्माण कार्य में भारी अनियमितता का मामला सामने आया है। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय से स्वीकृत हुई इस सड़क का काम शुरू तो कर दिया गया, लेकिन इसके निर्माण के लिए आई सामग्री को कहीं और काम में ले लिया गया। अब बची हुई सामग्री से ही जैसे-तैसे सीसी रोड का निर्माण कराया जा रहा है।

सड़क का निर्माण भी लगातार न करके जगह-जगह छोड़कर किया जा रहा है। आरोप है कि जहां कार्यकर्ताओं की जमीन है वहां काम चलाया जा रहा है, जबकि विपक्षी लोगों की जमीन वाले हिस्से में काम बंद कर दिया गया है। इसके अलावा निर्माण के दौरान पहले से बनी हुई सड़क को भी पूरी तरह तोड़ दिया गया है, जिसे लेकर मौके पर आकर जांच करने की मांग की गई है।
    user_Mahaveer Singh
    Mahaveer Singh
    भीलवाड़ा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • राजस्थान में पंचायत और निकाय चुनावों की तस्वीर साफ होने के साथ ही राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। जयपुर से आ रही खबर के मुताबिक, प्रदेश में पंचायत और निकाय चुनाव का परिदृश्य स्पष्ट होते ही कांग्रेस पार्टी स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए सीधे ज़मीन पर उतरने जा रही है।
    1
    राजस्थान में पंचायत और निकाय चुनावों की तस्वीर साफ होने के साथ ही राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। जयपुर से आ रही खबर के मुताबिक, प्रदेश में पंचायत और निकाय चुनाव का परिदृश्य स्पष्ट होते ही कांग्रेस पार्टी स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए सीधे ज़मीन पर उतरने जा रही है।
    user_Jalampura AC morcha adhyaks D.
    Jalampura AC morcha adhyaks D.
    Newspaper advertising department करेड़ा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • निंबाहेड़ा उपखंड के पुण्य सम्राट धाम कचरिया खेड़ी जैन मंदिर परिसर में एक रसल वाइपर निकल आया। मंदिर परिसर में जहरीला सांप दिखने के बाद स्नेक कैचर दाड़म ने मुस्तैदी से उसका सुरक्षित रेस्क्यू किया। रेस्क्यू के बाद स्नेक कैचर दाड़म ने रसल वाइपर को जंगल में ले जाकर सुरक्षित छोड़ दिया।
    1
    निंबाहेड़ा उपखंड के पुण्य सम्राट धाम कचरिया खेड़ी जैन मंदिर परिसर में एक रसल वाइपर निकल आया। मंदिर परिसर में जहरीला सांप दिखने के बाद स्नेक कैचर दाड़म ने मुस्तैदी से उसका सुरक्षित रेस्क्यू किया। रेस्क्यू के बाद स्नेक कैचर दाड़म ने रसल वाइपर को जंगल में ले जाकर सुरक्षित छोड़ दिया।
    user_Hello Chittorgarh News
    Hello Chittorgarh News
    Local News Reporter चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • दिल्ली में एक रीट छात्रा ने पुलिस प्रशासन पर तीखा ताना कसा है और उन्हें वोट की ताकत का अहसास कराया है।
    1
    दिल्ली में एक रीट छात्रा ने पुलिस प्रशासन पर तीखा ताना कसा है और उन्हें वोट की ताकत का अहसास कराया है।
    user_(ND NEWS CHITTORGARH)Laxman Si
    (ND NEWS CHITTORGARH)Laxman Si
    Local News Reporter चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • चित्तौड़गढ़ जिले में रविवार, 26 जुलाई को सामाजिक सेवा, जनजागरण और राजनीतिक गतिविधियों से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित हुए। इस दौरान स्वैच्छिक रक्तदान के माध्यम से मानव सेवा का संदेश दिया गया, वहीं गो संरक्षण को लेकर भी व्यापक जनसमर्थन जुटाया गया। इसके अलावा निम्बाहेड़ा में छात्रों के समर्थन में एक मशाल जुलूस निकाला गया। वहीं संगठनात्मक गतिविधियों के तहत कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के शपथग्रहण समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया।
    1
    चित्तौड़गढ़ जिले में रविवार, 26 जुलाई को सामाजिक सेवा, जनजागरण और राजनीतिक गतिविधियों से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित हुए। इस दौरान स्वैच्छिक रक्तदान के माध्यम से मानव सेवा का संदेश दिया गया, वहीं गो संरक्षण को लेकर भी व्यापक जनसमर्थन जुटाया गया।

इसके अलावा निम्बाहेड़ा में छात्रों के समर्थन में एक मशाल जुलूस निकाला गया। वहीं संगठनात्मक गतिविधियों के तहत कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के शपथग्रहण समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया।
    user_Hello Chittorgarh News
    Hello Chittorgarh News
    Local News Reporter चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • भीलवाड़ा पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे भगोड़े और करीब 25 आपराधिक मुकदमों के आरोपी हिस्ट्रीशीटर पूरण गुर्जर को शनिवार को कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित चार टीमों—डीएसटी, गुलाबपुरा थाना, करेड़ा थाना और सदर थाना—ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर करेड़ा क्षेत्र के निम्बाहेडा जाटान गांव में घेराबंदी की थी। पुलिस को देखकर आरोपी खेतों की ओर भागने लगा और पत्थरों की दीवारें फांदते समय गिरकर पैर में चोट लगने से घायल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने उसे दबोचकर उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। नागा का बाड़िया (करेड़ा) निवासी पूरण गुर्जर के खिलाफ मारपीट और नकबजनी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं और उसे पूर्व में ही भगोड़ा घोषित किया जा चुका था। पुलिस जांच में यह खुलासा हुआ था कि कुछ माह पहले हमीरगढ़ पुलिस पर फायरिंग कर फरार हुए कमलेश उर्फ कम्मू गुर्जर को गिरफ्तारी के दौरान बरामद अवैध पिस्तौल और कारतूस पूरण गुर्जर ने ही उपलब्ध कराए थे, जिसके बाद से पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही थी। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर उसके आपराधिक नेटवर्क, हथियारों की आपूर्ति और अन्य गतिविधियों के संबंध में गहन जांच करेगी। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि आरोपी द्वारा किसी को धमकाने या उसकी अन्य आपराधिक गतिविधियों की जानकारी हो तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। पुलिस का कहना है कि अपराधी चाहे कोई भी हो, उसे किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
    1
    भीलवाड़ा पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे भगोड़े और करीब 25 आपराधिक मुकदमों के आरोपी हिस्ट्रीशीटर पूरण गुर्जर को शनिवार को कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित चार टीमों—डीएसटी, गुलाबपुरा थाना, करेड़ा थाना और सदर थाना—ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर करेड़ा क्षेत्र के निम्बाहेडा जाटान गांव में घेराबंदी की थी। पुलिस को देखकर आरोपी खेतों की ओर भागने लगा और पत्थरों की दीवारें फांदते समय गिरकर पैर में चोट लगने से घायल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने उसे दबोचकर उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।

नागा का बाड़िया (करेड़ा) निवासी पूरण गुर्जर के खिलाफ मारपीट और नकबजनी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं और उसे पूर्व में ही भगोड़ा घोषित किया जा चुका था। पुलिस जांच में यह खुलासा हुआ था कि कुछ माह पहले हमीरगढ़ पुलिस पर फायरिंग कर फरार हुए कमलेश उर्फ कम्मू गुर्जर को गिरफ्तारी के दौरान बरामद अवैध पिस्तौल और कारतूस पूरण गुर्जर ने ही उपलब्ध कराए थे, जिसके बाद से पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही थी।

पुलिस अब गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर उसके आपराधिक नेटवर्क, हथियारों की आपूर्ति और अन्य गतिविधियों के संबंध में गहन जांच करेगी। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि आरोपी द्वारा किसी को धमकाने या उसकी अन्य आपराधिक गतिविधियों की जानकारी हो तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। पुलिस का कहना है कि अपराधी चाहे कोई भी हो, उसे किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
    user_Puneet jain
    Puneet jain
    भीलवाड़ा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.