मुंगेर: पटना लाठीचार्ज के विरोध में दफादार-चौकीदारों का एक दिवसीय धरना मुंगेर में बिहार राज्य दफादार चौकीदार पंचायत प्रमंडल इकाई की ओर से शनिवार को किला परिसर स्थित शहीद स्मारक के समीप एक दिवसीय धरना दिया गया। यह धरना 23 फरवरी 2026 को पटना में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे दफादार-चौकीदारों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में आयोजित किया गया। जिला अध्यक्ष ने बताया कि दफादार और चौकीदार अपनी लंबित मांगों को लेकर पटना के गांधी मैदान में प्रदर्शन कर रहे थे। प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किए जाने की घटना की निंदा करते हुए उन्होंने संबंधित दोषी पुलिस पदाधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की। साथ ही कोतवाली थाना में चौकीदारों के विरुद्ध दर्ज मुकदमों को वापस लेने की भी मांग उठाई गई। धरने में शामिल वक्ताओं ने कहा कि दफादार-चौकीदार लंबे समय से शैक्षिक अर्हता में छूट, सेवा निवृत्ति के बाद आश्रितों की बहाली तथा अन्य सेवा संबंधी मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं। उनका कहना था कि सरकार को उनकी जायज मांगों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। धरना दोपहर एक बजे से शुरू हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में दफादार और चौकीदार मौजूद रहे। वक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

- Post by Kumar Mithun1
- मालपुआ पर चर्चा में जनाधिकार मोर्चा की मांग, #lalansingh के नाम पर हो #munger मेडिकल कॉलेज का नामकरण1
- Post by Adv Pranav Kumar1
- गोगरी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुश्री साक्षी कुमारी ने दूसरे सेमीफाइनल मैच का किया उद्घाटन । दूसरे सेमीफाइनल मैच MACC उसरी बनाम KBR 11 जमालपुर गोगरी के बीच मैच खेला जा रहा है।1
- बिहार पुलिस सप्ताह के अवसर पर प्रोजेक्ट बालिका स्कूल बलिया में प्रतियोगिता का आयोजन कर साइबर फ्रॉड को लेकर छात्राओं को जानकारी दी गई1
- बेगूसरा# संदिग्ध अवस्था में युवक का शव बरामद, हत्या या हादसा? जांच में जुटी पुलिस# बेगूसराय। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पसपुरा गांव के पास शनिवार सुबह एक 20 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की1
- Post by India khabar Begusarai.1
- Post by Kumar Mithun1