*आरक्षण की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे हजारों अयोध्यावासी वैश्य समाज के लोग* *डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन,पिछड़ा वर्ग में शामिल और sc st के तर्ज पर वैश्य एक्ट बनाए जाने की मांग* बांदा। अयोध्यावासी वैश्य समाज को पिछड़ा वर्ग में शामिल किए जाने की मांग को लेकर बुधवार को समाज के हजारों लोग कलेक्ट्रेट पहुंचे। समाज के लोगों ने अपनी मांगों को लेकर जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भेजा। इस दौरान समाज के लोगों ने आरक्षण के दायरे में शामिल किए जाने की मांग को लेकर अपनी आवाज बुलंद की। बताते चलें कि अयोध्यावासी वैश्य समाज की ओर से पिछले कई वर्षों से समाज को पिछड़ा वर्ग में शामिल किए जाने की मांग को लेकर विभिन्न स्तरों पर पहल की जा रही है। समाज के लोगों का कहना है कि लंबे समय से उनकी मांग शासन के समक्ष रखी जा रही है, लेकिन अभी तक इस दिशा में अपेक्षित निर्णय नहीं हुआ है। बुधवार को बड़ी संख्या में समाज के लोग एकजुट होकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां उन्होंने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपते हुए अयोध्यावासी वैश्य समाज को पिछड़ा वर्ग की सूची में शामिल किए जाने की मांग की। इस दौरान समाज के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनकी मांग को गंभीरता से लेते हुए शासन स्तर पर आवश्यक प्रक्रिया पूरी की जाए। *आरक्षण के मुद्दे पर करेंगे राजनीतिक फैसला* ज्ञापन कार्यक्रम के दौरान समाज के लोगों ने अपनी मांग को लेकर राजनीतिक रुख भी स्पष्ट किया। समाज की ओर से कहा गया कि जो राजनीतिक दल या जनप्रतिनिधि अयोध्यावासी वैश्य समाज को आरक्षण के दायरे में लाने की मांग तथा वैश्य समाज का उत्पीड़न रोकने के लिए एससी एसटी के तर्ज पर वैश्य एक्ट बनाया जाए जिससे हम अपने समाज का उत्पीड़न रोक सके जो राजनीतिक दल हमारी मांगे पूरी करेगा वैश्य समाज उसी पार्टी का समर्थन करेगा, और समाज उसके पक्ष में राजनीतिक निर्णय लेने पर विचार करेगा। इस घोषणा के बाद कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों ने अपनी मांग के समर्थन में नारे भी लगाए। समाज के लोगों ने कहा कि उनका उद्देश्य किसी राजनीतिक दल का विरोध करना नहीं, बल्कि लंबे समय से चली आ रही सामाजिक और आरक्षण संबंधी मांग को शासन तक मजबूती से पहुंचाना है। कलेक्ट्रेट में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी से कार्यक्रम के दौरान काफी गहमागहमी रही। अब समाज की नजर मुख्यमंत्री और शासन स्तर से इस मांग पर होने वाली कार्रवाई पर टिकी है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रमोद गुप्ता राजा वीरेंद्र गुप्ता बाबू राजकुमार गुप्ता राजू वृंदावन वैश्य अजीत गुप्ता नरेंद्र गुप्ता विवेकानंद गुप्ता शिवपूजन गुप्ता हिमांशु गुप्ता रत्नेश गुप्ता मनीष गुप्ता वंदना गुप्ता पार्वती गुप्ता सरोज गुप्ता भानु गुप्ता राजेंद्र गुप्ता विनय गुप्ता संतोष मनोज गुप्ता वरिष्ठ पत्रकार के के गुप्ता पत्रकार बसंत गुप्ता पत्रकार अंशु गुप्ता राजेश गुप्ता अनशनकारी शिव गोपाल गुप्ता पुरुषोत्तम गुप्ता नीतू गुप्ता अवधेश गुप्ता खादी पुनीत गुप्ता गोविंद गुप्ता दयाराम गुप्ता आदि हजारों की संख्या में महिला पुरुष उपस्थित रहे,

- बांदा पुलिस को मिली सफलता, पुलिस ने हत्या के मामले में ददुआ को किया गिरफ्तार!! बांदा पुलिस को मिली सफलता , पुलिस ने हत्या के मामले में ददुआ को किया गिरफ्तार!!1
- हमीरपुर :विधायक डॉ. मनोज कुमार प्रजापति ने किसानों को योजना की जानकारी देकर लाभ उठाने का किया आह्वान हमीरपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा आज 23 सितम्बर, 2026 को लखनऊ स्थित 5, कालिदास मार्ग से मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर योजना के ई-पोर्टल के साथ सहकारिता विभाग, उत्तर प्रदेश के ‘उर्वरक सेतु मोबाइल ऐप’ तथा उत्तर प्रदेश को-ऑपरेटिव डेटाबेस सेंटर के मोबाइल ऐप UPCDC का भी शुभारंभ किया गया। मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के शुभारंभ कार्यक्रम का जनपद हमीरपुर में भी सजीव प्रसारण किया गया। ग्राम पंचायत छानी स्थित शुभ गेस्ट हाउस, राठ रोड में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के किसानों ने सहभागिता करते हुए लखनऊ में आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा। इस अवसर पर मा. विधायक सदर डॉ. मनोज कुमार प्रजापति ने किसानों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना की प्रमुख विशेषताओं एवं किसानों के लिए इसके महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि योजना के माध्यम से लघु एवं सीमांत कृषकों को कृषि एवं कृषि आधारित गतिविधियों के लिए आवश्यक वित्तीय सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है। योजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम्य विकास बैंक लिमिटेड की शाखाओं के माध्यम से पात्र किसानों को 06 प्रतिशत की प्रभावी ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे योजना की पात्रता एवं शर्तों की जानकारी प्राप्त कर इसका अधिक से अधिक लाभ उठाएं। मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के अंतर्गत लघु एवं सीमांत कृषकों तथा नियमित रूप से ऋण का लेनदेन एवं अदायगी करने वाले पात्र किसानों को लाभान्वित किया जाना है। योजना के तहत कृषि एवं कृषि आधारित गतिविधियों सहित पात्र गतिविधियों के लिए दीर्घकालीन ऋण सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। योजना की प्रक्रिया को ऑनलाइन एवं पारदर्शी बनाए जाने की व्यवस्था की गई है, जिससे पात्र किसानों को ऋण प्राप्त करने में सुविधा हो सके। कार्यक्रम में मा. विधायक द्वारा उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम्य विकास बैंक से नियमित लेनदेन करने वाले पांच कृषकों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर किसानों को योजना की ऋण सुविधा, पात्रता एवं लाभ के संबंध में जानकारी भी प्रदान की गई। कार्यक्रम में पी०सी०यू० के उप सभापति श्री बृजकिशोर गुप्ता, जिला सहकारी बैंक हमीरपुर के उप सभापति श्री संतोष गुप्ता, संचालक श्री किशन ब्यास एवं श्री राम सेवक, ब्लाक प्रमुख मुस्करा श्री वीर नारायण राजपूत, ब्लाक प्रमुख मौदहा श्री लाला राम निषाद, प्रतिनिधि ब्लाक प्रमुख राठ श्री अमर चन्द्र अनुरागी, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक सहकारिता हमीरपुर श्री रमाकान्त द्विवेदी, जिला सूचना अधिकारी श्री सतीश कुमार, प्रबंधक पीसीएफ श्री शरद यादव, अध्यक्ष डी०सी०डी०एफ० श्री जितेन्द्र सिंह, अध्यक्ष उ०प्र० सहकारी ग्राम्य विकास बैंक शाखा हमीरपुर श्री राम विलास श्रीवास, उ०प्र० सहकारी ग्राम्य विकास बैंक शाखा मौदहा के श्री अतुल सिंह परिहार, शाखा राठ के श्री नीलेश अग्रवाल, सहकारिता विभाग के समस्त अपर जिला सहकारी अधिकारी, जनपद हमीरपुर, उ०प्र० ग्राम्य विकास बैंक की तीनों शाखाओं के शाखा प्रबन्धक, सहकारी समितियों के अध्यक्ष एवं सचिव तथा सम्मानित कृषक बंधु उपस्थित रहे।2
- उत्तर प्रदेश सरकार मुखिया महन्त श्री आदित्यनाथ योगी जी मुख्यमंत्री द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों बस चलने प्राइवेट वाहन चालकों द्वारा फर्जी शिकायत दर्ज कराकर बंद कराना चाह रहे हैं जब विपिन विहारी प्रधान प्रतिनिधि ने बताया समय समय पर बस प्रति दिन आती रात्रि विश्राम कर पुनः सुबह बांदा जाती है सुबह दोपहर शाम तीन चक्कर लगाते हैं4
- बेनामऊ महेड में रास्ते की बदहाली: बच्चों को स्कूल भेजने के लिए ग्रामीण खुद बना रहे रास्ता, जिम्मेदारों से जांच की मांग बांदा जिले के विकासखंड कमासिन की ग्राम पंचायत बेनामऊ महेड के एक पुरवा में रास्ते की बदहाली ने ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में विकास के नाम पर सरकारी धन खर्च होने के बावजूद जरूरी रास्तों की समस्या आज भी जस की तस बनी हुई है। वीडियो में दिखाई दे रहा रास्ता किसी एक परिवार के लिए ही नहीं, बल्कि आधे से अधिक गांव के लोगों के आवागमन का सहारा बना हुआ है। बताया जा रहा है कि एक ग्रामीण अपने छोटे-छोटे बच्चों को स्कूल और रोजमर्रा के कामों के लिए रास्ता मिल सके, इसलिए मजबूरी में अपने स्तर से रास्ता तैयार कर रहा है। सवाल यह है कि जब ग्रामीणों को अपने बच्चों के भविष्य और रोजमर्रा के आवागमन के लिए खुद रास्ता बनाना पड़े, तो ग्राम पंचायत में हुए विकास कार्यों का लाभ आखिर किसे मिला? ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मौके पर पहुंचकर रास्ते की वास्तविक स्थिति का निरीक्षण कराया जाए, ग्राम पंचायत में रास्तों के नाम पर हुए कार्यों और खर्च हुए सरकारी धन की जांच की जाए तथा जरूरत के अनुसार स्थायी रास्ते का निर्माण कराया जाए। यह मामला किसी व्यक्ति विशेष का नहीं, बल्कि गांव के बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों और आम ग्रामीणों के सम्मानजनक आवागमन का सवाल है।1
- UP में आएंगी 26 Global Companies! | 22 हजार Jobs का बड़ा प्रस्ताव | UP News 2026 उत्तर प्रदेश में Global Capability Centres यानी GCC के विस्तार को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। Invest UP के अनुसार 26 ग्लोबल कंपनियां राज्य में GCC में निवेश की योजना बना रही हैं और इससे करीब 22,000 नौकरियों के प्रस्ताव बताए गए हैं। GCC में AI, IT, साइबर सिक्योरिटी और ग्लोबल बिजनेस ऑपरेशंस जैसे क्षेत्रों में काम हो सकता है।1
- खंड विकास कमासिन मुख्यालय ग्राम पंचायत कमासिन पांच वर्ष बीत गए लेकिन कामेश्वरनाथ तालाब पूर्ण नहीं हो पाया जो कुछ कार्य किया गया घटिया कार्य दिखाकर सचिव प्रधान प्रतिनिधि मिलकर हजम किया धन3
- डहर्रा में दहाड़ रही है मौत...... डहर्रा खदान में 400 फीट नीचे गिरा डम्फर, चालक की दर्दनाक मौत महोबा। डहर्रा क्षेत्र की एक खदान में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। खदान में डम्फर करीब 400 फीट नीचे जा गिरा, जिससे चालक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि डम्फर खदान में काम के दौरान अनियंत्रित होकर गहरी खदान में जा गिरा। हादसा इतना भीषण था कि चालक की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों और परिजनों की ओर से घटना को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। परिजनों का आरोप है कि खदान में पट्टाधारक और वाहन मालिक द्वारा रात के अंधेरे में ट्रक चलवाया जा रहा था। आरोप है कि सुरक्षा व्यवस्था की अनदेखी करते हुए चालक से काम कराया जा रहा था। हालांकि, इन आरोपों की अभी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। डहर्रा क्षेत्र की खदानों में पहले भी हादसे हो चुके हैं। जून 2024 में भी डहर्रा पहाड़ की खदान में डंपर गिरने से चालक की मौत और दो लोगों के घायल होने की रिपोर्ट सामने आई थी। अब ताजा हादसे में पुलिस की जांच अहम होगी। पुलिस द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण, डम्फर की स्थिति, हादसे के समय की परिस्थितियों और खदान में सुरक्षा इंतजामों की जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि हादसा किस वजह से हुआ और लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है। सबसे बड़ा सवाल: अगर रात में खदान में डम्फर चलाया जा रहा था, तो वहां सुरक्षा के क्या इंतजाम थे और वाहन संचालन की अनुमति किस स्तर पर थी? इन सवालों के जवाब जांच के बाद ही सामने आएंगे।1
- शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो बेटे ने मां को कुल्हाड़ी से काट डाला शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो बेटे ने मां को कुल्हाड़ी से काट डाला महोबा। कुलपहाड़ कोतवाली क्षेत्र के रावतपुरा खुर्द गांव में बुधवार को शराब के लिए पैसे न देने पर एक युवक ने अपनी मां की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। दिनदहाड़े हुई वारदात से गांव में सनसनी फैल गई। बताया गया कि मूला यादव का बेटा मोहन उर्फ कल्लू यादव शराब पीने के लिए मां से पैसे मांग रहा था। पैसे देने से मना करने पर आरोपी ने कुल्हाड़ी से मां पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फील्ड यूनिट टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। मृतका के बड़े बेटे सोहन सिंह ने आरोप लगाया कि पिता सबल सिंह भी शराब के आदी हैं और उनकी नशे की लत के चलते पुश्तैनी जमीन बिक गई। पिता को देखकर छोटा भाई भी शराब का आदी हो गया। उसने पिता-पुत्र के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। सीओ कुलपहाड़ अनुरुद्ध कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।3
- 60 रूपए के लिए पुत्र बना अपनी मां का क़ातिल... मां की धारदार हथियार से हत्या, बेटे पर लगा वारदात का आरोप कुलपहाड़ के रावतपुरा खुर्द गांव में दिनदहाड़े हुई घटना से मचा हड़कंप, आरोपी हिरासत में #महोबा / कुलपहाड़ थाना क्षेत्र के ग्राम रावतपुरा खुर्द में बुधवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई। यहां एक महिला की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई। वारदात का आरोप मृतका के ही बेटे मोहन सिंह यादव पर लगा है। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार, बुधवार 23 सितंबर 2026 को करीब 3:30 बजे सोहन सिंह यादव ने सूचना दी कि उसके सगे भाई मोहन सिंह यादव ने घर के सामने अपनी मां पर धारदार हथियार से हमला कर उनकी हत्या कर दी है। सूचना मिलते ही कुलपहाड़ थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, जनपदीय फील्ड यूनिट ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। पुलिस के मुताबिक, प्राप्त तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मां की हत्या की इस घटना ने ग्रामीणों को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद घटना से जुड़े अन्य तथ्यों के स्पष्ट होने की उम्मीद है। #नितेन्द्रझां #mahobainsight #ikvnews Nitendra Jha IndiaKhoz Vichar Mahoba Insight2