“हेलमेट केवल नियम नहीं, जीवन रक्षा का संकल्प” — एसपी मनोहर सिंह मंडलोई पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में 15 दिवसीय विशेष हेलमेट जागरूकता अभियान — 70 हेलमेट वितरित, 50 से अधिक वाहन चालक सम्मानित जीवन बचाने के लिए पुलिस का जनसंपर्क और जनजागरण अभियान”:— जनप्रतिनिधि एवं आमजन की प्रभावी सहभागिता पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिलेभर में विशेष चेकिंग :—514 बिना हेलमेट वाहन चालकों पर कार्रवाई अभियान में प्रत्येक थाना स्तर पर चौपाल, कार्यशालाएं और यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित टीकमगढ़ 10 मई सुप्रीम कोर्ट, भारत सरकार, म.प्र.शासन एवं पुलिस मुख्यालय की मंशानुरूप सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं नागरिकों में जिम्मेदार यातायात व्यवहार विकसित करने के उद्देश्य से टीकमगढ़ पुलिस द्वारा दिनांक 26 अप्रैल से 10 मई 2026 तक जिलेभर में व्यापक हेलमेट जागरूकता अभियान संचालित किया गया। यह अभियान केवल यातायात नियमों के पालन तक सीमित न रहकर, प्रत्येक नागरिक के जीवन की सुरक्षा से जुड़ा एक महत्वपूर्ण सामाजिक दायित्व बनकर सामने आया। पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के मार्गदर्शन में जिले के समस्त थाना एवं चौकी स्तर पर पुलिस टीमों द्वारा लगातार जनसंवाद स्थापित कर दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट के अनिवार्य उपयोग के प्रति जागरूक किया गया। अभियान के दौरान आमजन को यह संदेश दिया गया कि सड़क दुर्घटनाओं में सिर पर लगने वाली चोटें सबसे अधिक घातक होती हैं और हेलमेट ही जीवन रक्षा का सबसे प्रभावी सुरक्षा कवच है। 👉अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक द्वारा जिला मुख्यालय एवं थाना बड़गांव क्षेत्र में 50 हेलमेट वितरित किए गए तथा हेलमेट पहनकर वाहन चलाने वाले 35 वाहन चालकों को प्रोत्साहन स्वरूप वाटर बॉटल भेंट कर सम्मानित किया गया। इसी क्रम में प्रभारी मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना देहात क्षेत्र में 20 हेलमेट वितरित किए गए तथा हेलमेट धारण कर वाहन चलाने वाले 15 वाहन चालकों को प्रोत्साहन स्वरूप वाटर बॉटल प्रदान की गई। ➡️ इस प्रकार अभियान के दौरान कुल 70 हेलमेट वितरित कर वाहन चालकों को सुरक्षित यातायात के प्रति प्रेरित किया गया तथा भविष्य में नियमित रूप से हेलमेट पहनकर वाहन चलाने हेतु आवश्यक समझाइश दी गई। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों द्वारा मुख्य सड़कों, बॉर्डर रोड एवं प्रमुख चौराहों पर विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। हेलमेट न पहनने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई करते हुए जिलेभर में कुल 514 चालान किए गए एवं ₹1,54,200 समन शुल्क वसूला गया। इनमें थाना यातायात द्वारा 126 चालान कर ₹37,800 समन शुल्क वसूला गया। साथ ही सभी वाहन चालकों को भविष्य में हेलमेट पहनकर वाहन चलाने की शपथ दिलाई गई। 👉 अभियान को जनजागरूकता का व्यापक स्वरूप देते हुए जिले के स्कूलों, कॉलेजों, सार्वजनिक स्थलों, खेल मैदानों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में चौपाल, शिविर एवं कार्यशालाओं का आयोजन किया गया। युवाओं, विद्यार्थियों, महिलाओं एवं आमजन को हेलमेट की उपयोगिता एवं इसके अभाव में होने वाले गंभीर परिणामों से अवगत कराया गया। ➡️ यातायात पुलिस टीम द्वारा स्कूल एवं कॉलेजों में विशेष कार्यशालाएं आयोजित कर हेलमेट के उपयोग के फायदे एवं लापरवाही से होने वाले नुकसान पर आधारित जागरूकता कार्यक्रम किए गए तथा डॉक्यूमेंट्री फिल्मों के माध्यम से सड़क सुरक्षा का संदेश दिया गया। 👉 इसके अलावा पुलिस अधीक्षक द्वारा हेलमेट जागरूकता संबंधी एडवाइजरी एवं वीडियो सोशल मीडिया एवं प्रिंट मीडिया के माध्यम से प्रसारित कर नागरिकों से सुरक्षित यातायात नियमों के पालन की अपील की गई। टीकमगढ़ पुलिस ने जिलेवासियों से अपील की है कि हेलमेट को केवल चालान से बचने का साधन नहीं, बल्कि अपने और अपने परिवार के सुरक्षित भविष्य की जिम्मेदारी समझें।

- शादी समारोह में हो रहे डांस देखने पर दो युवकों में विवाद, पीड़ित के साथ की गई मारपीट, दिगौड़ा क्षेत्र की घटना1
- दिगौड़ा कस्बे में कपड़ों की दुकान में लगी भीषण आग टीकमगढ़ जिले के दिगौड़ा कस्बे में आज पुरानी पुलिस चौकी के पास स्थित एक कपड़ों की दुकान में अचानक आग लग गई। दिगौड़ा कस्बे में कपड़ों की दुकान में लगी भीषण आग टीकमगढ़ जिले के दिगौड़ा कस्बे में आज पुरानी पुलिस चौकी के पास स्थित एक कपड़ों की दुकान में अचानक आग लग गई।1
- जब तापमान 42°C हो हम अपने घर या कार्यालय में ठंडक का अनुभव कर लेते हैं, लेकिन सोचिए उन लोगों के बारे में जो मजबूरी में बाहर निकलते हैं—दवा लेने, तहसील, नगर पालिका, बस स्टैंड या अस्पताल के काम से। इन्हीं को ध्यान में रखते हुए जतारा में बनने जा रहे “जन शीतल आश्रय ” का निरीक्षण आदरणीय कलेक्टर महोदय Vivek Shrotriya जी ने जब तापमान 42°C हो हम अपने घर या कार्यालय में ठंडक का अनुभव कर लेते हैं, लेकिन सोचिए उन लोगों के बारे में जो मजबूरी में बाहर निकलते हैं—दवा लेने, तहसील, नगर पालिका, बस स्टैंड या अस्पताल के काम से। इन्हीं को ध्यान में रखते हुए जतारा में बनने जा रहे “जन शीतल आश्रय ” का निरीक्षण आदरणीय कलेक्टर महोदय Vivek Shrotriya जी ने किया1
- पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ * मनोहर सिंह मंडलोई द्वारा *हेलमेट जागरूकता के संबंध में जनअपील*….. *पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ * मनोहर सिंह मंडलोई द्वारा *हेलमेट जागरूकता के संबंध में जनअपील*…..1
- मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं पर कथित जातिवादियों ने पथराव और जानलेवा हमला किया। इस घटना में कई कार्यकर्ता घायल हो गए, जिससे पूरे क्षेत्र में तनाव और आक्रोश का माहौल है। पुलिस प्रशासन से आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है।1
- Post by Mahendra Kumar Dubey1
- अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन के द्वारा शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सतगुआ में जनचोपाल कार्यक्रम हुआ सम्पन्न जन चौपाल के दौरान, ग्रामीणों की समस्याओं पर चर्चा कर जल्द किया जायेगा निराकरण टीकमगढ़ जिले की जतारा तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत सतगुआ में अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन द्वारा जन चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना के साथ हुआ। मंच संचालन चक्रवर्ती जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सरपंच प्रतिनिधि प्रिंस यादव ने गांव की विभिन्न समस्याओं को उठाते हुए पंचायत क्षेत्र के विकास एवं ग्रामीणों की मूलभूत सुविधाओं पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि गांव के लोगों की समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता के साथ किया जाना चाहिए। इस दौरान अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन के प्रदेश सचिव राम रतन दीक्षित ने उपस्थित ग्रामीणों को मानव अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि किसी भी व्यक्ति के अधिकारों का हनन नहीं होना चाहिए। उन्होंने जन चौपाल में पहुंचे ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों तक बात पहुंचाने का आश्वासन दिया। मंच के माध्यम से रामलोचन चक्रवर्ती ने मधुर शब्दों में संचालन किया गया कार्यक्रम में शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य सुनील जैन ,जनपद सदस्य संजू यादव अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन के जिला प्रभारी मंत्री रामलोचन चक्रवर्ती,जिला अध्यक्ष मोहम्मद जियाउदीन ,महिला जिला अध्यक्ष श्रीमति पिंकी गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी महेंद्र दुवे, अनिल मिश्रा,एडवोकेट हरनारायण खरे तहसील मंत्री अमित गुप्ता, तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं संगठन के पदाधिकारीयों की उपस्थिति सराहनीय रही4
- प्रशासन की टीम ने रेत का अवैध उत्खनन कर रही एलएनटी मशीन को पकड़ा टीकमगढ़ जिले की लिधौरा तहसील के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत उपरारा खास में उपरारा सरपंच आकाश श्रोत्रिय द्वारा अवैध उत्खनन की शिकायत की गई थी। आज रविवार को प्रशासन की टीम ने खनन माफियाओं द्वारा रेत का अवैध उत्खनन करने पर कार्रवाई की गई। जतारा एसडीएम संजय दुबे, लिधौरा तहसीलदार निशांत चौरसिया एवं जेवर चौकी प्रभारी रेवाराम सिंह गौड़ ने उपरारा की सुखनई नदी पर कार्रवाई की गई। जहां से एलएनटी मशीन को जप्त किया गया है।1