Shuru
Apke Nagar Ki App…
पुलिस वाला ही कोई ट्रैफिक नियम तोड़े तो क्या होगा वीडियो को पूरा देखिएगा पुलिस वाला ही कोई ट्रैफिक नियम तोड़े तो क्या होगा वीडियो को पूरा देखिएगा
Abhishek Kumar eMedia
पुलिस वाला ही कोई ट्रैफिक नियम तोड़े तो क्या होगा वीडियो को पूरा देखिएगा पुलिस वाला ही कोई ट्रैफिक नियम तोड़े तो क्या होगा वीडियो को पूरा देखिएगा
More news from बिहार and nearby areas
- सुरार गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव नवीनगर प्रखंड अंतर्गत एनटीपीसी खैरा थाना क्षेत्र के सुरार गांव में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में रविवार को मौत हो गई। मृतक की पहचान सुरार गांव निवासी संतोष मिश्रा के रूप में की गई है। घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों को लेकर फिलहाल स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है। घटना की सूचना मिलने पर एनटीपीसी खैरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। घटना को लेकर ग्रामीणों में चर्चा का माहौल बना हुआ है। वहीं, पुलिस सभी संभावित बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की छानबीन कर रही है। मृतक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर पुलिस की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।थानाध्यक्ष परमजीत कुमार मंडल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्मार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक कारणों का पता चलेगा।1
- रफीगंज के मई खुर्द गांव में तीज पर नदी में स्नान करने गई महिला की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम रफीगंज (औरंगाबाद)। तीज पर्व के अवसर पर नदी में स्नान करने गई एक महिला की डूबने से मौत हो गई। घटना सोमवार की संध्या रफीगंज प्रखंड के मई खुर्द गांव के समीप धावा नदी में हुई। मृतका की पहचान मई खुर्द गांव निवासी लालमोहन यादव की 30 वर्षीय पत्नी प्रतिमा कुमारी के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और गांव में भी मातम का माहौल है। घटना के संबंध में परिजन राजकुमार यादव ने बताया कि सोमवार की शाम प्रतिमा कुमारी गांव की अन्य महिलाओं के साथ तीज पर्व को लेकर धावा नदी में स्नान करने गई थीं। इसी दौरान नदी में स्नान करते समय अचानक उनका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में जा गिरीं। साथ में मौजूद महिलाओं ने शोर मचाकर आसपास के ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों ने नदी में खोजबीन शुरू की। करीब 30 मिनट की मशक्कत के बाद प्रतिमा कुमारी को नदी से बाहर निकाला गया। परिजन उन्हें जीवित समझकर तत्काल रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक डॉ. लालजी यादव ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। अस्पताल परिसर में परिजनों के विलाप से माहौल गमगीन हो गया। बताया जाता है कि मृतका के पति लालमोहन यादव दूसरे राज्य में रहकर ड्राइवर का काम करते हैं। प्रतिमा कुमारी अपने पीछे एक पुत्र और दो पुत्रियों को छोड़ गई हैं। मां की मौत के बाद तीनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों के अनुसार परिवार की जिम्मेदारी का बड़ा हिस्सा प्रतिमा के ऊपर ही था। घटना की सूचना मिलने पर रफीगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। रफीगंज थानाध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया कराई जा रही है। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है। वहीं, अंचलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि मृतका के परिजनों से आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी कराई जा रही है। नियमानुसार प्रक्रिया पूरी होने के बाद पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा राशि उपलब्ध कराई जाएगी। घटना के बाद मई खुर्द गांव में शोक का माहौल है।1
- बिहार के गौरवशाली अतीत से प्रेरणा लेकर भविष्य निर्माण करें युवा : विकास वैभव गोह(औरंगाबाद) गोह प्रखंड मुख्यालय के गोलापर स्थित टीसीपी एजुकेशन हब के तत्वावधान में संस्थान का वार्षिकोत्सव सह शिक्षा संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि मगध प्रमंडल क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सह आईपीएस अधिकारी विकास वैभव ने छात्रों को संबोधित करते हुए बिहार के गौरवशाली अतीत, वर्तमान चुनौतियों और भविष्य की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की। विकास वैभव ने कहा कि बिहार की धरती केवल इतिहास का हिस्सा नहीं, बल्कि ज्ञान, शासन, लोकतंत्र और नेतृत्व की समृद्ध परंपरा की भूमि रही है। अखंड भारत की नींव इसी धरती से रखी गई थी।1
- बरुही बाजार में RYA का बाढ़ राहत कोष अभियान, दुकानदारों ने बढ़-चढ़कर किया सहयोग भोजपुर: सहार प्रखंड क्षेत्र के बरुही बाजार में इंकलाबी नौजवान सभा (RYA) के कार्यकर्ताओं ने बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए राहत कोष संग्रहण अभियान चलाया। अभियान के दौरान बाजार के दुकानदारों ने बढ़-चढ़कर सहयोग करते हुए राहत कोष में राशि दी। RYA के सचिव अजीत कुमार ने बताया कि 17 से 19 सितंबर के बीच संग्रह की गई राशि से सूखा खाद्य पदार्थ खरीदा जाएगा और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में उसका वितरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बाढ़ से प्रभावित परिवारों तक राहत सामग्री पहुंचाना अभियान का मुख्य उद्देश्य है। टीम के अनुसार, गंगा नदी में आई विनाशकारी बाढ़ से कई इलाके प्रभावित हुए हैं और अब तक 26 लोगों की मौत की पुष्टि की गई है। ऐसे समय में राहत और सहयोग के लिए सामाजिक स्तर पर भी प्रयास किए जा रहे हैं। अभियान में भाकपा माले के प्रखंड सचिव दिलीप कुमार, इंकलाबी नौजवान सभा के सचिव अजीत कुमार, अध्यक्ष इमरान अली, अभिनय गुप्ता, सोनू शाह, राहुल कुमार, गणेश ठाकुर समेत अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे। Dharmendra Kumar ki report1
- हिंदी दिवस पर अनुमंडल कार्यालय में समारोह हिंदी बोलने वालों को सम्मान की नजर से देखें, भाषा पर गर्व करें : एसडीएम मोहनिया कैमूर:-हिंदी दिवस के अवसर पर सोमवार की शाम अनुमंडल कार्यालय मोहनिया में समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एसडीएम रत्ना प्रियदर्शिनी, डीसीएलआर सहित अनुमंडल स्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे। इस दौरान हिंदी भाषा के महत्व और दैनिक जीवन में इसके अधिक से अधिक प्रयोग को लेकर चर्चा की गई। समारोह को संबोधित करते हुए एसडीएम रत्ना प्रियदर्शिनी ने कहा कि समाज में हिंदी भाषा में बातचीत करने वाले लोगों को सम्मान की नजर से देखना चाहिए। हर भाषा का अपना महत्व और अपनी जगह है, लेकिन हिंदी इन सभी भाषाओं के बीच एक अलग और महत्वपूर्ण स्थान रखती है। उन्होंने कहा कि हमें अधिक से अधिक हिंदी भाषा को अपनाना चाहिए और हिंदी बोलते समय उतना ही गौरवान्वित महसूस करना चाहिए, जितना हम अन्य भाषाओं का प्रयोग करते समय करते हैं। उन्होंने कहा कि हिंदी केवल बातचीत का माध्यम नहीं, बल्कि हमारी भावनाओं और संस्कृति से जुड़ी भाषा भी है। आज के दौर में दूसरी भाषाओं का ज्ञान होना जरूरी है, लेकिन इसके साथ अपनी मातृभाषा और हिंदी के प्रति सम्मान बनाए रखना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। एसडीएम ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे स्वयं हिंदी बोलने को प्राथमिकता दें और अपने बच्चों को भी हिंदी में बातचीत करने के लिए प्रेरित करें। कार्यक्रम के दौरान पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग का संकल्प भी लिया।2
- ब्रिक्स समिट और जमीनी आतंकवाद में बहुत अंतर है - प्रशांत ब्रिक्स समिट और जमीनी आतंकवाद में बहुत अंतर है - प्रशांत किशोर.1
- बराही से न्यायालय के वारंटी भूलन यादव गिरफ्तार, पौथू पुलिस ने की कार्रवाई रफीगंज प्रखंड के पौथू थाना क्षेत्र में पुलिस ने न्यायालय के वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, न्यायालय सूरज प्रकाश, प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर भूलन कुमार यादव उर्फ बसंत कुमार यादव, पिता स्व. बालदेव यादव, निवासी बराही बाजार को बीती रात विधिवत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। पौथू थानाध्यक्ष संजय कुमार ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि न्यायालय से जारी वारंट के आलोक में यह कार्रवाई की गई है। #BharatCrimeLiveNews #रफीगंज #पौथूथाना #औरंगाबाद #बिहारपुलिस #वारंटी_गिरफ्तार #पुलिस_कार्रवाई #कानून_व्यवस्था #HainTaiyarHum1
- रफीगंज प्रखंड के पोगर पंचायत के संथुआ गांव में चारपहिया वाहन रोककर शिक्षक से मारपीट, 15 हजार रुपये छीनने का आरोप रफीगंज प्रखंड के पोगर पंचायत अंतर्गत मई खुर्द गांव निवासी शिक्षक संतोष कुमार यादव ने संथुआ गांव में चारपहिया वाहन रोककर मारपीट करने और 15 हजार रुपये छीनने का आरोप लगाते हुए रफीगंज थाना में आवेदन दिया है। आवेदन में शिक्षक ने बताया कि 13 सितंबर की शाम करीब 7:45 बजे वह अपने परिवार और चाचा डॉ. अशोक कुमार के साथ देव से संथुआ होते हुए घर लौट रहे थे। इसी दौरान संथुआ गांव के समीप राहुल सिंह समेत चार लोग पहले से सड़क पर खड़े थे। आरोप है कि उन्होंने उनकी चारपहिया गाड़ी को रोकवाकर गाली-गलौज शुरू कर दी और मारपीट करने लगे। मारपीट में डॉ. अशोक कुमार के साथ भी अभद्रता व मारपीट किए जाने की बात कही गई है। शिक्षक ने आरोप लगाया कि इसी दौरान उनकी जेब से 15 हजार रुपये निकाल लिए गए। रफीगंज थानाध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि मामले में आवेदन प्राप्त हुआ है। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस द्वारा अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।1
- जगदीशपुर में गणेश चतुर्थी के अवसर पर गणेश जी प्रतिमा रख किया जा रहा है पूजा अर्चना जगदीशपुर नगर स्थिति बाबू वीर कुंवर सिंह के मुख्य किले गेट के समीप गणेश चतुर्थी के अवसर पर सनातनी सेना के प्रांगण में गणेश जी की प्रतिमा रख विधिवत रूप से पूजा अर्चना किया जा रहा है गणेश जी का पट्ट खुलते ही नगर के साथ गर्मीण के लोगों ने गणेश जी का प्रतिमा देखने के लिए उमड़ी भीड़ इस मौके पर सनातनी सेना के सदस्य पूजा अर्चना में लगे हुए हैं1