logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पेट्रोल और डीज़ल की नहीं है कमी, जमाखोरी और ओवर रेटिंग करने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाही - सतीश चंद शर्मा बहराइच के ठाकुर हुकुम सिंह किसान स्नाकोत्तर महाविद्यालये आयोजित भारत नेपाल खेल महोत्सव मे शिरक़त करने बहराइच पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति मन्त्री सतीश चन्द्र शर्मा ने प्रदेश मे पेट्रोल और डीज़ल के लिए पेट्रोल पम्पो पर लगी लाइनों को लेकर विपक्ष पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने इसे विपक्ष द्वारा फैलाया गया भ्रम बताया और कहा की प्रदेश मे पेट्रोल और डीज़ल की कोई कमी नहीं है। उन्होने कहा की देश मे 60 दिनों का पेट्रोल और डीज़ल का स्टॉक मौजूद है।

11 hrs ago
user_Arshad Quddus Reporter
Arshad Quddus Reporter
Reporter बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
11 hrs ago

पेट्रोल और डीज़ल की नहीं है कमी, जमाखोरी और ओवर रेटिंग करने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाही - सतीश चंद शर्मा बहराइच के ठाकुर हुकुम सिंह किसान स्नाकोत्तर महाविद्यालये आयोजित भारत नेपाल खेल महोत्सव मे शिरक़त करने बहराइच पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति मन्त्री सतीश चन्द्र शर्मा ने प्रदेश मे पेट्रोल और डीज़ल के लिए पेट्रोल पम्पो पर लगी लाइनों को लेकर विपक्ष पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने इसे विपक्ष द्वारा फैलाया गया भ्रम बताया और कहा की प्रदेश मे पेट्रोल और डीज़ल की कोई कमी नहीं है। उन्होने कहा की देश मे 60 दिनों का पेट्रोल और डीज़ल का स्टॉक मौजूद है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • 👑s
    1
    👑s
    user_SanjayKumar 6307
    SanjayKumar 6307
    बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • Post by Kasim
    1
    Post by Kasim
    user_Kasim
    Kasim
    Local News Reporter Bahraich, Uttar Pradesh•
    16 hrs ago
  • कैसे कैसे लोग है दुनिया में आज भी
    1
    कैसे कैसे लोग है दुनिया में आज भी
    user_Ravi Verma Bahraich
    Ravi Verma Bahraich
    Lawyer बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • ​बदायूं शर्मसार: बिसौली थाने में अंधे फरियादी पर बरसी खाकी! कोतवाल और दरोगा सस्पेंड इंसानियत को शर्मसार करने वाली खबर बदायूं के बिसौली कोतवाली से आ रही है। जहाँ न्याय की आस लेकर पहुंचे एक नेत्रहीन (अंधे) फरियादी को वहां मौजूद प्रभारी निरीक्षक और दरोगा ने बेरहमी से पीट दिया। ​वीडियो वायरल होने और फजीहत होने के बाद एसएसपी ने दोनों पुलिसवालों को सस्पेंड कर दिया है। लेकिन 'आदित्य भारत' सवाल उठाता है कि क्या सिर्फ सस्पेंशन काफी है? क्या ऐसे पुलिसवालों को जेल नहीं भेजा जाना चाहिए? ​आपका क्या कहना है? कमेंट में अपनी राय ज़रूर दें और इस वीडियो को शेयर करें ताकि सिस्टम तक आपकी आवाज़ पहुँचे। #बदायूं #उत्तरप्रदेश #यूपीपुलिस #बिसौली #पुलिसगुंडागर्दी #वायरलवीडियो #Badaun #UPPolice #AdityaBharat
    1
    ​बदायूं शर्मसार: बिसौली थाने में अंधे फरियादी पर बरसी खाकी! कोतवाल और दरोगा सस्पेंड
इंसानियत को शर्मसार करने वाली खबर बदायूं के बिसौली कोतवाली से आ रही है। जहाँ न्याय की आस लेकर पहुंचे एक नेत्रहीन (अंधे) फरियादी को वहां मौजूद प्रभारी निरीक्षक और दरोगा ने बेरहमी से पीट दिया।
​वीडियो वायरल होने और फजीहत होने के बाद एसएसपी ने दोनों पुलिसवालों को सस्पेंड कर दिया है। लेकिन 'आदित्य भारत' सवाल उठाता है कि क्या सिर्फ सस्पेंशन काफी है? क्या ऐसे पुलिसवालों को जेल नहीं भेजा जाना चाहिए?
​आपका क्या कहना है? कमेंट में अपनी राय ज़रूर दें और इस वीडियो को शेयर करें ताकि सिस्टम तक आपकी आवाज़ पहुँचे।
#बदायूं #उत्तरप्रदेश #यूपीपुलिस #बिसौली #पुलिसगुंडागर्दी #वायरलवीडियो #Badaun #UPPolice #AdityaBharat
    user_Aditya Soni
    Aditya Soni
    News Anchor बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • *बिग ब्रेकिंग न्यूज* तहसील महसी क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोटिया के मजरा पंडित पुरवा में निजामुद्दीन पुत्र मोहब्बत का घर जलकर राख हो गया। रविवार सुबह 7 बजे चाय बनाते वक्त फूस के मकान में अचानक आग लग गई। जिससे मकान जलकर राख हो गया। रिपोर्ट आलोक कुमार मिश्रा
    1
    *बिग ब्रेकिंग न्यूज*
तहसील महसी क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोटिया के मजरा पंडित पुरवा में निजामुद्दीन पुत्र मोहब्बत का घर जलकर राख हो गया।
रविवार सुबह 7 बजे चाय बनाते वक्त फूस के मकान में अचानक आग लग गई। 
जिससे मकान जलकर राख हो गया।
रिपोर्ट आलोक कुमार मिश्रा
    user_आशीष मिश्र बहराइच
    आशीष मिश्र बहराइच
    TV News Anchor महासी, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • महसी/बहराइच के ग्राम पंचायत कोटिया के मजरा पंडित पुरवा में निजामुद्दीन पुत्र मोहब्बत का घर जलकर राख हो गया। रविवार सुबह 7 बजे चाय बनाते वक्त फूस के मकान में अचानक आग लग गई। जिससे मकान जलकर राख हो गया। जिस संबंध में हल्का लेखपाल उदय प्रताप से बात कि गई तो उन्होंने बताया कि कल आएंगे रिपोर्ट लगाएंगे। इस संबंध में SDM महसी प्रकाश सिंह से बात कि गई तो उन्होंने बताया कि सहायता जल्द ही पहुंचाई जा रही है।
    2
    महसी/बहराइच के ग्राम पंचायत कोटिया के मजरा पंडित पुरवा में निजामुद्दीन पुत्र मोहब्बत का घर जलकर राख हो गया।
रविवार सुबह 7 बजे चाय बनाते वक्त फूस के मकान में अचानक आग लग गई। 
जिससे मकान जलकर राख हो गया।
जिस संबंध में हल्का लेखपाल उदय प्रताप से बात कि गई तो उन्होंने बताया कि कल आएंगे रिपोर्ट लगाएंगे।
इस संबंध में SDM महसी प्रकाश सिंह से बात कि गई तो उन्होंने बताया कि सहायता जल्द ही पहुंचाई जा रही है।
    user_अंकित अवस्थी
    अंकित अवस्थी
    मैं एक पत्रकार हूं जनता की सेवा करता हूं महासी, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • बहराइच। थाना नानपारा क्षेत्र में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज दिनांक 29 मार्च 2026 को सुबह करीब 8 बजे रूपईडीहा की ओर जा रही पिकअप वाहन संख्या UP46T1160 का दाहिना टायर अचानक फट गया, जिससे वाहन अनियंत्रित हो गया। इसी दौरान सामने से रूपईडीहा से नानपारा की ओर आ रही दो पहिया डीलक्स बाइक संख्या UP40AF0614 को पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप और बाइक दोनों सड़क किनारे खाई में पलट गए। हादसे में बाइक पर सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान इस प्रकार हुई है— शिवा पुत्र रामकुमार, उम्र करीब 12 वर्ष, निवासी नई बस्ती लक्ष्मणपुर मतेही, थाना नानपारा मनीष पुत्र राम मिलन, उम्र करीब 35 वर्ष, निवासी जूड़ा, थाना नानपारा, जनपद बहराइच बरसाती पुत्र ज्वाला प्रसाद, निवासी गंगा भगड़ा, थाना मल्हीपुर, जनपद श्रावस्ती घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को एम्बुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) नानपारा पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। क्षेत्राधिकारी नानपारा श्री पुहुप सिंह ने बताया कि दुर्घटना पिकअप वाहन का टायर फटने के कारण अनियंत्रित होने से हुई। मृतकों के शवों का नियमानुसार पंचायतनामा भरकर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। हादसे के बाद कुछ देर के लिए क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति रही, हालांकि पुलिस की मुस्तैदी से मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और यातायात सुचारू रूप से संचालित किया जा रहा है।
    1
    बहराइच। थाना नानपारा क्षेत्र में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज दिनांक 29 मार्च 2026 को सुबह करीब 8 बजे रूपईडीहा की ओर जा रही पिकअप वाहन संख्या UP46T1160 का दाहिना टायर अचानक फट गया, जिससे वाहन अनियंत्रित हो गया। इसी दौरान सामने से रूपईडीहा से नानपारा की ओर आ रही दो पहिया डीलक्स बाइक संख्या UP40AF0614 को पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप और बाइक दोनों सड़क किनारे खाई में पलट गए। हादसे में बाइक पर सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों की पहचान इस प्रकार हुई है—
शिवा पुत्र रामकुमार, उम्र करीब 12 वर्ष, निवासी नई बस्ती लक्ष्मणपुर मतेही, थाना नानपारा
मनीष पुत्र राम मिलन, उम्र करीब 35 वर्ष, निवासी जूड़ा, थाना नानपारा, जनपद बहराइच
बरसाती पुत्र ज्वाला प्रसाद, निवासी गंगा भगड़ा, थाना मल्हीपुर, जनपद श्रावस्ती
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को एम्बुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) नानपारा पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।
क्षेत्राधिकारी नानपारा श्री पुहुप सिंह ने बताया कि दुर्घटना पिकअप वाहन का टायर फटने के कारण अनियंत्रित होने से हुई। मृतकों के शवों का नियमानुसार पंचायतनामा भरकर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
हादसे के बाद कुछ देर के लिए क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति रही, हालांकि पुलिस की मुस्तैदी से मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और यातायात सुचारू रूप से संचालित किया जा रहा है।
    user_डॉ0सै0अब्दुल ख़बीर स्वतंत्र पत्रकार
    डॉ0सै0अब्दुल ख़बीर स्वतंत्र पत्रकार
    Voice of people Nanpara, Bahraich•
    1 hr ago
  • राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व एकता पर जोर श्रावस्ती/इकौना।राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद की एक महत्वपूर्ण बैठक इकौना में मंडल अध्यक्ष शिवकांत दुबे की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, मजबूती और पत्रकारों के हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए संतोष कुमार तिवारी ने संगठन की मजबूती के लिए एकता बनाए रखने और सुख-दुख में एक-दूसरे का सहयोग करने पर बल दिया। तथा कोष निर्माण पर बल दिया वहीं इसरार अहमद ने संगठन को दिखावे का माध्यम न बनाते हुए इसके कोष निर्माण पर सहमति जताई। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता जोखिमपूर्ण कार्य है और बिना एकता के संगठन का कोई महत्व नहीं रह जाता।युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष हमीर मंसूरी ने कहा कि संगठन एक परिवार की तरह है, जिसकी सुरक्षा और मजबूती प्रत्येक सदस्य की जिम्मेदारी है। उन्होंने नकारात्मक सोच से दूर रहने की अपील की। भिनगा तहसील अध्यक्ष रईस अहमद ने संगठन के प्रति वफादारी और जरूरत पड़ने पर एकजुट रहने की बात कही।इकौना तहसील अध्यक्ष आजाद मंसूरी ने कहा कि संगठन में नकारात्मक सोच रखने वालों का कोई स्थान नहीं होना चाहिए और जाति-पाति से ऊपर उठकर कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि “बंटी हुई कलम इतिहास नहीं लिखती, एकजुट कलम ही इतिहास रचती है।”मंडल अध्यक्ष शिवकांत दुबे ने अपने संबोधन में कहा कि पत्रकारिता का उद्देश्य समाज का सच्चा आईना बनना होना चाहिए। उन्होंने पत्रकारिता को सेवा का माध्यम बनाने पर जोर देते हुए कहा कि संगठन के पदाधिकारियों के सहयोग के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगे।जिला अध्यक्ष हसमत हुसैन खान ने कहा कि संगठन ने कठिन परिस्थितियों में भी अपने हौसले को बनाए रखा है। उन्होंने संगठन के कोष निर्माण, अनुशासन और सदस्यों की जिम्मेदारियों पर जोर देते हुए कहा कि संगठन का कोई भी सदस्य अन्य संगठनों से जुड़ा न रहे। उन्होंने गरीबों की मदद करने और समय के साथ आगे बढ़ने की सीख भी दी।इस अवसर पर महिला विंग जिला अध्यक्ष रेखा राही, ऋषभ मिश्रा, फखरुद्दीन हाशमी, अनिल कुमार, अरविंद कुमार यादव, विनय कुमार यादव, मकसूद अली, बबलू रावत, सुनील कुमार, महफूज मंसूरी, ऋषभ जायसवाल, पब्बन खान, बुद्ध सागर यादव, दीपक शर्मा, पीएम पाठक, अभिषेक यादव, हमीद मंसूरी सहित कई पत्रकार मौजूद रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को मजबूत बनाना, पत्रकारों के हितों की रक्षा करना और समाज में सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए एकजुटता बनाए रखना रहा।
    1
    राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व एकता पर जोर
श्रावस्ती/इकौना।राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद की एक महत्वपूर्ण बैठक इकौना में मंडल अध्यक्ष शिवकांत दुबे की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, मजबूती और पत्रकारों के हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए संतोष कुमार तिवारी ने संगठन की मजबूती के लिए एकता बनाए रखने और सुख-दुख में एक-दूसरे का सहयोग करने पर बल दिया। तथा कोष निर्माण पर बल दिया  वहीं इसरार अहमद ने संगठन को दिखावे का माध्यम न बनाते हुए इसके कोष निर्माण पर सहमति जताई। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता जोखिमपूर्ण कार्य है और बिना एकता के संगठन का कोई महत्व नहीं रह जाता।युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष हमीर मंसूरी ने कहा कि संगठन एक परिवार की तरह है, जिसकी सुरक्षा और मजबूती प्रत्येक सदस्य की जिम्मेदारी है। उन्होंने नकारात्मक सोच से दूर रहने की अपील की। भिनगा तहसील अध्यक्ष रईस अहमद ने संगठन के प्रति वफादारी और जरूरत पड़ने पर एकजुट रहने की बात कही।इकौना तहसील अध्यक्ष आजाद मंसूरी ने कहा कि संगठन में नकारात्मक सोच रखने वालों का कोई स्थान नहीं होना चाहिए और जाति-पाति से ऊपर उठकर कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि “बंटी हुई कलम इतिहास नहीं लिखती, एकजुट कलम ही इतिहास रचती है।”मंडल अध्यक्ष शिवकांत दुबे ने अपने संबोधन में कहा कि पत्रकारिता का उद्देश्य समाज का सच्चा आईना बनना होना चाहिए। उन्होंने पत्रकारिता को सेवा का माध्यम बनाने पर जोर देते हुए कहा कि संगठन के पदाधिकारियों के सहयोग के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगे।जिला अध्यक्ष हसमत हुसैन खान ने कहा कि संगठन ने कठिन परिस्थितियों में भी अपने हौसले को बनाए रखा है। उन्होंने संगठन के कोष निर्माण, अनुशासन और सदस्यों की जिम्मेदारियों पर जोर देते हुए कहा कि संगठन का कोई भी सदस्य अन्य संगठनों से जुड़ा न रहे। उन्होंने गरीबों की मदद करने और समय के साथ आगे बढ़ने की सीख भी दी।इस अवसर पर महिला विंग जिला अध्यक्ष रेखा राही, ऋषभ मिश्रा, फखरुद्दीन हाशमी, अनिल कुमार, अरविंद कुमार यादव, विनय कुमार यादव, मकसूद अली, बबलू रावत, सुनील कुमार, महफूज मंसूरी, ऋषभ जायसवाल, पब्बन खान, बुद्ध सागर यादव, दीपक शर्मा, पीएम पाठक, अभिषेक यादव, हमीद मंसूरी सहित कई पत्रकार मौजूद रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को मजबूत बनाना, पत्रकारों के हितों की रक्षा करना और समाज में सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए एकजुटता बनाए रखना रहा।
    user_Hasmat Husain Khan
    Hasmat Husain Khan
    Lawyer इकौना, श्रावस्ती, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by AIMIM SHAFIk KHAN
    1
    Post by AIMIM SHAFIk KHAN
    user_AIMIM SHAFIk KHAN
    AIMIM SHAFIk KHAN
    नानपारा, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.