Shuru
Apke Nagar Ki App…
बहराइच जिले आधार गता माठे म
Kasim
बहराइच जिले आधार गता माठे म
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- ब्रेकिंग न्यूज़: सरकार ने पेट्रोल पंपों को 2500 लीटर केरोसिन रखने की छूट दी। क्या पेट्रोल पंपों पर मिट्टी का तेल रखना सही समाधान है? 1. हाँ, संकट में ज़रूरी है। 2. नहीं, यह सरकार की नाकामी है। 3. पता नहीं।1
- बहराइच आज दिनांक 29.03.2026 को समय करीब 8 बजे रूपईडीहा की तरफ जा रही पिकअप वाहन नंबर UP46T1160 का दाहिना टायर फटने की वजह से पिकअप अनियंत्रित हो गई उसी समय रूपईडीहा से नानपारा की तरफ दो पहिया डीलक्स वाहन नंबर UP40AF0614 में टक्कर मार दी जिससे दो पहिया और पिकअप खाई में पलट गई। दो पहिया वाहन पर सवार व्यक्ति 1. शिवा पुत्र रामकुमार उम्र करीब 12 वर्ष निवासी नई बस्ती लक्ष्मणपुर मटेही थाना नानपारा 2. मनीष पुत्र राम मिलन उम्र करीब 35 वर्ष निवासी जूडा थाना नानपारा जनपद बहराइच 3. बरसाती पुत्र ज्वाला प्रसाद निवासी गंगा भगडा थाना मल्हीपुर जनपद श्रावस्ती को काफी चोटें आई थी जिन्हें सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचकर एम्बुलेंस के द्वारा सीएचसी नानपारा पहुंचवाया गया जहां पर डॉक्टर द्वारा तीनों को मृत घोषित कर दिया गया। मृतक तीनों व्यक्तियों का नियमानुसार पंचायतनामा कराया जा रहा है।1
- नानपारा रूपईडीहा हाईवे पर थाना नानपारा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत हाड़ा बसहरी के पास एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया और मौके पर भारी भीड़ जुट गई। मृतकों की पहचान बरसाती (लगभग 30 वर्ष) निवासी ग्राम गंगा भगड़ा, कोतवाली रूपईडीहा, मनीष (लगभग 28 वर्ष) पुत्र राम मिलन निवासी जुडा तथा शिवा (लगभग 12 वर्ष) पुत्र राम कुमार निवासी लक्ष्मणपुर मटेही के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मनीष और राम मिलन आपस में साले-बहनोई के रिश्ते में थे और वर्तमान में सभी नानपारा क्षेत्र के ग्राम जुडा में रह रहे थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार तीनों लोग सुबह सब्जी बेचने के लिए बाबागंज गए थे और वहां से वापस लौटते समय करीब 7:45 बजे हाड़ा बसहरी के पास हादसे का शिकार हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सामने से आ रही एक पिकअप गाड़ी का टायर अचानक फट गया, जिससे वाहन अनियंत्रित हो गया और सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद पिकअप सड़क से नीचे उतरकर पलट गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक राजनाथ सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया है, जिसकी पहचान की जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है। इस दर्दनाक हादसे से मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।1
- बहराइच। वित्तीय वर्ष के आखिरी माह में सड़कों पर सख्त चेकिंग,परिवहन विभाग का बड़ा अभियान शुरू PTO अवधराम गुप्ता के नेतृत्व में चला ताबड़तोड़ अभियान,ओवरलोड वाहनों पर हुई कड़ी कार्रवाई नियमों की अनदेखी महंगी पड़ी—कई ओवरलोड वाहन सीज,चालकों में हड़कंप राजस्व बढ़ाने के लक्ष्य के साथ तेज हुई चेकिंग,हर रूट पर सघन निगरानी 1 अप्रैल से 15 अप्रैल तक स्कूली वाहनों पर विशेष अभियान,फिटनेस और परमिट की होगी जांच बच्चों की सुरक्षा पर फोकस—स्कूल वाहनों के दस्तावेजों की होगी गहन पड़ताल डग्गामार वाहनों पर लगातार कार्रवाई जारी,नियम तोड़ने वालों पर सख्ती बरकरार: PTO1
- बहराइच के सोनवा थाना क्षेत्र के बनियागांव निवासी रूपा देवी पुत्री हीरालाल घर से शौच के लिए जा रही थीं, तभी अचानक कुत्ते ने उन पर हमला कर दिया। कुत्ते के हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए बहराइच अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है। रूपा देवी की हालत स्थिर बताई जा रही है। डॉक्टरों की टीम उनकी देखभाल में जुटी हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग अस्पताल पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया। कुत्ते के हमले की घटना से इलाके में दहशत फैल गई है।2
- पेट्रोल और डीज़ल की नहीं है कमी, जमाखोरी और ओवर रेटिंग करने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाही - सतीश चंद शर्मा बहराइच के ठाकुर हुकुम सिंह किसान स्नाकोत्तर महाविद्यालये आयोजित भारत नेपाल खेल महोत्सव मे शिरक़त करने बहराइच पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति मन्त्री सतीश चन्द्र शर्मा ने प्रदेश मे पेट्रोल और डीज़ल के लिए पेट्रोल पम्पो पर लगी लाइनों को लेकर विपक्ष पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने इसे विपक्ष द्वारा फैलाया गया भ्रम बताया और कहा की प्रदेश मे पेट्रोल और डीज़ल की कोई कमी नहीं है। उन्होने कहा की देश मे 60 दिनों का पेट्रोल और डीज़ल का स्टॉक मौजूद है।4
- श्री मद भागवत कथा एवं लड्डू गोपाल पूजन कार्यक्रम का शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा निकाली गई।इस अवसर पर नानपारा नगर के निकट शिवाले बाग स्थित वरिष्ठ अधिवक्ता प्रेम नाथ मिश्रा के निज निवास पर श्री मद भागवत कथा एवं श्री लड्डू गोपाल पूजन कार्यक्रम का शुभारंभ रविवार, 29 मार्च से भव्य कलश यात्रा के साथ आगामी 5 तक किया जा रहा है। कलश यात्रा विश्वनाथ मंदिर चौक बाजार से प्रारंभ होकर कथा स्थल तक पहुंची। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते-नाचते हुए कथा स्थल तक पहुंचे, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम में परम पूज्य संत शिरोमणि श्रीमद् कथा मर्मज्ञ श्री रविशंकर गुरुभाई (ऋषिभूमि, उत्तर प्रदेश) ने जानकारी देते हुए बताया कि कथा का आयोजन 29 मार्च से 5 अप्रैल तक प्रतिदिन सायं 6 बजे से 9 बजे तक किया जाएगा। इस पावन कथा के मुख्य यजमान श्रीमती पद्मा मिश्रा एवं प्रेम नाथ मिश्रा हैं। कलश यात्रा में कथा वाचक परम पूज्य गुरुभाई रथ पर सवार होकर श्रद्धालुओं का मार्गदर्शन करते रहे। इस अवसर पर हरी शर्मा, अनिल मद्देशिया, सुरेश चंद्र शाह, संत बहादुर वर्मा, उमेश चंद्र शाह, अजय अग्रवाल, राहुल पाण्डेय, राजेन्द्र प्रकाश मित्तल, अनुभव मित्तल, छगन शर्मा, अभिषेक मिश्रा, मनोज तिवारी, डॉ. वीरांगना कान्त, सुनीता मित्तल,प्रकाश वीर गुप्ता,राजेश शर्मा,राधे श्याम मौर्या, अशोक शुक्ला सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।4
- बहराइच जनपद के नानपारा क्षेत्र में फल मंडी गेट बाईपास के पास इसरार होटल के सामने एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पूर्व रोड की ओर से आ रहे डंपर से इमामगंज रोड की दिशा में जा रहा युवक टकरा गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि युवक नशे की हालत में बीच सड़क पर चल रहा था। डंपर चालक ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन हादसा टल नहीं सका और वाहन युवक के ऊपर चढ़ गया। घटना की सूचना मिलते ही कड़वा चौकी से दीवान प्रमोद कुमार और कांस्टेबल संदीप कुमार मौके पर पहुंचे। फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।1