logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, तीन लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत बाबागंज से लौटते समय हुआ हादसा, टायर फटने से अनियंत्रित पिकअप ने मारी टक्कर नानपारा रूपईडीहा हाईवे पर थाना नानपारा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत हाड़ा बसहरी के पास एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया और मौके पर भारी भीड़ जुट गई। मृतकों की पहचान बरसाती (लगभग 30 वर्ष) निवासी ग्राम गंगा भगड़ा, कोतवाली रूपईडीहा, मनीष (लगभग 28 वर्ष) पुत्र राम मिलन निवासी जुडा तथा शिवा (लगभग 12 वर्ष) पुत्र राम कुमार निवासी लक्ष्मणपुर मटेही के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मनीष और राम मिलन आपस में साले-बहनोई के रिश्ते में थे और वर्तमान में सभी नानपारा क्षेत्र के ग्राम जुडा में रह रहे थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार तीनों लोग सुबह सब्जी बेचने के लिए बाबागंज गए थे और वहां से वापस लौटते समय करीब 7:45 बजे हाड़ा बसहरी के पास हादसे का शिकार हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सामने से आ रही एक पिकअप गाड़ी का टायर अचानक फट गया, जिससे वाहन अनियंत्रित हो गया और सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद पिकअप सड़क से नीचे उतरकर पलट गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक राजनाथ सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया है, जिसकी पहचान की जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है। इस दर्दनाक हादसे से मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

3 hrs ago
user_Latest news india
Latest news india
Local News Reporter Bahraich, Uttar Pradesh•
3 hrs ago

हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, तीन लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत बाबागंज से लौटते समय हुआ हादसा, टायर फटने से अनियंत्रित पिकअप ने मारी टक्कर नानपारा रूपईडीहा हाईवे पर थाना नानपारा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत हाड़ा बसहरी के पास एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया और मौके पर भारी भीड़ जुट गई। मृतकों की पहचान बरसाती (लगभग 30 वर्ष) निवासी ग्राम गंगा भगड़ा, कोतवाली रूपईडीहा, मनीष (लगभग 28 वर्ष) पुत्र राम मिलन निवासी जुडा तथा शिवा (लगभग 12 वर्ष) पुत्र राम कुमार निवासी लक्ष्मणपुर मटेही के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मनीष और राम मिलन आपस में साले-बहनोई के रिश्ते में थे और वर्तमान में सभी नानपारा क्षेत्र के ग्राम जुडा में रह रहे थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार तीनों लोग सुबह सब्जी बेचने के लिए बाबागंज गए थे और वहां से वापस लौटते समय करीब 7:45 बजे हाड़ा बसहरी के पास हादसे का शिकार हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सामने से आ रही एक पिकअप गाड़ी का टायर अचानक फट गया, जिससे वाहन अनियंत्रित हो गया और सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद पिकअप सड़क से नीचे उतरकर पलट गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक राजनाथ सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया है, जिसकी पहचान की जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है। इस दर्दनाक हादसे से मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • 👑s
    1
    👑s
    user_SanjayKumar 6307
    SanjayKumar 6307
    बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • Post by Kasim
    1
    Post by Kasim
    user_Kasim
    Kasim
    Local News Reporter Bahraich, Uttar Pradesh•
    18 hrs ago
  • कैसे कैसे लोग है दुनिया में आज भी
    1
    कैसे कैसे लोग है दुनिया में आज भी
    user_Ravi Verma Bahraich
    Ravi Verma Bahraich
    Lawyer बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • *बिग ब्रेकिंग न्यूज* तहसील महसी क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोटिया के मजरा पंडित पुरवा में निजामुद्दीन पुत्र मोहब्बत का घर जलकर राख हो गया। रविवार सुबह 7 बजे चाय बनाते वक्त फूस के मकान में अचानक आग लग गई। जिससे मकान जलकर राख हो गया। रिपोर्ट आलोक कुमार मिश्रा
    1
    *बिग ब्रेकिंग न्यूज*
तहसील महसी क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोटिया के मजरा पंडित पुरवा में निजामुद्दीन पुत्र मोहब्बत का घर जलकर राख हो गया।
रविवार सुबह 7 बजे चाय बनाते वक्त फूस के मकान में अचानक आग लग गई। 
जिससे मकान जलकर राख हो गया।
रिपोर्ट आलोक कुमार मिश्रा
    user_आशीष मिश्र बहराइच
    आशीष मिश्र बहराइच
    TV News Anchor महासी, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • महसी/बहराइच के ग्राम पंचायत कोटिया के मजरा पंडित पुरवा में निजामुद्दीन पुत्र मोहब्बत का घर जलकर राख हो गया। रविवार सुबह 7 बजे चाय बनाते वक्त फूस के मकान में अचानक आग लग गई। जिससे मकान जलकर राख हो गया। जिस संबंध में हल्का लेखपाल उदय प्रताप से बात कि गई तो उन्होंने बताया कि कल आएंगे रिपोर्ट लगाएंगे। इस संबंध में SDM महसी प्रकाश सिंह से बात कि गई तो उन्होंने बताया कि सहायता जल्द ही पहुंचाई जा रही है।
    2
    महसी/बहराइच के ग्राम पंचायत कोटिया के मजरा पंडित पुरवा में निजामुद्दीन पुत्र मोहब्बत का घर जलकर राख हो गया।
रविवार सुबह 7 बजे चाय बनाते वक्त फूस के मकान में अचानक आग लग गई। 
जिससे मकान जलकर राख हो गया।
जिस संबंध में हल्का लेखपाल उदय प्रताप से बात कि गई तो उन्होंने बताया कि कल आएंगे रिपोर्ट लगाएंगे।
इस संबंध में SDM महसी प्रकाश सिंह से बात कि गई तो उन्होंने बताया कि सहायता जल्द ही पहुंचाई जा रही है।
    user_अंकित अवस्थी
    अंकित अवस्थी
    मैं एक पत्रकार हूं जनता की सेवा करता हूं महासी, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • बहराइच। थाना नानपारा क्षेत्र में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज दिनांक 29 मार्च 2026 को सुबह करीब 8 बजे रूपईडीहा की ओर जा रही पिकअप वाहन संख्या UP46T1160 का दाहिना टायर अचानक फट गया, जिससे वाहन अनियंत्रित हो गया। इसी दौरान सामने से रूपईडीहा से नानपारा की ओर आ रही दो पहिया डीलक्स बाइक संख्या UP40AF0614 को पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप और बाइक दोनों सड़क किनारे खाई में पलट गए। हादसे में बाइक पर सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान इस प्रकार हुई है— शिवा पुत्र रामकुमार, उम्र करीब 12 वर्ष, निवासी नई बस्ती लक्ष्मणपुर मतेही, थाना नानपारा मनीष पुत्र राम मिलन, उम्र करीब 35 वर्ष, निवासी जूड़ा, थाना नानपारा, जनपद बहराइच बरसाती पुत्र ज्वाला प्रसाद, निवासी गंगा भगड़ा, थाना मल्हीपुर, जनपद श्रावस्ती घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को एम्बुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) नानपारा पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। क्षेत्राधिकारी नानपारा श्री पुहुप सिंह ने बताया कि दुर्घटना पिकअप वाहन का टायर फटने के कारण अनियंत्रित होने से हुई। मृतकों के शवों का नियमानुसार पंचायतनामा भरकर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। हादसे के बाद कुछ देर के लिए क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति रही, हालांकि पुलिस की मुस्तैदी से मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और यातायात सुचारू रूप से संचालित किया जा रहा है।
    1
    बहराइच। थाना नानपारा क्षेत्र में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज दिनांक 29 मार्च 2026 को सुबह करीब 8 बजे रूपईडीहा की ओर जा रही पिकअप वाहन संख्या UP46T1160 का दाहिना टायर अचानक फट गया, जिससे वाहन अनियंत्रित हो गया। इसी दौरान सामने से रूपईडीहा से नानपारा की ओर आ रही दो पहिया डीलक्स बाइक संख्या UP40AF0614 को पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप और बाइक दोनों सड़क किनारे खाई में पलट गए। हादसे में बाइक पर सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों की पहचान इस प्रकार हुई है—
शिवा पुत्र रामकुमार, उम्र करीब 12 वर्ष, निवासी नई बस्ती लक्ष्मणपुर मतेही, थाना नानपारा
मनीष पुत्र राम मिलन, उम्र करीब 35 वर्ष, निवासी जूड़ा, थाना नानपारा, जनपद बहराइच
बरसाती पुत्र ज्वाला प्रसाद, निवासी गंगा भगड़ा, थाना मल्हीपुर, जनपद श्रावस्ती
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को एम्बुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) नानपारा पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।
क्षेत्राधिकारी नानपारा श्री पुहुप सिंह ने बताया कि दुर्घटना पिकअप वाहन का टायर फटने के कारण अनियंत्रित होने से हुई। मृतकों के शवों का नियमानुसार पंचायतनामा भरकर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
हादसे के बाद कुछ देर के लिए क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति रही, हालांकि पुलिस की मुस्तैदी से मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और यातायात सुचारू रूप से संचालित किया जा रहा है।
    user_डॉ0सै0अब्दुल ख़बीर स्वतंत्र पत्रकार
    डॉ0सै0अब्दुल ख़बीर स्वतंत्र पत्रकार
    Voice of people Nanpara, Bahraich•
    3 hrs ago
  • राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व एकता पर जोर श्रावस्ती/इकौना।राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद की एक महत्वपूर्ण बैठक इकौना में मंडल अध्यक्ष शिवकांत दुबे की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, मजबूती और पत्रकारों के हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए संतोष कुमार तिवारी ने संगठन की मजबूती के लिए एकता बनाए रखने और सुख-दुख में एक-दूसरे का सहयोग करने पर बल दिया। तथा कोष निर्माण पर बल दिया वहीं इसरार अहमद ने संगठन को दिखावे का माध्यम न बनाते हुए इसके कोष निर्माण पर सहमति जताई। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता जोखिमपूर्ण कार्य है और बिना एकता के संगठन का कोई महत्व नहीं रह जाता।युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष हमीर मंसूरी ने कहा कि संगठन एक परिवार की तरह है, जिसकी सुरक्षा और मजबूती प्रत्येक सदस्य की जिम्मेदारी है। उन्होंने नकारात्मक सोच से दूर रहने की अपील की। भिनगा तहसील अध्यक्ष रईस अहमद ने संगठन के प्रति वफादारी और जरूरत पड़ने पर एकजुट रहने की बात कही।इकौना तहसील अध्यक्ष आजाद मंसूरी ने कहा कि संगठन में नकारात्मक सोच रखने वालों का कोई स्थान नहीं होना चाहिए और जाति-पाति से ऊपर उठकर कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि “बंटी हुई कलम इतिहास नहीं लिखती, एकजुट कलम ही इतिहास रचती है।”मंडल अध्यक्ष शिवकांत दुबे ने अपने संबोधन में कहा कि पत्रकारिता का उद्देश्य समाज का सच्चा आईना बनना होना चाहिए। उन्होंने पत्रकारिता को सेवा का माध्यम बनाने पर जोर देते हुए कहा कि संगठन के पदाधिकारियों के सहयोग के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगे।जिला अध्यक्ष हसमत हुसैन खान ने कहा कि संगठन ने कठिन परिस्थितियों में भी अपने हौसले को बनाए रखा है। उन्होंने संगठन के कोष निर्माण, अनुशासन और सदस्यों की जिम्मेदारियों पर जोर देते हुए कहा कि संगठन का कोई भी सदस्य अन्य संगठनों से जुड़ा न रहे। उन्होंने गरीबों की मदद करने और समय के साथ आगे बढ़ने की सीख भी दी।इस अवसर पर महिला विंग जिला अध्यक्ष रेखा राही, ऋषभ मिश्रा, फखरुद्दीन हाशमी, अनिल कुमार, अरविंद कुमार यादव, विनय कुमार यादव, मकसूद अली, बबलू रावत, सुनील कुमार, महफूज मंसूरी, ऋषभ जायसवाल, पब्बन खान, बुद्ध सागर यादव, दीपक शर्मा, पीएम पाठक, अभिषेक यादव, हमीद मंसूरी सहित कई पत्रकार मौजूद रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को मजबूत बनाना, पत्रकारों के हितों की रक्षा करना और समाज में सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए एकजुटता बनाए रखना रहा।
    1
    राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व एकता पर जोर
श्रावस्ती/इकौना।राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद की एक महत्वपूर्ण बैठक इकौना में मंडल अध्यक्ष शिवकांत दुबे की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, मजबूती और पत्रकारों के हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए संतोष कुमार तिवारी ने संगठन की मजबूती के लिए एकता बनाए रखने और सुख-दुख में एक-दूसरे का सहयोग करने पर बल दिया। तथा कोष निर्माण पर बल दिया  वहीं इसरार अहमद ने संगठन को दिखावे का माध्यम न बनाते हुए इसके कोष निर्माण पर सहमति जताई। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता जोखिमपूर्ण कार्य है और बिना एकता के संगठन का कोई महत्व नहीं रह जाता।युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष हमीर मंसूरी ने कहा कि संगठन एक परिवार की तरह है, जिसकी सुरक्षा और मजबूती प्रत्येक सदस्य की जिम्मेदारी है। उन्होंने नकारात्मक सोच से दूर रहने की अपील की। भिनगा तहसील अध्यक्ष रईस अहमद ने संगठन के प्रति वफादारी और जरूरत पड़ने पर एकजुट रहने की बात कही।इकौना तहसील अध्यक्ष आजाद मंसूरी ने कहा कि संगठन में नकारात्मक सोच रखने वालों का कोई स्थान नहीं होना चाहिए और जाति-पाति से ऊपर उठकर कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि “बंटी हुई कलम इतिहास नहीं लिखती, एकजुट कलम ही इतिहास रचती है।”मंडल अध्यक्ष शिवकांत दुबे ने अपने संबोधन में कहा कि पत्रकारिता का उद्देश्य समाज का सच्चा आईना बनना होना चाहिए। उन्होंने पत्रकारिता को सेवा का माध्यम बनाने पर जोर देते हुए कहा कि संगठन के पदाधिकारियों के सहयोग के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगे।जिला अध्यक्ष हसमत हुसैन खान ने कहा कि संगठन ने कठिन परिस्थितियों में भी अपने हौसले को बनाए रखा है। उन्होंने संगठन के कोष निर्माण, अनुशासन और सदस्यों की जिम्मेदारियों पर जोर देते हुए कहा कि संगठन का कोई भी सदस्य अन्य संगठनों से जुड़ा न रहे। उन्होंने गरीबों की मदद करने और समय के साथ आगे बढ़ने की सीख भी दी।इस अवसर पर महिला विंग जिला अध्यक्ष रेखा राही, ऋषभ मिश्रा, फखरुद्दीन हाशमी, अनिल कुमार, अरविंद कुमार यादव, विनय कुमार यादव, मकसूद अली, बबलू रावत, सुनील कुमार, महफूज मंसूरी, ऋषभ जायसवाल, पब्बन खान, बुद्ध सागर यादव, दीपक शर्मा, पीएम पाठक, अभिषेक यादव, हमीद मंसूरी सहित कई पत्रकार मौजूद रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को मजबूत बनाना, पत्रकारों के हितों की रक्षा करना और समाज में सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए एकजुटता बनाए रखना रहा।
    user_Hasmat Husain Khan
    Hasmat Husain Khan
    Lawyer इकौना, श्रावस्ती, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Post by AIMIM SHAFIk KHAN
    1
    Post by AIMIM SHAFIk KHAN
    user_AIMIM SHAFIk KHAN
    AIMIM SHAFIk KHAN
    नानपारा, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • बहराइच:खैरीघाट थाना क्षेत्र के ग्राम जरबधिया, बल्दुपुरवा में मिशन शक्ति फेज 5.0 व एंटी रोमियो अभियान के अंतर्गत बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान खैरीघाट पुलिस टीम ने कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं व बालिकाओं को मिशन शक्ति, साइबर अपराध व महिला सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। अधिकारियों ने महिला सुरक्षा से जुड़े टोल फ्री नंबरों के साथ साइबर अपराध की शिकायत हेतु हेल्पलाइन नंबर 1930 की जानकारी साझा की। साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे कन्या सुमंगला योजना, मातृ वंदना योजना, वृद्धा पेंशन, आयुष्मान योजना, विधवा पेंशन व उज्ज्वला योजना के बारे में भी विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं से उनकी समस्याएं भी सुनी गईं और समाधान का आश्वासन दिया गया। पुलिस टीम ने महिलाओं को अपराध के प्रति सजग रहने और किसी भी घटना की सूचना तुरंत संबंधित हेल्पलाइन पर देने के लिए प्रेरित किया।
    4
    बहराइच:खैरीघाट थाना क्षेत्र के ग्राम जरबधिया, बल्दुपुरवा में मिशन शक्ति फेज 5.0 व एंटी रोमियो अभियान के अंतर्गत बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान खैरीघाट पुलिस टीम ने कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं व बालिकाओं को मिशन शक्ति, साइबर अपराध व महिला सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।
अधिकारियों ने महिला सुरक्षा से जुड़े टोल फ्री नंबरों के साथ साइबर अपराध की शिकायत हेतु हेल्पलाइन नंबर 1930 की जानकारी साझा की। साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे कन्या सुमंगला योजना, मातृ वंदना योजना, वृद्धा पेंशन, आयुष्मान योजना, विधवा पेंशन व उज्ज्वला योजना के बारे में भी विस्तार से बताया गया।
कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं से उनकी समस्याएं भी सुनी गईं और समाधान का आश्वासन दिया गया। पुलिस टीम ने महिलाओं को अपराध के प्रति सजग रहने और किसी भी घटना की सूचना तुरंत संबंधित हेल्पलाइन पर देने के लिए प्रेरित किया।
    user_Anurag Sharma
    Anurag Sharma
    नानपारा, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.