Shuru
Apke Nagar Ki App…
बिल्सी थाना प्रभारी जी का होली पर धमाल लोग देख कर हैरान बिल्सी थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह का होली गुलाल रंगों के साथ डांस हुआ वायरल
Vivek Chauhan reporters
बिल्सी थाना प्रभारी जी का होली पर धमाल लोग देख कर हैरान बिल्सी थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह का होली गुलाल रंगों के साथ डांस हुआ वायरल
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बिल्सी थाना में थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह के सानिध्य में बहुत ही हर्षौल्लास के साथ धूमधाम से फूलों की होली खेली गई। बिल्सी क्षेत्र में थाने की होली प्रशंसा का विषय बनी हुई है।1
- एंकर -कॉस्मेटिक की दुकान का दरवाजा तोड़कर चोरी, नगदी समेत हजारों का सामान ले उड़े चोर । पीडित ने अज्ञात के खिलाफ पुलिस को दी तहरीर । आपको बता दें कि जनपद बदायूँ के बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव पिंदारा में चोरों ने एक कॉस्मेटिक की दुकान को निशाना बनाया है दुकान का दरवाजा तोड़कर नगदी और हजारों रुपये का सामान चोरी कर चोर फरार हो गए। घटना की जानकारी होने पर क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पीड़ित मोहित वार्ष्णेय ने कहा कि मेरी कॉस्मेटिक की दुकान से देर रात अज्ञात चोरों ने दरवाजा तोड़कर दुकान में रखी लगभग पांच हजार रुपये की नगदी के साथ ही 10 से 15 हजार रुपये कीमत का कॉस्मेटिक सामान चोरी कर लिया गया।पीड़ित ने बिसौली कोतवाली पुलिस को लिखित शिकायती पत्र देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।4
- Post by Sunil Shakya2
- उझानी(बदायूं)। नगर के मोहल्ला गंज शाहिद के रेलवे क्रॉसिंग के समीप से बीती रात उझानी क्षेत्र में सक्रिय वाहन चोर एक व्यक्ति का ट्रैक्टर ट्राली चोरी कर अपने साथ ले जाने में सफल हो गए। ट्रैक्टर ट्राली बुर्रा रोड पर जाते वक्त एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है। मौहल्ला गंजशहीदा के रेलवे क्रॉसिंग स्थित नई बस्ती निवासी नरेश पाल उर्फ भूरे पुत्र बेचेलाल ने पुलिस को दी गई तहरीर में लिखा है कि उसने अपना ट्रैक्टर ट्राला बीती रात लगभग आठ बजे कार्य निपटाने के बाद रेलवे क्रॉसिंग स्थित मंदिर के पास खड़ा कर दिया था और वह खाना खाने घर पर चला गया था। भूरे ने बताया कि खाना खाने के बाद करीब 10:00 बजे ट्रैक्टर खड़े होने वाले स्थान पर आया था जहां से उसका ट्रैक्टर नदारद मिला तब उसे एहसास हुआ कि इसका ट्रैक्टर ट्राला चोरी हो गया है। भूरे ने बताया कि उसने अपने ट्रैक्टर ट्राली को काफी तलाश किया और पूरी रात इधर-उधर ट्रैक्टर की तलाश करता रहा लेकिन ट्रैक्टर ट्राली ना मिला तब मंगलवार की सुबह उसने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। पीड़ित ने बताया कि इसका ट्रैक्टर वाला उझानी कादरचौक रोड पर एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कादरचौक जाते हुए कैद हुआ है। इस मामले में जानकारी करने पर प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि ट्रैक्टर चोरी की सूचना उन्हें मिली है जिस पर जांच कर रहे हैं की ट्रैक्टर चोरी हुआ है या फाइनेंस का कोई मामला है।1
- अलीगढ़ के थाना बन्नादेवी क्षेत्र में खैर बाईपास स्थित महिंद्रा एजेंसी के सामने सोमवार को तेज रफ्तार डंपर ने एक बाइक को टक्कर मार दी। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने पंचायतनामा की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। वहीं डंपर को कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है।1
- बरेली के आंवला-अलीगंज मार्ग पर सोमवार देर रात एक सड़क हादसे में 18 वर्षीय युवक धर्मवीर की मौके पर मौत हो गई। इस दुर्घटना में उसका भाई सूरज गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। यह हादसा आंवला के ग्राम मनोना निवासी धर्मवीर और सूरज के साथ हुआ। दोनों भाई मझगवां जा रहे थे, तभी अलीगंज मार्ग पर एक फैक्ट्री के सामने अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को तेज गति और लापरवाही से टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को सरकारी एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझगवां भेजा। वहां डॉक्टरों ने धर्मवीर को मृत घोषित कर दिया। सूरज की गंभीर हालत को देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने मृतक धर्मवीर के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।1
- इंस्टाग्राम की कहासुनी बनी बड़ी वारदात की वजह! 😮 पीलीभीत का युवक नाबालिग साथी के साथ तमंचे लेकर भमोरा के गांव पहुंचा बदला लेने, लेकिन ग्रामीणों की सतर्कता और पुलिस की कार्रवाई से पहुंच गया जेल। #Bhamora #BareillyNews #UPPolice #CrimeNews #InstagramFight #SocialMediaDispute #Pilibhit #ViralNews #BreakingNews #UPCrime #newsreels1
- बिल्सी थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में झेली गई होली में सब इंस्पेक्टर रचना देशवाल ने होली पर ऐसा डांस किया जो सोशल मीडिया पर धमाल मचाए हुए है। रचना देशवाल बिल्सी थाने में सब इंस्पेक्टर पद पर कार्यरत है। डांस ने सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया। सोशल मीडिया पर लोग तारीफ करते थक नहीं रहे है।1