आंवला - अलीगंज मार्ग पर देर रात सड़क हादसा एक की मौत एक गंभीर घायल। बरेली के आंवला-अलीगंज मार्ग पर सोमवार देर रात एक सड़क हादसे में 18 वर्षीय युवक धर्मवीर की मौके पर मौत हो गई। इस दुर्घटना में उसका भाई सूरज गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। यह हादसा आंवला के ग्राम मनोना निवासी धर्मवीर और सूरज के साथ हुआ। दोनों भाई मझगवां जा रहे थे, तभी अलीगंज मार्ग पर एक फैक्ट्री के सामने अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को तेज गति और लापरवाही से टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को सरकारी एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझगवां भेजा। वहां डॉक्टरों ने धर्मवीर को मृत घोषित कर दिया। सूरज की गंभीर हालत को देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने मृतक धर्मवीर के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
आंवला - अलीगंज मार्ग पर देर रात सड़क हादसा एक की मौत एक गंभीर घायल। बरेली के आंवला-अलीगंज मार्ग पर सोमवार देर रात एक सड़क हादसे में 18 वर्षीय युवक धर्मवीर की मौके पर मौत हो गई। इस दुर्घटना में उसका भाई सूरज गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। यह हादसा आंवला के ग्राम मनोना निवासी धर्मवीर और सूरज के साथ हुआ। दोनों भाई मझगवां जा रहे थे, तभी अलीगंज मार्ग पर एक फैक्ट्री के सामने अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को तेज गति और लापरवाही से टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को सरकारी एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझगवां भेजा। वहां डॉक्टरों ने धर्मवीर को मृत घोषित कर दिया। सूरज की गंभीर हालत को देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने मृतक धर्मवीर के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
- बरेली के आंवला-अलीगंज मार्ग पर सोमवार देर रात एक सड़क हादसे में 18 वर्षीय युवक धर्मवीर की मौके पर मौत हो गई। इस दुर्घटना में उसका भाई सूरज गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। यह हादसा आंवला के ग्राम मनोना निवासी धर्मवीर और सूरज के साथ हुआ। दोनों भाई मझगवां जा रहे थे, तभी अलीगंज मार्ग पर एक फैक्ट्री के सामने अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को तेज गति और लापरवाही से टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को सरकारी एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझगवां भेजा। वहां डॉक्टरों ने धर्मवीर को मृत घोषित कर दिया। सूरज की गंभीर हालत को देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने मृतक धर्मवीर के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।1
- इंस्टाग्राम की कहासुनी बनी बड़ी वारदात की वजह! 😮 पीलीभीत का युवक नाबालिग साथी के साथ तमंचे लेकर भमोरा के गांव पहुंचा बदला लेने, लेकिन ग्रामीणों की सतर्कता और पुलिस की कार्रवाई से पहुंच गया जेल। #Bhamora #BareillyNews #UPPolice #CrimeNews #InstagramFight #SocialMediaDispute #Pilibhit #ViralNews #BreakingNews #UPCrime #newsreels1
- “यह देखो "मुल्ला" क्या बेच रहा है! यह सारे "जिहादी" UP से उठ के आए हैं!” हरियाणा के करनाल में 15 फरवरी को हिंदूवादी संगठनों के सदस्यों ने शिवरात्रि के दौरान चढ़ावे के लिए इस्तेमाल होने वाले फल और पत्ते बेचने का आरोप लगाते हुए मुस्लिम फल विक्रेताओं को प्रताड़ित किया और उन्हें “मुल्ला” और “जिहादी” कहा!1
- *थाना कैंट, बरेली क्षेत्रान्तर्गत एक व्यक्ति द्वारा अपने मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेने की प्राप्त सूचना पर पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही के सम्बन्ध में श्री आशुतोष शिवम CO CITY 1ST की बाइट।*1
- उझानी / आज दोपहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक जच्चा महिला की प्रसव के बाद मौत हो गई बच्चे की भी बिगडती हालत को देख उसे ईलाज के लिए मेडीकल कालेज रैफर किया गया है। जच्चा महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। महिला के परिजनों ने विलाप करते हुए अस्पताल स्टाफ पर एक लाख रुपये लेने का आरोप लगाया है। परिजनों से प्राप्त जानकारी के अनुसार दूदे नगर निवासी भुवनेश की पत्नी नीरज को बच्चे की डिलीवरी के लिए अस्पताल लाया गया जहां दोपहर में आपरेशन के बाद जच्चा-बच्चा दोनों की हालत बिगडने लगी जब तक जच्चा महिला को ईलाज मिल पाता उसकी मौत हो गई बच्चे की बिगडती हालत को देख उसे मेडीकल कालेज रैफर कर दिया गया है। जच्चा महिला की मौत के बाद मृतका की सास सोनवती ने विलाप करते हुए अस्पताल स्टाफ पर आपरेशन और ईलाज के नाम पर एक लाख रुपये लेने का आरोप लगाया है1
- बरेली के हाफिजगंज थाना क्षेत्र के गांव सुंडियावा में सोमवार रात उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक नवविवाहिता का शव उसके कमरे में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू कर दी। मृतका के पिता तेजपाल के मुताबिक उनकी 18 वर्षीय बेटी पूजा की शादी 1 दिसंबर 2025 को सुंडियावा निवासी भगवतसरन के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष दहेज को लेकर पूजा को प्रताड़ित कर रहा था, जिससे परेशान होकर वह कुछ समय पहले मायके आ गई थी। परिजनों का कहना है कि सोमवार को पूजा का पति उसे मनाकर वापस ससुराल ले गया था, लेकिन देर रात सूचना मिली कि उसकी मौत हो गई है। जब परिवार मौके पर पहुंचा तो पूजा का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। पिता ने आरोप लगाया है कि पति और ससुराल पक्ष के लोगों ने पहले पूजा के साथ मारपीट की और फिर हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया, ताकि इसे आत्महत्या का रूप दिया जा सके। उन्होंने दामाद समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की तहरीर पुलिस को दी है। थाना प्रभारी प्रवीण सिंह ने बताया कि फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। पूरे मामले में परिजनों ने आज मंगलवार समय लगभग दोपहर के 2:00 बजे पोस्टमार्टम हाउस पर जानकारी देते हुए बताया1
- बरेली के थाना फरीदपुर का मामला दबंगों ने घर में घुसकर युवती और युवती के पिता को धारदार हथियारों से किया हमला लगाई इंसाफ की गुहार l2
- "रिपोर्ट : आदित्य भारद्वाज" आंवला। भमोरा थाना क्षेत्र के गांव कुड़रिया इकलासपुर में रविवार रात एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव कुड़रिया इकलासपुर निवासी कुंवर पाल ने बताया कि हिरदेश सिंह (35) पुत्र नरोत्तम बाहर रहकर ओवरहेड टैंक पर काम करता था। वह शराब पीने का आदी था, जिसके चलते घर में अक्सर गृहकलह होता रहता था। परिवार में उसकी पत्नी शांति देवी और चार बच्चे हैं, जिनमें दो बेटे और दो बेटियां शामिल हैं। बताया जाता है कि पारिवारिक कलह के चलते 5 मार्च को उसकी पत्नी घर से कहीं चली गई और तीन बच्चों को घर पर ही छोड़ गई। वहीं मृतक की बड़ी बेटी अपनी बुआ के यहां नगला गांव (जिला बुलंदशहर) में रहती है। मृतक के पिता नरोत्तम भी अपनी बेटी और दामाद के साथ नगला गांव में रह रहे हैं, जबकि उसकी मां का करीब तीन वर्ष पहले निधन हो चुका है। परिजनों के अनुसार हिरदेश सिंह घर की जिम्मेदारियों को ठीक से नहीं निभाता था और अक्सर शराब के नशे में रहता था, जिससे परिवार में विवाद बना रहता था। रविवार रात उसने नशे की हालत में घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मृतक के चचेरे भाई कुंवर पाल सिंह ने भमोरा पुलिस को दी। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी सनी चौधरी ने बताया कि फोरेंसिक टीम ने मौके पर जांच-पड़ताल की और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।1