Shuru
Apke Nagar Ki App…
मुफ्त पापड़ी पर विवाद, बाराबंकी में दुकानदार को भारी पड़ा झगड़ा—दुकान जली बाराबंकी में गोलगप्पे के बाद मुफ्त पापड़ी को लेकर हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि कुछ युवकों ने गुस्से में आकर पूरी दुकान में आग लगा दी। बताया जा रहा है कि पहले दुकानदार और युवकों के बीच कहासुनी हुई, जो बाद में हिंसक रूप ले बैठी। आरोप है कि युवकों ने पेट्रोल डालकर दुकान को आग के हवाले कर दिया, जिससे दुकान में रखा सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। यह पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस का कहना है कि फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
ᴛʜᴇ ʟᴜᴄᴋɴᴏᴡ ᴄʀɪᴍᴇ
मुफ्त पापड़ी पर विवाद, बाराबंकी में दुकानदार को भारी पड़ा झगड़ा—दुकान जली बाराबंकी में गोलगप्पे के बाद मुफ्त पापड़ी को लेकर हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि कुछ युवकों ने गुस्से में आकर पूरी दुकान में आग लगा दी। बताया जा रहा है कि पहले दुकानदार और युवकों के बीच कहासुनी हुई, जो बाद में हिंसक रूप ले बैठी। आरोप है कि युवकों ने पेट्रोल डालकर दुकान को आग के हवाले कर दिया, जिससे दुकान में रखा सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। यह पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस का कहना है कि फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
More news from Lucknow and nearby areas
- *जिला कारागार में खुलेआम ‘सब कुछ उपलब्ध’ का राज!* *ड्रग्स से लेकर गांजा तक, सूदखोरी तक… रिहा कैदियों ने खोला जेल का अंदरूनी घिनौना सच* अम्बेडकर नगर । जिला कारागार वह जगह है जहाँ अपराधी सुधरने और समाज से दूर रखे जाने की उम्मीद की जाती है। लेकिन अंबेडकर नगर की जेल में हालात बिल्कुल उलटे नजर आ रहे हैं। रिहा हो चुके कई कैदियों ने दावा किया है कि यहाँ “ऐसी कोई व्यवस्था नहीं है जो उपलब्ध न हो” — बस सही कीमत चुकानी पड़े। ड्रग्स, गांजा, नशीले पदार्थों से लेकर सब कुछ जेल के अंदर “उचित कीमत” पर मिल जाता है। एक रिहा कैदी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया,“जेल के अंदर सब कुछ चलता है। ड्रग्स से लेकर वाइन तक। बाहर से सामान आता है, अंदर बिकता है। कीमत अच्छी लगे तो कोई समस्या नहीं।” सिर्फ नशीले पदार्थ ही नहीं, जेल में ब्याज पर पैसे उधार देने का भी धंधा चल रहा है। कैदी एक-दूसरे को सूदखोरी पर पैसा देते हैं और मुनाफा कमाते हैं। रिहा कैदियों का कहना है कि यहाँ “कैदियों द्वारा ब्याज पर पैसे बांटे जाते हैं”। एक अन्य पूर्व कैदी ने कहा,“मैं खुद यह नहीं खाता, लेकिन जो लोग अंदर रह चुके हैं उन्होंने बताया है कि जेल अब सजा काटने की जगह नहीं, बल्कि एक छोटा सा बाजार बन चुकी है।” यह खुलासा अंबेडकर नगर जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़ा करता है। अगर रिहा कैदियों की बात सही है तो जेल प्रशासन की नाकामी या मिलीभगत दोनों ही चिंता का विषय हैं। जेल महकमा अब तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं कर पाया है। स्थानीय पुलिस और जेल अधीक्षक से जब संपर्क किया गया तो उन्होंने “जांच कर रहे हैं” कहकर टाल दिया।क्या जेल अब अपराधियों का सुधार गृह है या अपराध का अड्डा?क्या अंबेडकर नगर जिला कारागार में “सब कुछ उपलब्ध” का मॉडल राज्य भर में फैल चुका है? अब सच्चाई सामने आ रही है कि जेल की दीवारें अपराध को रोकने के बजाय उसे पनपने दे रही हैं।1
- लखनऊ।* 5 मई से प्रारंभ होने वाले ज्येष्ठ मास के बड़े मंगलों पर आयोजित होने वाले भंडारों के कारण पूरे विश्व में लखनऊ की अलग पहचान है। यह सौभाग्य सिर्फ लखनऊ को प्राप्त है कि ज्येष्ठ मास के बड़े मंगल के अवसर पर लखनऊ के अधिकांश घरों में भोजन नहीं बनता और इस भंडारे स्वरूपी प्रसाद ग्रहण करके ही भोजन हो जाता है। अपनी इस पहचान को और ताकतवर बनाने के लिए इस बार ज्येष्ठ माह के भंडारों को प्रदूषण मुक्त, हरित और स्वच्छता युक्त मनाना है। उक्त विचार अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार संदीप बंसल ने पत्रकार वार्ता के दौरान व्यक्त किए। इस अवसर पर मंगलमान अभियान के संयोजक प्रो० रामकुमार तिवारी ने सम्पूर्ण लखनऊ वासियों से स्वच्छता के साथ भावपूर्ण भंडारा लगाने का अनुरोध किया। संदीप बंसल ने कहा कि इस बार सौभाग्य से ज्येष्ठ के दो मास हैं और कुल बड़े मंगल आठ होंगे, इसलिए भंडारों की संख्या भी राजधानी में बढ़ने वाली है परन्तु भंडारा पॉलीथिन एवं प्रदूषण मुक्त हो और एक भी दोना पत्तल सड़क पर न दिखाई पड़े तब माना जाएगा के भंडारा भाव के साथ स्वच्छता पूर्ण ढंग से लगाया गया है।1
- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1
- Ghaziabad: Shalimar Garden में तेज रफ्तार थार ने दो स्कूटी को मारी टक्कर, हादसे में महिला सहित 4 लोग घायल Mahindra Thar में ही बैठते ही शैतानी आत्मा घुस जाती क्या1
- Post by Sanjay Lal1
- जयपुर मेट्रो में एक दिल को राहत देने वाली घटना सामने आई है। एस्केलेटर पर चढ़ते समय एक महिला अपने बच्चे के साथ अचानक संतुलन खो बैठी और गिरने की स्थिति बन गई। मौके पर तैनात पुलिसकर्मी की नजर जैसे ही इस पर पड़ी, वह तुरंत दौड़कर पहुंचा और दोनों को संभाल लिया। उसकी सतर्कता और तेजी से बड़ा हादसा टल गया। घटना की खास बातें एस्केलेटर पर महिला का संतुलन बिगड़ा बच्चे के साथ गिरने की स्थिति बनी पुलिसकर्मी ने दौड़कर समय रहते बचाया इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग पुलिसकर्मी की तारीफ कर रहे हैं। सीख क्या है? एस्केलेटर पर चढ़ते समय बच्चों को मजबूती से पकड़ें हैंडरेल का सहारा लें जल्दबाजी या लापरवाही से बचें ऐसी छोटी सी सतर्कता बड़े हादसे को टाल सकती है।1
- शामली के मेरठ-करनाल हाईवे पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक सड़क पर नोटों की गड्डियां बिखरी नजर आईं। बताया जा रहा है कि एक बाइक सवार के बैग से नकदी गिरती चली गई, जिससे करीब आधा किलोमीटर तक सड़क पर रुपये फैल गए। मौके से गुजर रहे एक युवक ने स्थिति देख तुरंत पुलिस को सूचना दी और ईमानदारी दिखाते हुए नोटों को इकट्ठा करने में मदद की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूरे इलाके में सर्च कर करीब 4 लाख रुपये बरामद किए। फिलहाल पुलिस ने रकम को सुरक्षित रखते हुए खजाने में जमा कर दिया है और सीसीटीवी के जरिए असली मालिक की तलाश जारी है।1
- नारी शक्ति का उदय, विरोधियों की पराजय! 👊🏻 कांग्रेस ने संसद में महिला आरक्षण का विरोध किया, लेकिन नारी शक्ति ने उसका सशक्त प्रतिकार किया। मोहन यादव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश में उमड़ा यह जनसैलाब इस बात का प्रमाण है कि अब महिला विरोधी राजनीति के दिन समाप्ति की ओर हैं। यह केवल एक राजनीतिक प्रतिक्रिया नहीं, बल्कि महिलाओं के अधिकार, सम्मान और सशक्तिकरण की मजबूत आवाज है—जो अब रुकने वाली नहीं। #महिला_विरोधी_कांग्रेस1
- बाराबंकी, 24 अप्रैल 2026. थाना कोतवाली नगर पुलिस ने शुगर मिल के पास से 6 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर डकैती की साजिश नाकाम कर दी। इनके कब्जे से चोरी की 2 घटनाओं से जुड़े सामान, 24,500 रुपये नकद, तमंचा .315 बोर सहित कारतूस व चोरी के उपकरण बरामद हुए। पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के निर्देश पर चोरी पर अंकुश लगाने की मुहिम तेज है। आज थाना कोतवाली नगर पुलिस ने रेकी के बाद चिन्हित घरों पर चोरी व टप्पेबाजी करने वाले गिरोह के 6 सदस्यों को दबोच लिया। अभियुक्तों के नाम: रोहित यादव उर्फ नेपाली (ग्राम वीरवा, थाना कौड़िया, गोंडा) आमिर अली (ग्राम समर पब्लिक स्कूल चांदन, थाना इंदिरानगर, लखनऊ) संजीत साहनी उर्फ पहाड़ी (ग्राम मायावती कॉलोनी तकरोही, थाना इंदिरानगर, लखनऊ) विशाल रावत (ग्राम कठौता, थाना विभूतिखंड, लखनऊ) मो. आरिफ (ग्राम शीशामऊ, थाना करनैलगंज, गोंडा) कुलदीप उर्फ के.डी. गौतम (वीरगदी, थाना बक्शी का तालाब, लखनऊ) बरामद सामान: 2 जोड़ी सफेद धातु की पायल 24,500 रुपये नकद 1 तमंचा .315 बोर + 1 जिंदा कारतूस .315 बोर 1 कटर, 2 प्लास, 1 हथौड़ी, 1 पेंचकस पूछताछ में खुलासा हुआ कि यह गिरोह रेकी कर चोरी करता है। इन पर थाना कोतवाली नगर में दर्ज मामले: मु0अ0सं0-98/2026 (धारा 316(2)/318(4)/317(2) बीएनएस): 10 फरवरी 2026 को पुलिस लाइन तिराहे पर एक महिला से टप्पेबाजी। मु0अ0सं0-294/2026 (धारा 305(A)/317(2) बीएनएस): 15 अप्रैल 2026 को बड़ेल राधेनगर में घरेलू चोरी। नया मामला मु0अ0सं0-329/2026 (धारा 310(4)/310(5) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट) दर्ज। अभियुक्त डकैती की योजना बना रहे थे, तभी सतर्क पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस टीम: प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह उ0नि0 अनुराग पाठक, रवींद्र कुमार, पप्पू सिंह यादव, अभिषेक राय हे0का0 रमेश कुमार, सुरेंद्र कुमार, चालक संजय यादव का0 प्रशांत कुमार, विनय चौहान, अभिषेक सिंह, सौरभ कुमार2