Shuru
Apke Nagar Ki App…
लखनऊ व्यूरो रिपोर्ट यूपी में पिछले 10 दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही है
द कहर न्यूज़ एजेंसी
लखनऊ व्यूरो रिपोर्ट यूपी में पिछले 10 दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही है
More news from Lucknow and nearby areas
- लखनऊ रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष अटावाले ने कहा कि पार्टी उत्तर प्रदेश में ब्लॉक स्तर तक संगठन को मजबूत करने में जुटी है और 26 नवंबर को एक बड़ी रैली आयोजित करेगी....उन्होंने बहुजन समाज पार्टी पर निशाना साधते हुए उसके डाउनफॉल की बात कही और दावा किया कि उनकी पार्टी सभी जातियों को साथ लेकर आगे बढ़ना चाहती है.... अटावाले ने महिला आरक्षण बिल पर भी अपनी राय रखी और कहा कि आने वाले समय में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार के मुद्दों पर ठोस काम किया जाएगा... समाजवादी पार्टी को गिरते हुए उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का मतलब है समाज की सेवा करना ना कि समाज के विरोध में कार्य करना साथी उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव हमारे अच्छे मित्र हैं हम उनसे कहना चाहेंगे कि इस बिल का समर्थन करें और जनता के हित में काम करने का प्रयास करें...इस दौरान उन्होंने नरेन्द्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि 2047 तक भारत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का लक्ष्य है...साथ ही उन्होंने कहा कि यूपी में विकास कार्य जारी हैं और पार्टी देशभर में सक्रिय रूप से विस्तार करना चाहती है1
- “मतदाताओं ने टेरर, माफिया राज और करप्शन के खिलाफ वोट दिया”1
- लखनऊ थाना ठाकुरगंज क्षेत्र के अंतर्गत दरबार होटल के सामने दो गुटों ने बीच सड़क पर जमकर करी मारपीट।3
- लखनऊ के शहीद पथ पर एक अधिवक्ता के साथ अभद्रता किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार अधिवक्ता अपने परिवार के साथ कार से जा रहे थे, तभी एक रिकवरी एजेंट की गाड़ी से टक्कर हो गई। आरोप है कि टक्कर के बाद रिकवरी एजेंट ने अधिवक्ता के साथ अभद्र व्यवहार किया, जिससे मौके पर विवाद की स्थिति बन गई। घटना के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को शांत कराया और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और घटना के कारणों की जांच जारी है।1
- राजधानी लखनऊ के थाना ठाकुरगंज क्षेत्रान्तर्गत हुयी महिला की मृत्यु के संबंध में पुलिस उपायुक्त पश्चिमी, कमलेश दीक्षित द्वारा दी गयी बाइट*।1
- *सुल्तानपुर: ग्राम प्रधान का देसी अंदाज बना चर्चा का विषय, डांस वीडियो वायरल* सुल्तानपुर। जनपद के जयसिंहपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बरौसा जगराम के ग्राम प्रधान का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ग्राम प्रधान एक मांगलिक कार्यक्रम के दौरान भोजपुरी गीतों पर पूरे जोश और उत्साह के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने जब प्रधान का यह अनोखा अंदाज देखा तो माहौल और भी उत्साहित हो गया। उनके ऊर्जा से भरपूर डांस स्टेप्स और बेबाक अंदाज ने वहां मौजूद ग्रामीणों को झूमने पर मजबूर कर दिया। आमतौर पर प्रशासनिक कार्यों और बैठकों में व्यस्त रहने वाले ग्राम प्रधान का यह अलग रूप लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे व्हाट्सएप और फेसबुक पर यह वीडियो तेजी से साझा किया जा रहा है। जहां एक ओर कई लोग उनके इस देसी और मस्तमौला अंदाज की सराहना कर रहे हैं, वहीं कुछ लोग इसे जनप्रतिनिधियों के मानवीय और सहज पक्ष के रूप में देख रहे हैं। इस वायरल वीडियो ने ग्राम प्रधान को क्षेत्र में एक नई पहचान दिला दी है और लोग इसे मनोरंजन के साथ-साथ सकारात्मक नजरिए से भी देख रहे हैं।1
- लखनऊ के पुरनिया क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक के सिर में गंभीर चोट लगी, जिससे उसकी जान चली गई। घटना के कारणों को लेकर अभी भी स्थिति स्पष्ट नहीं है और हादसा कैसे हुआ, यह सस्पेंस बना हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ और साक्ष्य जुटाने में लगी है, ताकि हादसे की असल वजह सामने आ सके।1