Shuru
Apke Nagar Ki App…
शहीद पथ पर अधिवक्ता से अभद्रता का आरोप, टक्कर के बाद बढ़ा विवाद लखनऊ के शहीद पथ पर एक अधिवक्ता के साथ अभद्रता किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार अधिवक्ता अपने परिवार के साथ कार से जा रहे थे, तभी एक रिकवरी एजेंट की गाड़ी से टक्कर हो गई। आरोप है कि टक्कर के बाद रिकवरी एजेंट ने अधिवक्ता के साथ अभद्र व्यवहार किया, जिससे मौके पर विवाद की स्थिति बन गई। घटना के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को शांत कराया और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और घटना के कारणों की जांच जारी है।
ᴛʜᴇ ʟᴜᴄᴋɴᴏᴡ ᴄʀɪᴍᴇ
शहीद पथ पर अधिवक्ता से अभद्रता का आरोप, टक्कर के बाद बढ़ा विवाद लखनऊ के शहीद पथ पर एक अधिवक्ता के साथ अभद्रता किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार अधिवक्ता अपने परिवार के साथ कार से जा रहे थे, तभी एक रिकवरी एजेंट की गाड़ी से टक्कर हो गई। आरोप है कि टक्कर के बाद रिकवरी एजेंट ने अधिवक्ता के साथ अभद्र व्यवहार किया, जिससे मौके पर विवाद की स्थिति बन गई। घटना के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को शांत कराया और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और घटना के कारणों की जांच जारी है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- लखनऊ के पुरनिया क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक के सिर में गंभीर चोट लगी, जिससे उसकी जान चली गई। घटना के कारणों को लेकर अभी भी स्थिति स्पष्ट नहीं है और हादसा कैसे हुआ, यह सस्पेंस बना हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ और साक्ष्य जुटाने में लगी है, ताकि हादसे की असल वजह सामने आ सके।1
- राजधानी लखनऊ के थाना ठाकुरगंज क्षेत्रान्तर्गत हुयी महिला की मृत्यु के संबंध में पुलिस उपायुक्त पश्चिमी, कमलेश दीक्षित द्वारा दी गयी बाइट*।1
- *सुल्तानपुर: ग्राम प्रधान का देसी अंदाज बना चर्चा का विषय, डांस वीडियो वायरल* सुल्तानपुर। जनपद के जयसिंहपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बरौसा जगराम के ग्राम प्रधान का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ग्राम प्रधान एक मांगलिक कार्यक्रम के दौरान भोजपुरी गीतों पर पूरे जोश और उत्साह के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने जब प्रधान का यह अनोखा अंदाज देखा तो माहौल और भी उत्साहित हो गया। उनके ऊर्जा से भरपूर डांस स्टेप्स और बेबाक अंदाज ने वहां मौजूद ग्रामीणों को झूमने पर मजबूर कर दिया। आमतौर पर प्रशासनिक कार्यों और बैठकों में व्यस्त रहने वाले ग्राम प्रधान का यह अलग रूप लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे व्हाट्सएप और फेसबुक पर यह वीडियो तेजी से साझा किया जा रहा है। जहां एक ओर कई लोग उनके इस देसी और मस्तमौला अंदाज की सराहना कर रहे हैं, वहीं कुछ लोग इसे जनप्रतिनिधियों के मानवीय और सहज पक्ष के रूप में देख रहे हैं। इस वायरल वीडियो ने ग्राम प्रधान को क्षेत्र में एक नई पहचान दिला दी है और लोग इसे मनोरंजन के साथ-साथ सकारात्मक नजरिए से भी देख रहे हैं।1
- फेफना। क्षेत्र के बघेजी गांव स्थित श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में चल रहे श्रीविष्णु महायज्ञ के क्रम में शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस दौरान गांव सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कलश यात्रा गांव के विभिन्न चौराहों से गुजरते हुए दुर्गा मंदिर और काली मंदिर होते हुए माल्देपुर गंगा घाट पहुंची। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने “हर-हर महादेव” और “जय श्रीराम” के जयघोष से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। गंगा घाट पर महिलाओं ने माता के गीत, भजन और कीर्तन प्रस्तुत किए, जिससे माहौल श्रद्धा से भर गया। यज्ञाचार्य पंडित अभिषेक शास्त्री ने सभी कलशधारियों को विधि-विधान से संकल्प दिलाया। इस आयोजन में आयोजक विनोद पांडेय, अशोक पांडेय, जनार्दन सिंह, प्रधान प्रतिनिधि मनोज कुमार सिंह, टुनटुन पांडेय, अमरजीत सिंह, धर्मेंद्र सिंह रिकू, डॉ. राजेश सिंह सहित कई गणमान्यजन उपस्थित रहे।1
- लखनऊ।* 5 मई से प्रारंभ होने वाले ज्येष्ठ मास के बड़े मंगलों पर आयोजित होने वाले भंडारों के कारण पूरे विश्व में लखनऊ की अलग पहचान है। यह सौभाग्य सिर्फ लखनऊ को प्राप्त है कि ज्येष्ठ मास के बड़े मंगल के अवसर पर लखनऊ के अधिकांश घरों में भोजन नहीं बनता और इस भंडारे स्वरूपी प्रसाद ग्रहण करके ही भोजन हो जाता है। अपनी इस पहचान को और ताकतवर बनाने के लिए इस बार ज्येष्ठ माह के भंडारों को प्रदूषण मुक्त, हरित और स्वच्छता युक्त मनाना है। उक्त विचार अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार संदीप बंसल ने पत्रकार वार्ता के दौरान व्यक्त किए। इस अवसर पर मंगलमान अभियान के संयोजक प्रो० रामकुमार तिवारी ने सम्पूर्ण लखनऊ वासियों से स्वच्छता के साथ भावपूर्ण भंडारा लगाने का अनुरोध किया। संदीप बंसल ने कहा कि इस बार सौभाग्य से ज्येष्ठ के दो मास हैं और कुल बड़े मंगल आठ होंगे, इसलिए भंडारों की संख्या भी राजधानी में बढ़ने वाली है परन्तु भंडारा पॉलीथिन एवं प्रदूषण मुक्त हो और एक भी दोना पत्तल सड़क पर न दिखाई पड़े तब माना जाएगा के भंडारा भाव के साथ स्वच्छता पूर्ण ढंग से लगाया गया है।1
- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1
- लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मथुरा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर थाना रिफाइनरी क्षेत्र के बरारी के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। हरियाणा रोडवेज की बस और एक टेंपो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि टेंपो पूरी तरह चकनाचूर हो गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। 👉 करीब एक दर्जन लोग घायल बताए जा रहे हैं 👉 कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है 👉 सभी घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया सबसे गंभीर रूप से घायल टेंपो चालक रामसिंह, जो फरह क्षेत्र के गड़ाया गांव के निवासी हैं, जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग और राहगीर मदद के लिए दौड़े। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, टेंपो थाना फरह क्षेत्र का था और सभी वाहन मथुरा की ओर जा रहे थे। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। अपील: सड़क पर वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, ओवरस्पीड और लापरवाही से बचें।1
- शामली के मेरठ-करनाल हाईवे पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक सड़क पर नोटों की गड्डियां बिखरी नजर आईं। बताया जा रहा है कि एक बाइक सवार के बैग से नकदी गिरती चली गई, जिससे करीब आधा किलोमीटर तक सड़क पर रुपये फैल गए। मौके से गुजर रहे एक युवक ने स्थिति देख तुरंत पुलिस को सूचना दी और ईमानदारी दिखाते हुए नोटों को इकट्ठा करने में मदद की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूरे इलाके में सर्च कर करीब 4 लाख रुपये बरामद किए। फिलहाल पुलिस ने रकम को सुरक्षित रखते हुए खजाने में जमा कर दिया है और सीसीटीवी के जरिए असली मालिक की तलाश जारी है।1
- *जिला कारागार में खुलेआम ‘सब कुछ उपलब्ध’ का राज!* *ड्रग्स से लेकर गांजा तक, सूदखोरी तक… रिहा कैदियों ने खोला जेल का अंदरूनी घिनौना सच* अम्बेडकर नगर । जिला कारागार वह जगह है जहाँ अपराधी सुधरने और समाज से दूर रखे जाने की उम्मीद की जाती है। लेकिन अंबेडकर नगर की जेल में हालात बिल्कुल उलटे नजर आ रहे हैं। रिहा हो चुके कई कैदियों ने दावा किया है कि यहाँ “ऐसी कोई व्यवस्था नहीं है जो उपलब्ध न हो” — बस सही कीमत चुकानी पड़े। ड्रग्स, गांजा, नशीले पदार्थों से लेकर सब कुछ जेल के अंदर “उचित कीमत” पर मिल जाता है। एक रिहा कैदी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया,“जेल के अंदर सब कुछ चलता है। ड्रग्स से लेकर वाइन तक। बाहर से सामान आता है, अंदर बिकता है। कीमत अच्छी लगे तो कोई समस्या नहीं।” सिर्फ नशीले पदार्थ ही नहीं, जेल में ब्याज पर पैसे उधार देने का भी धंधा चल रहा है। कैदी एक-दूसरे को सूदखोरी पर पैसा देते हैं और मुनाफा कमाते हैं। रिहा कैदियों का कहना है कि यहाँ “कैदियों द्वारा ब्याज पर पैसे बांटे जाते हैं”। एक अन्य पूर्व कैदी ने कहा,“मैं खुद यह नहीं खाता, लेकिन जो लोग अंदर रह चुके हैं उन्होंने बताया है कि जेल अब सजा काटने की जगह नहीं, बल्कि एक छोटा सा बाजार बन चुकी है।” यह खुलासा अंबेडकर नगर जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़ा करता है। अगर रिहा कैदियों की बात सही है तो जेल प्रशासन की नाकामी या मिलीभगत दोनों ही चिंता का विषय हैं। जेल महकमा अब तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं कर पाया है। स्थानीय पुलिस और जेल अधीक्षक से जब संपर्क किया गया तो उन्होंने “जांच कर रहे हैं” कहकर टाल दिया।क्या जेल अब अपराधियों का सुधार गृह है या अपराध का अड्डा?क्या अंबेडकर नगर जिला कारागार में “सब कुछ उपलब्ध” का मॉडल राज्य भर में फैल चुका है? अब सच्चाई सामने आ रही है कि जेल की दीवारें अपराध को रोकने के बजाय उसे पनपने दे रही हैं।1