logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बाल संरक्षण योजनाओं की डीएम ने की समीक्षा.arunabh raturi janswar news टिहरी:- जनपद में बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा तथा बाल कल्याण एवं संरक्षण से जुड़ी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर शुक्रवार को जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में जिला कार्यालय स्थित वीसी कक्ष में जिला प्रोबेशन/जिला बाल कल्याण इकाई के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। ‎ ‎जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना, स्पॉन्सरशिप योजना, पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रेन योजना, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, संप्रेक्षण गृह तथा पॉक्सो पीड़ित बालिकाओं को प्रदान की जाने वाली आर्थिक सहायता सहित बाल संरक्षण से जुड़ी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र बच्चे तक समयबद्ध और प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि कोई भी पात्र बच्चा सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। बाल संरक्षण से जुड़े विभागों को संकटग्रस्त, निराश्रित एवं जरूरतमंद बच्चों की समय पर पहचान कर उन्हें आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने को कहा। जिलाधिकारी ने बाल श्रम की रोकथाम को प्राथमिकता देते हुए जनपद में संभावित बाल श्रम हॉटस्पॉट स्थलों का चिन्हीकरण करने तथा इन स्थानों पर नियमित निरीक्षण और प्रभावी प्रवर्तन कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। ‎ ‎परिवीक्षा अधिकारी ज्योति पटवाल ने विभागीय योजनाओं एवं बाल संरक्षण से संबंधित कार्यों की विस्तृत प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि जिला बाल संरक्षण इकाई के माध्यम से विभिन्न योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 643, स्पॉन्सरशिप योजना के तहत 167, जिलाधिकारी विवेकाधीन कोष के तहत 32 तथा पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रेन योजना के तहत 08 लाभार्थियों को लाभ प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा विधवा पेंशन, अविवाहित महिला पेंशन तथा परित्यक्ता/तलाकशुदा महिलाओं के लिए पेंशन योजनाएं भी संचालित की जा रही हैं। ‎ ‎जिलाधिकारी ने योजनाओं के अंतर्गत लंबित आवेदनों की संख्या तथा लंबित प्रकरणों में अब तक की गई कार्रवाई की जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने पॉक्सो अधिनियम से संबंधित पीड़ितों को प्रदान की गई आर्थिक सहायता के प्रकरणों, वितरित धनराशि तथा सहायता के लिए निर्धारित मानकों की जानकारी भी उपलब्ध कराने को कहा। ‎ ‎बैठक में मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल सहित संबंधित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी एवं जिला बाल कल्याण समिति के सदस्य उपस्थित रहे। ‎

6 hrs ago
user_Arunabh Raturi
Arunabh Raturi
ऋषिकेश, देहरादून, उत्तराखंड•

More news from उत्तराखंड and nearby areas
  • लापता व्यक्ति की तलाश में SDRF का गहन सर्च अभियान जारी। अरुणाभ रतूड़ी जनस्वर न्यूज जनपद पौड़ी गढ़वाल के थाना थलीसैंण क्षेत्रान्तर्गत बैजरों में लापता चल रहे व्यक्ति की तलाश हेतु SDRF की डीप डाइविंग टीम द्वारा लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 18/09/26 को SDRF टीम द्वारा उक्त डूबे हुए व्यक्ति की तलाश में बैजरों से चौकी बीरोंखाल तक नदी क्षेत्र में संभावित स्थानों पर गहन सर्चिंग की गई। टीम के कुशल गोताखोरों द्वारा विभिन्न स्थानों पर डाइविंग करने के साथ-साथ रेस्क्यू कांटे एवं डग्गी के माध्यम से भी तलाशी अभियान चलाया गया। टीम द्वारा नदी क्षेत्र में काफी दूरी तक गहन सर्चिंग किए जाने के बावजूद अभी तक लापता व्यक्ति का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। सर्चिंग रिपोर्ट शून्य रही।
    4
    लापता व्यक्ति की तलाश में SDRF का गहन सर्च अभियान जारी। अरुणाभ रतूड़ी जनस्वर न्यूज 
जनपद पौड़ी गढ़वाल के थाना थलीसैंण क्षेत्रान्तर्गत बैजरों में लापता चल रहे व्यक्ति की तलाश हेतु SDRF की डीप डाइविंग टीम द्वारा लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में आज दिनांक 18/09/26 को SDRF टीम द्वारा उक्त डूबे हुए व्यक्ति की तलाश में बैजरों से चौकी बीरोंखाल तक नदी क्षेत्र में संभावित स्थानों पर गहन सर्चिंग की गई। टीम के कुशल गोताखोरों द्वारा विभिन्न स्थानों पर डाइविंग करने के साथ-साथ रेस्क्यू कांटे एवं डग्गी के माध्यम से भी तलाशी अभियान चलाया गया।
टीम द्वारा नदी क्षेत्र में काफी दूरी तक गहन सर्चिंग किए जाने के बावजूद अभी तक लापता व्यक्ति का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। सर्चिंग रिपोर्ट शून्य रही।
    user_Arunabh Raturi
    Arunabh Raturi
    ऋषिकेश, देहरादून, उत्तराखंड•
    4 hrs ago
  • संत रामपाल जी महाराज जी कि कृपा से सभी सतलोक आश्रम में यही ज्ञान दिया जाता
    1
    संत रामपाल जी महाराज जी कि कृपा से सभी सतलोक आश्रम में यही ज्ञान दिया जाता
    user_Dinesh singh
    Dinesh singh
    डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड•
    1 hr ago
  • जल सृष्टि पार्क से लौटते सीएम धामी ने रुकवाया काफिला, बच्चों के साथ ली सेल्फी The Aman Times जल सृष्टि पार्क से लौटते सीएम धामी ने रुकवाया काफिला, बच्चों के साथ ली सेल्फी देहरादून। मियांवाला में जल सृष्टि पार्क के लोकार्पण से लौटते समय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोगों का उत्साह देखकर अचानक अपना काफिला रुकवा दिया। मुख्यमंत्री आमजन के बीच पहुंचे और बच्चों, युवाओं, महिलाओं व बुजुर्गों के साथ सेल्फी व तस्वीरें खिंचवाईं। सीएम ने बच्चों से बातचीत कर उनका हालचाल भी जाना। मुख्यमंत्री की सहजता से मौके पर मौजूद लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।
    1
    जल सृष्टि पार्क से लौटते सीएम धामी ने रुकवाया काफिला, बच्चों के साथ ली सेल्फी
The Aman Times
जल सृष्टि पार्क से लौटते सीएम धामी ने रुकवाया काफिला, बच्चों के साथ ली सेल्फी
देहरादून। 
मियांवाला में जल सृष्टि पार्क के लोकार्पण से लौटते समय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोगों का उत्साह देखकर अचानक अपना काफिला रुकवा दिया। मुख्यमंत्री आमजन के बीच पहुंचे और बच्चों, युवाओं, महिलाओं व बुजुर्गों के साथ सेल्फी व तस्वीरें खिंचवाईं। सीएम ने बच्चों से बातचीत कर उनका हालचाल भी जाना। मुख्यमंत्री की सहजता से मौके पर मौजूद लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।
    user_राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
    राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
    Lawyer डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड•
    4 hrs ago
  • शेर सिंह राणा के नेतृत्व में स्वर्ण समाज ने डीएम बिजनौर कार्यालय का किया घेराव, RJP के राष्ट्रीय संयोजक शेर सिंह राणा की मोदी सरकार को दो टूक चेतावनी।
    1
    शेर सिंह राणा के नेतृत्व में स्वर्ण समाज ने डीएम बिजनौर कार्यालय का किया घेराव, RJP के राष्ट्रीय संयोजक शेर सिंह राणा की मोदी सरकार को दो टूक चेतावनी।
    user_Dpk Chauhan
    Dpk Chauhan
    Farmer हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    3 hrs ago
  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर अनूठी पहल, गर्भवती महिलाओं को पोषण सामग्री देकर किया सम्मानित - रोमा सैनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर अनूठी पहल, गर्भवती महिलाओं को पोषण सामग्री देकर किया सम्मानित रोमा सैनी ने मातृशक्ति के सम्मान और बेहतर पोषण के प्रति जागरूकता का दिया संदेश
    1
    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर अनूठी पहल, गर्भवती महिलाओं को पोषण सामग्री देकर किया सम्मानित - रोमा सैनी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर अनूठी पहल, गर्भवती महिलाओं को पोषण सामग्री देकर किया सम्मानित
रोमा सैनी ने मातृशक्ति के सम्मान और बेहतर पोषण के प्रति जागरूकता का दिया संदेश
    user_सुमित सैनी पत्रकार
    सुमित सैनी पत्रकार
    Newspaper publisher हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    3 hrs ago
  • पुलिस ने सप्तऋषि क्षेत्र में मृत मिले व्यक्ति की निठारी कांड आरोपी सुरेंद्र कोली के रूप में की पुष्टि। हरिद्वार सीओ शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया मौत के कारण का पीएम रिपोर्ट से होगा खुलासा। चाय का खोखा किराए पर लेकर पिछले कुछ समय से हरिद्वार में रह रहा था कोली। अल्मोड़ा से परिजनों के भी हरिद्वार पहुंचने की की जा रही प्रतीक्षा। (_कुमार दुष्यंत_)
    1
    पुलिस ने सप्तऋषि क्षेत्र में मृत मिले व्यक्ति की निठारी कांड आरोपी सुरेंद्र कोली के रूप में की पुष्टि। हरिद्वार सीओ शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया मौत के कारण का पीएम रिपोर्ट से होगा खुलासा। चाय का खोखा किराए पर लेकर पिछले कुछ समय से हरिद्वार में रह रहा था कोली। अल्मोड़ा से परिजनों के भी हरिद्वार पहुंचने की की जा रही प्रतीक्षा।
(_कुमार दुष्यंत_)
    user_लोकल न्यूज़ हरिद्वार  शहर की खबर शहर को खबर
    लोकल न्यूज़ हरिद्वार शहर की खबर शहर को खबर
    Journalist हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    9 hrs ago
  • बाल संरक्षण योजनाओं की डीएम ने की समीक्षा। अरुणाभ रतूड़ी ‎पात्र बच्चों तक लाभ पहुंचाने और बाल श्रम पर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश.
    2
    बाल संरक्षण योजनाओं की डीएम ने की समीक्षा। अरुणाभ रतूड़ी 
‎पात्र बच्चों तक लाभ पहुंचाने और बाल श्रम पर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश.
    user_Arunabh Raturi
    Arunabh Raturi
    ऋषिकेश, देहरादून, उत्तराखंड•
    6 hrs ago
  • हरिद्वार ब्यूरो रिपोर्ट निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली ने शुक्रवार को हरिद्वार में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
    1
    हरिद्वार ब्यूरो रिपोर्ट निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली ने शुक्रवार को हरिद्वार में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
    user_द कहर न्यूज़ एजेंसी
    द कहर न्यूज़ एजेंसी
    Journalist Hardwar, Haridwar•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.