Shuru
Apke Nagar Ki App…
लापता व्यक्ति की तलाश में SDRF का गहन सर्च अभियान जारी। अरुणाभ रतूड़ी जनस्वर न्यूज जनपद पौड़ी गढ़वाल के थाना थलीसैंण क्षेत्रान्तर्गत बैजरों में लापता चल रहे व्यक्ति की तलाश हेतु SDRF की डीप डाइविंग टीम द्वारा लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 18/09/26 को SDRF टीम द्वारा उक्त डूबे हुए व्यक्ति की तलाश में बैजरों से चौकी बीरोंखाल तक नदी क्षेत्र में संभावित स्थानों पर गहन सर्चिंग की गई। टीम के कुशल गोताखोरों द्वारा विभिन्न स्थानों पर डाइविंग करने के साथ-साथ रेस्क्यू कांटे एवं डग्गी के माध्यम से भी तलाशी अभियान चलाया गया। टीम द्वारा नदी क्षेत्र में काफी दूरी तक गहन सर्चिंग किए जाने के बावजूद अभी तक लापता व्यक्ति का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। सर्चिंग रिपोर्ट शून्य रही।
Arunabh Raturi
लापता व्यक्ति की तलाश में SDRF का गहन सर्च अभियान जारी। अरुणाभ रतूड़ी जनस्वर न्यूज जनपद पौड़ी गढ़वाल के थाना थलीसैंण क्षेत्रान्तर्गत बैजरों में लापता चल रहे व्यक्ति की तलाश हेतु SDRF की डीप डाइविंग टीम द्वारा लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 18/09/26 को SDRF टीम द्वारा उक्त डूबे हुए व्यक्ति की तलाश में बैजरों से चौकी बीरोंखाल तक नदी क्षेत्र में संभावित स्थानों पर गहन सर्चिंग की गई। टीम के कुशल गोताखोरों द्वारा विभिन्न स्थानों पर डाइविंग करने के साथ-साथ रेस्क्यू कांटे एवं डग्गी के माध्यम से भी तलाशी अभियान चलाया गया। टीम द्वारा नदी क्षेत्र में काफी दूरी तक गहन सर्चिंग किए जाने के बावजूद अभी तक लापता व्यक्ति का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। सर्चिंग रिपोर्ट शून्य रही।
More news from उत्तराखंड and nearby areas
- नेपाल आपदा राहत के लिए रवाना हुआ 8 सदस्यीय दल, सीएम धामी ने दिखाई हरि झंडी। The Aman Times | देहरादून 🇳🇵 नेपाल आपदा राहत के लिए रवाना हुआ 8 सदस्यीय दल देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से गोर्खाली सुधार सभा के केंद्रीय अध्यक्ष पदम सिंह थापा के नेतृत्व में आठ सदस्यीय नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर नेपाल के लिए रवाना किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा की इस कठिन घड़ी में उत्तराखंड और भारत के लोग नेपाल के प्रभावित परिवारों के साथ खड़े हैं। राहत दल प्रभावितों की मदद के साथ एक गांव को गोद लेकर सहयोग, बच्चों के स्कूल भवन निर्माण में सहायता तथा विद्यार्थियों को पुस्तकें एवं पठन-पाठन सामग्री भी उपलब्ध कराएगा।1
- मसाई कला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर कार्यक्रम, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने की शिरकत मसाई कला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर कार्यक्रम, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने की शिरकत भगवानपुर। विकासखंड भगवानपुर के ग्राम मसाई कला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने पहुंचकर सहभागिता की और उपस्थित लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।1
- प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का 76वां जन्मदिन कल हरिद्वार में हर्षोल्लास से मनाया गया। भाजपा सहित साधु-संतों व आम नागरिकों ने अलग अलग कार्यक्रम आयोजित कर प्रधानमंत्री के स्वस्थ व सुंदर जीवन व उज्जवल भविष्य की कामना की।इस मौके पर हरकी पैड़ी को हज़ारों दिये जलाकर सजाया गया एवं गंगा में दीपदान किया गया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, पूर्व मंत्री अमृता रावत, जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष संदीप गोयल पूर्व मेयर मनोज गर्ग राज्यमंत्री नितिन गौतम सहित अनेक भाजपा नेता, कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- मोदी जी के जन्मोत्सव के दिन हरिद्वार में केंद्र सरकार का फूंका पुतला।1
- मध्य प्रदेश छात्रों की गूंज कार्यक्रम के लिए इंदौर में 19 सितंबर छात्रों के समक्ष उपस्थित होंगे राहुल गांधी experiment को expose करने, भविष्य चोरी का ये खेल समझाने, सच्चाई से पर्दा उठाने। छात्रों की ज़िंदगी से खिलवाड़ किसी हाल में होने नहीं देंगे। शिक्षा, रोज़गार का हक़ दिलाकर रहेंगे।1
- स्कूली बच्चों ने सिखा ताइक्वांडो, एशोसिएशन ने बांटे सर्टिफिकेट स्कूली बच्चों ने सिखा ताइक्वांडो, एशोसिएशन ने बांटे सर्टिफिकेट1
- बाल संरक्षण योजनाओं की डीएम ने की समीक्षा.arunabh raturi janswar news टिहरी:- जनपद में बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा तथा बाल कल्याण एवं संरक्षण से जुड़ी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर शुक्रवार को जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में जिला कार्यालय स्थित वीसी कक्ष में जिला प्रोबेशन/जिला बाल कल्याण इकाई के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना, स्पॉन्सरशिप योजना, पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रेन योजना, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, संप्रेक्षण गृह तथा पॉक्सो पीड़ित बालिकाओं को प्रदान की जाने वाली आर्थिक सहायता सहित बाल संरक्षण से जुड़ी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र बच्चे तक समयबद्ध और प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि कोई भी पात्र बच्चा सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। बाल संरक्षण से जुड़े विभागों को संकटग्रस्त, निराश्रित एवं जरूरतमंद बच्चों की समय पर पहचान कर उन्हें आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने को कहा। जिलाधिकारी ने बाल श्रम की रोकथाम को प्राथमिकता देते हुए जनपद में संभावित बाल श्रम हॉटस्पॉट स्थलों का चिन्हीकरण करने तथा इन स्थानों पर नियमित निरीक्षण और प्रभावी प्रवर्तन कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। परिवीक्षा अधिकारी ज्योति पटवाल ने विभागीय योजनाओं एवं बाल संरक्षण से संबंधित कार्यों की विस्तृत प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि जिला बाल संरक्षण इकाई के माध्यम से विभिन्न योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 643, स्पॉन्सरशिप योजना के तहत 167, जिलाधिकारी विवेकाधीन कोष के तहत 32 तथा पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रेन योजना के तहत 08 लाभार्थियों को लाभ प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा विधवा पेंशन, अविवाहित महिला पेंशन तथा परित्यक्ता/तलाकशुदा महिलाओं के लिए पेंशन योजनाएं भी संचालित की जा रही हैं। जिलाधिकारी ने योजनाओं के अंतर्गत लंबित आवेदनों की संख्या तथा लंबित प्रकरणों में अब तक की गई कार्रवाई की जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने पॉक्सो अधिनियम से संबंधित पीड़ितों को प्रदान की गई आर्थिक सहायता के प्रकरणों, वितरित धनराशि तथा सहायता के लिए निर्धारित मानकों की जानकारी भी उपलब्ध कराने को कहा। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल सहित संबंधित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी एवं जिला बाल कल्याण समिति के सदस्य उपस्थित रहे। 1
- डोईवाला PG कॉलेज में छात्र संघ चुनाव से पहले शक्ति प्रदर्शन, USF ने दिखाई ताकत The Aman Times | डोईवाला डोईवाला PG कॉलेज में छात्र संघ चुनाव से पहले शक्ति प्रदर्शन, USF ने दिखाई ताकत डोईवाला। डोईवाला पीजी कॉलेज में आगामी छात्र संघ चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। चुनाव से पहले छात्र संगठनों में जोड़तोड़ और शक्ति प्रदर्शन का दौर शुरू हो गया है। उक्रांद के छात्र संगठन USF ने एबीवीपी को झटका देते हुए छात्र नेता सौरभ ममगाईं को अपने साथ शामिल किया है। सौरभ ममगाईं के समर्थन में छात्र-छात्राओं ने शक्ति प्रदर्शन किया। इस दौरान उक्रांद नेता सौम्य पहाड़ी ने कहा कि USF छात्र हितों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाएगा और छात्रों की समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करेगा। उन्होंने कहा कि डोईवाला पीजी कॉलेज के छात्र संघ चुनाव में पहली बार USF चुनाव मैदान में उतरी है और संगठन पूरे पैनल के साथ चुनाव लड़ेगा। वहीं पवन बिजलवान और नितिन ने कहा कि पिछले करीब 15 वर्षों से एबीवीपी के प्रभाव को चुनौती देने के लिए USF पूरी ताकत के साथ मैदान में है। नेताओं ने आगामी चुनाव में पूरे पैनल की जीत का दावा किया। अब डोईवाला पीजी कॉलेज में छात्र संघ चुनाव से पहले USF की एंट्री और सौरभ ममगाईं के समर्थन में हुए शक्ति प्रदर्शन ने चुनावी मुकाबले को और दिलचस्प बना दिया है।1
- हरिद्वार में सीवरेज लाइन डालने के काम के बाद से अनेक स्थानों पर लोगों को दूषित और मिट्टी वाला पानी आने की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। भीमगोड़ा के खेमानंद मार्ग क्षेत्र में भी निवासियों को लंबे समय से दूषित और गंदा पानी नलों में आने की शिकायत बनी हुई है।आज लोगों ने गंदा पानी बोतल में भरकर प्रदर्शन किया और विभाग से जल्द समस्या का समाधान करने की मांग की।1