logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नेपाल आपदा राहत के लिए रवाना हुआ 8 सदस्यीय दल, सीएम धामी ने दिखाई हरि झंडी। The Aman Times | देहरादून 🇳🇵 नेपाल आपदा राहत के लिए रवाना हुआ 8 सदस्यीय दल देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से गोर्खाली सुधार सभा के केंद्रीय अध्यक्ष पदम सिंह थापा के नेतृत्व में आठ सदस्यीय नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर नेपाल के लिए रवाना किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा की इस कठिन घड़ी में उत्तराखंड और भारत के लोग नेपाल के प्रभावित परिवारों के साथ खड़े हैं। राहत दल प्रभावितों की मदद के साथ एक गांव को गोद लेकर सहयोग, बच्चों के स्कूल भवन निर्माण में सहायता तथा विद्यार्थियों को पुस्तकें एवं पठन-पाठन सामग्री भी उपलब्ध कराएगा।

5 hrs ago
user_राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
Lawyer डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड•
5 hrs ago

नेपाल आपदा राहत के लिए रवाना हुआ 8 सदस्यीय दल, सीएम धामी ने दिखाई हरि झंडी। The Aman Times | देहरादून 🇳🇵 नेपाल आपदा राहत के लिए रवाना हुआ 8 सदस्यीय दल देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से गोर्खाली सुधार सभा के केंद्रीय अध्यक्ष पदम सिंह थापा के नेतृत्व में आठ सदस्यीय नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर नेपाल के लिए रवाना किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा की इस कठिन घड़ी में उत्तराखंड और भारत के लोग नेपाल के प्रभावित परिवारों के साथ खड़े हैं। राहत दल प्रभावितों की मदद के साथ एक गांव को गोद लेकर सहयोग, बच्चों के स्कूल भवन निर्माण में सहायता तथा विद्यार्थियों को पुस्तकें एवं पठन-पाठन सामग्री भी उपलब्ध कराएगा।

More news from उत्तराखंड and nearby areas
  • उत्तर प्रदेश (मैनपुरी) पांच बच्चों की मां रिश्ते में सास का अपने ही दामाद जो की सास से 20 वर्ष कम है। रात भर चली पंचायत बैठक में पंचायत की भी बात नहीं मानी अपने ही दामाद के संग रहने को आतुर है सास!
    1
    उत्तर प्रदेश (मैनपुरी)

पांच बच्चों की मां रिश्ते में सास का अपने ही दामाद जो की सास से 20 वर्ष कम है। 

रात भर चली पंचायत बैठक में पंचायत की भी बात नहीं मानी अपने ही दामाद के संग रहने को आतुर है सास!
    user_Rajkumar mehra press reporter
    Rajkumar mehra press reporter
    Real Estate Agent देहरादून, देहरादून, उत्तराखंड•
    2 hrs ago
  • बाल संरक्षण योजनाओं की डीएम ने की समीक्षा। अरुणाभ रतूड़ी ‎पात्र बच्चों तक लाभ पहुंचाने और बाल श्रम पर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश.
    2
    बाल संरक्षण योजनाओं की डीएम ने की समीक्षा। अरुणाभ रतूड़ी 
‎पात्र बच्चों तक लाभ पहुंचाने और बाल श्रम पर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश.
    user_Arunabh Raturi
    Arunabh Raturi
    ऋषिकेश, देहरादून, उत्तराखंड•
    6 hrs ago
  • पूर्व सीएम हरीश रावत ने नौकरी के बदले पैसे लेने के आरोपों पर दी सफाई देहरादून पूर्व सीएम हरीश रावत ने नौकरी के बदले पैसे लेने के आरोपों पर दी सफाई सोशल मीडिया पोस्ट में मां की सौगंध खाकर आरोपों को बताया गलत रावत बोले—नौकरी देने के बदले कभी एक पैसा नहीं लिया चाय-पानी तक नहीं लेने का भी किया दावा रावत ने खुद पर बदनाम करने का षड्यंत्र किए जाने का लगाया आरोप 2017 और 2022 में भी झूठे आरोप लगाए जाने की कही बात राजनीतिक पद देने के बदले भी पैसे नहीं लेने का किया दावा रावत ने कहा—सिफारिशों के बदले भी कभी किसी से सौदा नहीं किया सहयोगी चंदन की संपत्ति सीज किए जाने पर जताई चिंता बोले—कलंक मिटाने के लिए आखिरी दम तक संघर्ष करता रहूंगा
    1
    पूर्व सीएम हरीश रावत ने नौकरी के बदले पैसे लेने के आरोपों पर दी सफाई
देहरादून 
पूर्व सीएम हरीश रावत ने नौकरी के बदले पैसे लेने के आरोपों पर दी सफाई
सोशल मीडिया पोस्ट में मां की सौगंध खाकर आरोपों को बताया गलत
रावत बोले—नौकरी देने के बदले कभी एक पैसा नहीं लिया
चाय-पानी तक नहीं लेने का भी किया दावा
रावत ने खुद पर बदनाम करने का षड्यंत्र किए जाने का लगाया आरोप
2017 और 2022 में भी झूठे आरोप लगाए जाने की कही बात
राजनीतिक पद देने के बदले भी पैसे नहीं लेने का किया दावा
रावत ने कहा—सिफारिशों के बदले भी कभी किसी से सौदा नहीं किया
सहयोगी चंदन की संपत्ति सीज किए जाने पर जताई चिंता
बोले—कलंक मिटाने के लिए आखिरी दम तक संघर्ष करता रहूंगा
    user_PUSHKAR SINGH
    PUSHKAR SINGH
    देहरादून, देहरादून, उत्तराखंड•
    9 hrs ago
  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर अनूठी पहल, गर्भवती महिलाओं को पोषण सामग्री देकर किया सम्मानित - रोमा सैनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर अनूठी पहल, गर्भवती महिलाओं को पोषण सामग्री देकर किया सम्मानित रोमा सैनी ने मातृशक्ति के सम्मान और बेहतर पोषण के प्रति जागरूकता का दिया संदेश
    1
    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर अनूठी पहल, गर्भवती महिलाओं को पोषण सामग्री देकर किया सम्मानित - रोमा सैनी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर अनूठी पहल, गर्भवती महिलाओं को पोषण सामग्री देकर किया सम्मानित
रोमा सैनी ने मातृशक्ति के सम्मान और बेहतर पोषण के प्रति जागरूकता का दिया संदेश
    user_सुमित सैनी पत्रकार
    सुमित सैनी पत्रकार
    Newspaper publisher हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    3 hrs ago
  • पुलिस ने सप्तऋषि क्षेत्र में मृत मिले व्यक्ति की निठारी कांड आरोपी सुरेंद्र कोली के रूप में की पुष्टि। हरिद्वार सीओ शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया मौत के कारण का पीएम रिपोर्ट से होगा खुलासा। चाय का खोखा किराए पर लेकर पिछले कुछ समय से हरिद्वार में रह रहा था कोली। अल्मोड़ा से परिजनों के भी हरिद्वार पहुंचने की की जा रही प्रतीक्षा। (_कुमार दुष्यंत_)
    1
    पुलिस ने सप्तऋषि क्षेत्र में मृत मिले व्यक्ति की निठारी कांड आरोपी सुरेंद्र कोली के रूप में की पुष्टि। हरिद्वार सीओ शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया मौत के कारण का पीएम रिपोर्ट से होगा खुलासा। चाय का खोखा किराए पर लेकर पिछले कुछ समय से हरिद्वार में रह रहा था कोली। अल्मोड़ा से परिजनों के भी हरिद्वार पहुंचने की की जा रही प्रतीक्षा।
(_कुमार दुष्यंत_)
    user_लोकल न्यूज़ हरिद्वार  शहर की खबर शहर को खबर
    लोकल न्यूज़ हरिद्वार शहर की खबर शहर को खबर
    Journalist हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    9 hrs ago
  • डोईवाला PG कॉलेज में छात्र संघ चुनाव से पहले शक्ति प्रदर्शन, USF ने दिखाई ताकत The Aman Times | डोईवाला डोईवाला PG कॉलेज में छात्र संघ चुनाव से पहले शक्ति प्रदर्शन, USF ने दिखाई ताकत डोईवाला। डोईवाला पीजी कॉलेज में आगामी छात्र संघ चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। चुनाव से पहले छात्र संगठनों में जोड़तोड़ और शक्ति प्रदर्शन का दौर शुरू हो गया है। उक्रांद के छात्र संगठन USF ने एबीवीपी को झटका देते हुए छात्र नेता सौरभ ममगाईं को अपने साथ शामिल किया है। सौरभ ममगाईं के समर्थन में छात्र-छात्राओं ने शक्ति प्रदर्शन किया। इस दौरान उक्रांद नेता सौम्य पहाड़ी ने कहा कि USF छात्र हितों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाएगा और छात्रों की समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करेगा। उन्होंने कहा कि डोईवाला पीजी कॉलेज के छात्र संघ चुनाव में पहली बार USF चुनाव मैदान में उतरी है और संगठन पूरे पैनल के साथ चुनाव लड़ेगा। वहीं पवन बिजलवान और नितिन ने कहा कि पिछले करीब 15 वर्षों से एबीवीपी के प्रभाव को चुनौती देने के लिए USF पूरी ताकत के साथ मैदान में है। नेताओं ने आगामी चुनाव में पूरे पैनल की जीत का दावा किया। अब डोईवाला पीजी कॉलेज में छात्र संघ चुनाव से पहले USF की एंट्री और सौरभ ममगाईं के समर्थन में हुए शक्ति प्रदर्शन ने चुनावी मुकाबले को और दिलचस्प बना दिया है।
    1
    डोईवाला PG कॉलेज में छात्र संघ चुनाव से पहले शक्ति प्रदर्शन, USF ने दिखाई ताकत

The Aman Times | डोईवाला
डोईवाला PG कॉलेज में छात्र संघ चुनाव से पहले शक्ति प्रदर्शन, USF ने दिखाई ताकत
डोईवाला।
डोईवाला पीजी कॉलेज में आगामी छात्र संघ चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। चुनाव से पहले छात्र संगठनों में जोड़तोड़ और शक्ति प्रदर्शन का दौर शुरू हो गया है।
उक्रांद के छात्र संगठन USF ने एबीवीपी को झटका देते हुए छात्र नेता सौरभ ममगाईं को अपने साथ शामिल किया है। सौरभ ममगाईं के समर्थन में छात्र-छात्राओं ने शक्ति प्रदर्शन किया।
इस दौरान उक्रांद नेता सौम्य पहाड़ी ने कहा कि USF छात्र हितों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाएगा और छात्रों की समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करेगा। उन्होंने कहा कि डोईवाला पीजी कॉलेज के छात्र संघ चुनाव में पहली बार USF चुनाव मैदान में उतरी है और संगठन पूरे पैनल के साथ चुनाव लड़ेगा।
वहीं पवन बिजलवान और नितिन ने कहा कि पिछले करीब 15 वर्षों से एबीवीपी के प्रभाव को चुनौती देने के लिए USF पूरी ताकत के साथ मैदान में है। नेताओं ने आगामी चुनाव में पूरे पैनल की जीत का दावा किया।
अब डोईवाला पीजी कॉलेज में छात्र संघ चुनाव से पहले USF की एंट्री और सौरभ ममगाईं के समर्थन में हुए शक्ति प्रदर्शन ने चुनावी मुकाबले को और दिलचस्प बना दिया है।
    user_राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
    राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
    Lawyer डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड•
    8 hrs ago
  • डिजिटल इंडिया का नारा हुआ खोखला! व्यापारी वर्ग यूपीआई पर लगाए गए टैक्स के विरोध में उतरा!
    1
    डिजिटल इंडिया का नारा हुआ खोखला! 

व्यापारी वर्ग यूपीआई पर लगाए गए टैक्स के विरोध में उतरा!
    user_Rajkumar mehra press reporter
    Rajkumar mehra press reporter
    Real Estate Agent देहरादून, देहरादून, उत्तराखंड•
    3 hrs ago
  • बाल संरक्षण योजनाओं की डीएम ने की समीक्षा.arunabh raturi janswar news टिहरी:- जनपद में बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा तथा बाल कल्याण एवं संरक्षण से जुड़ी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर शुक्रवार को जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में जिला कार्यालय स्थित वीसी कक्ष में जिला प्रोबेशन/जिला बाल कल्याण इकाई के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। ‎ ‎जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना, स्पॉन्सरशिप योजना, पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रेन योजना, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, संप्रेक्षण गृह तथा पॉक्सो पीड़ित बालिकाओं को प्रदान की जाने वाली आर्थिक सहायता सहित बाल संरक्षण से जुड़ी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र बच्चे तक समयबद्ध और प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि कोई भी पात्र बच्चा सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। बाल संरक्षण से जुड़े विभागों को संकटग्रस्त, निराश्रित एवं जरूरतमंद बच्चों की समय पर पहचान कर उन्हें आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने को कहा। जिलाधिकारी ने बाल श्रम की रोकथाम को प्राथमिकता देते हुए जनपद में संभावित बाल श्रम हॉटस्पॉट स्थलों का चिन्हीकरण करने तथा इन स्थानों पर नियमित निरीक्षण और प्रभावी प्रवर्तन कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। ‎ ‎परिवीक्षा अधिकारी ज्योति पटवाल ने विभागीय योजनाओं एवं बाल संरक्षण से संबंधित कार्यों की विस्तृत प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि जिला बाल संरक्षण इकाई के माध्यम से विभिन्न योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 643, स्पॉन्सरशिप योजना के तहत 167, जिलाधिकारी विवेकाधीन कोष के तहत 32 तथा पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रेन योजना के तहत 08 लाभार्थियों को लाभ प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा विधवा पेंशन, अविवाहित महिला पेंशन तथा परित्यक्ता/तलाकशुदा महिलाओं के लिए पेंशन योजनाएं भी संचालित की जा रही हैं। ‎ ‎जिलाधिकारी ने योजनाओं के अंतर्गत लंबित आवेदनों की संख्या तथा लंबित प्रकरणों में अब तक की गई कार्रवाई की जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने पॉक्सो अधिनियम से संबंधित पीड़ितों को प्रदान की गई आर्थिक सहायता के प्रकरणों, वितरित धनराशि तथा सहायता के लिए निर्धारित मानकों की जानकारी भी उपलब्ध कराने को कहा। ‎ ‎बैठक में मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल सहित संबंधित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी एवं जिला बाल कल्याण समिति के सदस्य उपस्थित रहे। ‎
    1
    बाल संरक्षण योजनाओं की डीएम ने की समीक्षा.arunabh raturi janswar news 
टिहरी:- जनपद में बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा तथा बाल कल्याण एवं संरक्षण से जुड़ी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर शुक्रवार को जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में जिला कार्यालय स्थित वीसी कक्ष में जिला प्रोबेशन/जिला बाल कल्याण इकाई के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
‎
‎जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना, स्पॉन्सरशिप योजना, पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रेन योजना, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, संप्रेक्षण गृह तथा पॉक्सो पीड़ित बालिकाओं को प्रदान की जाने वाली आर्थिक सहायता सहित बाल संरक्षण से जुड़ी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र बच्चे तक समयबद्ध और प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि कोई भी पात्र बच्चा सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। बाल संरक्षण से जुड़े विभागों को संकटग्रस्त, निराश्रित एवं जरूरतमंद बच्चों की समय पर पहचान कर उन्हें आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने को कहा। जिलाधिकारी ने बाल श्रम की रोकथाम को प्राथमिकता देते हुए जनपद में संभावित बाल श्रम हॉटस्पॉट स्थलों का चिन्हीकरण करने तथा इन स्थानों पर नियमित निरीक्षण और प्रभावी प्रवर्तन कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
‎
‎परिवीक्षा अधिकारी ज्योति पटवाल ने विभागीय योजनाओं एवं बाल संरक्षण से संबंधित कार्यों की विस्तृत प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि जिला बाल संरक्षण इकाई के माध्यम से विभिन्न योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 643, स्पॉन्सरशिप योजना के तहत 167, जिलाधिकारी विवेकाधीन कोष के तहत 32 तथा पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रेन योजना के तहत 08 लाभार्थियों को लाभ प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा विधवा पेंशन, अविवाहित महिला पेंशन तथा परित्यक्ता/तलाकशुदा महिलाओं के लिए पेंशन योजनाएं भी संचालित की जा रही हैं। 
‎
‎जिलाधिकारी ने योजनाओं के अंतर्गत लंबित आवेदनों की संख्या तथा लंबित प्रकरणों में अब तक की गई कार्रवाई की जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने पॉक्सो अधिनियम से संबंधित पीड़ितों को प्रदान की गई आर्थिक सहायता के प्रकरणों, वितरित धनराशि तथा सहायता के लिए निर्धारित मानकों की जानकारी भी उपलब्ध कराने को कहा।
‎
‎बैठक में मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल सहित संबंधित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी एवं जिला बाल कल्याण समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
‎
    user_Arunabh Raturi
    Arunabh Raturi
    ऋषिकेश, देहरादून, उत्तराखंड•
    6 hrs ago
  • हरिद्वार ब्यूरो रिपोर्ट निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली ने शुक्रवार को हरिद्वार में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
    1
    हरिद्वार ब्यूरो रिपोर्ट निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली ने शुक्रवार को हरिद्वार में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
    user_द कहर न्यूज़ एजेंसी
    द कहर न्यूज़ एजेंसी
    Journalist Hardwar, Haridwar•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.