logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

उत्तर प्रदेश (मैनपुरी) पांच बच्चों की मां रिश्ते में सास का अपने ही दामाद जो की सास से 20 वर्ष कम है। रात भर चली पंचायत बैठक में पंचायत की भी बात नहीं मानी अपने ही दामाद के संग रहने को आतुर है सास!

3 hrs ago
user_Rajkumar mehra press reporter
Rajkumar mehra press reporter
Real Estate Agent देहरादून, देहरादून, उत्तराखंड•
3 hrs ago

उत्तर प्रदेश (मैनपुरी) पांच बच्चों की मां रिश्ते में सास का अपने ही दामाद जो की सास से 20 वर्ष कम है। रात भर चली पंचायत बैठक में पंचायत की भी बात नहीं मानी अपने ही दामाद के संग रहने को आतुर है सास!

More news from उत्तराखंड and nearby areas
  • पूर्व सीएम हरीश रावत ने नौकरी के बदले पैसे लेने के आरोपों पर दी सफाई देहरादून पूर्व सीएम हरीश रावत ने नौकरी के बदले पैसे लेने के आरोपों पर दी सफाई सोशल मीडिया पोस्ट में मां की सौगंध खाकर आरोपों को बताया गलत रावत बोले—नौकरी देने के बदले कभी एक पैसा नहीं लिया चाय-पानी तक नहीं लेने का भी किया दावा रावत ने खुद पर बदनाम करने का षड्यंत्र किए जाने का लगाया आरोप 2017 और 2022 में भी झूठे आरोप लगाए जाने की कही बात राजनीतिक पद देने के बदले भी पैसे नहीं लेने का किया दावा रावत ने कहा—सिफारिशों के बदले भी कभी किसी से सौदा नहीं किया सहयोगी चंदन की संपत्ति सीज किए जाने पर जताई चिंता बोले—कलंक मिटाने के लिए आखिरी दम तक संघर्ष करता रहूंगा
    1
    पूर्व सीएम हरीश रावत ने नौकरी के बदले पैसे लेने के आरोपों पर दी सफाई
देहरादून 
पूर्व सीएम हरीश रावत ने नौकरी के बदले पैसे लेने के आरोपों पर दी सफाई
सोशल मीडिया पोस्ट में मां की सौगंध खाकर आरोपों को बताया गलत
रावत बोले—नौकरी देने के बदले कभी एक पैसा नहीं लिया
चाय-पानी तक नहीं लेने का भी किया दावा
रावत ने खुद पर बदनाम करने का षड्यंत्र किए जाने का लगाया आरोप
2017 और 2022 में भी झूठे आरोप लगाए जाने की कही बात
राजनीतिक पद देने के बदले भी पैसे नहीं लेने का किया दावा
रावत ने कहा—सिफारिशों के बदले भी कभी किसी से सौदा नहीं किया
सहयोगी चंदन की संपत्ति सीज किए जाने पर जताई चिंता
बोले—कलंक मिटाने के लिए आखिरी दम तक संघर्ष करता रहूंगा
    user_PUSHKAR SINGH
    PUSHKAR SINGH
    देहरादून, देहरादून, उत्तराखंड•
    9 hrs ago
  • नेपाल आपदा राहत के लिए रवाना हुआ 8 सदस्यीय दल, सीएम धामी ने दिखाई हरि झंडी। The Aman Times | देहरादून 🇳🇵 नेपाल आपदा राहत के लिए रवाना हुआ 8 सदस्यीय दल देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से गोर्खाली सुधार सभा के केंद्रीय अध्यक्ष पदम सिंह थापा के नेतृत्व में आठ सदस्यीय नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर नेपाल के लिए रवाना किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा की इस कठिन घड़ी में उत्तराखंड और भारत के लोग नेपाल के प्रभावित परिवारों के साथ खड़े हैं। राहत दल प्रभावितों की मदद के साथ एक गांव को गोद लेकर सहयोग, बच्चों के स्कूल भवन निर्माण में सहायता तथा विद्यार्थियों को पुस्तकें एवं पठन-पाठन सामग्री भी उपलब्ध कराएगा।
    1
    नेपाल आपदा राहत के लिए रवाना हुआ 8 सदस्यीय दल, सीएम धामी ने दिखाई हरि झंडी।
The Aman Times | देहरादून
🇳🇵 नेपाल आपदा राहत के लिए रवाना हुआ 8 सदस्यीय दल
देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से गोर्खाली सुधार सभा के केंद्रीय अध्यक्ष पदम सिंह थापा के नेतृत्व में आठ सदस्यीय नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर नेपाल के लिए रवाना किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा की इस कठिन घड़ी में उत्तराखंड और भारत के लोग नेपाल के प्रभावित परिवारों के साथ खड़े हैं। राहत दल प्रभावितों की मदद के साथ एक गांव को गोद लेकर सहयोग, बच्चों के स्कूल भवन निर्माण में सहायता तथा विद्यार्थियों को पुस्तकें एवं पठन-पाठन सामग्री भी उपलब्ध कराएगा।
    user_राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
    राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
    Lawyer डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड•
    6 hrs ago
  • टिहरी के युवाओं के लिए खुला विदेश में नौकरी का रास्ता, जर्मनी-जापान में रोजगार के अवसरों की मिली जानकारी ‎टिहरी। जिला सेवायोजन कार्यालय, टिहरी गढ़वाल एवं कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में शुक्रवार को क्रीड़ा भवन, नई टिहरी में ओवरसीज प्लेसमेंट वर्कशॉप आयोजित की गई। कार्यशाला में मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना सहित विदेशों में उपलब्ध रोजगार के अवसरों की जानकारी दी गई। कार्यशाला का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष इशिता सजवाण, जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। ‎ ‎कार्यशाला में युवाओं को विशेष रूप से जर्मनी एवं जापान में नर्सिंग क्षेत्र में उपलब्ध रोजगार के अवसरों के बारे में जानकारी दी गई। ट्रेनिंग पार्टनर लर्ननेट स्किल लिमिटेड की टीम ने विदेश में रोजगार के लिए आवश्यक शैक्षिक योग्यता, कौशल, प्रशिक्षण, भाषा ज्ञान, पात्रता और प्लेसमेंट प्रक्रिया की जानकारी साझा की। युवाओं को बताया गया कि आवश्यक प्रशिक्षण एवं पात्रता पूरी करने के बाद उन्हें विदेशों में रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। ‎ ‎जिला पंचायत अध्यक्ष इशिता सजवाण ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम युवाओं को रोजगार के नए अवसरों से जोड़ने में उपयोगी हैं। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करने तथा युवाओं से अपने अनुभव परिवार के साथ साझा करते हुए बेहतर अवसरों का लाभ उठाने का आह्वान किया। ‎ ‎जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में कौशल विकास योजनाओं का लाभ युवाओं तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में देश के साथ-साथ विदेशों में भी युवाओं के लिए रोजगार के अनेक अवसर उपलब्ध हैं। युवाओं को अपनी शैक्षिक योग्यता, कौशल और रुचि के अनुरूप प्रशिक्षण प्राप्त कर इन अवसरों का लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने युवाओं को कौशल विकास के माध्यम से बेहतर रोजगार हासिल करने के लिए प्रेरित किया। ‎ ‎कार्यशाला में पूर्व में चयनित होकर जापान में कार्यरत प्रीति नेगी और सूरज नेगी के अभिभावकों को सम्मानित किया गया। इस दौरान अभिभावकों ने भी विदेश में रोजगार प्राप्त कर रहे युवाओं के अनुभव साझा किए। ‎ ‎कार्यशाला में 200 से अधिक छात्र-छात्राओं एवं युवाओं ने प्रतिभाग किया। बड़ी संख्या में अभिभावक भी अपने बच्चों के साथ पहुंचे। प्रतिभागियों ने विदेश में रोजगार, नर्सिंग क्षेत्र में संभावनाओं, प्रशिक्षण, भाषा सीखने और प्लेसमेंट प्रक्रिया से संबंधित प्रश्न पूछे, जिनका विशेषज्ञों ने समाधान किया। कार्यशाला के माध्यम से युवाओं को कौशल विकास के साथ सुरक्षित विदेश रोजगार और वैश्विक रोजगार के अवसरों से जोड़ने की जानकारी दी गई। ‎ ‎इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल, परियोजना निदेशक डीआरडीए ज्योति, कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग की उप निदेशक चन्द्रकांता, जिला विकास अधिकारी मोहम्मद असलम, जिला सेवायोजन अधिकारी लक्ष्मी यादव सहित कौशल विकास एवं जिला सेवायोजन कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। ‎
    2
    टिहरी के युवाओं के लिए खुला विदेश में नौकरी का रास्ता, जर्मनी-जापान में रोजगार के अवसरों की मिली जानकारी
‎टिहरी। जिला सेवायोजन कार्यालय, टिहरी गढ़वाल एवं कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में शुक्रवार को क्रीड़ा भवन, नई टिहरी में ओवरसीज प्लेसमेंट वर्कशॉप आयोजित की गई। कार्यशाला में मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना सहित विदेशों में उपलब्ध रोजगार के अवसरों की जानकारी दी गई। कार्यशाला का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष इशिता सजवाण, जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया।
‎
‎कार्यशाला में युवाओं को विशेष रूप से जर्मनी एवं जापान में नर्सिंग क्षेत्र में उपलब्ध रोजगार के अवसरों के बारे में जानकारी दी गई। ट्रेनिंग पार्टनर लर्ननेट स्किल लिमिटेड की टीम ने विदेश में रोजगार के लिए आवश्यक शैक्षिक योग्यता, कौशल, प्रशिक्षण, भाषा ज्ञान, पात्रता और प्लेसमेंट प्रक्रिया की जानकारी साझा की। युवाओं को बताया गया कि आवश्यक प्रशिक्षण एवं पात्रता पूरी करने के बाद उन्हें विदेशों में रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकते हैं।
‎
‎जिला पंचायत अध्यक्ष इशिता सजवाण ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम युवाओं को रोजगार के नए अवसरों से जोड़ने में उपयोगी हैं। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करने तथा युवाओं से अपने अनुभव परिवार के साथ साझा करते हुए बेहतर अवसरों का लाभ उठाने का आह्वान किया।
‎
‎जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में कौशल विकास योजनाओं का लाभ युवाओं तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में देश के साथ-साथ विदेशों में भी युवाओं के लिए रोजगार के अनेक अवसर उपलब्ध हैं। युवाओं को अपनी शैक्षिक योग्यता, कौशल और रुचि के अनुरूप प्रशिक्षण प्राप्त कर इन अवसरों का लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने युवाओं को कौशल विकास के माध्यम से बेहतर रोजगार हासिल करने के लिए प्रेरित किया।
‎
‎कार्यशाला में पूर्व में चयनित होकर जापान में कार्यरत प्रीति नेगी और सूरज नेगी के अभिभावकों को सम्मानित किया गया। इस दौरान अभिभावकों ने भी विदेश में रोजगार प्राप्त कर रहे युवाओं के अनुभव साझा किए।
‎
‎कार्यशाला में 200 से अधिक छात्र-छात्राओं एवं युवाओं ने प्रतिभाग किया। बड़ी संख्या में अभिभावक भी अपने बच्चों के साथ पहुंचे। प्रतिभागियों ने विदेश में रोजगार, नर्सिंग क्षेत्र में संभावनाओं, प्रशिक्षण, भाषा सीखने और प्लेसमेंट प्रक्रिया से संबंधित प्रश्न पूछे, जिनका विशेषज्ञों ने समाधान किया। कार्यशाला के माध्यम से युवाओं को कौशल विकास के साथ सुरक्षित विदेश रोजगार और वैश्विक रोजगार के अवसरों से जोड़ने की जानकारी दी गई।
‎
‎इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल, परियोजना निदेशक डीआरडीए ज्योति, कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग की उप निदेशक चन्द्रकांता, जिला विकास अधिकारी मोहम्मद असलम, जिला सेवायोजन अधिकारी लक्ष्मी यादव सहित कौशल विकास एवं जिला सेवायोजन कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
‎
    user_Vijaypal Rana
    Vijaypal Rana
    टिहरी, टिहरी गढ़वाल, उत्तराखंड•
    6 hrs ago
  • अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता मे बोट संचालन की बैठक हुई आयोजित टिहरी झील में बोट संचालन को लेकर अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक
    1
    अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता मे बोट संचालन की बैठक हुई आयोजित 
टिहरी झील में बोट संचालन को लेकर अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक
    user_Uklive Uttrakhand
    Uklive Uttrakhand
    टिहरी, टिहरी गढ़वाल, उत्तराखंड•
    6 hrs ago
  • बाल संरक्षण योजनाओं की डीएम ने की समीक्षा। अरुणाभ रतूड़ी ‎पात्र बच्चों तक लाभ पहुंचाने और बाल श्रम पर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश.
    2
    बाल संरक्षण योजनाओं की डीएम ने की समीक्षा। अरुणाभ रतूड़ी 
‎पात्र बच्चों तक लाभ पहुंचाने और बाल श्रम पर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश.
    user_Arunabh Raturi
    Arunabh Raturi
    ऋषिकेश, देहरादून, उत्तराखंड•
    7 hrs ago
  • शेर सिंह राणा के नेतृत्व में स्वर्ण समाज ने डीएम बिजनौर कार्यालय का किया घेराव, RJP के राष्ट्रीय संयोजक शेर सिंह राणा की मोदी सरकार को दो टूक चेतावनी।
    1
    शेर सिंह राणा के नेतृत्व में स्वर्ण समाज ने डीएम बिजनौर कार्यालय का किया घेराव, RJP के राष्ट्रीय संयोजक शेर सिंह राणा की मोदी सरकार को दो टूक चेतावनी।
    user_Dpk Chauhan
    Dpk Chauhan
    Farmer हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    4 hrs ago
  • डिजिटल इंडिया का नारा हुआ खोखला! व्यापारी वर्ग यूपीआई पर लगाए गए टैक्स के विरोध में उतरा!
    1
    डिजिटल इंडिया का नारा हुआ खोखला! 

व्यापारी वर्ग यूपीआई पर लगाए गए टैक्स के विरोध में उतरा!
    user_Rajkumar mehra press reporter
    Rajkumar mehra press reporter
    Real Estate Agent देहरादून, देहरादून, उत्तराखंड•
    4 hrs ago
  • डोईवाला PG कॉलेज में छात्र संघ चुनाव से पहले शक्ति प्रदर्शन, USF ने दिखाई ताकत The Aman Times | डोईवाला डोईवाला PG कॉलेज में छात्र संघ चुनाव से पहले शक्ति प्रदर्शन, USF ने दिखाई ताकत डोईवाला। डोईवाला पीजी कॉलेज में आगामी छात्र संघ चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। चुनाव से पहले छात्र संगठनों में जोड़तोड़ और शक्ति प्रदर्शन का दौर शुरू हो गया है। उक्रांद के छात्र संगठन USF ने एबीवीपी को झटका देते हुए छात्र नेता सौरभ ममगाईं को अपने साथ शामिल किया है। सौरभ ममगाईं के समर्थन में छात्र-छात्राओं ने शक्ति प्रदर्शन किया। इस दौरान उक्रांद नेता सौम्य पहाड़ी ने कहा कि USF छात्र हितों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाएगा और छात्रों की समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करेगा। उन्होंने कहा कि डोईवाला पीजी कॉलेज के छात्र संघ चुनाव में पहली बार USF चुनाव मैदान में उतरी है और संगठन पूरे पैनल के साथ चुनाव लड़ेगा। वहीं पवन बिजलवान और नितिन ने कहा कि पिछले करीब 15 वर्षों से एबीवीपी के प्रभाव को चुनौती देने के लिए USF पूरी ताकत के साथ मैदान में है। नेताओं ने आगामी चुनाव में पूरे पैनल की जीत का दावा किया। अब डोईवाला पीजी कॉलेज में छात्र संघ चुनाव से पहले USF की एंट्री और सौरभ ममगाईं के समर्थन में हुए शक्ति प्रदर्शन ने चुनावी मुकाबले को और दिलचस्प बना दिया है।
    1
    डोईवाला PG कॉलेज में छात्र संघ चुनाव से पहले शक्ति प्रदर्शन, USF ने दिखाई ताकत

The Aman Times | डोईवाला
डोईवाला PG कॉलेज में छात्र संघ चुनाव से पहले शक्ति प्रदर्शन, USF ने दिखाई ताकत
डोईवाला।
डोईवाला पीजी कॉलेज में आगामी छात्र संघ चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। चुनाव से पहले छात्र संगठनों में जोड़तोड़ और शक्ति प्रदर्शन का दौर शुरू हो गया है।
उक्रांद के छात्र संगठन USF ने एबीवीपी को झटका देते हुए छात्र नेता सौरभ ममगाईं को अपने साथ शामिल किया है। सौरभ ममगाईं के समर्थन में छात्र-छात्राओं ने शक्ति प्रदर्शन किया।
इस दौरान उक्रांद नेता सौम्य पहाड़ी ने कहा कि USF छात्र हितों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाएगा और छात्रों की समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करेगा। उन्होंने कहा कि डोईवाला पीजी कॉलेज के छात्र संघ चुनाव में पहली बार USF चुनाव मैदान में उतरी है और संगठन पूरे पैनल के साथ चुनाव लड़ेगा।
वहीं पवन बिजलवान और नितिन ने कहा कि पिछले करीब 15 वर्षों से एबीवीपी के प्रभाव को चुनौती देने के लिए USF पूरी ताकत के साथ मैदान में है। नेताओं ने आगामी चुनाव में पूरे पैनल की जीत का दावा किया।
अब डोईवाला पीजी कॉलेज में छात्र संघ चुनाव से पहले USF की एंट्री और सौरभ ममगाईं के समर्थन में हुए शक्ति प्रदर्शन ने चुनावी मुकाबले को और दिलचस्प बना दिया है।
    user_राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
    राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
    Lawyer डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड•
    9 hrs ago
  • बाल संरक्षण योजनाओं की डीएम ने की समीक्षा.arunabh raturi janswar news टिहरी:- जनपद में बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा तथा बाल कल्याण एवं संरक्षण से जुड़ी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर शुक्रवार को जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में जिला कार्यालय स्थित वीसी कक्ष में जिला प्रोबेशन/जिला बाल कल्याण इकाई के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। ‎ ‎जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना, स्पॉन्सरशिप योजना, पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रेन योजना, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, संप्रेक्षण गृह तथा पॉक्सो पीड़ित बालिकाओं को प्रदान की जाने वाली आर्थिक सहायता सहित बाल संरक्षण से जुड़ी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र बच्चे तक समयबद्ध और प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि कोई भी पात्र बच्चा सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। बाल संरक्षण से जुड़े विभागों को संकटग्रस्त, निराश्रित एवं जरूरतमंद बच्चों की समय पर पहचान कर उन्हें आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने को कहा। जिलाधिकारी ने बाल श्रम की रोकथाम को प्राथमिकता देते हुए जनपद में संभावित बाल श्रम हॉटस्पॉट स्थलों का चिन्हीकरण करने तथा इन स्थानों पर नियमित निरीक्षण और प्रभावी प्रवर्तन कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। ‎ ‎परिवीक्षा अधिकारी ज्योति पटवाल ने विभागीय योजनाओं एवं बाल संरक्षण से संबंधित कार्यों की विस्तृत प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि जिला बाल संरक्षण इकाई के माध्यम से विभिन्न योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 643, स्पॉन्सरशिप योजना के तहत 167, जिलाधिकारी विवेकाधीन कोष के तहत 32 तथा पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रेन योजना के तहत 08 लाभार्थियों को लाभ प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा विधवा पेंशन, अविवाहित महिला पेंशन तथा परित्यक्ता/तलाकशुदा महिलाओं के लिए पेंशन योजनाएं भी संचालित की जा रही हैं। ‎ ‎जिलाधिकारी ने योजनाओं के अंतर्गत लंबित आवेदनों की संख्या तथा लंबित प्रकरणों में अब तक की गई कार्रवाई की जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने पॉक्सो अधिनियम से संबंधित पीड़ितों को प्रदान की गई आर्थिक सहायता के प्रकरणों, वितरित धनराशि तथा सहायता के लिए निर्धारित मानकों की जानकारी भी उपलब्ध कराने को कहा। ‎ ‎बैठक में मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल सहित संबंधित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी एवं जिला बाल कल्याण समिति के सदस्य उपस्थित रहे। ‎
    1
    बाल संरक्षण योजनाओं की डीएम ने की समीक्षा.arunabh raturi janswar news 
टिहरी:- जनपद में बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा तथा बाल कल्याण एवं संरक्षण से जुड़ी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर शुक्रवार को जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में जिला कार्यालय स्थित वीसी कक्ष में जिला प्रोबेशन/जिला बाल कल्याण इकाई के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
‎
‎जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना, स्पॉन्सरशिप योजना, पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रेन योजना, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, संप्रेक्षण गृह तथा पॉक्सो पीड़ित बालिकाओं को प्रदान की जाने वाली आर्थिक सहायता सहित बाल संरक्षण से जुड़ी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र बच्चे तक समयबद्ध और प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि कोई भी पात्र बच्चा सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। बाल संरक्षण से जुड़े विभागों को संकटग्रस्त, निराश्रित एवं जरूरतमंद बच्चों की समय पर पहचान कर उन्हें आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने को कहा। जिलाधिकारी ने बाल श्रम की रोकथाम को प्राथमिकता देते हुए जनपद में संभावित बाल श्रम हॉटस्पॉट स्थलों का चिन्हीकरण करने तथा इन स्थानों पर नियमित निरीक्षण और प्रभावी प्रवर्तन कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
‎
‎परिवीक्षा अधिकारी ज्योति पटवाल ने विभागीय योजनाओं एवं बाल संरक्षण से संबंधित कार्यों की विस्तृत प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि जिला बाल संरक्षण इकाई के माध्यम से विभिन्न योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 643, स्पॉन्सरशिप योजना के तहत 167, जिलाधिकारी विवेकाधीन कोष के तहत 32 तथा पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रेन योजना के तहत 08 लाभार्थियों को लाभ प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा विधवा पेंशन, अविवाहित महिला पेंशन तथा परित्यक्ता/तलाकशुदा महिलाओं के लिए पेंशन योजनाएं भी संचालित की जा रही हैं। 
‎
‎जिलाधिकारी ने योजनाओं के अंतर्गत लंबित आवेदनों की संख्या तथा लंबित प्रकरणों में अब तक की गई कार्रवाई की जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने पॉक्सो अधिनियम से संबंधित पीड़ितों को प्रदान की गई आर्थिक सहायता के प्रकरणों, वितरित धनराशि तथा सहायता के लिए निर्धारित मानकों की जानकारी भी उपलब्ध कराने को कहा।
‎
‎बैठक में मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल सहित संबंधित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी एवं जिला बाल कल्याण समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
‎
    user_Arunabh Raturi
    Arunabh Raturi
    ऋषिकेश, देहरादून, उत्तराखंड•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.