logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

(बिहार बांका )अमरपुर प्रखंड के तीन पंचायतों में हुए पैक्स चुनाव की मतगणना शुक्रवार देर रात करीब 10:30 बजे शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गई। मतगणना परिणाम आते ही समर्थकों में उत्साह देखने को मिला। पवई पैक्स से उज्जवल कुमार चौधरी उर्फ सोनी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सच्चिदानंद शर्मा को 241 मतों से पराजित कर जीत दर्ज की। वहीं बैजूडीह पैक्स में कृष्णदेव सिंह उर्फ बाबूलाल ने राजेंद्र सिंह को 115 मतों के अंतर से हराकर अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया। भदरिया पैक्स से अजीत कुमार भगत उर्फ पप्पू ने सुनयना देवी को शिकस्त देकर जीत का परचम लहराया।

23 hrs ago
user_Banka Today News
Banka Today News
पत्रकार बांका, बांका, बिहार•
23 hrs ago

(बिहार बांका )अमरपुर प्रखंड के तीन पंचायतों में हुए पैक्स चुनाव की मतगणना शुक्रवार देर रात करीब 10:30 बजे शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गई। मतगणना परिणाम आते ही समर्थकों में उत्साह देखने को मिला। पवई पैक्स से उज्जवल कुमार चौधरी उर्फ सोनी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सच्चिदानंद शर्मा को 241 मतों से पराजित कर जीत दर्ज की। वहीं बैजूडीह पैक्स में कृष्णदेव सिंह उर्फ बाबूलाल ने राजेंद्र सिंह को 115 मतों के अंतर से हराकर अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया। भदरिया पैक्स से अजीत कुमार भगत उर्फ पप्पू ने सुनयना देवी को शिकस्त देकर जीत का परचम लहराया।

More news from बिहार and nearby areas
  • Post by Kundan
    1
    Post by Kundan
    user_Kundan
    Kundan
    बांका, बांका, बिहार•
    20 hrs ago
  • शनिवार को बांका जिले के एसकेपी विद्या विहार राजपुर बांका आवासीय विद्यालय में जेल अधीक्षक बांका के द्वारा समारोह पूर्वक ब्लड ग्रुप पुस्तक का विमोचन किया गया। एवं विद्यालय का अवलोकन कर विद्यालय को सराहा
    1
    शनिवार को बांका जिले के एसकेपी विद्या विहार राजपुर बांका आवासीय विद्यालय में जेल अधीक्षक बांका के द्वारा समारोह पूर्वक ब्लड ग्रुप पुस्तक का विमोचन किया गया। एवं विद्यालय का अवलोकन कर विद्यालय को सराहा
    user_Kameshwar sah
    Kameshwar sah
    फुलीडुमर, बांका, बिहार•
    17 min ago
  • yadav under attack in bihar suraj bihari murder case
    1
    yadav under attack in bihar suraj bihari murder case
    user_THE LIVE
    THE LIVE
    Journalist तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    10 hrs ago
  • गोड्डा नगर निकाय चुनाव और प्रत्याशी को क्या मिला चुनाव चिन्ह और प्रत्याशी कितने हैं चुनावी मैदान पर सब साफ हो जाएगा इस खबर को देखने पर!
    1
    गोड्डा नगर निकाय चुनाव और प्रत्याशी को क्या मिला चुनाव चिन्ह और प्रत्याशी कितने हैं चुनावी मैदान पर सब साफ हो जाएगा इस खबर को देखने पर!
    user_User10408
    User10408
    पत्रकार Godda, Jharkhand•
    10 hrs ago
  • चांदन (बांका)चांदन बाजार स्थित परीक्षा केंद्र एम.एम.के.जी हाईस्कूल प्लस टू में इंटर परीक्षा के पांचवें दिन दोनों पालियों की परीक्षा कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण माहौल मे सम्पन्न हो गयी ।प्रथम पाली की रसायन शास्त्र की परीक्षा में कुल 331परीक्षार्थियों मे 327 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल व 04 परिक्षार्थी अनुपस्थित रहे।दूसरी पाली में अंग्रेजी विषय की परीक्षा में 339 परीक्षार्थियों में 333 परीक्षार्थी शामिल हुए जबकि 06 परिक्षार्थी अनुस्थित रहे ।केन्द्राधीक्षक करुणा किस्कू ने बताया कि दोनों पालियों की परीक्षा कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न हुई|पर्याप्त संख्या में पुलिस बलों की मौजूदगी और सी सी टी वी की निगरानी में परीक्षा सम्पन्न हुई है।शांतिपूर्ण माहौल मे परीक्षा सम्पन्न कराने को लेकर बी डी ओ अजेश कुमार,बी ई ओ सुरेश ठाकुर निगरानी करते दिखें।वहीं परीक्षा को कदाचारमुक्त कराने को लेकर पुलिस बल के जवानों के साथ पुलिस पदाधिकारी थानाध्यक्ष श्रीकांत भारती, पुअनि राहुल कुमार,सुरेश माली, वीक्षक नूतन कुमार पप्पू, सतीश कुमार व लिपिक प्रेम कुमार,विनय कुमार,संदीप कुमार गोंड,अमित कुमार, मिथलेश कुमार का सहयोग सराहनीय रहा। संवाद सूत्र -पंकज कुमार ठाकुर
    1
    चांदन (बांका)चांदन बाजार स्थित परीक्षा केंद्र एम.एम.के.जी हाईस्कूल प्लस टू में इंटर परीक्षा के पांचवें दिन दोनों पालियों की परीक्षा कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण माहौल मे सम्पन्न हो गयी ।प्रथम पाली की रसायन शास्त्र की परीक्षा में कुल 331परीक्षार्थियों मे 327 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल व 04 परिक्षार्थी अनुपस्थित रहे।दूसरी पाली में अंग्रेजी विषय की परीक्षा में 339 परीक्षार्थियों में 333 परीक्षार्थी शामिल हुए जबकि 06 परिक्षार्थी अनुस्थित रहे ।केन्द्राधीक्षक करुणा किस्कू ने बताया कि दोनों पालियों की परीक्षा कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न हुई|पर्याप्त संख्या में पुलिस बलों की मौजूदगी और सी सी टी वी की निगरानी में परीक्षा सम्पन्न हुई है।शांतिपूर्ण माहौल मे परीक्षा सम्पन्न कराने को लेकर बी डी ओ अजेश कुमार,बी ई ओ सुरेश ठाकुर निगरानी करते दिखें।वहीं परीक्षा को कदाचारमुक्त कराने को लेकर पुलिस बल के जवानों के साथ पुलिस पदाधिकारी थानाध्यक्ष श्रीकांत भारती, पुअनि राहुल कुमार,सुरेश माली, वीक्षक नूतन कुमार पप्पू, सतीश कुमार व लिपिक प्रेम कुमार,विनय कुमार,संदीप कुमार गोंड,अमित कुमार, मिथलेश कुमार का सहयोग सराहनीय रहा।
संवाद सूत्र -पंकज कुमार ठाकुर
    user_Pankaj Kumar Thakur
    Pankaj Kumar Thakur
    पत्रकार Chanan, Banka•
    11 hrs ago
  • आज सिर्फ एक सिलेंडर नहीं गया, एक मेहनतकश परिवार की रोटी, उम्मीद और मेहनत एक पल में छिन गई, CCTV में कैद सच्चाई! आज इन नशेड़ी चोरों ने सिर्फ एक सिलेंडर नहीं चुराया… आज इन्होंने किसी के घर के दो वक्त की रोटी छीन ली। यह खबर केवल चोरी की सूचना नहीं, बल्कि उस दर्द की गवाही है जो आज एक मेहनतकश मजदूर की आंखों से आंसुओं बनकर बह निकला। यह घटना समाज के उस काले चेहरे को दिखाती है, जहां कुछ लोग अपनी गंदी आदतों के लिए दूसरों की मेहनत पर डाका डालने से भी नहीं हिचकते। घटना शहर की प्रोफेसर कॉलोनी की है। श्याम सुंदर, जो टोटो ई-रिक्शा पर गैस सिलेंडर लादकर घर-घर पहुंचाने का काम करते हैं, रोज की तरह सुबह अपने काम पर निकले थे। वह एक दिन में 10 से 15 सिलेंडर पहुंचाते हैं और दिनभर की कड़ी मेहनत के बाद मुश्किल से 500 से 600 रुपये कमा पाते हैं। इसी कमाई से उनके दो छोटे-छोटे बच्चे पलते हैं, घर का खर्च चलता है और परिवार की गाड़ी आगे बढ़ती है। आज जब वह एक ग्राहक के घर के अंदर सिलेंडर देने गए, तब उन्होंने एक खाली सिलेंडर रस्सी से बांधकर अपने टोटो पर रखा हुआ था। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो युवक वहां पहुंचे। पहले कुछ देर तक इधर-उधर निहारते रहे, फिर जेब से चाकू निकाला और रस्सी काटकर खाली सिलेंडर लेकर फरार हो गए। पूरी घटना पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें दोनों युवकों के चेहरे साफ दिखाई दे रहे हैं। जब श्याम सुंदर बाहर निकले और टोटो पर रखा सिलेंडर गायब देखा, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। वहीं सड़क किनारे बैठकर वह फूट-फूट कर रो पड़े। आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे, गला भर आया था और आवाज कांप रही थी। वह बस यही कहते जा रहे थे कि आज की कमाई तो चली ही गई, ऊपर से अब उन्हें खाली सिलेंडर की 2200 रुपये की सिक्योरिटी राशि भी जमा करनी होगी। जो आदमी दिनभर मेहनत कर 500 रुपये कमाता है, उसके लिए यह रकम किसी पहाड़ से कम नहीं है। श्याम सुंदर बताते हैं कि इसी कमाई से उनके घर का चूल्हा जलता है, बच्चों की पढ़ाई होती है और परिवार का पेट भरता है। एक पल की इस वारदात ने उनकी पूरी मेहनत को मिट्टी में मिला दिया और पूरे परिवार को चिंता में डाल दिया। यह सिर्फ एक सिलेंडर की चोरी नहीं, बल्कि एक गरीब परिवार की उम्मीदों और सपनों पर किया गया सीधा हमला है। पीड़ित ने तत्काल पुलिस को सूचना दे दी है और सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंप दी गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनों युवक नशे के आदी प्रतीत होते हैं और संभव है कि नशे की लत पूरी करने के लिए उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया हो। हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया गया है। यह घटना समाज से कई सवाल पूछती है। क्या मेहनतकश की कमाई यूं ही लुटती रहेगी? क्या नशे में डूबे ऐसे दरिंदे बेखौफ होकर गरीबों की जिंदगी रौंदते रहेंगे? जरूरत है कि समाज ऐसे लोगों के खिलाफ एकजुट होकर खड़ा हो और प्रशासन सख्त कार्रवाई करे, ताकि दोबारा कोई श्याम सुंदर इस दर्द से न गुजरे। CCTV फुटेज में साफ दिखाई देता है कि बाइक पर सवार दो युवक पहले मौके पर आकर रुकते हैं। कुछ देर तक इधर-उधर देखते हैं, यह सुनिश्चित करते हैं कि आसपास कोई उन्हें देख तो नहीं रहा। इसके बाद उनमें से एक युवक जेब से चाकू निकालता है और तेजी से टोटो की ओर बढ़ता है। वह पहले दूसरी गली की ओर भी झांकता है कि कहीं से कोई आता-जाता तो नहीं दिख रहा। जब उसे पूरा यकीन हो जाता है कि कोई देखने वाला नहीं है, तब वह रस्सी काटता है और खाली सिलेंडर को उठाकर बाइक पर रखने की कोशिश करता है। पहली बार में संतुलन बिगड़ जाता है और बाइक थोड़ी आगे बढ़ जाती है, लेकिन हड़बड़ी और डर के बीच वह दोबारा प्रयास करता है, जल्दी से बाइक पर बैठता है और सिलेंडर लेकर मौके से फरार हो जाता है। पूरी वारदात महज कुछ सेकंड में अंजाम दे दी जाती है, लेकिन यह कुछ सेकंड एक गरीब परिवार की जिंदगी पर भारी पड़ जाते हैं। अगर आपके आसपास का यह युवक दिखाई दे, अगर आप इस बाइक को पहचानते हों, या इन चेहरों को जानते हों — तो कृपया चुप मत रहिए। कमेंट में जरूर लिखिए। इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा शेयर कीजिए, ताकि ये नशेड़ी चोर जल्द पकड़े जाएं और एक गरीब मेहनतकश को इंसाफ मिल सके। आज श्याम सुंदर है, कल कोई और हो सकता है। आपकी एक पहचान, एक शेयर, एक कमेंट किसी के घर की बुझती रसोई को फिर से जला सकता है।
    1
    आज सिर्फ एक सिलेंडर नहीं गया, एक मेहनतकश परिवार की रोटी, उम्मीद और मेहनत एक पल में छिन गई, CCTV में कैद सच्चाई!
आज इन नशेड़ी चोरों ने सिर्फ एक सिलेंडर नहीं चुराया… आज इन्होंने किसी के घर के दो वक्त की रोटी छीन ली। यह खबर केवल चोरी की सूचना नहीं, बल्कि उस दर्द की गवाही है जो आज एक मेहनतकश मजदूर की आंखों से आंसुओं बनकर बह निकला। यह घटना समाज के उस काले चेहरे को दिखाती है, जहां कुछ लोग अपनी गंदी आदतों के लिए दूसरों की मेहनत पर डाका डालने से भी नहीं हिचकते।
घटना शहर की प्रोफेसर कॉलोनी की है। श्याम सुंदर, जो टोटो ई-रिक्शा पर गैस सिलेंडर लादकर घर-घर पहुंचाने का काम करते हैं, रोज की तरह सुबह अपने काम पर निकले थे। वह एक दिन में 10 से 15 सिलेंडर पहुंचाते हैं और दिनभर की कड़ी मेहनत के बाद मुश्किल से 500 से 600 रुपये कमा पाते हैं। इसी कमाई से उनके दो छोटे-छोटे बच्चे पलते हैं, घर का खर्च चलता है और परिवार की गाड़ी आगे बढ़ती है।
आज जब वह एक ग्राहक के घर के अंदर सिलेंडर देने गए, तब उन्होंने एक खाली सिलेंडर रस्सी से बांधकर अपने टोटो पर रखा हुआ था। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो युवक वहां पहुंचे। पहले कुछ देर तक इधर-उधर निहारते रहे, फिर जेब से चाकू निकाला और रस्सी काटकर खाली सिलेंडर लेकर फरार हो गए। पूरी घटना पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें दोनों युवकों के चेहरे साफ दिखाई दे रहे हैं।
जब श्याम सुंदर बाहर निकले और टोटो पर रखा सिलेंडर गायब देखा, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। वहीं सड़क किनारे बैठकर वह फूट-फूट कर रो पड़े। आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे, गला भर आया था और आवाज कांप रही थी। वह बस यही कहते जा रहे थे कि आज की कमाई तो चली ही गई, ऊपर से अब उन्हें खाली सिलेंडर की 2200 रुपये की सिक्योरिटी राशि भी जमा करनी होगी। जो आदमी दिनभर मेहनत कर 500 रुपये कमाता है, उसके लिए यह रकम किसी पहाड़ से कम नहीं है।
श्याम सुंदर बताते हैं कि इसी कमाई से उनके घर का चूल्हा जलता है, बच्चों की पढ़ाई होती है और परिवार का पेट भरता है। एक पल की इस वारदात ने उनकी पूरी मेहनत को मिट्टी में मिला दिया और पूरे परिवार को चिंता में डाल दिया। यह सिर्फ एक सिलेंडर की चोरी नहीं, बल्कि एक गरीब परिवार की उम्मीदों और सपनों पर किया गया सीधा हमला है।
पीड़ित ने तत्काल पुलिस को सूचना दे दी है और सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंप दी गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनों युवक नशे के आदी प्रतीत होते हैं और संभव है कि नशे की लत पूरी करने के लिए उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया हो। हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया गया है।
यह घटना समाज से कई सवाल पूछती है। क्या मेहनतकश की कमाई यूं ही लुटती रहेगी? क्या नशे में डूबे ऐसे दरिंदे बेखौफ होकर गरीबों की जिंदगी रौंदते रहेंगे? जरूरत है कि समाज ऐसे लोगों के खिलाफ एकजुट होकर खड़ा हो और प्रशासन सख्त कार्रवाई करे, ताकि दोबारा कोई श्याम सुंदर इस दर्द से न गुजरे।
CCTV फुटेज में साफ दिखाई देता है कि बाइक पर सवार दो युवक पहले मौके पर आकर रुकते हैं। कुछ देर तक इधर-उधर देखते हैं, यह सुनिश्चित करते हैं कि आसपास कोई उन्हें देख तो नहीं रहा। इसके बाद उनमें से एक युवक जेब से चाकू निकालता है और तेजी से टोटो की ओर बढ़ता है। वह पहले दूसरी गली की ओर भी झांकता है कि कहीं से कोई आता-जाता तो नहीं दिख रहा। जब उसे पूरा यकीन हो जाता है कि कोई देखने वाला नहीं है, तब वह रस्सी काटता है और खाली सिलेंडर को उठाकर बाइक पर रखने की कोशिश करता है। पहली बार में संतुलन बिगड़ जाता है और बाइक थोड़ी आगे बढ़ जाती है, लेकिन हड़बड़ी और डर के बीच वह दोबारा प्रयास करता है, जल्दी से बाइक पर बैठता है और सिलेंडर लेकर मौके से फरार हो जाता है। पूरी वारदात महज कुछ सेकंड में अंजाम दे दी जाती है, लेकिन यह कुछ सेकंड एक गरीब परिवार की जिंदगी पर भारी पड़ जाते हैं।
अगर आपके आसपास का यह युवक दिखाई दे, अगर आप इस बाइक को पहचानते हों, या इन चेहरों को जानते हों — तो कृपया चुप मत रहिए। कमेंट में जरूर लिखिए। इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा शेयर कीजिए, ताकि ये नशेड़ी चोर जल्द पकड़े जाएं और एक गरीब मेहनतकश को इंसाफ मिल सके। आज श्याम सुंदर है, कल कोई और हो सकता है। आपकी एक पहचान, एक शेयर, एक कमेंट किसी के घर की बुझती रसोई को फिर से जला सकता है।
    user_Anuj Jha jilla johar news
    Anuj Jha jilla johar news
    गोड्डा, गोड्डा, झारखंड•
    12 hrs ago
  • (बिहार बांका )अमरपुर प्रखंड के तीन पंचायतों में हुए पैक्स चुनाव की मतगणना शुक्रवार देर रात करीब 10:30 बजे शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गई। मतगणना परिणाम आते ही समर्थकों में उत्साह देखने को मिला। पवई पैक्स से उज्जवल कुमार चौधरी उर्फ सोनी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सच्चिदानंद शर्मा को 241 मतों से पराजित कर जीत दर्ज की। वहीं बैजूडीह पैक्स में कृष्णदेव सिंह उर्फ बाबूलाल ने राजेंद्र सिंह को 115 मतों के अंतर से हराकर अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया। भदरिया पैक्स से अजीत कुमार भगत उर्फ पप्पू ने सुनयना देवी को शिकस्त देकर जीत का परचम लहराया।
    1
    (बिहार बांका )अमरपुर प्रखंड के तीन पंचायतों में हुए पैक्स चुनाव की मतगणना शुक्रवार देर रात करीब 10:30 बजे शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गई। मतगणना परिणाम आते ही समर्थकों में उत्साह देखने को मिला। पवई पैक्स से उज्जवल कुमार चौधरी उर्फ सोनी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सच्चिदानंद शर्मा को 241 मतों से पराजित कर जीत दर्ज की। वहीं बैजूडीह पैक्स में कृष्णदेव सिंह उर्फ बाबूलाल ने राजेंद्र सिंह को 115 मतों के अंतर से हराकर अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया। भदरिया पैक्स से अजीत कुमार भगत उर्फ पप्पू ने सुनयना देवी को शिकस्त देकर जीत का परचम लहराया।
    user_Banka Today News
    Banka Today News
    पत्रकार बांका, बांका, बिहार•
    23 hrs ago
  • पैसा लो फ्री इलाज करोगे, सम्मान नहीं मिलेगा। बैघ जी क्यों भड़क गए? #Kharagpur #munger #bihar
    1
    पैसा लो फ्री इलाज करोगे, सम्मान नहीं मिलेगा। बैघ जी क्यों भड़क गए? #Kharagpur #munger #bihar
    user_THE LIVE
    THE LIVE
    Journalist तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    10 hrs ago
  • गोड्डा में बछड़े का कटा शव मिलने से तनाव, 24 घंटे में गिरफ्तारी की मांग गोड्डा जिले में बुधवार को उस समय भारी आक्रोश का माहौल बन गया, जब शहर के एक प्रमुख स्थान पर गाय के बछड़े का कटा हुआ सिर और धड़ अलग-अलग अवस्था में बरामद किया गया। घटना स्थल के आसपास रोज़ाना हजारों लोगों की आवाजाही रहती है। हैरानी की बात यह है कि घटनास्थल के समीप एक मंदिर और एक सरकारी कार्यालय भी स्थित है, इसके बावजूद इस तरह की घटना को अंजाम दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही हिंदू संगठनों, हिंदू सेवा दल और सामाजिक संगठनों के युवा बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए। बछड़े के साथ की गई कथित क्रूरता को लेकर लोगों में गहरा आक्रोश देखा गया। उपस्थित लोगों ने इसे समाज की शांति और आपसी सौहार्द को बिगाड़ने की साजिश बताया। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर निकाय चुनाव नजदीक हैं और ठीक ऐसे समय पर इस तरह की घटना सामने आना कई सवाल खड़े करता है। लोगों को आशंका है कि कुछ असामाजिक या कट्टरपंथी तत्व जिले में हिंदू–मुस्लिम तनाव पैदा करने और माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। आक्रोशित युवाओं ने प्रशासन से मांग की है कि घटना में शामिल दोषियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया जाए, अन्यथा गोड्डा बंद और सड़क जाम जैसे कदम उठाए जा सकते हैं। घटनास्थल पर मौजूद लोगों के चेहरों पर गहरी मायूसी और गुस्सा साफ झलक रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। प्रशासन की ओर से लोगों को आश्वासन दिया गया कि बछड़े के सिर का पोस्टमार्टम कराया जाएगा और रिपोर्ट के आधार पर दोषियों की पहचान कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने आम जनता से शांति बनाए रखने और किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की है। वहीं पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। फिलहाल इलाके में पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है और प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।
    1
    गोड्डा में बछड़े का कटा शव मिलने से तनाव, 24 घंटे में गिरफ्तारी की मांग
गोड्डा जिले में बुधवार को उस समय भारी आक्रोश का माहौल बन गया, जब शहर के एक प्रमुख स्थान पर गाय के बछड़े का कटा हुआ सिर और धड़ अलग-अलग अवस्था में बरामद किया गया। घटना स्थल के आसपास रोज़ाना हजारों लोगों की आवाजाही रहती है। हैरानी की बात यह है कि घटनास्थल के समीप एक मंदिर और एक सरकारी कार्यालय भी स्थित है, इसके बावजूद इस तरह की घटना को अंजाम दिया गया।
घटना की सूचना मिलते ही हिंदू संगठनों, हिंदू सेवा दल और सामाजिक संगठनों के युवा बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए। बछड़े के साथ की गई कथित क्रूरता को लेकर लोगों में गहरा आक्रोश देखा गया। उपस्थित लोगों ने इसे समाज की शांति और आपसी सौहार्द को बिगाड़ने की साजिश बताया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर निकाय चुनाव नजदीक हैं और ठीक ऐसे समय पर इस तरह की घटना सामने आना कई सवाल खड़े करता है। लोगों को आशंका है कि कुछ असामाजिक या कट्टरपंथी तत्व जिले में हिंदू–मुस्लिम तनाव पैदा करने और माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।
आक्रोशित युवाओं ने प्रशासन से मांग की है कि घटना में शामिल दोषियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया जाए, अन्यथा गोड्डा बंद और सड़क जाम जैसे कदम उठाए जा सकते हैं। घटनास्थल पर मौजूद लोगों के चेहरों पर गहरी मायूसी और गुस्सा साफ झलक रहा था।
सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। प्रशासन की ओर से लोगों को आश्वासन दिया गया कि बछड़े के सिर का पोस्टमार्टम कराया जाएगा और रिपोर्ट के आधार पर दोषियों की पहचान कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन ने आम जनता से शांति बनाए रखने और किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की है। वहीं पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
फिलहाल इलाके में पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है और प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।
    user_User10408
    User10408
    पत्रकार Godda, Jharkhand•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.