Shuru
Apke Nagar Ki App…
मलियाबाग में हुई छापेमारी के बाद सामने आया बड़ा खुलासा इस मामले में कई नाबालिग भी शामिल पाए गए, जिनमें 18 लड़कियां और 13 लड़के शामिल हैं। मलियाबाग में हुई छापेमारी के बाद सामने आया बड़ा खुलासा इस मामले में कई नाबालिग भी शामिल पाए गए, जिनमें 18 लड़कियां और 13 लड़के शामिल हैं। नाबालिगों को कानूनी प्रक्रिया के तहत बाल कल्याण समिति को सौंप दिया गया है और मामला पॉस्को एक्ट के तहत कोर्ट में पेश किया गया। यह घटना समाज के लिए एक बड़ा सवाल खड़ा करती है- आखिर हमारे बच्चे किस दिशा में जा रहे हैं?
Aman Kumar Chaudhary
मलियाबाग में हुई छापेमारी के बाद सामने आया बड़ा खुलासा इस मामले में कई नाबालिग भी शामिल पाए गए, जिनमें 18 लड़कियां और 13 लड़के शामिल हैं। मलियाबाग में हुई छापेमारी के बाद सामने आया बड़ा खुलासा इस मामले में कई नाबालिग भी शामिल पाए गए, जिनमें 18 लड़कियां और 13 लड़के शामिल हैं। नाबालिगों को कानूनी प्रक्रिया के तहत बाल कल्याण समिति को सौंप दिया गया है और मामला पॉस्को एक्ट के तहत कोर्ट में पेश किया गया। यह घटना समाज के लिए एक बड़ा सवाल खड़ा करती है- आखिर हमारे बच्चे किस दिशा में जा रहे हैं?
- User9968Dehri, Rohtas😡6 hrs ago
More news from बिहार and nearby areas
- Post by Rajnikant Pandey riport1
- भभुआ/कैमूर भभुआ शहर में शादी के नाम पर ठगी का एक मामला सामने आया है, जिसमें पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो बिचौलियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, जबकि कथित दुल्हन मौके से फरार हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश के चंदौली जिला अंतर्गत दाउदपुर निवासी जितेंद्र कुमार तथा भभुआ थाना क्षेत्र के मोकरी गांव निवासी लोचन चौहान के पुत्र प्रकाश चौहान के रूप में की गई है। पीड़ित पक्ष ने बताया कि शादी कराने के नाम पर बिचौलियों द्वारा पहले लड़की के कपड़े एवं कॉस्मेटिक खरीदने के लिए 25 हजार रुपये तथा शादी के अन्य खर्चों के नाम पर 1 लाख 30 हजार रुपये लिए गए थे। शादी की प्रक्रिया चल ही रही थी कि अचानक कुछ लोग लड़की का भाई बताकर वहां पहुंचे और दुल्हन को अपने साथ लेकर फरार हो गए। घटना के दौरान भागने की जल्दबाजी में एक व्यक्ति की बाइक मौके पर ही छूट गई, जिसके आधार पर पीड़ित पक्ष ने भभुआ थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर त्वरित जांच शुरू की और मामले में संलिप्त दो बिचौलियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है तथा फरार दुल्हन और अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है।1
- हसपुरा औरंगाबाद भाजपा कार्यकर्ताओं की प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किया गया हसपुरा प्रखंड के पीरू में भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन उतरी मंडल अध्यक्ष के देखरेख में किया गया1
- Amarjeet Singh1
- मझिआव प्रखंड अंतर्गत ग्राम खरसोता में CI मनीष कुमार के दादी को बुद्ध धर्म से दाह संस्कार किया गया, लोगो के द्वारा बताया गया कि हम लोग भीम के दीवाने हैं, सभी कार्य इशी धर्म से होगा1
- Post by Sikendra Vishwakarma1
- Post by Md shamshad Alam1
- Post by Rakhi kumari1
- गोह(औरंगाबाद) रविवार की दोपहर करीब 1:00 बजे तक गोह प्रखंड के अमारी सूर्य मंदिर के समीप कार्यक्रम आयोजित कर इंटरमीडिएट व मैट्रिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र- छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम रामानुजन कोचिंग संस्थान के बैनर तले आयोजित किया गया था। कार्यक्रम की अध्यक्षता अजित उर्फ पिंटु जबकि संचालन ब्रजेश विद्यार्थी कर रहे थे। मुख्य अतिथि के रूप में मुखिया रामदीप दास जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में उपहारा थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष ममता कुमारी व एएसआई चंदन सागर उपस्थित थें। सबसे प्रथम मुख्य अतिथियों को गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया। ततपश्चात मैट्रिक व इंटर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि बेहतर परिणाम उन्हीं बच्चों ने हासिल किया है जो नियमित रूप से पढ़ाई के प्रति गंभीर थें। आगे कहा कि ग्रामीण क्षेत्र जैसे इलाके के संस्थानों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों और अनुशासन पर भी विशेष बल दिया जाता है। जिसका परिणाम छात्रों के बेहतर प्रदर्शन के रूप में सामने आया है। बताते चलें कि इस संस्थान के मैट्रिक में 75 में कुल 70 बच्चे जबकि इंटरमीडिएट में 23 में 21 बच्चे प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण होने में सफल रहे। जबकि आधे दर्जन से अधिक छात्रों ने 80% से अधिक अंक प्राप्त किया है।1