शादी के नाम पर ठगी दो बिचौलिये गिरफ्तार--- दुल्हन फरार भभुआ/कैमूर भभुआ शहर में शादी के नाम पर ठगी का एक मामला सामने आया है, जिसमें पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो बिचौलियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, जबकि कथित दुल्हन मौके से फरार हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश के चंदौली जिला अंतर्गत दाउदपुर निवासी जितेंद्र कुमार तथा भभुआ थाना क्षेत्र के मोकरी गांव निवासी लोचन चौहान के पुत्र प्रकाश चौहान के रूप में की गई है। पीड़ित पक्ष ने बताया कि शादी कराने के नाम पर बिचौलियों द्वारा पहले लड़की के कपड़े एवं कॉस्मेटिक खरीदने के लिए 25 हजार रुपये तथा शादी के अन्य खर्चों के नाम पर 1 लाख 30 हजार रुपये लिए गए थे। शादी की प्रक्रिया चल ही रही थी कि अचानक कुछ लोग लड़की का भाई बताकर वहां पहुंचे और दुल्हन को अपने साथ लेकर फरार हो गए। घटना के दौरान भागने की जल्दबाजी में एक व्यक्ति की बाइक मौके पर ही छूट गई, जिसके आधार पर पीड़ित पक्ष ने भभुआ थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर त्वरित जांच शुरू की और मामले में संलिप्त दो बिचौलियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है तथा फरार दुल्हन और अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है।

- कैमूर। शनिवार को भभुआ स्थित राजद प्रधान कार्यालय में एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले में खेल सुविधाओं की दयनीय स्थिति और 'खेलो इंडिया' योजना में व्याप्त विसंगतियों को लेकर महागठबंधन के नेताओं ने एनडीए सरकार पर जमकर हमला बोला। मुख्य बातें और आरोप प्रेस वार्ता के मुख्य वक्ता और रामगढ़ विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी श्री अजीत सिंह ने खेलो इंडिया योजना की जमीनी हकीकत पर सवाल उठाते हुए कहा कि जिले में इस योजना के तहत बनाए गए अधिकांश खेल मैदानों की गुणवत्ता अत्यंत निम्न स्तर की है। स्टेडियम की बदहाली: वॉलीबॉल, बास्केटबॉल सहित अन्य खेलों के लिए बनाई गई सुविधाएं उपयोग के लायक नहीं हैं। जिम स्थानांतरण का विवाद: अजीत सिंह ने आरोप लगाया कि महुअर के लिए स्वीकृत जिम को नियमों को ताक पर रखकर भभुआ सर्किट हाउस में स्थापित कर दिया गया है। उन्होंने मांग की कि इसे अविलंब जगजीवन स्टेडियम में स्थानांतरित किया जाए ताकि स्थानीय खिलाड़ियों को इसका वास्तविक लाभ मिल सके। शिक्षा विभाग में दबाव की राजनीति: जिले के उच्च और मध्य विद्यालयों को खेल सामग्री के लिए आवंटित राशि (क्रमशः ₹25,000 और ₹10,000) के उपयोग में जिला शिक्षा कार्यालय द्वारा निजी ठेकेदारों से ही सामग्री खरीदने का दबाव बनाया जा रहा है, जो सीधा भ्रष्टाचार की ओर इशारा करता है। सरकार पर तीखा हमला चैनपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी श्री बृजकिशोर बिंद ने भाजपा और एनडीए सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इनके पास "घोटालेबाजों की फौज" है। उन्होंने कहा कि सरकार की कथनी और करनी में बड़ा अंतर है और विकास के नाम पर केवल खानापूर्ति की जा रही है। प्रेस वार्ता में उपस्थित प्रमुख चेहरा इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में राजद जिलाध्यक्ष अकलू राम, भभुआ विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी बिरेंद्र कुशवाहा, बबन लाल श्रीवास्तव, आशिफ मुन्ना खान, संतोष सिंह, इस्लाम अंसारी, अवधेश कुशवाहा, ललन यादव, जगनरायण यादव, सिदेश्वर कुशवाहा, मुन्ना सिंह, मुकेश पटेल, सलमान खान, अशोक यादव कैमूरी, रामदुलार यादव, धनंजय यादव, सुभाष यादव, श्यामनारायण तिवारी, रोहित तिवारी, हैदर अली, भरत यादव, सत्येंद्र यादव और गौरव यादव सहित दर्जनों नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वही राजद नेताओं ने स्पष्ट किया कि यदि जिले की खेल सुविधाओं में सुधार नहीं हुआ और जिम को स्टेडियम में शिफ्ट नहीं किया गया, तो पार्टी इसके खिलाफ उग्र आंदोलन करेगी।7
- Post by Om Prakash Tiwari1
- Post by Md shamshad Alam1
- मलियाबाग में हुई छापेमारी के बाद सामने आया बड़ा खुलासा इस मामले में कई नाबालिग भी शामिल पाए गए, जिनमें 18 लड़कियां और 13 लड़के शामिल हैं। नाबालिगों को कानूनी प्रक्रिया के तहत बाल कल्याण समिति को सौंप दिया गया है और मामला पॉस्को एक्ट के तहत कोर्ट में पेश किया गया। यह घटना समाज के लिए एक बड़ा सवाल खड़ा करती है- आखिर हमारे बच्चे किस दिशा में जा रहे हैं?1
- चंदौली के धानापुर क्षेत्र के पगही-विझवल कुसुम्ही गांव के सिवान में खेतों में खड़ी गेहूं की फसल में अचानक भीषण आग लग गई। अज्ञात कारणों से लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। इस घटना में करीब 10 बीघा से अधिक गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई, जिससे कई किसानों को भारी नुकसान हुआ। पीड़ित किसानों में रामलाल यादव समेत कई लोग शामिल हैं, जिनकी मेहनत की पूरी फसल नष्ट हो गई। आग हरदेव पीजी कॉलेज के पीछे स्थित खेतों में लगी थी। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दमकल विभाग के पहुंचने से पहले ही आग बुझा ली गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, प्रभावित किसानों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।1
- Post by Jitendra Maurya1
- 🤔🤔🤔🤫🤫🤫🤔🤔🤫1
- भभुआ/कैमूर भभुआ शहर में शादी के नाम पर ठगी का एक मामला सामने आया है, जिसमें पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो बिचौलियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, जबकि कथित दुल्हन मौके से फरार हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश के चंदौली जिला अंतर्गत दाउदपुर निवासी जितेंद्र कुमार तथा भभुआ थाना क्षेत्र के मोकरी गांव निवासी लोचन चौहान के पुत्र प्रकाश चौहान के रूप में की गई है। पीड़ित पक्ष ने बताया कि शादी कराने के नाम पर बिचौलियों द्वारा पहले लड़की के कपड़े एवं कॉस्मेटिक खरीदने के लिए 25 हजार रुपये तथा शादी के अन्य खर्चों के नाम पर 1 लाख 30 हजार रुपये लिए गए थे। शादी की प्रक्रिया चल ही रही थी कि अचानक कुछ लोग लड़की का भाई बताकर वहां पहुंचे और दुल्हन को अपने साथ लेकर फरार हो गए। घटना के दौरान भागने की जल्दबाजी में एक व्यक्ति की बाइक मौके पर ही छूट गई, जिसके आधार पर पीड़ित पक्ष ने भभुआ थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर त्वरित जांच शुरू की और मामले में संलिप्त दो बिचौलियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है तथा फरार दुल्हन और अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है।1