logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

इंटरनेशनल मून मिशन में छत्तीसगढ़ की धमक महासमुंद की बेटी रागनी साहू ने बढ़ाया प्रदेश का मान, ‘मिशन शक्ति सैट’ के लिए बनीं नेशनल फाइनलिस्ट महासमुंद। छत्तीसगढ़ की प्रतिभा ने एक बार फिर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन किया है। महासमुंद की बेटी रागनी साहू का चयन प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय चंद्र मिशन ‘मिशन शक्ति सैट’ के लिए नेशनल फाइनलिस्ट के रूप में हुआ है। खास बात यह है कि इस प्रतिष्ठित सूची में जगह बनाने वाली रागनी पूरे छत्तीसगढ़ की इकलौती छात्रा हैं। रागनी साहू शासकीय आशीबाई गोलछा कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, महासमुंद की छात्रा हैं। उनकी इस उपलब्धि से महासमुंद जिले के साथ-साथ पूरे छत्तीसगढ़ में गौरव का माहौल है। जिस स्कूल में बीता बचपन, उसी स्कूल की बेटी ने रचा गौरव रागनी की उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि जिस विद्यालय में उनके शुभचिंतक और क्षेत्र के जनप्रतिनिधि ने अपना बचपन बिताया और शिक्षा-दीक्षा हासिल की, आज उसी विद्यालय की छात्रा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। रागनी एवं उनके परिजनों से उनके घर पहुंचकर आत्मीय मुलाकात की गई। इस दौरान उनकी इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए आगामी अंतरराष्ट्रीय अभियान के लिए शुभकामनाएं दी गईं। 108 देशों के विद्यार्थी होंगे मिशन का हिस्सा ‘मिशन शक्ति सैट’ एक अंतर्राष्ट्रीय चंद्र सैटेलाइट मिशन है, जिसमें भारत के साथ-साथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी, फ्रांस सहित विश्व के 108 देशों के छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं। इस ऐतिहासिक मिशन के अंतर्गत विद्यार्थियों द्वारा दो चंद्र उपग्रह विकसित किए जाएंगे। इनमें से एक उपग्रह को चंद्रमा की कक्षा में स्थापित कर उसकी परिक्रमा कराई जाएगी, जबकि दूसरा रोवर चंद्रमा की सतह पर उतरकर वैज्ञानिक प्रयोग करेगा। रागनी की उपलब्धि बनी प्रदेश के लिए प्रेरणा एक छोटे से शहर की छात्रा का अंतरराष्ट्रीय चंद्र मिशन जैसे प्रतिष्ठित अभियान के लिए चयन होना यह साबित करता है कि प्रतिभा संसाधनों की मोहताज नहीं होती। रागनी साहू की सफलता महासमुंद ही नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ के हजारों विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का संदेश है। रागनी की इस उपलब्धि से उनके परिवार, विद्यालय, शिक्षकों और जिलेवासियों में उत्साह है। अब सभी की निगाहें उनके आगामी अंतरराष्ट्रीय अभियान पर टिकी हैं।

3 hrs ago
user_रिपोर्टर छत्तीसगढ़
रिपोर्टर छत्तीसगढ़
Advertising Photographer Baikunthpur, Korea•
3 hrs ago
5d22d014-edc6-4085-b0b3-9eb413c956d8

इंटरनेशनल मून मिशन में छत्तीसगढ़ की धमक महासमुंद की बेटी रागनी साहू ने बढ़ाया प्रदेश का मान, ‘मिशन शक्ति सैट’ के लिए बनीं नेशनल फाइनलिस्ट महासमुंद। छत्तीसगढ़ की प्रतिभा ने एक बार फिर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन किया है। महासमुंद की बेटी रागनी साहू का चयन प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय चंद्र मिशन ‘मिशन शक्ति सैट’ के लिए नेशनल फाइनलिस्ट के रूप में हुआ है। खास बात यह है कि इस प्रतिष्ठित सूची में जगह बनाने वाली रागनी पूरे छत्तीसगढ़ की इकलौती छात्रा हैं। रागनी साहू शासकीय आशीबाई गोलछा कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, महासमुंद की छात्रा हैं। उनकी इस उपलब्धि से महासमुंद जिले के साथ-साथ पूरे छत्तीसगढ़ में गौरव का माहौल है। जिस स्कूल में बीता बचपन, उसी स्कूल की बेटी ने रचा गौरव रागनी की उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि जिस विद्यालय में उनके शुभचिंतक और क्षेत्र के जनप्रतिनिधि ने अपना बचपन बिताया और शिक्षा-दीक्षा हासिल की, आज उसी विद्यालय की छात्रा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। रागनी एवं उनके परिजनों से उनके घर पहुंचकर आत्मीय मुलाकात की गई। इस दौरान उनकी इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए आगामी अंतरराष्ट्रीय अभियान के लिए शुभकामनाएं दी गईं। 108 देशों के विद्यार्थी होंगे मिशन का हिस्सा ‘मिशन शक्ति सैट’ एक अंतर्राष्ट्रीय चंद्र सैटेलाइट मिशन है, जिसमें भारत के साथ-साथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी, फ्रांस सहित विश्व के 108 देशों के छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं। इस ऐतिहासिक मिशन के अंतर्गत विद्यार्थियों द्वारा दो चंद्र उपग्रह विकसित किए जाएंगे। इनमें से एक उपग्रह को चंद्रमा की कक्षा में स्थापित कर उसकी परिक्रमा कराई जाएगी, जबकि दूसरा रोवर चंद्रमा की सतह पर उतरकर वैज्ञानिक प्रयोग करेगा। रागनी की उपलब्धि बनी प्रदेश के लिए प्रेरणा एक छोटे से शहर की छात्रा का अंतरराष्ट्रीय चंद्र मिशन जैसे प्रतिष्ठित अभियान के लिए चयन होना यह साबित करता है कि प्रतिभा संसाधनों की मोहताज नहीं होती। रागनी साहू की सफलता महासमुंद ही नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ के हजारों विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का संदेश है। रागनी की इस उपलब्धि से उनके परिवार, विद्यालय, शिक्षकों और जिलेवासियों में उत्साह है। अब सभी की निगाहें उनके आगामी अंतरराष्ट्रीय अभियान पर टिकी हैं।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • एमसीबी-चिरमिरी में कबाड़ से लदी पिकअप पकड़ी, पुलिस की बड़ी कार्रवाई
    1
    एमसीबी-चिरमिरी में कबाड़ से लदी पिकअप पकड़ी, पुलिस की बड़ी कार्रवाई
    user_Sawan kumar
    Sawan kumar
    चिरमिरी, मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर, छत्तीसगढ़•
    18 hrs ago
  • ऋषि पंचमी पर अमरकंटक में महाराष्ट्र की महिलाओं ने लगाई नर्मदा में आस्था की डुबकी पारंपरिक वेशभूषा में महिलाओं ने नर्मदा तट पर बनाए पार्थिव शिवलिंग व गणेश प्रतिमा, प्रकृति प्रदत्त सामग्रियों से किया पूजन-अर्चन अनूपपूर/अमरकंटक - प्रदेश के प्रमुख धार्मिक एवं आध्यात्मिक तीर्थ स्थल पवित्र नगरी अमरकंटक में ऋषि पंचमी के पावन अवसर पर महाराष्ट्र से आए हजारों श्रद्धालुओं ने पुण्य सलिला मां नर्मदा के रामघाट तट पर आस्था और भक्ति की अविरल धारा प्रवाहित की। नागपुर, कामठी, भंडारा, अमरावती, नासिक, पुणे, बारामती सहित महाराष्ट्र के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचीं महिलाओं ने प्रातःकाल से ही नर्मदा तट पर पहुंचकर विधि-विधानपूर्वक पुण्य स्नान किया और मां नर्मदा के पावन जल में आस्था की डुबकी लगाई। ऋषि पंचमी के धार्मिक विधान के अनुरूप महिलाओं ने नर्मदा तट पर ही मिट्टी से पार्थिव शिवलिंग का निर्माण किया। इसके साथ ही प्रकृति से प्राप्त पत्तियों, फूल, बेलपत्र, घास-फूस तथा खेतों में उपलब्ध अनाज आदि पारंपरिक सामग्रियों से आदि देव भगवान गणेश की प्रतिमाएं तैयार कर उनका विधिवत पूजन-अर्चन किया। महिलाओं ने भगवान भोलेनाथ और गणपति बप्पा को पुष्प, बेलपत्र एवं अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर आरती की। पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाओं के सामूहिक पूजन से नर्मदा तट का वातावरण श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास से भर उठा। सुबह करीब 5 बजे से ही महाराष्ट्र से आए श्रद्धालुओं का नर्मदा तट पर पहुंचना शुरू हो गया था। स्नान, ध्यान, जप, पूजन-अर्चन और आरती का क्रम काफी देर तक चलता रहा। नर्मदा की कल-कल करती जलधारा, वैदिक एवं धार्मिक मंत्रोच्चार और महिलाओं द्वारा की जा रही आरती से रामघाट का वातावरण भक्तिमय नजर आया। ऋषि पंचमी का धार्मिक महत्व हिंदू धर्म परंपरा में ऋषि पंचमी का विशेष धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्व माना गया है। यह पर्व भाद्रपद शुक्ल पंचमी को मनाया जाता है और सप्तऋषियों के प्रति श्रद्धा, कृतज्ञता तथा आत्मशुद्धि की भावना से जुड़ा है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन पवित्र नदियों में स्नान, ऋषियों का स्मरण तथा श्रद्धापूर्वक पूजन करने से मनुष्य अपने जीवन में शुद्धता, संयम और सदाचार के भाव को पुष्ट करता है। विशेष रूप से महिलाएं इस दिन व्रत एवं पूजन कर ऋषि परंपरा के प्रति श्रद्धा अर्पित करती हैं। ऋषि पंचमी केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि प्रकृति, ऋषि परंपरा और सनातन संस्कारों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का पर्व भी माना जाता है। अमरकंटक जैसे तपोभूमि और नर्मदा उद्गम क्षेत्र में इस पर्व का आध्यात्मिक महत्व और भी विशेष हो जाता है, जहां नर्मदा के पावन तट पर श्रद्धालु स्नान एवं पूजन के माध्यम से आत्मिक शांति और पुण्य की कामना करते हैं। तीन-चार वर्षों से बन रही अमरकंटक आने की परंपरा उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र प्रांत से श्रद्धालु महिलाएं एवं भक्तजन पिछले तीन-चार वर्षों से लगातार ऋषि पंचमी के अवसर पर अमरकंटक पहुंच रहे हैं। नर्मदा स्नान, मां नर्मदा के दर्शन तथा भगवान शिव एवं गणेश के पूजन के लिए प्रत्येक वर्ष महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन हो रहा है। इस वर्ष भी ऋषि पंचमी का पर्व मनाने के लिए महाराष्ट्र से सैकड़ों वाहनों में महिलाएं, पुरुष एवं अन्य श्रद्धालु अमरकंटक पहुंचे हैं।
    1
    ऋषि पंचमी पर अमरकंटक में महाराष्ट्र की महिलाओं ने लगाई नर्मदा में आस्था की डुबकी
पारंपरिक वेशभूषा में महिलाओं ने नर्मदा तट पर बनाए पार्थिव शिवलिंग व गणेश प्रतिमा, प्रकृति प्रदत्त सामग्रियों से किया पूजन-अर्चन
अनूपपूर/अमरकंटक - 
प्रदेश के प्रमुख धार्मिक एवं आध्यात्मिक तीर्थ स्थल पवित्र नगरी अमरकंटक में ऋषि पंचमी के पावन अवसर पर महाराष्ट्र से आए हजारों श्रद्धालुओं ने पुण्य सलिला मां नर्मदा के रामघाट तट पर आस्था और भक्ति की अविरल धारा प्रवाहित की। नागपुर, कामठी, भंडारा, अमरावती, नासिक, पुणे, बारामती सहित महाराष्ट्र के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचीं महिलाओं ने प्रातःकाल से ही नर्मदा तट पर पहुंचकर विधि-विधानपूर्वक पुण्य स्नान किया और मां नर्मदा के पावन जल में आस्था की डुबकी लगाई।
ऋषि पंचमी के धार्मिक विधान के अनुरूप महिलाओं ने नर्मदा तट पर ही मिट्टी से पार्थिव शिवलिंग का निर्माण किया। इसके साथ ही प्रकृति से प्राप्त पत्तियों, फूल, बेलपत्र, घास-फूस तथा खेतों में उपलब्ध अनाज आदि पारंपरिक सामग्रियों से आदि देव भगवान गणेश की प्रतिमाएं तैयार कर उनका विधिवत पूजन-अर्चन किया। महिलाओं ने भगवान भोलेनाथ और गणपति बप्पा को पुष्प, बेलपत्र एवं अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर आरती की। पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाओं के सामूहिक पूजन से नर्मदा तट का वातावरण श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास से भर उठा।
सुबह करीब 5 बजे से ही महाराष्ट्र से आए श्रद्धालुओं का नर्मदा तट पर पहुंचना शुरू हो गया था। स्नान, ध्यान, जप, पूजन-अर्चन और आरती का क्रम काफी देर तक चलता रहा। नर्मदा की कल-कल करती जलधारा, वैदिक एवं धार्मिक मंत्रोच्चार और महिलाओं द्वारा की जा रही आरती से रामघाट का वातावरण भक्तिमय नजर आया।
ऋषि पंचमी का धार्मिक महत्व
हिंदू धर्म परंपरा में ऋषि पंचमी का विशेष धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्व माना गया है। यह पर्व भाद्रपद शुक्ल पंचमी को मनाया जाता है और सप्तऋषियों के प्रति श्रद्धा, कृतज्ञता तथा आत्मशुद्धि की भावना से जुड़ा है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन पवित्र नदियों में स्नान, ऋषियों का स्मरण तथा श्रद्धापूर्वक पूजन करने से मनुष्य अपने जीवन में शुद्धता, संयम और सदाचार के भाव को पुष्ट करता है। विशेष रूप से महिलाएं इस दिन व्रत एवं पूजन कर ऋषि परंपरा के प्रति श्रद्धा अर्पित करती हैं।
ऋषि पंचमी केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि प्रकृति, ऋषि परंपरा और सनातन संस्कारों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का पर्व भी माना जाता है। अमरकंटक जैसे तपोभूमि और नर्मदा उद्गम क्षेत्र में इस पर्व का आध्यात्मिक महत्व और भी विशेष हो जाता है, जहां नर्मदा के पावन तट पर श्रद्धालु स्नान एवं पूजन के माध्यम से आत्मिक शांति और पुण्य की कामना करते हैं।
तीन-चार वर्षों से बन रही अमरकंटक आने की परंपरा
उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र प्रांत से श्रद्धालु महिलाएं एवं भक्तजन पिछले तीन-चार वर्षों से लगातार ऋषि पंचमी के अवसर पर अमरकंटक पहुंच रहे हैं। नर्मदा स्नान, मां नर्मदा के दर्शन तथा भगवान शिव एवं गणेश के पूजन के लिए प्रत्येक वर्ष महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन हो रहा है।
इस वर्ष भी ऋषि पंचमी का पर्व मनाने के लिए महाराष्ट्र से सैकड़ों वाहनों में महिलाएं, पुरुष एवं अन्य श्रद्धालु अमरकंटक पहुंचे हैं।
    user_Anupam Singh patrkar
    Anupam Singh patrkar
    अनूपपुर, अनूपपुर, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • महाराष्ट्र तालुका बाईपास के पास महाराष्ट्र यातायात पुलिस की मनमानी ना गलती रहते हुए भी ड्राइवर से जबरन उसूली करते हैं न देने पर करने की धमकी और गाड़ी चीज करने की बात करते हैं
    1
    महाराष्ट्र तालुका बाईपास के पास महाराष्ट्र यातायात पुलिस की मनमानी ना गलती रहते हुए भी ड्राइवर से जबरन उसूली करते हैं न देने पर करने की धमकी और गाड़ी चीज करने की बात करते हैं
    user_Mukesh Tiwari
    Mukesh Tiwari
    सराय, सिंगरौली, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • ग्राम मठिया में सड़क की काफी समस्या होने के बाद भी अभी तक सड़क नहीं बनी है जिसके कारण खबर प्रकाशित ग्रामीणों द्वारा किया गया ग्रामीणों का कहना है कि जल्द से जल्द हमारे गांव की सड़क सड़क की समस्या होने के कारण ग्रामीण को बरसात में आने जाने के संबंध में काफी समस्या होती है जिसके कारण ग्रामीण खुद चंदा लगा करके सड़क निर्माण कार्य कराए लेकिन बरसात में आवेदन करने में काफी समस्या होती है कृपया सरकार से यही निवेदन कर रहे हैं कि सिर्फ आपकी सड़क बनाई जाए
    1
    ग्राम मठिया में सड़क की काफी समस्या होने के बाद भी अभी तक सड़क नहीं बनी है जिसके कारण खबर प्रकाशित ग्रामीणों द्वारा किया गया ग्रामीणों का कहना है कि जल्द से जल्द हमारे गांव की सड़क
सड़क की समस्या होने के कारण ग्रामीण को बरसात में आने जाने के संबंध में काफी समस्या होती है जिसके कारण ग्रामीण खुद चंदा लगा करके सड़क निर्माण कार्य कराए लेकिन बरसात में आवेदन करने में काफी समस्या होती है कृपया सरकार से यही निवेदन कर रहे हैं कि सिर्फ आपकी सड़क बनाई जाए
    user_Raj Kumar
    Raj Kumar
    Photographer सराय, सिंगरौली, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • सिंगरौली: सरई में अवैध शराब दुकानों और तस्करी के खिलाफ संगठन ने सौंपा ज्ञापन। सिंगरौली। सरई थाना क्षेत्र में संचालित कथित अवैध शराब दुकानों और शराब तस्करी के खिलाफ युवा समाज सेवा संगठन ने जिला कलेक्टर के नाम तहसीलदार सरई को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की।
    1
    सिंगरौली: सरई में अवैध शराब दुकानों और तस्करी के खिलाफ संगठन ने सौंपा ज्ञापन।

सिंगरौली। सरई थाना क्षेत्र में संचालित कथित अवैध शराब दुकानों और शराब तस्करी के खिलाफ युवा समाज सेवा संगठन ने जिला कलेक्टर के नाम तहसीलदार सरई को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की।
    user_Amrendra Shukla पत्रकार
    Amrendra Shukla पत्रकार
    Local News Reporter सिंगरौली नगर, सिंगरौली, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक प्रदेश भर में होंगे विभिन्न सेवा एवं जनकल्याण के कार्यक्रम आयोजित पूर्व सांसद रीति पाठक
    1
    17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक प्रदेश भर में होंगे विभिन्न सेवा एवं जनकल्याण के कार्यक्रम आयोजित पूर्व सांसद रीति पाठक
    user_Santosh kumar
    Santosh kumar
    सिंगरौली, सिंगरौली, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक प्रदेश भर में होंगे विभिन्न सेवा एवं जनकल्याण के कार्यक्रम आयोजित पूर्व सांसद रीति पाठक 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक प्रदेश भर में होंगे विभिन्न सेवा एवं जनकल्याण के कार्यक्रम आयोजित पूर्व सांसद रीति पाठक
    1
    17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक प्रदेश भर में होंगे विभिन्न सेवा एवं जनकल्याण के कार्यक्रम आयोजित पूर्व सांसद रीति पाठक
17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक प्रदेश भर में होंगे विभिन्न सेवा एवं जनकल्याण के कार्यक्रम आयोजित पूर्व सांसद रीति पाठक
    user_Santosh kumar
    Santosh kumar
    सिंगरौली, सिंगरौली, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • गणेश उत्सव एवं विसर्जन को लेकर कोरबा पुलिस अलर्ट,गुंडा एवं निगरानी बदमाशों को दी गई कड़ी समझाइश — कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई आगामी गणेश चतुर्थी, गणेश उत्सव एवं गणेश विसर्जन को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से कोरबा पुलिस द्वारा जिले में कानून-व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। इसी क्रम में आज जिले के विभिन्न थाना, चौकी एवं अनुविभाग स्तर पर CSP/SDOP एवं थाना प्रभारियों द्वारा गुंडा बदमाशों, निगरानी बदमाशों तथा पूर्व में आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहे व्यक्तियों की तस्दीक एवं समझाइश की गई। 👮 *गुंडा एवं निगरानी बदमाशों को स्पष्ट चेतावनी* पुलिस द्वारा लगभग 32 गुंडा बदमाश एवं 26 निगरानी बदमाशों सहित पूर्व में मारपीट, लड़ाई-झगड़ा एवं शरीर संबंधी अपराधों में संलिप्त रहे लगभग 80 व्यक्तियों को समझाइश दी गई। संबंधित व्यक्तियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि गणेश उत्सव एवं विसर्जन के दौरान वे किसी भी प्रकार के विवाद, मारपीट, उपद्रव, आपराधिक गतिविधि अथवा कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधि से पूरी तरह दूर रहें।पुलिस अधिकारियों द्वारा उन्हें कड़ी चेतावनी देते हुए कहा गया कि त्योहार की आड़ में गुंडागर्दी, दहशत फैलाने, विवाद करने अथवा किसी प्रकार का अपराध करने का प्रयास किया गया तो ऐसे व्यक्तियों के विरुद्ध तत्काल एवं कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। ⚠️ “ *त्योहार खुशी से मनाएं, कानून हाथ में लिया तो कार्रवाई तय”* पुलिस द्वारा पूर्व अपराधियों एवं असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त रहे व्यक्तियों को यह भी समझाइश दी गई कि वे अपने आचरण में सुधार रखते हुए कानून का पालन करें तथा गणेश उत्सव के दौरान शांति, सद्भाव एवं भाईचारा बनाए रखने में सहयोग करें।साथ ही संबंधित थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि ऐसे व्यक्तियों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जाए तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध अथवा आपराधिक गतिविधि की सूचना मिलने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। 🛡️ *सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोरबा पुलिस पूरी तरह मुस्तैद* गणेश उत्सव एवं विसर्जन के दौरान भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी, असामाजिक तत्वों पर नजर तथा कानून-व्यवस्था को लेकर कोरबा पुलिस द्वारा आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। पुलिस का उद्देश्य है कि गणेश उत्सव आस्था, अनुशासन, शांति एवं सौहार्द के वातावरण में संपन्न हो तथा श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।कोरबा पुलिस द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि गणेश उत्सव को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाएं, अफवाहों पर ध्यान न दें तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि अथवा विवाद की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
    3
    गणेश उत्सव एवं विसर्जन को लेकर कोरबा पुलिस अलर्ट,गुंडा एवं निगरानी बदमाशों को दी गई कड़ी समझाइश — कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
आगामी गणेश चतुर्थी, गणेश उत्सव एवं गणेश विसर्जन को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से कोरबा पुलिस द्वारा जिले में कानून-व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
इसी क्रम में आज जिले के विभिन्न थाना, चौकी एवं अनुविभाग स्तर पर CSP/SDOP एवं थाना प्रभारियों द्वारा गुंडा बदमाशों, निगरानी बदमाशों तथा पूर्व में आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहे व्यक्तियों की तस्दीक एवं समझाइश की गई।
👮 *गुंडा एवं निगरानी बदमाशों को स्पष्ट चेतावनी* 
पुलिस द्वारा लगभग 32 गुंडा बदमाश एवं 26 निगरानी बदमाशों सहित पूर्व में मारपीट, लड़ाई-झगड़ा एवं शरीर संबंधी अपराधों में संलिप्त रहे लगभग 80 व्यक्तियों को समझाइश दी गई।
संबंधित व्यक्तियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि गणेश उत्सव एवं विसर्जन के दौरान वे किसी भी प्रकार के विवाद, मारपीट, उपद्रव, आपराधिक गतिविधि अथवा कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधि से पूरी तरह दूर रहें।पुलिस अधिकारियों द्वारा उन्हें कड़ी चेतावनी देते हुए कहा गया कि त्योहार की आड़ में गुंडागर्दी, दहशत फैलाने, विवाद करने अथवा किसी प्रकार का अपराध करने का प्रयास किया गया तो ऐसे व्यक्तियों के विरुद्ध तत्काल एवं कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
⚠️ “ *त्योहार खुशी से मनाएं, कानून हाथ में लिया तो कार्रवाई तय”* 
पुलिस द्वारा पूर्व अपराधियों एवं असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त रहे व्यक्तियों को यह भी समझाइश दी गई कि वे अपने आचरण में सुधार रखते हुए कानून का पालन करें तथा गणेश उत्सव के दौरान शांति, सद्भाव एवं भाईचारा बनाए रखने में सहयोग करें।साथ ही संबंधित थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि ऐसे व्यक्तियों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जाए तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध अथवा आपराधिक गतिविधि की सूचना मिलने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
🛡️ *सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोरबा पुलिस पूरी तरह मुस्तैद* 
गणेश उत्सव एवं विसर्जन के दौरान भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी, असामाजिक तत्वों पर नजर तथा कानून-व्यवस्था को लेकर कोरबा पुलिस द्वारा आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।
पुलिस का उद्देश्य है कि गणेश उत्सव आस्था, अनुशासन, शांति एवं सौहार्द के वातावरण में संपन्न हो तथा श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।कोरबा पुलिस द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि गणेश उत्सव को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाएं, अफवाहों पर ध्यान न दें तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि अथवा विवाद की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
    user_Korba news
    Korba news
    कोरबा, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.