महराजगंज: चटिया में मनरेगा कार्य पर सवाल! मिट्टी कार्य के नाम पर घास-फूस की सफाई? APO-BDO कब करेंगे जांच? महराजगंज: चटिया में मनरेगा कार्य पर सवाल! मिट्टी कार्य के नाम पर घास-फूस की सफाई? APO-BDO कब करेंगे जांच? निचलौल ब्लॉक की ग्रामसभा चटिया में मनरेगा के तहत कराए जा रहे कार्यों को लेकर सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि मिट्टी कार्य दिखाकर मौके पर घास-फूस की सफाई कराई जा रही है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, इस मामले में ग्राम रोजगार सेवक के पति की भूमिका पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। आरोप यह भी है कि कार्य पूरा होने के बाद भी हाजिरी दर्ज किए जाने की आशंका है। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि और वास्तविक स्थिति जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। ❓ अब बड़ा सवाल: 🔹 क्या मनरेगा कार्यों की निष्पक्ष जांच होगी? 🔹 क्या APO और BDO मौके पर जाकर जांच करेंगे? 🔹 क्या संबंधित अधिकारियों द्वारा जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की जाएगी? 🔹 क्या सरकारी धन के संभावित दुरुपयोग की जांच होगी? जनता की मांग है कि संबंधित विभाग मौके पर कराए गए कार्यों, मस्टर रोल, हाजिरी और भुगतान अभिलेखों की जांच कर वास्तविक स्थिति स्पष्ट करे। 📢 नोट: इस समाचार में उल्लेखित आरोपों की स्वतंत्र एवं आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। संबंधित पक्ष का जवाब मिलने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा। 📺 ऐसी ही स्थानीय खबरों के लिए जुड़े रहें निशा प्रहरी न्यूज़ के साथ। 👍 वीडियो पसंद आए तो लाइक करें। 🔔 चैनल को सब्सक्राइब करें। 📲 खबर को अधिक से अधिक लोगों तक शेयर करें।
महराजगंज: चटिया में मनरेगा कार्य पर सवाल! मिट्टी कार्य के नाम पर घास-फूस की सफाई? APO-BDO कब करेंगे जांच? महराजगंज: चटिया में मनरेगा कार्य पर सवाल! मिट्टी कार्य के नाम पर घास-फूस की सफाई? APO-BDO कब करेंगे जांच? निचलौल ब्लॉक की ग्रामसभा चटिया में मनरेगा के तहत कराए जा रहे कार्यों को लेकर सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि मिट्टी कार्य दिखाकर मौके पर घास-फूस की सफाई कराई जा रही है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, इस मामले में ग्राम रोजगार सेवक के पति की भूमिका पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। आरोप यह भी है कि कार्य पूरा होने के बाद भी हाजिरी दर्ज किए जाने की आशंका है। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि और वास्तविक स्थिति जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। ❓ अब बड़ा सवाल: 🔹 क्या मनरेगा कार्यों की निष्पक्ष जांच होगी? 🔹 क्या APO और BDO मौके पर जाकर जांच करेंगे? 🔹 क्या संबंधित अधिकारियों द्वारा जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की जाएगी? 🔹 क्या सरकारी धन के संभावित दुरुपयोग की जांच होगी? जनता की मांग है कि संबंधित विभाग मौके पर कराए गए कार्यों, मस्टर रोल, हाजिरी और भुगतान अभिलेखों की जांच कर वास्तविक स्थिति स्पष्ट करे। 📢 नोट: इस समाचार में उल्लेखित आरोपों की स्वतंत्र एवं आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। संबंधित पक्ष का जवाब मिलने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा। 📺 ऐसी ही स्थानीय खबरों के लिए जुड़े रहें निशा प्रहरी न्यूज़ के साथ। 👍 वीडियो पसंद आए तो लाइक करें। 🔔 चैनल को सब्सक्राइब करें। 📲 खबर को अधिक से अधिक लोगों तक शेयर करें।
- जनगणना प्रशिक्षण का डीएम ने किया निरीक्षण, त्रुटिरहित आंकड़े जुटाने पर जोर महराजगंज। जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने शनिवार को निचलौल ब्लॉक सभागार और मनु लॉ कॉलेज में द्वितीय चरण की जनगणना के लिए प्रगणकों व पर्यवेक्षकों के प्रशिक्षण का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण की गुणवत्ता और व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है। इससे प्राप्त आंकड़ों के आधार पर भविष्य की आर्थिक, सामाजिक और विकासपरक नीतियां तैयार की जाती हैं। ऐसे में प्रत्येक जानकारी का सही और तथ्यपरक संकलन जरूरी है। उन्होंने कार्मिकों से पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की अपील की। जिलाधिकारी ने मास्टर ट्रेनर्स को निर्देश दिया कि प्रथम चरण के दौरान सामने आई तकनीकी त्रुटियों, व्यावहारिक कठिनाइयों और अन्य जनपदों के अनुभवों को प्रशिक्षण में साझा करें, ताकि गलतियों की पुनरावृत्ति रोकी जा सके। उन्होंने प्रगणकों को जनगणना प्रक्रिया, प्रपत्रों के सही संकलन और निर्धारित नियमों की स्पष्ट जानकारी देने पर जोर दिया। प्रशिक्षण स्थलों पर साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल, भोजन और जलपान की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने प्रत्येक व्यवस्था के लिए नोडल अधिकारी नामित कर जवाबदेही तय करने को कहा। इस दौरान एसडीएम अवनीश त्रिपाठी, तहसीलदार अमित सिंह, संबंधित चार्ज अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।1
- महराजगंज: चटिया में मनरेगा कार्य पर सवाल! मिट्टी कार्य के नाम पर घास-फूस की सफाई? APO-BDO कब करेंगे जांच? महराजगंज: चटिया में मनरेगा कार्य पर सवाल! मिट्टी कार्य के नाम पर घास-फूस की सफाई? APO-BDO कब करेंगे जांच? निचलौल ब्लॉक की ग्रामसभा चटिया में मनरेगा के तहत कराए जा रहे कार्यों को लेकर सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि मिट्टी कार्य दिखाकर मौके पर घास-फूस की सफाई कराई जा रही है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, इस मामले में ग्राम रोजगार सेवक के पति की भूमिका पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। आरोप यह भी है कि कार्य पूरा होने के बाद भी हाजिरी दर्ज किए जाने की आशंका है। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि और वास्तविक स्थिति जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। ❓ अब बड़ा सवाल: 🔹 क्या मनरेगा कार्यों की निष्पक्ष जांच होगी? 🔹 क्या APO और BDO मौके पर जाकर जांच करेंगे? 🔹 क्या संबंधित अधिकारियों द्वारा जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की जाएगी? 🔹 क्या सरकारी धन के संभावित दुरुपयोग की जांच होगी? जनता की मांग है कि संबंधित विभाग मौके पर कराए गए कार्यों, मस्टर रोल, हाजिरी और भुगतान अभिलेखों की जांच कर वास्तविक स्थिति स्पष्ट करे। 📢 नोट: इस समाचार में उल्लेखित आरोपों की स्वतंत्र एवं आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। संबंधित पक्ष का जवाब मिलने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा। 📺 ऐसी ही स्थानीय खबरों के लिए जुड़े रहें निशा प्रहरी न्यूज़ के साथ। 👍 वीडियो पसंद आए तो लाइक करें। 🔔 चैनल को सब्सक्राइब करें। 📲 खबर को अधिक से अधिक लोगों तक शेयर करें।1
- बागापार चौराहे पर मारपीट का आरोप, दुकान पर पहुंचकर दी जान से मारने की धमकी! 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | बागापार–महराजगंज 🚨 🔴 बागापार चौराहे पर मारपीट का आरोप, दुकान पर पहुंचकर दी जान से मारने की धमकी! 📍 महराजगंज।सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के बागापार चौराहे पर मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित ने भिखारी और उसके करीब 10 अज्ञात साथियों पर दुकान पर पहुंचकर गाली-गलौज करने, लोहे के कड़े से वार कर घायल करने और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। ➡️ पीड़ित ने बागापार पुलिस चौकी में शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई है। 👮 पुलिस का पक्ष: चौकी प्रभारी नागेंद्र मणि के मुताबिक, दोनों पक्षों को कोतवाली ले जाया जा रहा है और मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है। 📢 अब पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि मामले में क्या तथ्य सामने आते हैं और आगे क्या कार्रवाई होती है।1
- महराजगंज में PET परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, 11 केंद्रों पर दो पालियों में 29 हजार से अधिक अभ्यर्थी देंगे परीक्षा महराजगंज। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन अलर्ट है। जनपद में परीक्षा के लिए 11 केंद्र बनाए गए हैं, जहां दो पालियों में 29 हजार से अधिक अभ्यर्थियों के शामिल होने की जानकारी है। जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल के नेतृत्व में परीक्षा की तैयारियों और व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने पर जोर दिया जा रहा है। वहीं, पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, कानून-व्यवस्था और यातायात प्रबंधन को लेकर सतर्कता बरती जा रही है। प्रशासन का उद्देश्य परीक्षा को पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना है। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं, ताकि परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थाएं दुरुस्त रहें और अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे प्रवेश पत्र पर दिए गए निर्देशों का पालन करें और निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें।1
- परमहंस परमानंद महाराज के प्राकट्योत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा, सप्तऋषि की झांकी रही आकर्षण का केंद्र, कुश्ती दंगल का भी हुआ आयोजन। रामकोला। श्री स्वामी अवधूत परमहंस भगवानानंद जी महाराज आश्रम धार्मिक न्यास, सनातन विश्व दर्शन मंदिर रामकोला धाम में शनिवार को श्रीश्री 1008 परमहंस परमानंद जी महाराज के प्राकट्योत्सव पर विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर में विशाल कुश्ती दंगल हुआ। इसमें अंतरराज्यीय और अंतर्जनपदीय पहलवानों ने अखाड़े में अपने दांव-पेच दिखाकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। नेपाल से आए पहलवान थापा की कुश्ती विशेष आकर्षण का केंद्र रही। प्राकट्योत्सव के अवसर पर मंदिर की ओर से संतों के नेतृत्व में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें शामिल सप्तऋषि की झांकी लोगों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही। शोभायात्रा में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मंदिर परिसर में आयोजित दंगल में रामसमन और आकाश, सोनू और शिवेंद्र, जितेंद्र और अभिमन्यु तथा आकाश और बलिराम के बीच मुकाबले हुए। वहीं रजना और गोरखपुर के पहलवान, विक्की पहलवान और गोरखपुर के पहलवान, बलिराम और फौजी, सुनील और बलिराम तथा पवन और गोरखपुर के पहलवान के बीच भी जोरदार मुकाबला हुआ। इसके अलावा अजय और महराजगंज के पहलवान, नीलू और पडरौना के पहलवान, मुकेश और गोरखपुर के पहलवान, श्याम और फौजी तथा अंगद और देवरिया के पहलवान ने अखाड़े में जोर आजमाइश की। छोटू और फौजी के मुकाबले के बाद बिरजू और देवरिया के पहलवान आमने-सामने हुए। अली और देवरिया के पहलवान तथा नीरज और बनारस के पहलवान के बीच भी रोमांचक मुकाबला हुआ। शुभम पहलवान और करेली के पहलवान, मथुरा और स्टील बॉडी तथा मुक्कम पहलवान और अयोध्या के पहलवान के बीच हुए मुकाबले ने भी दर्शकों को खूब रोमांचित किया। पहलवानों के शानदार दांव-पेच पर दर्शकों ने तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ाया। दंगल के रेफरी धनंजय सिंह पहलवान रहे। संतों ने धर्म और मानव सेवा का दिया संदेश दंगल से पूर्व मंदिर परिसर में आयोजित सत्संग-प्रवचन में संतों ने धर्म, अध्यात्म, सदाचार और मानव सेवा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने श्रद्धालुओं से धार्मिक मूल्यों को जीवन में अपनाने और समाज में सेवा व सद्भाव की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया। इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के व्यवस्थापक एवं संरक्षक श्री रंगनाथ बाबा ने श्रद्धालुओं और अतिथियों के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर स्वामी निर्भयानंद महाराज उर्फ बहादुर बाबा धारकूंडी सतना, स्वामी ओम बाबा, कुबेर बाबा मिर्जापुर, महेशानंद महाराज हरिद्वार, अनुरागी बाबा जौनपुर, सुदर्शनानंद, जगतानंद, सिद्ध बाबा मधवापुर, राजेंद्र ब्रह्मचारी, पूर्व विधायक मदन गोविंद राव, सत्यपाल गोविंद राव, संजीव सिंह, संतोष जायसवाल, नागेश मिश्रा, दिनेश यादव, भान प्रताप यादव सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।4
- एसएसबी ने 60 महिलाओं-युवाओं को दिया हुनर का प्रशिक्षण, दिया प्रशस्ति पत्र ब्यूटी पार्लर व मोटर ड्राइविंग का प्रशिक्षण पूरा, उत्कृष्ट प्रतिभागी सम्मानित; दो ग्राम पंचायतों को दी गईं जरूरी सामग्री सीमावर्ती क्षेत्र में कौशल विकास और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 22वीं वाहिनी की ओर से चलाए गए नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत शनिवार को शिशु विद्यालय जूनियर हाई स्कूल, ठूठीबारी में प्रशिक्षण समापन समारोह आयोजित किया गया। इसमें 30 महिलाओं का 21 दिवसीय ब्यूटी पार्लर और 30 युवाओं का 15 दिवसीय मोटर ड्राइविंग प्रशिक्षण पूरा हुआ। कमांडेंट शक्ति सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन और द्वितीय कमान अधिकारी नरेश कुमार जांगिड़ के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में प्रशिक्षणार्थियों को कौशल के माध्यम से स्वरोजगार अपनाने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया। दोनों प्रशिक्षणों में प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। विद्यालय के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसमें भाग लेने वाले बच्चों को भी सम्मानित किया गया। पंचायत भवनों को दीं टेबल-कुर्सियां और कूड़ेदान सामाजिक चेतना अभियान के तहत वाइब्रेंट ग्राम बोदना और पड़ौली के पंचायत भवनों के लिए टेबल, कुर्सियां और कूड़ेदान वितरित किए गए। इसका उद्देश्य पंचायतों में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ स्वच्छता, सामाजिक जागरूकता और सामुदायिक विकास को बढ़ावा देना है। समारोह में 22वीं वाहिनी के उप कमांडेंट बृजेश कुमार रॉय सहित अन्य अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी और जवान मौजूद रहे। कस्टम अधीक्षक बुद्धदेव, ठूठीबारी थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह, शिशु विद्यालय जूनियर हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक अमृत त्रिपाठी, बोदना एवं पड़ौली के ग्राम प्रधान, पत्रकार और अन्य गणमान्य भी उपस्थित रहे।1
- आशाओं का विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन? #sort #vairl #vairalpost #aasha #workhard #lukhnow #positivevibes #protest #BJPGovernment #newsfeed #videos #UttarPradesh #AkhileshYadav #Congress #party #reelsvideo #post आशाओं का विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन? #sort #vairl #vairalpost #aasha #workhard #lukhnow #positivevibes #protest #BJPGovernment #newsfeed #videos #UttarPradesh #AkhileshYadav #Congress #party #reelsvideo #post1
- 2744 लीटर कच्ची शराब और बंटी-बबली की 51 पेटी नष्ट महराजगंज। फरेंदा पुलिस ने शनिवार को 182 मुकदमों में जब्त 2744 लीटर अवैध कच्ची शराब और बंटी-बबली ब्रांड की 51 पेटी टेट्रा पैक शराब नष्ट करा दी। न्यायालय के आदेश पर यह कार्रवाई थाना परिसर में निर्धारित प्रक्रिया के तहत की गई। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मार्गदर्शन में आबकारी अधिनियम के तहत वर्ष 2023 से 2026 तक दर्ज मामलों में जब्त शराब का निस्तारण कराया गया। क्षेत्राधिकारी फरेंदा दीपशिखा वर्मा की मौजूदगी में 24 अक्टूबर को दोपहर 2:30 बजे शराब को गड्ढे में डालकर नष्ट किया गया। इसके बाद गड्ढे को मिट्टी से ढक दिया गया। इस दौरान आबकारी निरीक्षक पुनेश्वर कुमार सिंह, थानाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक दीनबन्धु प्रसाद, हेड मोहर्रिर मुकेश चन्द्र और न्यायालय के सहायक अभियोजन अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस के अनुसार, अवैध शराब के विरुद्ध अभियान के साथ जब्त सामग्री का नियमानुसार निस्तारण किया जा रहा है।1