Shuru
Apke Nagar Ki App…
देखें बेटमा में लंबे अंतराल के बाद हो रही तेज बारिश का नजारा बेटमा में लंबे अंतराल के बाद आज तेज बारिश शुरू हुई जिससे नागरिकों एवं किसानों के चेहरे खिल उठे हम आपको बता दें की बेटमा एवं क्षेत्र में अभी तक नदी नालों में पानी नहीं आया है और क्षेत्र में अभी तक एक भी पूर् नहीं आने से किसान एवं नागरिक चिंता में थे लेकिन आज हो रही तेज बारिश से सभी ने राहत की सांस ली है एवं क्षेत्र में अच्छी एवं लंबी बारिश की उम्मीद जताई है---
प्रेस क्लब अध्यक्ष बेटमा रणजीत मंडलोई
देखें बेटमा में लंबे अंतराल के बाद हो रही तेज बारिश का नजारा बेटमा में लंबे अंतराल के बाद आज तेज बारिश शुरू हुई जिससे नागरिकों एवं किसानों के चेहरे खिल उठे हम आपको बता दें की बेटमा एवं क्षेत्र में अभी तक नदी नालों में पानी नहीं आया है और क्षेत्र में अभी तक एक भी पूर् नहीं आने से किसान एवं नागरिक चिंता में थे लेकिन आज हो रही तेज बारिश से सभी ने राहत की सांस ली है एवं क्षेत्र में अच्छी एवं लंबी बारिश की उम्मीद जताई है---
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- बिना हेलमेट पहुंचे तो नहीं मिलेगी कलेक्टर ऑफिस में एंट्री **एंकर** — इंदौर में यातायात नियमों के पालन को लेकर पुलिस और यातायात विभाग के बाद अब प्रशासन भी सख्ती के मूड में है। सड़क सुरक्षा को लेकर इंदौर कलेक्टर ने अधीनस्थ अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ-साथ कार्यालय आने वाले आगंतुकों के लिए भी अहम निर्देश जारी किए हैं। अब कलेक्टर कार्यालय में दोपहिया वाहन से आने वालों के लिए हेलमेट और चार पहिया वाहन से आने वालों के लिए सीट बेल्ट अनिवार्य होगी। नियम का पालन नहीं करने वालों को कार्यालय परिसर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। सभी प्रवेश द्वारों पर तैनात सुरक्षा कर्मियों को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है। **वीओ** — इंदौर में यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में अब कलेक्टर कार्यालय में भी सड़क सुरक्षा नियमों को सख्ती से लागू करने का फैसला लिया गया है। कलेक्टर शिवम वर्मा ने निर्देश दिए हैं कि दोपहिया वाहन से कार्यालय आने वाले अधिकारी, कर्मचारी और आगंतुक हेलमेट पहनकर ही परिसर में प्रवेश करें। वहीं, चार पहिया वाहन से आने वालों के लिए सीट बेल्ट लगाना अनिवार्य रहेगा। कलेक्टर ने सभी प्रवेश द्वारों पर तैनात सुरक्षा कर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि बिना हेलमेट या सीट बेल्ट के किसी भी अधिकारी, कर्मचारी अथवा आगंतुक को कार्यालय परिसर में प्रवेश न दिया जाए। प्रशासन का उद्देश्य महज कार्यालय परिसर में यातायात नियम लागू करना नहीं, बल्कि अधिकारियों और कर्मचारियों के माध्यम से आम लोगों को भी सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक करना है। **बाइट — शिवम वर्मा, कलेक्टर**1
- सागर में जहरीले शराब से हुई मोतों के बाद इंदौर जिला प्रशासन हाई अलर्ट पर कलेक्टरेट इंदौर इंदौर सागर मे जहरीली शराब कांड में 7 मौतों के बाद CM मोहन यादव के निर्देश पर पूरे प्रदेश में किया जारी किया गया है इंदौर में भी कलेक्टर शिवम वर्मा ने आबकारी विभाग को फ्री हैंड दिया है। 1. पिछले 3 दिनों में 1 करोड़ 10 लाख की 1000 पेटी अवैध शराब जब्त किगाई जबकी 2. आज 7 सितंबर सुबह 14 पेटी विभिन्न ब्रांड की स्प्रिट और बीयर जब्त 3. 5 सितंबर 475 पेटी रॉयल रोज ब्रांड की बड़ी खेप पकड़ी 4. 3 सितंबर - बायपास पर कंटेनर से 55 लाख की 500 पेटी हरियाणा की 'सेल इन चंडीगढ़' मार्का शराब जब्त 5. एक महीने में कुल ढाई करोड़ से अधिक की जब्ती कलेक्टर का बयान अवैध शराब के भंडारण, परिवहन और बिक्री पर सख्त कार्रवाई होगी, अभियान लगातार जारी रहेगा। आबकारी आयुक्त अभिषेक तिवारी जीरो टॉलरेंस नीति पर काम हो रहा है, मुखबिर तंत्र सक्रिय है। देखने वाली बात यह होगी कि यह कार्रवाई कितने रोज तक जारी रहती है और मौत के नींद सुला देने वाले मदर को पकड़ने में शासकीय मशीनरी कामयाब रहती है1
- #इंदौर के जेल रोड पर चलती कार पर इमली का पेड गिरा तीन लोग घायल एक महिला की मौत1
- Writing जिला बदर बदमाश सादिक उर्फ काला चंदन नगर पुलिस की गिरफ्त में1
- प्रेम संबंध फिर विवाह फिर परिवार की नाराजगी के कई किस्से सामने आ रहे है चाहे वो जावरा सुखेड़ा सुरभि जैन ओर हर्ष जैन का किस्सा हो या अजमेर या शिवपुरी का किस्सा हो सभी में परिवार की अहम भूमिका देखने को मिलती है कई बार परिवार आपकी जान के दुश्मन हो जाते है ओर कई बार लड़की को उकसा कर झूठे मुकदमे करवा देते है यहां रतलाम जिले का एक अनोखा किस्सा सामने आया यहां प्रेम विवाह के बाद लड़की को उकसा कर उसके परिवार ने झूठे केस करवा दिए ओर अपने दामाद को फसवा दिया ओर झूठे भगाने के आरोप लगा दिए ओर झूठे केस मै फंसा दिया परन्तु कहते है न कि तीसरी आंख सब देखती है तो ऐसे में दिनांक 8 अक्टूबर 25 का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो गया जिसमे वो अपने भाई के साथ जाती हुई दिखाई दी ओर इससे उसके झूठे केस का भंडाफोड़ हो गया जारी हुआ सीसीटीवी फुटेज प्रेम विवाह करने वाले कई युगल के लिए उनके घर वाले ही प्यार के दुश्मन बन जाते हैं जावरा सुखेड़ा हर्ष जैन ओर सुरभि जैन का प्रेम संबंध फिर परिवार के बहकावे में झूठा दहेज केस का तांडव हो या अजमेर का विवाद हो या मुज्जफरपुर में प्रेम विवाह के बाद परिवार से सुरक्षा की बात हो तो कही परिवार अपनी बेटी का पिंड दान कर देते है तो कही अगुवा करने का आरोप लगा देते है कही प्रेम विवाह के बाद झूठे दहेज आरोप लगा कर फंसा देते है, कही बार परिवार उनकी जान के दुश्मन बन जाते है हर जगह जब लड़का लड़की के बीच हुए संबंधों को घर वाले स्वीकार नहीं करते हैं तो फिर युगल के लिए समाज में रहना भी आसान नहीं होता है पिछले 15 दिन में मध्यप्रदेश ओर राजस्थान में ऐसे कई मामले सामने आए जहां आपस में प्यार करने वाले युगल के परिवार वाले ही उनकी जान के दुश्मन बन गए जिसमें लव मैरिज से नाराज लड़की के घर वालों ने जमकर तांडव मचाया। समाज ओर नव युगल को सोच विचार कर कदम उठाना चाहिए क्योंकि प्रेम विवाह से परिवार की बढ़ती नाराजगी आपके जीवन पर भारी पड़ सकती है । कई परिवार अपने बच्चों के प्रेम विवाह को स्वीकार नहीं कर पाते है तो वो बेटी को भड़का कर झूठे केस मै फसाते है या नए नए विवाद को जन्म देते है4
- इंदौर में अवैध शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 2 से ढाई लाख की शराब जब्त इंदौर। शहर में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में विभाग की टीम ने महू नाका क्षेत्र स्थित एक रिहायशी मकान पर कार्रवाई करते हुए करीब 14 पेटी अवैध शराब जब्त की है। जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब 2 से ढाई लाख रुपये बताई जा रही है। कार्रवाई के दौरान मकान मालिक मौके से फरार हो गया। हालांकि आबकारी विभाग ने मकान मालिक को मामले में आरोपी बनाया है। फिलहाल जब्त की गई शराब की जांच की जा रही है और शराब के प्रकार व अन्य तथ्यों को लेकर विभाग द्वारा जानकारी जुटाई जा रही है। सहायक आयुक्त आबकारी अभिषेक तिवारी ने मीडिया को बताया कि अवैध शराब के खिलाफ विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। महू नाका क्षेत्र के एक मकान से 14 पेटी शराब बरामद की गई है, जिसकी कीमत लगभग दो से ढाई लाख रुपये आंकी गई है। सागर की घटना के बाद 12 टीमों का गठन सागर में सामने आई घटना को लेकर भी आबकारी विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। सहायक आयुक्त अभिषेक तिवारी ने बताया कि इंदौर कलेक्टर की ओर से आज ही निर्देश प्राप्त हुए हैं, जिसके बाद 12 टीमों का गठन किया गया है। इन टीमों को बॉर्डर एरिया में निगरानी के साथ-साथ वाहनों की चेकिंग और नाकाबंदी की जिम्मेदारी दी गई है, ताकि अवैध मदिरा इंदौर में प्रवेश न कर सके। अधिकारी ने यह भी कहा कि आगे से जब भी अवैध मदिरा जब्त की जाएगी, उसकी एफएसएल जांच भी कराई जाएगी, ताकि शराब की गुणवत्ता और अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों की पुष्टि की जा सके। बाइट: कमलेश सोलंकी, सहायक जिला आबकारी1
- #इंदौर में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई 84 अवैध गैस सिलेंडर जप्त किया1
- इंदौर के गांधीनगर क्षेत्र गोमटगिरी में अवैध गैस का भंडार मिला खाद्य विभाग ने की कार्रवाई1
- इंदौर = चिमन बाग चौराहे की नजदीक तेज आंधी और बारिश में पेड़ गिरने से नर्मदा विकास प्राधिकरण में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर पूर्णिमा सिंधी घायल हो गई ।। घटना में उनकी माताजी की मृत्यु हो गई अन्य परिजन भी घायल है ।। संभाग युक्त भास्कर लक्ष्य कार्य के निर्देश पर अपर कलेक्टर रजनीश कसेरा ने घटना स्तर पर पहुंचकर निगम की टीम के साथ रेस्क्यू किया ।।1