logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आसपा कार्यकर्ताओं ने की जर्जर प्राथमिक विद्यालय के भवन और जलभराव की समस्या दूर कराने की मांग सहारनपुर। ग्राम बालेली, विकासखंड पुंवारका के ग्राम बालेली में स्थित प्राथमिक विद्यालय की जर्जर हालत और जलभराव की समस्या के समाधान की मांग की लेकर आज आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के कार्यकर्ताओें ने जिला मुख्यालय के मुख्य द्वार प्रदर्शन किया और प्रदेश मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन जिला प्रशसन को सौंपा। सहारनपुर देहात विधानसभा अध्यक्ष एवं अधिवक्ता सुनील भीम के नेत्तृव में आज कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। ग्राम बालेली, विकासखंड पुंवारका स्थित प्राथमिक विद्यालय की जर्जर हालत और जलभराव की समस्या के समाधान की मांग की है। उन्होंने बताया गया कि प्राथमिक विद्यालय के मुख्य मार्ग पर गंदगी फैली हुई है, जबकि विद्यालय भवन की स्थिति अत्यंत जर्जर हो चुकी है। विद्यालय के तीनों ओर जोहड़ होने के कारण परिसर में जलभराव की गंभीर समस्या बनी रहती है। विद्यालय के कुछ कमरे जोहड़ में गिर चुके हैं और शेष भवन भी दुर्घटना की दृष्टि से असुरक्षित बताया गया है। सुनील भीम ने कहा कि बारिश के दौरान जोहड़ का पानी विद्यालय के आसपास जमा हो जाने से छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी होती है। साथ ही जर्जर भवन के कारण बच्चों और शिक्षकों की सुरक्षा पर भी खतरा बना हुआ है। ऐसी स्थिति में बच्चों को सुरक्षित एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना जरूरी है। उन्होंने मांग की कि संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश देकर विद्यालय का तत्काल निरीक्षण कराया जाए और आवश्यकता के अनुसार भवन की मरम्मत अथवा नए भवन का निर्माण कराया जाए। जो कमरे जोहड़ में गिर चुके हैं, उनके स्थान पर नए कमरों का निर्माण कराने के साथ ही जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए सुरक्षित बांध, सुरक्षा दीवार और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं कराई जाएं। उन्होंने कहा कि विद्यालय की समस्याओं का शीघ्र समाधान ग्राम के बच्चों की सुरक्षा और उनके उज्ज्वल भविष्य की दृष्टि से बेहद आवश्यक है। पत्र पर ग्राम बालेली के समस्त क्षेत्रवासियों की ओर से कार्रवाई की मांग की गई है। प्रदर्शनकारियों में भारी संख्या में आसपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।

10 hrs ago
user_Quazi Shahid Ahmed
Quazi Shahid Ahmed
Saharanpur, Uttar Pradesh•
10 hrs ago
e5a23b50-a430-462c-91b9-ef70c9d5fdd7

आसपा कार्यकर्ताओं ने की जर्जर प्राथमिक विद्यालय के भवन और जलभराव की समस्या दूर कराने की मांग सहारनपुर। ग्राम बालेली, विकासखंड पुंवारका के ग्राम बालेली में स्थित प्राथमिक विद्यालय की जर्जर हालत और जलभराव की समस्या के समाधान की मांग की लेकर आज आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के कार्यकर्ताओें ने जिला मुख्यालय के मुख्य द्वार प्रदर्शन किया और प्रदेश मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन जिला प्रशसन को सौंपा। सहारनपुर देहात विधानसभा अध्यक्ष एवं अधिवक्ता सुनील भीम के नेत्तृव में आज कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। ग्राम बालेली, विकासखंड पुंवारका स्थित प्राथमिक विद्यालय की जर्जर हालत और जलभराव की समस्या के समाधान की मांग की है। उन्होंने बताया गया कि प्राथमिक विद्यालय के मुख्य मार्ग पर गंदगी फैली हुई है, जबकि विद्यालय भवन की स्थिति अत्यंत जर्जर हो चुकी है। विद्यालय के तीनों ओर जोहड़ होने के कारण परिसर में जलभराव की गंभीर समस्या बनी रहती है। विद्यालय के कुछ कमरे जोहड़ में गिर चुके हैं और शेष भवन भी दुर्घटना की दृष्टि से असुरक्षित बताया गया है। सुनील भीम ने कहा कि बारिश के दौरान जोहड़ का पानी विद्यालय के आसपास जमा हो जाने से छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी होती है। साथ ही जर्जर भवन के कारण बच्चों और शिक्षकों की सुरक्षा पर भी खतरा बना हुआ है। ऐसी स्थिति में बच्चों को सुरक्षित एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना जरूरी है। उन्होंने मांग की कि संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश देकर विद्यालय का तत्काल निरीक्षण कराया जाए और आवश्यकता के अनुसार भवन की मरम्मत अथवा नए भवन का निर्माण कराया जाए। जो कमरे जोहड़ में गिर चुके हैं, उनके स्थान पर नए कमरों का निर्माण कराने के साथ ही जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए सुरक्षित बांध, सुरक्षा दीवार और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं कराई जाएं। उन्होंने कहा कि विद्यालय की समस्याओं का शीघ्र समाधान ग्राम के बच्चों की सुरक्षा और उनके उज्ज्वल भविष्य की दृष्टि से बेहद आवश्यक है। पत्र पर ग्राम बालेली के समस्त क्षेत्रवासियों की ओर से कार्रवाई की मांग की गई है। प्रदर्शनकारियों में भारी संख्या में आसपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सहारनपुर के जेवी जैन कॉलेज में गंदगी और टॉयलेट की खराब सफाई का मुद्दा उठा, आजाद समाज पार्टी ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन सहारनपुर जेवी जैन कॉलेज में कॉलेज परिसर की साफ-सफाई और विद्यार्थियों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के युवा मोर्चा ने मंगलवार दोपहर एक बजे कॉलेज प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में परिसर में फैली गंदगी, खराब सफाई व्यवस्था और टॉयलेट की साफ-सफाई समेत विद्यार्थियों की अन्य समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। पार्टी के युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सचिन देव के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन के माध्यम से कॉलेज प्रशासन से समस्याओं का जल्द समाधान कराने की मांग की गई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि कॉलेज में बड़ी संख्या में विद्यार्थी पढ़ाई करते हैं। ऐसे में परिसर में स्वच्छता और बेहतर सुविधाएं होना जरूरी है। ज्ञापन लेने के दौरान कॉलेज के प्राचार्य ने विद्यार्थियों से जुड़ी समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने सभी समस्याओं के जल्द निस्तारण को लेकर सकारात्मक आश्वासन दिया। सचिन देव ने कहा कि विद्यार्थियों की समस्याओं को लेकर संगठन लगातार आवाज उठाता रहेगा। उन्होंने समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाने पर प्राचार्य और कॉलेज प्रशासन का आभार जताया। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही सफाई व्यवस्था में सुधार होगा और विद्यार्थियों को स्वच्छ एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा।
    1
    सहारनपुर के जेवी जैन कॉलेज में गंदगी और टॉयलेट की खराब सफाई का मुद्दा उठा, आजाद समाज पार्टी ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
सहारनपुर जेवी जैन कॉलेज में कॉलेज परिसर की साफ-सफाई और विद्यार्थियों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के युवा मोर्चा ने मंगलवार दोपहर एक बजे कॉलेज प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में परिसर में फैली गंदगी, खराब सफाई व्यवस्था और टॉयलेट की साफ-सफाई समेत विद्यार्थियों की अन्य समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। पार्टी के युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सचिन देव के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन के माध्यम से कॉलेज प्रशासन से समस्याओं का जल्द समाधान कराने की मांग की गई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि कॉलेज में बड़ी संख्या में विद्यार्थी पढ़ाई करते हैं। ऐसे में परिसर में स्वच्छता और बेहतर सुविधाएं होना जरूरी है। ज्ञापन लेने के दौरान कॉलेज के प्राचार्य ने विद्यार्थियों से जुड़ी समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने सभी समस्याओं के जल्द निस्तारण को लेकर सकारात्मक आश्वासन दिया। सचिन देव ने कहा कि विद्यार्थियों की समस्याओं को लेकर संगठन लगातार आवाज उठाता रहेगा। उन्होंने समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाने पर प्राचार्य और कॉलेज प्रशासन का आभार जताया। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही सफाई व्यवस्था में सुधार होगा और विद्यार्थियों को स्वच्छ एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा।
    user_Tarik Siddiqui
    Tarik Siddiqui
    सहारनपुर, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • सहारनपुर देवबंद में सरकारी कार्य में बाधा और बलवा, चार गिरफ्तार सहारनपुर के देवबंद में सरकारी कार्य में बाधा डालने और बलवा करने के मामले में पुलिस ने चार वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि 14 सितंबर को विद्युत विभाग की टीम के साथ आरोपियों ने सरकारी काम में बाधा डालते हुए बलवा किया था। इस मामले में अवर अभियंता विष्णु कोठारी की तहरीर पर थाना देवबंद में चार नामजद समेत 10 से 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आज मुखबिर की सूचना पर मोहल्ला किला से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुफियान, शाहबाज, मोहम्मद खालिद अंसारी और फैजूल हसन के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
    1
    सहारनपुर

देवबंद में सरकारी कार्य में बाधा और बलवा, चार गिरफ्तार
सहारनपुर के देवबंद में सरकारी कार्य में बाधा डालने और बलवा करने के मामले में पुलिस ने चार वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि 14 सितंबर को विद्युत विभाग की टीम के साथ आरोपियों ने सरकारी काम में बाधा डालते हुए बलवा किया था।
इस मामले में अवर अभियंता विष्णु कोठारी की तहरीर पर थाना देवबंद में चार नामजद समेत 10 से 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आज मुखबिर की सूचना पर मोहल्ला किला से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुफियान, शाहबाज, मोहम्मद खालिद अंसारी और फैजूल हसन के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
    user_जोगेन्द्र कल्याण
    जोगेन्द्र कल्याण
    Photographer सहारनपुर, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • हुदा जरीवाला ने UP CM योगी आदित्यनाथ को लेकर उन्ही शब्दो का चयन किया गया.जिसको लेकर हुदा जरीवाल निशाने पर रही.....
    1
    हुदा जरीवाला ने UP CM योगी आदित्यनाथ को लेकर उन्ही शब्दो का चयन किया गया.जिसको लेकर हुदा जरीवाल निशाने पर रही.....
    user_Social media  (24 news)
    Social media (24 news)
    Credit reporting agency सहारनपुर, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • *पं.कृष्ण कुमार कौशिक की शोक सभा में धार्मिक, सामाजिक, राजनीतिक ,औद्योगिक और व्यापारिक वर्ग के गणमान्य व्यक्तियों का सैलाब* *संस्कारित जीवन से पुत्र प्रगीत कौशिक दे रहे हैं समाज को दिशा......* *जनावेश न्यूज़* सहारनपुर( राकेश ठाकुर)। क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक सामाजिक, राजनीतिक ,औद्योगिक और व्यापारिक वर्ग के गणमान्य व्यक्तियों ने आचार्य पंडित प्रदीप कौशिक के पिता स्वर्गीय पंडित कृष्ण कुमार कौशिक की शोकसभा में उन्हें भाव भीनी श्रद्धांजलि देते हुए समाज हित में किए गए उनके कार्यों को याद किया साथ ही कहा कि उनके संस्कारों को आगे बढ़ते हुए आचार्य प्रगीत कौशिक धर्म और समाज सेवा में एक मिसाल कायम किए हुए। सहारनपुर के गोल कोठी स्थित जैन बाग में आयोजित शोक सभा में मुख्य रूप से पंडित अनिल कोदंड , श्री सालासर धाम के अधिष्ठाता पंडित अभिषेक आत्रै श्री बालाजी धाम के पंडित अतुल जोशी जी महाराज, पंडित कौशलेंद्र स्वामी, पं.राघवेंद्र स्वामी व सैकड़ो धर्म अनुयायियों और नगर विधायक राजीव गुबंर, महापौर डॉक्टर अजय सिंह पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा पूर्व विधायक संजय गर्ग,वरिष्ठ कांग्रेसी व पंजाबी समाज के अध्यक्ष महेंद्र तनेजा, सहकार भारती के प्रदेश उपाध्यक्ष अभय चौधरी, डिप्टी मेयर मयंक गर्ग ,सीआईएस के अध्यक्ष रविंद्र मिगलानी, पार्षद टिंकू अरोड़ा समेत विभिन्न क्षेत्र से जुड़े अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने पंडित कृष्ण कौशिक जी को श्रद्धा सुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें परलोक में परम पद मिलने की कामना की, एक रिपोर्ट
    1
    *पं.कृष्ण कुमार कौशिक की शोक सभा में धार्मिक, सामाजिक, राजनीतिक ,औद्योगिक और व्यापारिक वर्ग के गणमान्य व्यक्तियों का सैलाब* 
*संस्कारित जीवन से पुत्र प्रगीत कौशिक दे रहे हैं समाज को दिशा......*      
*जनावेश न्यूज़*
सहारनपुर( राकेश ठाकुर)। क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक सामाजिक, राजनीतिक ,औद्योगिक और व्यापारिक वर्ग के गणमान्य व्यक्तियों ने आचार्य पंडित प्रदीप कौशिक के पिता स्वर्गीय पंडित कृष्ण कुमार कौशिक की शोकसभा में  उन्हें भाव भीनी श्रद्धांजलि देते हुए समाज हित में किए गए उनके कार्यों को याद किया साथ ही  कहा कि उनके संस्कारों  को आगे बढ़ते हुए आचार्य प्रगीत कौशिक धर्म और समाज सेवा में एक मिसाल कायम  किए हुए। 
सहारनपुर के गोल कोठी स्थित जैन बाग में आयोजित शोक सभा में मुख्य रूप से पंडित अनिल कोदंड , श्री सालासर धाम के अधिष्ठाता पंडित अभिषेक आत्रै श्री बालाजी धाम के पंडित अतुल जोशी जी महाराज, पंडित कौशलेंद्र स्वामी, पं.राघवेंद्र स्वामी व सैकड़ो धर्म अनुयायियों और नगर विधायक राजीव गुबंर, महापौर डॉक्टर अजय सिंह पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा पूर्व विधायक संजय गर्ग,वरिष्ठ कांग्रेसी व पंजाबी समाज के अध्यक्ष महेंद्र तनेजा, सहकार भारती के प्रदेश उपाध्यक्ष अभय चौधरी, डिप्टी मेयर मयंक गर्ग ,सीआईएस  के अध्यक्ष रविंद्र मिगलानी, पार्षद टिंकू अरोड़ा समेत विभिन्न क्षेत्र से जुड़े अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने पंडित कृष्ण कौशिक जी को श्रद्धा सुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें परलोक में परम पद मिलने की कामना की, एक रिपोर्ट
    user_Rakesh Thakur
    Rakesh Thakur
    सहारनपुर, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • प्रैस नोट - 1 दिनांक -15.09.2026 एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने एक युवक को 6 हजार अल्प्राजोलम गोलियां सहित किया गिरफ्तार। टीम ने मुख्य सप्लायर को भी किया गिरफ्तार। डीएसपी रजत गुलिया ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल के मार्गदर्शन में कार्य करते हुए जिला की एंटी नारकोटिक सेल की टीम लगातार नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में टीम ने चुना भट्टी जगाधरी के नजदीक से एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध 6 हजार अल्प्राजोलम गोलियां बरामद की हैं। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें रिमांड पर लिया है। वही टीम ने इस मामले मुख्य सप्लायर को भी गिरफ्तार किया है। डीएसपी रजत गुलिया ने बताया कि एंटी नाकोटिक्स सेल की टीम के इंचार्ज अनिल कुमार की टीम को सूचना मिली थी कि एक युवक बाइक में सवार होकर नशीले प्रतिबंधित कैप्सूल लेकर यमुनानगर आएगा। इस सूचना के आधार पर उप निरीक्षक आशीष कुमार, एएसआई राजिंदर सिंह, मुख्य सिपाही पंकज, अमित, रवि, सोनू व मंजीत की टीम का गठन किया गया। टीम ने चुना भट्टी जगाधरी नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी कुछ देर बाद छछरौली की तरफ से एक युवक बाइक पर आता दिखाई दिया जो टीम को देख भागने लगा। लेकिन टीम ने उसे पीछा कर पकड़ लिया मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट ईटीओ वीरेंद्र कुमार को बुलाया गया। जिसके सामने पकड़े गए युवक की तलाशी ली तो उसके पास से प्रतिबंधित दवाइयां मिली। मौके पर ड्रग कंट्रोलर डॉक्टर बिंदु शर्मा से पकड़ी के दवाइयां की रिपोर्ट मांगी गई तो जांच में सामने आया कि आरोपी से 6 हजार अल्प्राजोलम गोलियां मिली है जिसके बाद कोई कागजात नहीं दिखा सका जिनके लाने ले जाने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध है। आरोपी की पहचान आजाद नगर निवासी आशु गुप्ता पुत्र नीरज गुप्ता के नाम से हुई। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया और जब उससे पूछताछ की गई तो उसने बताया कि यह प्रतिबंधित दवाइयां वह रामपुर खादर निवासी शैलेंद्र से लेकर आया था। इंचार्ज अनिल कुमार ने बताया कि टीम ने सिलेंदर को भी तुरंत प्रभाव से गिरफ्तार किया। जांच में सामने आएगी। आरोपी सलिंद्र का गांव नत्थनपुर बस स्टैंड पर अस्पताल खोला हुआ है जब उसकी भी जांच के लिए सामने आएगी वह भी अवैध रूप से खोला गया था। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। इंचार्ज अनिल कुमार ने बताया कि अभियान के दौरान खुलासा होगा कि है नशीले पदार्थ कहां से लेकर आए थे
    1
    प्रैस नोट	- 1 दिनांक -15.09.2026
एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने एक युवक को 6 हजार अल्प्राजोलम गोलियां सहित किया गिरफ्तार। टीम ने मुख्य सप्लायर को भी किया गिरफ्तार।
डीएसपी रजत गुलिया ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल के मार्गदर्शन में कार्य करते हुए जिला की एंटी नारकोटिक सेल की टीम लगातार नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में टीम ने चुना भट्टी जगाधरी के नजदीक से एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध 6 हजार अल्प्राजोलम गोलियां बरामद की हैं। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें रिमांड पर लिया है। वही टीम ने इस मामले मुख्य सप्लायर को भी गिरफ्तार किया है।
डीएसपी रजत गुलिया ने बताया कि एंटी नाकोटिक्स सेल की टीम के इंचार्ज अनिल कुमार की टीम को सूचना मिली थी कि एक युवक बाइक में सवार होकर नशीले प्रतिबंधित कैप्सूल लेकर यमुनानगर आएगा। इस सूचना के आधार पर उप निरीक्षक आशीष कुमार, एएसआई राजिंदर सिंह, मुख्य सिपाही पंकज, अमित, रवि, सोनू व मंजीत की टीम का गठन किया गया। टीम ने चुना भट्टी जगाधरी नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी कुछ देर बाद छछरौली की तरफ से एक युवक बाइक पर आता दिखाई दिया जो टीम को देख भागने लगा। लेकिन टीम ने उसे पीछा कर पकड़ लिया मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट ईटीओ वीरेंद्र कुमार को बुलाया गया। जिसके सामने पकड़े गए युवक की तलाशी ली तो उसके पास से प्रतिबंधित दवाइयां मिली। मौके पर ड्रग कंट्रोलर डॉक्टर बिंदु शर्मा से पकड़ी के दवाइयां की रिपोर्ट मांगी गई तो जांच में सामने आया कि आरोपी से 6 हजार अल्प्राजोलम गोलियां मिली है जिसके बाद कोई कागजात नहीं दिखा सका जिनके लाने ले जाने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध है। आरोपी की पहचान आजाद नगर निवासी आशु गुप्ता पुत्र नीरज गुप्ता के नाम से हुई। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया और जब उससे पूछताछ की गई तो उसने बताया कि यह प्रतिबंधित दवाइयां वह रामपुर खादर निवासी शैलेंद्र से लेकर आया था। इंचार्ज अनिल कुमार ने बताया कि टीम ने सिलेंदर को भी तुरंत प्रभाव से गिरफ्तार किया। जांच में सामने आएगी। आरोपी सलिंद्र का गांव नत्थनपुर बस स्टैंड पर अस्पताल खोला हुआ है जब उसकी भी जांच के लिए सामने आएगी वह भी अवैध रूप से खोला गया था। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। इंचार्ज अनिल कुमार ने बताया कि अभियान के दौरान खुलासा होगा कि है नशीले पदार्थ कहां से लेकर आए थे
    user_Jagadhri Breaking News
    Jagadhri Breaking News
    Local News Reporter जगाधरी, यमुनानगर, हरियाणा•
    9 hrs ago
  • अपने समाज में परिवर्तन लाएंगे अपने समाज को नंबर वन बनाएंगे यह समाज ऐतिहासिक बनाएंगे अमन सांसी युवा प्रधान जी साहसी समाज परिवर्तन लाएंगे अपने समाज को नंबर वन बनाएंगे इतिहास में हमारा नाम और हमारे समाज का नाम ऐतिहासिक बन जाएगा जो आप सब लोग संगठन करेंगे
    1
    अपने समाज में परिवर्तन लाएंगे अपने समाज को नंबर वन बनाएंगे यह समाज ऐतिहासिक बनाएंगे
अमन सांसी युवा प्रधान जी साहसी समाज परिवर्तन लाएंगे अपने समाज को नंबर वन बनाएंगे इतिहास में हमारा नाम और हमारे समाज का नाम ऐतिहासिक बन जाएगा जो आप सब लोग संगठन करेंगे
    user_AISBSS
    AISBSS
    Construction Worker रादौर, यमुनानगर, हरियाणा•
    11 hrs ago
  • एंटी नारकोटिक सेल यमुनानगर की टीम ने एक युवक को 6 हजार अल्प्राजोलम गोलियों सहित किया गिरफ्तार। टीम ने मुख्य सप्लायर को भी किया गिरफ्तार। जिनकी पहचान आजाद नगर वासी आशु गुप्ता व सप्लायर रामपुर खादर वासी शैलेंद्र के नाम से हुई।👍👍👍👍 एंटी नारकोटिक सेल यमुनानगर की टीम ने एक युवक को 6 हजार अल्प्राजोलम गोलियों सहित किया गिरफ्तार। टीम ने मुख्य सप्लायर को भी किया गिरफ्तार। जिनकी पहचान आजाद नगर वासी आशु गुप्ता व सप्लायर रामपुर खादर वासी शैलेंद्र के नाम से हुई।
    1
    एंटी नारकोटिक सेल यमुनानगर की टीम ने एक युवक को 6 हजार अल्प्राजोलम गोलियों सहित किया गिरफ्तार। टीम ने मुख्य सप्लायर को भी किया गिरफ्तार। जिनकी पहचान आजाद नगर वासी आशु गुप्ता व सप्लायर रामपुर खादर वासी शैलेंद्र के नाम से हुई।👍👍👍👍
एंटी नारकोटिक सेल यमुनानगर की टीम ने एक युवक को 6 हजार अल्प्राजोलम गोलियों सहित किया गिरफ्तार। टीम ने मुख्य सप्लायर को भी किया गिरफ्तार। जिनकी पहचान आजाद नगर वासी आशु गुप्ता व सप्लायर रामपुर खादर वासी शैलेंद्र के नाम से हुई।
    user_Gulshan Dhiman
    Gulshan Dhiman
    रादौर, यमुनानगर, हरियाणा•
    13 hrs ago
  • सहारनपुर: 48 ग्राम से ज्यादा स्मैक के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार सहारनपुर: 48 ग्राम से ज्यादा स्मैक के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार सहारनपुर में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। नागल थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 48.49 ग्राम अवैध स्मैक और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है। दोनों आरोपी रामपुर मनिहारन थाना क्षेत्र के बहलोलपुर गांव के रहने वाले हैं। पुलिस के मुताबिक, ऑपरेशन सवेरा के तहत नागल पुलिस मुजफ्फरनगर-सहारनपुर हाईवे पर ग्राम खजूरवाला के पास अंडरपास के नीचे चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान गागलहेड़ी की ओर से बाइक पर आ रहे दो युवक पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान विपुल और अभिषेक, निवासी बहलोलपुर, थाना रामपुर मनिहारन के रूप में हुई। तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से 48.49 ग्राम स्मैक और हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद हुई। मामले में थाना नागल में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
    1
    सहारनपुर: 48 ग्राम से ज्यादा स्मैक के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार
सहारनपुर: 48 ग्राम से ज्यादा स्मैक के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार
सहारनपुर में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। नागल थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 48.49 ग्राम अवैध स्मैक और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है। दोनों आरोपी रामपुर मनिहारन थाना क्षेत्र के बहलोलपुर गांव के रहने वाले हैं।
पुलिस के मुताबिक, ऑपरेशन सवेरा के तहत नागल पुलिस मुजफ्फरनगर-सहारनपुर हाईवे पर ग्राम खजूरवाला के पास अंडरपास के नीचे चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान गागलहेड़ी की ओर से बाइक पर आ रहे दो युवक पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे।
पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान विपुल और अभिषेक, निवासी बहलोलपुर, थाना रामपुर मनिहारन के रूप में हुई।
तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से 48.49 ग्राम स्मैक और हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद हुई। मामले में थाना नागल में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
    user_जोगेन्द्र कल्याण
    जोगेन्द्र कल्याण
    Photographer सहारनपुर, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.