प्राथमिक विद्यालय में बड़ी लापरवाही, बच्चों से कराई जा रही बाउंड्री फांदने की गतिविधि *वायरल वीडियो भी देखिए जल्द* *डीएम के आदेश की उड़ाई जा रही धज्जियां शिक्षा अधिकारी बेखबर विद्यालय में बैठे रहते हैं आराम से* कौशाम्बी। मंझनपुर विकास खंड के हिसामपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो में विद्यालय के छात्र पढ़ाई करने के बजाय स्कूल की बाउंड्री फांदते नजर आ रहे हैं। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि विद्यालय में बच्चों की पढ़ाई और सुरक्षा को लेकर भारी लापरवाही बरती जा रही है। जिस समय बच्चों को कक्षा में बैठकर शिक्षा ग्रहण करनी चाहिए, उस समय वे खुलेआम बाउंड्री पार करते दिखाई दे रहे हैं। यह न सिर्फ शिक्षा व्यवस्था की पोल खोलता है, बल्कि बच्चों की सुरक्षा के लिए भी बड़ा खतरा है। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की गतिविधियां प्रशासन और जिला अधिकारी के आदेशों की खुली अवहेलना हैं। बावजूद इसके, जिम्मेदार शिक्षा अधिकारी इस पूरे मामले से अनजान बने हुए हैं या जानबूझकर आंखें मूंदे हुए हैं। आरोप यह भी है कि अधिकारी विद्यालय के अंदर आराम से बैठे रहते हैं और जमीनी हकीकत पर ध्यान नहीं देते। वायरल वीडियो सामने आने के बाद भी अब तक संबंधित विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई या आधिकारिक बयान नहीं आया है। इससे ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। लोगों ने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में बच्चों के साथ इस तरह की लापरवाही दोबारा न हो।यह घटना न सिर्फ शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ी करती है, बल्कि जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यशैली पर भी गंभीर चिंतन की आवश्यकता को दर्शाती हैं।

- पूर्व विधायक उदयभान करवरिया ने कार्यकर्ताओं की नाराजगी पर जताई चिंता, एकजुट होकर भाजपा को मजबूत करने की अपील मेजा, प्रयागराज। मेजा क्षेत्र में मंगलवार को आयोजित भाजपा के कार्यक्रम के बाद कार्यकर्ताओं की नाराजगी सामने आने पर पूर्व विधायक उदयभान करवरिया ने गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित और पुराने कार्यकर्ता हैं, जिनके सम्मान और योगदान की अनदेखी नहीं होनी चाहिए। उदयभान करवरिया ने कहा कि पार्टी के प्रत्येक पुराने एवं मूल कार्यकर्ता की भाजपा में पहले भी सम्मानजनक जगह थी और आगे भी बनी रहेगी। उन्होंने मंगलवार के कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन संगठन को मजबूती देते हैं, लेकिन यदि किसी भी स्तर पर पुराने कार्यकर्ताओं या मंडल अध्यक्षों का अपमान हुआ है तो यह चिंताजनक विषय है और ऐसी स्थिति दोबारा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी मतभेद भुलाकर संगठन को सर्वोपरि रखने की अपील की। करवरिया ने कहा कि मेजा विधानसभा से भविष्य में भाजपा जिस किसी को भी प्रत्याशी बनाएगी, पार्टी के सभी मूल कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर उसके समर्थन में पूरी ताकत से काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा की जीत और संगठन की मजबूती ही सभी कार्यकर्ताओं का सर्वोच्च लक्ष्य होना चाहिए। पूर्व विधायक ने विश्वास जताया कि भाजपा परिवार आपसी संवाद और समन्वय के माध्यम से सभी मतभेद दूर कर एकजुट होकर आगामी चुनावों में सफलता प्राप्त करेगा। पूर्व विधायक उदयभान करवरिया ने कार्यकर्ताओं की नाराजगी पर जताई चिंता, एकजुट होकर भाजपा को मजबूत करने की अपील मेजा, प्रयागराज। मेजा क्षेत्र में मंगलवार को आयोजित भाजपा के कार्यक्रम के बाद कार्यकर्ताओं की नाराजगी सामने आने पर पूर्व विधायक उदयभान करवरिया ने गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित और पुराने कार्यकर्ता हैं, जिनके सम्मान और योगदान की अनदेखी नहीं होनी चाहिए। उदयभान करवरिया ने कहा कि पार्टी के प्रत्येक पुराने एवं मूल कार्यकर्ता की भाजपा में पहले भी सम्मानजनक जगह थी और आगे भी बनी रहेगी। उन्होंने मंगलवार के कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन संगठन को मजबूती देते हैं, लेकिन यदि किसी भी स्तर पर पुराने कार्यकर्ताओं या मंडल अध्यक्षों का अपमान हुआ है तो यह चिंताजनक विषय है और ऐसी स्थिति दोबारा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी मतभेद भुलाकर संगठन को सर्वोपरि रखने की अपील की। करवरिया ने कहा कि मेजा विधानसभा से भविष्य में भाजपा जिस किसी को भी प्रत्याशी बनाएगी, पार्टी के सभी मूल कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर उसके समर्थन में पूरी ताकत से काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा की जीत और संगठन की मजबूती ही सभी कार्यकर्ताओं का सर्वोच्च लक्ष्य होना चाहिए। पूर्व विधायक ने विश्वास जताया कि भाजपा परिवार आपसी संवाद और समन्वय के माध्यम से सभी मतभेद दूर कर एकजुट होकर आगामी चुनावों में सफलता प्राप्त करेगा।1
- अमित शाह इस्तीफा दो छात्रों की गूंज। *अमित शाह इस्तीफा दो*👆✍️🧏1
- शंकरगढ़ के पुरानी बाजार से धड़ल्ले से दौड़ रहे भारी वाहन शंकरगढ़ (प्रयागराज)। शंकरगढ़ के पुरानी बाजार क्षेत्र में भारी वाहनों का आवागमन लगातार जारी है, जिससे स्थानीय लोगों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। हाल ही में एक भारी वाहन की वजह से जल निगम की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई, जिसके कारण क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई और लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि पुरानी बाजार की सड़क संकरी होने के बावजूद बड़े-बड़े ट्रक और अन्य भारी वाहन दिनभर गुजरते रहते हैं। सबसे अधिक चिंता की बात यह है कि स्कूल खुलने और छुट्टी के समय भी इन वाहनों की आवाजाही जारी रहती है। इससे बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावकों में भारी चिंता और आक्रोश है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि यदि समय रहते प्रशासन ने भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगाने या वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था नहीं की, तो कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों ने प्रशासन से क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की तत्काल मरम्मत कराने तथा स्कूल समय के दौरान भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग की है।1
- शाहजहांपुर में हुई घटना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित का बयान। शाहजहांपुर में हुई घटना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित का बयान।1
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जंतर मंतर पर क्या कहा सुनिए वायरल वीडियो Pm साहब का सुने1
- संसद के बाहर आज गजब हो गया। विपक्ष के सांसदों ने रामधन गबन और लूट कांड कर दिया! समाजवादी पार्टी के सांसदों और अन्य विपक्षी दलों के सांसदों ने रामधन गबन और लौट का प्रहसन किया। पप्पू यादव प्रमुख भूमिका कर रहे थे। बकायदा पात्र बनाकर और पूरा सीन क्रिएट करके नाट्य में तब्दील कर दिया। राहुल गांधी भी चंदा देने आये।2
- अनियंत्रित बस सड़क के किनारे फुटपाथ पर बने दुकानों में घुसी, दो दुकानदार घायल नैनी कोतवाली क्षेत्र स्थित नई बाजार, सरगम तिराहे के समीप एक अनुबंधित बस ओवरटेक के प्रयास में सड़क के किनारे (फुटपाथ) पर स्थित दुकानों को रौंदा। दो दुकानदार घायल। एक दुकानदार का पैर फैक्चर। जबकि एक जख्मी। ददरी तालुका, छिवकी के रहने वाले दोनों घायलों को पास के ही प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज के लिए कराया गया दाखिल। बस की चपेट में एक बाइक भी आ गई। जो क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना करने वाली बस को पुलिस ने पकड़ा, चालक को लिया हिरासत में, जांच जारी। पूछताछ के दौरान चालक ने बताया कि वह ब्लड डोनेट कर बस लेकर आगे की ओर जा रहा था। जबकि प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक चालक ने सवारियों को बैठने के लिए बस को ओवरटेक किया। तभी दुर्घटना घट गई।1