logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

दीपावली की खुशियों के बीच छाया मातम: ऊँचाहार में अज्ञात वाहन की टक्कर से 12 वर्षीय अंश की मौत दीपावली की खुशियों के बीच छाया मातम: ऊँचाहार में अज्ञात वाहन की टक्कर से 12 वर्षीय अंश की मौत ​ऊँचाहार (रायबरेली)। त्योहार की उमंग और दीयों की जगमगाहट के बीच ऊँचाहार क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। शनिवार की देर शाम लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 12 वर्षीय साइकिल सवार बालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही रोते-बिलखते परिजन घटनास्थल पहुंचे, जिससे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। ​दादा के घर से लौटते समय हुआ हादसा ​सबीसपुर गाँव निवासी राजू प्रसाद का 12 वर्षीय पुत्र अंश शनिवार शाम अपने दादा सुरेश के घर गया हुआ था। देर शाम वह साइकिल से वापस अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान लखनऊ की ओर से प्रयागराज की तरफ जा रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। ​टक्कर इतनी भीषण थी कि अंश सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ऊँचाहार ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। ​दीपावली से एक दिन पहले बुझा घर का इकलौता चिराग ​मृतक अंश अरखा स्थित विद्यालय में कक्षा सात का छात्र था। वह अपने पिता का इकलौता बेटा था। दीपावली से ठीक एक दिन पहले मासूम बेटे की असामयिक मौत की खबर मिलते ही पिता राजू प्रसाद और माँ आरती बेसुध हो गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गाँव में सन्नाटा पसरा हुआ है।

14 hrs ago
user_Dhirendra Shukla
Dhirendra Shukla
ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
14 hrs ago

दीपावली की खुशियों के बीच छाया मातम: ऊँचाहार में अज्ञात वाहन की टक्कर से 12 वर्षीय अंश की मौत दीपावली की खुशियों के बीच छाया मातम: ऊँचाहार में अज्ञात वाहन की टक्कर से 12 वर्षीय अंश की मौत ​ऊँचाहार (रायबरेली)। त्योहार की उमंग और दीयों की जगमगाहट के बीच ऊँचाहार क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। शनिवार की देर शाम लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 12 वर्षीय साइकिल सवार बालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही रोते-बिलखते परिजन घटनास्थल पहुंचे, जिससे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। ​दादा के घर से लौटते समय हुआ हादसा ​सबीसपुर गाँव निवासी राजू प्रसाद का 12 वर्षीय पुत्र अंश शनिवार शाम अपने दादा सुरेश के घर गया हुआ था। देर शाम वह साइकिल से वापस अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान लखनऊ की ओर से प्रयागराज की तरफ जा रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। ​टक्कर इतनी भीषण थी कि अंश सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ऊँचाहार ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। ​दीपावली से एक दिन पहले बुझा घर का इकलौता चिराग ​मृतक अंश अरखा स्थित विद्यालय में कक्षा सात का छात्र था। वह अपने पिता का इकलौता बेटा था। दीपावली से ठीक एक दिन पहले मासूम बेटे की असामयिक मौत की खबर मिलते ही पिता राजू प्रसाद और माँ आरती बेसुध हो गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गाँव में सन्नाटा पसरा हुआ है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • उत्तर प्रदेश में 20 रुपये के नकली सिक्कों का भंडाफोड़: सावधान! बाजार में पहुंचे करोड़ों के नकली सिक्के, ऐसे करें पहचान रायबरेली : उत्तर प्रदेश में 20 रुपये के नकली सिक्कों को लेकर एक बड़ा और चौंकाने वाला मामला सामने आया है. सहारनपुर पुलिस ने नकली सिक्के बनाने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है. आरोपियों ने पूछताछ में सनसनीखेज खुलासा करते हुए दावा किया है कि वे अब तक 70 करोड़ रुपये से अधिक कीमत के नकली सिक्के बाजार में खपा चुके हैं. इस हिसाब से करीब 3.5 करोड़ नकली सिक्के बाजार में आने की बात कही जा रही है, जिससे आम जनता और प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। ​हरियाणा के सोनीपत में चल रही थी अवैध फैक्ट्री ​पुलिस की जांच में सामने आया है कि नकली सिक्के बनाने वाला यह गिरोह हरियाणा के सोनीपत में अपनी फैक्ट्री चला रहा था. यहाँ पिछले लगभग 10 महीनों से धड़ल्ले से नकली सिक्के तैयार किए जा रहे थे. आरोपियों ने अपने इस अवैध कारोबार को छिपाने के लिए पेचकस (Screwdriver) बनाने की फैक्ट्री की आड़ ले रखी थी. इसी आड़ की आड़ में वे भारी मात्रा में 20 रुपये के नकली सिक्के ढालकर उत्तर प्रदेश और अन्य बाजारों में भेज रहे थे. ​सहारनपुर पुलिस ने 6,400 नकली सिक्के किए बरामद ​कार्रवाई के दौरान सहारनपुर पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 20 रुपये के 6,400 नकली सिक्के बरामद किए हैं. इसके अलावा मौके से करीब 5 लाख रुपये कीमत के अधबने (अपूर्ण) सिक्के भी मिले हैं. पुलिस अब इस गिरोह के पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी है. यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि ये नकली सिक्के यूपी के किन-किन जिलों और इलाकों में सप्लाई किए गए हैं तथा इस रैकेट में और कौन-कौन लोग शामिल हैं. ​आम लोग कैसे करें असली और नकली सिक्के की पहचान? ​बाजार में करोड़ों की संख्या में नकली सिक्के पहुंचने की खबरों के बीच आम नागरिकों के लिए यह जानना बेहद जरूरी है कि असली और नकली 20 रुपये के सिक्के में अंतर कैसे पहचानें: ​चमक और बनावट: असली सिक्के की फिनिशिंग बेहद साफ और स्पष्ट होती है, जबकि नकली सिक्कों पर मेटल की फिनिशिंग थोड़ी धुंधली या खुरदरी हो सकती है। ​अशोक स्तंभ और डिजाइन: सिक्के पर बने अशोक स्तंभ के शेर और ‘₹20’ का अंकन असली सिक्के में बहुत ही बारीकी से उभरा होता है। नकली सिक्कों में डिजाइन या तो उभरी हुई नहीं होती या उसमें बारीक अंतर साफ दिख जाता है। ​किनारे (Edges): 20 रुपये के सिक्के के किनारों की किनारे तय मानकों के अनुसार कते होते हैं। ​प्रशासन और पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी भी व्यक्ति को लेनदेन के दौरान किसी संदिग्ध या नकली सिक्के के बारे में जानकारी मिलती है, तो तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दें।
    1
    उत्तर प्रदेश में 20 रुपये के नकली सिक्कों का भंडाफोड़: सावधान! बाजार में पहुंचे करोड़ों के नकली सिक्के, ऐसे करें पहचान


रायबरेली : उत्तर प्रदेश में 20 रुपये के नकली सिक्कों को लेकर एक बड़ा और चौंकाने वाला मामला सामने आया है. सहारनपुर पुलिस ने नकली सिक्के बनाने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है. आरोपियों ने पूछताछ में सनसनीखेज खुलासा करते हुए दावा किया है कि वे अब तक 70 करोड़ रुपये से अधिक कीमत के नकली सिक्के बाजार में खपा चुके हैं. इस हिसाब से करीब 3.5 करोड़ नकली सिक्के बाजार में आने की बात कही जा रही है, जिससे आम जनता और प्रशासन की चिंता बढ़ गई है।
​हरियाणा के सोनीपत में चल रही थी अवैध फैक्ट्री
​पुलिस की जांच में सामने आया है कि नकली सिक्के बनाने वाला यह गिरोह हरियाणा के सोनीपत में अपनी फैक्ट्री चला रहा था. यहाँ पिछले लगभग 10 महीनों से धड़ल्ले से नकली सिक्के तैयार किए जा रहे थे. आरोपियों ने अपने इस अवैध कारोबार को छिपाने के लिए पेचकस (Screwdriver) बनाने की फैक्ट्री की आड़ ले रखी थी. इसी आड़ की आड़ में वे भारी मात्रा में 20 रुपये के नकली सिक्के ढालकर उत्तर प्रदेश और अन्य बाजारों में भेज रहे थे.
​सहारनपुर पुलिस ने 6,400 नकली सिक्के किए बरामद
​कार्रवाई के दौरान सहारनपुर पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 20 रुपये के 6,400 नकली सिक्के बरामद किए हैं. इसके अलावा मौके से करीब 5 लाख रुपये कीमत के अधबने (अपूर्ण) सिक्के भी मिले हैं. पुलिस अब इस गिरोह के पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी है. यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि ये नकली सिक्के यूपी के किन-किन जिलों और इलाकों में सप्लाई किए गए हैं तथा इस रैकेट में और कौन-कौन लोग शामिल हैं.
​आम लोग कैसे करें असली और नकली सिक्के की पहचान?
​बाजार में करोड़ों की संख्या में नकली सिक्के पहुंचने की खबरों के बीच आम नागरिकों के लिए यह जानना बेहद जरूरी है कि असली और नकली 20 रुपये के सिक्के में अंतर कैसे पहचानें:
​चमक और बनावट: असली सिक्के की फिनिशिंग बेहद साफ और स्पष्ट होती है, जबकि नकली सिक्कों पर मेटल की फिनिशिंग थोड़ी धुंधली या खुरदरी हो सकती है।
​अशोक स्तंभ और डिजाइन: सिक्के पर बने अशोक स्तंभ के शेर और ‘₹20’ का अंकन असली सिक्के में बहुत ही बारीकी से उभरा होता है। नकली सिक्कों में डिजाइन या तो उभरी हुई नहीं होती या उसमें बारीक अंतर साफ दिख जाता है।
​किनारे (Edges): 20 रुपये के सिक्के के किनारों की किनारे तय मानकों के अनुसार कते होते हैं।
​प्रशासन और पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी भी व्यक्ति को लेनदेन के दौरान किसी संदिग्ध या नकली सिक्के के बारे में जानकारी मिलती है, तो तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दें।
    user_Vijay Shukla
    Vijay Shukla
    Local News Reporter ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जी का अपने गृह जनपद कौशांबी आगमन पर पार्टी के पदाधिकारी एवं जिले के अधिकारियों के साथ बैठक करके
    1
    उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जी का अपने गृह जनपद कौशांबी आगमन पर
पार्टी के पदाधिकारी एवं जिले के अधिकारियों के साथ बैठक करके
    user_डेली दैनिक न्यूज कौशांबी
    डेली दैनिक न्यूज कौशांबी
    Media house सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • ❤️ जय जगजीवन जय सतनाम साहेब बंदगी ❤️ आप समस्त् देशवासियों एवं मित्रों को परिवार सहित खुशियों के महापर्व दीपावली पर अनंत् हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दीपों की रोशनी आपके जीवन में हर अंधकार को मिटा दे एवं सत्य रूपी प्रकाश पुंज सदैव विद्यमान रहे। पराग प्रसाद रावत महासचिव प्रभारी अखिल भारतीय राजीव गांधी विचार मंच
    1
    ❤️ जय जगजीवन जय सतनाम साहेब बंदगी ❤️
आप समस्त् देशवासियों एवं मित्रों को परिवार सहित खुशियों के महापर्व दीपावली पर अनंत् हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई 
दीपों की रोशनी आपके जीवन में हर अंधकार को मिटा दे एवं सत्य रूपी प्रकाश पुंज सदैव विद्यमान रहे।
पराग प्रसाद रावत 
महासचिव प्रभारी 
अखिल भारतीय राजीव गांधी 
 विचार मंच
    user_Parag Prasad Rawat
    Parag Prasad Rawat
    Political party office सलोन, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • रायबरेली। दीपावली के पावन पर्व पर डलमऊ तहसील क्षेत्र के घोरवारा चौकी पुलिस ने मानवता और सामाजिक सरोकार की एक अनूठी मिसाल पेश की। चौकी इंचार्ज विनय पाठक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कोदाऊ पुरवा गांव पहुंचकर छोटे-छोटे बच्चों को पटाखे और मिठाइयां वितरित कीं। पुलिसकर्मियों को अपने बीच पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे और पूरे गांव में उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस दौरान चौकी इंचार्ज विनय पाठक ने बच्चों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और उनके साथ मिलकर पटाखे जलाकर त्योहार की खुशियां साझा कीं। अचानक गांव में पहुंची पुलिस टीम का यह अपनापन देखकर ग्रामीणों ने भी पुलिस की इस पहल की सराहना की। चौकी इंचार्ज विनय पाठक की इस पहल ने पुलिस और आमजन के बीच आपसी विश्वास एवं भाईचारे का संदेश दिया। त्योहार के मौके पर पुलिसकर्मियों ने बच्चों के साथ समय बिताकर उन्हें यह एहसास कराया कि पुलिस केवल सुरक्षा ही नहीं, बल्कि समाज की खुशियों में भी सहभागी है। इस अवसर पर चौकी इंचार्ज विनय पाठक, कांस्टेबल रोहित, कांस्टेबल अभिषेक यादव, कांस्टेबल दिवाकर शुक्ला, कांस्टेबल सूर्य प्रताप सिंह यादव, कांस्टेबल अविनाश सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
    1
    रायबरेली। दीपावली के पावन पर्व पर डलमऊ तहसील क्षेत्र के घोरवारा चौकी पुलिस ने मानवता और सामाजिक सरोकार की एक अनूठी मिसाल पेश की। चौकी इंचार्ज विनय पाठक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कोदाऊ पुरवा गांव पहुंचकर छोटे-छोटे बच्चों को पटाखे और मिठाइयां वितरित कीं। पुलिसकर्मियों को अपने बीच पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे और पूरे गांव में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
इस दौरान चौकी इंचार्ज विनय पाठक ने बच्चों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और उनके साथ मिलकर पटाखे जलाकर त्योहार की खुशियां साझा कीं। अचानक गांव में पहुंची पुलिस टीम का यह अपनापन देखकर ग्रामीणों ने भी पुलिस की इस पहल की सराहना की।
चौकी इंचार्ज विनय पाठक की इस पहल ने पुलिस और आमजन के बीच आपसी विश्वास एवं भाईचारे का संदेश दिया। त्योहार के मौके पर पुलिसकर्मियों ने बच्चों के साथ समय बिताकर उन्हें यह एहसास कराया कि पुलिस केवल सुरक्षा ही नहीं, बल्कि समाज की खुशियों में भी सहभागी है।
इस अवसर पर चौकी इंचार्ज विनय पाठक, कांस्टेबल रोहित, कांस्टेबल अभिषेक यादव, कांस्टेबल दिवाकर शुक्ला, कांस्टेबल सूर्य प्रताप सिंह यादव, कांस्टेबल अविनाश सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
    user_रोहित यादव भारत न्यूज़ 24
    रोहित यादव भारत न्यूज़ 24
    Physiotherapist डलमऊ, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • रांची: पिपरवार क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई दीपावली, गणेश-लक्ष्मी की पूजा के साथ हुई सुख-समृद्धि की कामना ​पिपरवार (रांची): झारखंड के रांची जिले के अंतर्गत आने वाले कोयलांचल व ग्रामीण पिपरवार क्षेत्र में रोशनी और उल्लास का महापर्व दीपावली अत्यंत श्रद्धा, हर्षोल्लास और पारंपरिक विधि-विधान के साथ मनाया गया। क्षेत्र के सभी घरों और बाजारों में उत्सव का एक अलग ही माहौल देखने को मिला। लोगों ने अपने घरों को दीपों, रंगोली और विद्युत झालरों से भव्य रूप से सजाया था। ​दीपावली की संध्या पर श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ विघ्नहर्ता भगवान गणेश और धन की देवी माता लक्ष्मी की स्तुति और पूजा-अर्चना की। ​गंगा जल से शुद्धिकरण और पारंपरिक अनुष्ठान ​पूजा के शुरुआत में सबसे पहले पवित्र मां गंगा के जल से पूरे पूजा स्थल और घर का शुद्धिकरण किया गया। इसके बाद वेदी स्थापित कर गणेश-लक्ष्मी का आह्वान किया गया। भक्तजनों ने माता लक्ष्मी और भगवान गणेश को खीर, मेवा और तरह-तरह के पारंपरिक मिष्ठानों का भोग लगाया। ​झाड़ू पूजा और हल्दी-कुमकुम का तिलक ​दीपावली के इस पावन अनुष्ठान में लोक परंपरा का विशेष ध्यान रखा गया। पूजा के दौरान मां लक्ष्मी का प्रतीक मानी जाने वाली झाड़ू की भी विशेष रूप से पूजा की गई। झाड़ू पर कलावा (रक्षा सूत्र) बांधकर उसे हल्दी और कुमकुम का तिलक लगाया गया, जिसके पीछे मान्यता है कि इससे घर में मां लक्ष्मी का स्थायी वास होता है और दरिद्रता दूर होती है। ​घर-परिवार में सुख-शांति की कामना ​संध्या बेला में घरों में दीप प्रज्वलित करने के बाद लोगों ने आतिशबाजी का आनंद लिया और एक-दूसरे को दीपावली की बधाइयां दीं। पिपरवार क्षेत्र के बाजारों में भी जमकर रौनक रही, जहां लोगों ने दीयों, पूजन सामग्रियों और मिठाइयों की खरीदारी की। इस पर्व ने आपसी सौहार्द और भाईचारे की मिसाल पेश करते हुए क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि की कामना का संदेश दिया।
    2
    रांची: पिपरवार क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई दीपावली, गणेश-लक्ष्मी की पूजा के साथ हुई सुख-समृद्धि की कामना
​पिपरवार (रांची):
झारखंड के रांची जिले के अंतर्गत आने वाले कोयलांचल व ग्रामीण पिपरवार क्षेत्र में रोशनी और उल्लास का महापर्व दीपावली अत्यंत श्रद्धा, हर्षोल्लास और पारंपरिक विधि-विधान के साथ मनाया गया। क्षेत्र के सभी घरों और बाजारों में उत्सव का एक अलग ही माहौल देखने को मिला। लोगों ने अपने घरों को दीपों, रंगोली और विद्युत झालरों से भव्य रूप से सजाया था।
​दीपावली की संध्या पर श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ विघ्नहर्ता भगवान गणेश और धन की देवी माता लक्ष्मी की स्तुति और पूजा-अर्चना की।
​गंगा जल से शुद्धिकरण और पारंपरिक अनुष्ठान
​पूजा के शुरुआत में सबसे पहले पवित्र मां गंगा के जल से पूरे पूजा स्थल और घर का शुद्धिकरण किया गया। इसके बाद वेदी स्थापित कर गणेश-लक्ष्मी का आह्वान किया गया। भक्तजनों ने माता लक्ष्मी और भगवान गणेश को खीर, मेवा और तरह-तरह के पारंपरिक मिष्ठानों का भोग लगाया।
​झाड़ू पूजा और हल्दी-कुमकुम का तिलक
​दीपावली के इस पावन अनुष्ठान में लोक परंपरा का विशेष ध्यान रखा गया। पूजा के दौरान मां लक्ष्मी का प्रतीक मानी जाने वाली झाड़ू की भी विशेष रूप से पूजा की गई। झाड़ू पर कलावा (रक्षा सूत्र) बांधकर उसे हल्दी और कुमकुम का तिलक लगाया गया, जिसके पीछे मान्यता है कि इससे घर में मां लक्ष्मी का स्थायी वास होता है और दरिद्रता दूर होती है।
​घर-परिवार में सुख-शांति की कामना
​संध्या बेला में घरों में दीप प्रज्वलित करने के बाद लोगों ने आतिशबाजी का आनंद लिया और एक-दूसरे को दीपावली की बधाइयां दीं। पिपरवार क्षेत्र के बाजारों में भी जमकर रौनक रही, जहां लोगों ने दीयों, पूजन सामग्रियों और मिठाइयों की खरीदारी की। इस पर्व ने आपसी सौहार्द और भाईचारे की मिसाल पेश करते हुए क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि की कामना का संदेश दिया।
    user_Vijay Shukla
    Vijay Shukla
    Local News Reporter ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • दीपावली की खुशियों के बीच छाया मातम: ऊँचाहार में अज्ञात वाहन की टक्कर से 12 वर्षीय अंश की मौत दीपावली की खुशियों के बीच छाया मातम: ऊँचाहार में अज्ञात वाहन की टक्कर से 12 वर्षीय अंश की मौत ​ऊँचाहार (रायबरेली)। त्योहार की उमंग और दीयों की जगमगाहट के बीच ऊँचाहार क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। शनिवार की देर शाम लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 12 वर्षीय साइकिल सवार बालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही रोते-बिलखते परिजन घटनास्थल पहुंचे, जिससे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। ​दादा के घर से लौटते समय हुआ हादसा ​सबीसपुर गाँव निवासी राजू प्रसाद का 12 वर्षीय पुत्र अंश शनिवार शाम अपने दादा सुरेश के घर गया हुआ था। देर शाम वह साइकिल से वापस अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान लखनऊ की ओर से प्रयागराज की तरफ जा रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। ​टक्कर इतनी भीषण थी कि अंश सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ऊँचाहार ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। ​दीपावली से एक दिन पहले बुझा घर का इकलौता चिराग ​मृतक अंश अरखा स्थित विद्यालय में कक्षा सात का छात्र था। वह अपने पिता का इकलौता बेटा था। दीपावली से ठीक एक दिन पहले मासूम बेटे की असामयिक मौत की खबर मिलते ही पिता राजू प्रसाद और माँ आरती बेसुध हो गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गाँव में सन्नाटा पसरा हुआ है।
    1
    दीपावली की खुशियों के बीच छाया मातम: ऊँचाहार में अज्ञात वाहन की टक्कर से 12 वर्षीय अंश की मौत

दीपावली की खुशियों के बीच छाया मातम: ऊँचाहार में अज्ञात वाहन की टक्कर से 12 वर्षीय अंश की मौत
​ऊँचाहार (रायबरेली)। त्योहार की उमंग और दीयों की जगमगाहट के बीच ऊँचाहार क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। शनिवार की देर शाम लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 12 वर्षीय साइकिल सवार बालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही रोते-बिलखते परिजन घटनास्थल पहुंचे, जिससे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
​दादा के घर से लौटते समय हुआ हादसा
​सबीसपुर गाँव निवासी राजू प्रसाद का 12 वर्षीय पुत्र अंश शनिवार शाम अपने दादा सुरेश के घर गया हुआ था। देर शाम वह साइकिल से वापस अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान लखनऊ की ओर से प्रयागराज की तरफ जा रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी।
​टक्कर इतनी भीषण थी कि अंश सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ऊँचाहार ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
​दीपावली से एक दिन पहले बुझा घर का इकलौता चिराग
​मृतक अंश अरखा स्थित विद्यालय में कक्षा सात का छात्र था। वह अपने पिता का इकलौता बेटा था। दीपावली से ठीक एक दिन पहले मासूम बेटे की असामयिक मौत की खबर मिलते ही पिता राजू प्रसाद और माँ आरती बेसुध हो गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गाँव में सन्नाटा पसरा हुआ है।
    user_Dhirendra Shukla
    Dhirendra Shukla
    ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के खैरगढ़ थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय दलित किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म और बर्बरता की घटना सामने आई है। इलाज के दौरान शुक्रवार को आगरा के अस्पताल में उसकी मौत हो गई। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के खैरगढ़ थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय दलित किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म और बर्बरता की घटना सामने आई है। इलाज के दौरान शुक्रवार को आगरा के अस्पताल में उसकी मौत हो गई।
    1
    उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के खैरगढ़ थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय दलित किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म और बर्बरता की घटना सामने आई है। इलाज के दौरान शुक्रवार को आगरा के अस्पताल में उसकी मौत हो गई।
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के खैरगढ़ थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय दलित किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म और बर्बरता की घटना सामने आई है। इलाज के दौरान शुक्रवार को आगरा के अस्पताल में उसकी मौत हो गई।
    user_Patrkar Arvind shing
    Patrkar Arvind shing
    Media Consultant सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • नाबालिक लड़की का अपहरण कर हत्या करने वाले आरोपी का हैदरगढ़ पुलिस ने किया एनकाउंटर हैदरगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत पालपुर गांव में एक 11 वर्षीय लड़की का अपहरण और उसकी हत्या के आरोपी उत्तम सिंह का बाराबंकी पुलिस ने किया हॉफ एंकाउंटर, रात में पोखरा के पास पुलिस टीम पर हमले में पैर पर लगी गोली, SP रवीना त्यागी महिला अपराध के मामले में ज़ीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है..!! #haidargarh #upnewshindi #upnewstoday #highlightsシ゚ #viralreelsシ #vssnewsup
    1
    नाबालिक लड़की का अपहरण कर हत्या करने वाले आरोपी का हैदरगढ़ पुलिस ने किया एनकाउंटर
हैदरगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत पालपुर गांव में एक 11 वर्षीय लड़की का अपहरण और उसकी हत्या के आरोपी उत्तम सिंह का बाराबंकी पुलिस ने किया हॉफ एंकाउंटर,
रात में पोखरा के पास पुलिस टीम पर हमले में पैर पर लगी गोली, SP रवीना त्यागी महिला अपराध के मामले में ज़ीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है..!!
#haidargarh #upnewshindi #upnewstoday #highlightsシ゚ #viralreelsシ #vssnewsup
    user_VSS NEWS
    VSS NEWS
    Media company सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.