logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नगर में निकली भव्य हनुमान ददा की शोभायात्रा धूमधाम से मनाया जन्मोत्सव, आठनेर नगर में श्रीराम भक्त हनुमान महाराज की भव्य शोभायात्रा निकाली गई बाजे गाजे के साथ निकली शोभायात्रा का नगर भ्रमण कराया गया युवाओं ने ध्वज पताका लहराते हुए जयघोष किए वहीं नगरवासियों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया वहीं सुबह से हनुमान मंदिर में भजन कीर्तन भमणडारे आयोजित किए गए नगरवासियों ने बड़ी धूमधाम श्रृदा और आस्था के साथ हनुमान महाराज की पुजा अर्चना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की मगल कामना की।

2 hrs ago
user_आठनेर रिपोर्टर
आठनेर रिपोर्टर
पत्रकारिता आठनेर, बैतूल, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago

नगर में निकली भव्य हनुमान ददा की शोभायात्रा धूमधाम से मनाया जन्मोत्सव, आठनेर नगर में श्रीराम भक्त हनुमान महाराज की भव्य शोभायात्रा निकाली गई बाजे गाजे के साथ निकली शोभायात्रा का नगर भ्रमण कराया गया युवाओं ने ध्वज पताका लहराते हुए जयघोष किए वहीं नगरवासियों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया वहीं सुबह से हनुमान मंदिर में भजन कीर्तन भमणडारे आयोजित किए गए नगरवासियों ने बड़ी धूमधाम श्रृदा और आस्था के साथ हनुमान महाराज की पुजा अर्चना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की मगल कामना की।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • आठनेर नगर में श्रीराम भक्त हनुमान महाराज की भव्य शोभायात्रा निकाली गई बाजे गाजे के साथ निकली शोभायात्रा का नगर भ्रमण कराया गया युवाओं ने ध्वज पताका लहराते हुए जयघोष किए वहीं नगरवासियों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया वहीं सुबह से हनुमान मंदिर में भजन कीर्तन भमणडारे आयोजित किए गए नगरवासियों ने बड़ी धूमधाम श्रृदा और आस्था के साथ हनुमान महाराज की पुजा अर्चना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की मगल कामना की।
    1
    आठनेर नगर में श्रीराम भक्त हनुमान महाराज की भव्य शोभायात्रा निकाली गई बाजे गाजे के साथ निकली शोभायात्रा का नगर भ्रमण कराया गया युवाओं ने ध्वज पताका लहराते हुए जयघोष किए वहीं नगरवासियों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया वहीं सुबह से हनुमान मंदिर में भजन कीर्तन भमणडारे आयोजित किए गए नगरवासियों ने बड़ी धूमधाम श्रृदा और आस्था के साथ हनुमान महाराज की पुजा अर्चना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की मगल कामना की।
    user_आठनेर रिपोर्टर
    आठनेर रिपोर्टर
    पत्रकारिता आठनेर, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • नाबालिग बालिका अपहरण प्रकरण का सफल खुलासा: बैतूल पुलिस ने तीन आरोपी गिरफ्तार किए भैंसदेही भैंसदेही विधानसभा की मोहदा थाना पुलिस ने नाबालिग बालिका अपहरण के सनसनीखेज मामले का सफलतापूर्वक खुलासा कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई, जिसमें साइबर सेल की अहम भूमिका रही।� घटना का विवरण पिपरिया निवासी फरियादी ने 6 नवंबर 2025 को मोहदा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी 17 वर्षीय पुत्री 4 नवंबर 2025 को शाम करीब 7 बजे घर से बिना बताए निकल गई। जांच में पता चला कि अज्ञात व्यक्तियों ने उसे बहला-फुसलाकर ले जाया था। मामला अपराध क्रमांक 159/2025 धारा 137(2), 87, 64(2)(m), 144, 111, 70(2), 3(5) BNS एवं 5L/6 पाक्सो एक्ट के तहत दर्ज हुआ।�� पुलिस की त्वरित कार्रवाई एसपी वीरेन्द्र जैन के मार्गदर्शन में एसडीओपी भैंसदेही के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। तकनीकी साक्ष्यों और साइबर सेल की मदद से जांच तेजी से आगे बढ़ी। 19 मार्च 2026 को मुख्य आरोपी सागर पिता सुभाष दशपुरे (निवासी सावालापुर, अमरावती, महाराष्ट्र) द्वारा बालिका को महाराष्ट्र ले जाने का खुलासा हुआ, और उसे सकुशल बरामद कर गिरफ्तार किया गया। आरोपी को 20 मार्च को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। अन्य आरोपी पकड़े गए जांच में सामने आया कि सागर ने नाबालिग को 1.50 लाख रुपये में सह-आरोपियों को बेच दिया था। 1 अप्रैल 2026 को धर्मू (निवासी चारवा, हरदा) और सुनील पिता सुभाष पटेल (निवासी सावालापुर, अमरावती) को गिरफ्तार किया गया। चौथा आरोपी शिवप्रसाद यादव (निवासी पिपरिया) फरार है, जिसकी तलाश जारी है। थाना मोहदा टीम और साइबर सेल की सराहनीय भूमिका रही
    1
    नाबालिग बालिका अपहरण प्रकरण का सफल खुलासा: बैतूल पुलिस ने तीन आरोपी गिरफ्तार किए
भैंसदेही 
भैंसदेही  विधानसभा की मोहदा थाना पुलिस ने नाबालिग बालिका अपहरण के सनसनीखेज मामले का सफलतापूर्वक खुलासा कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई, जिसमें साइबर सेल की अहम भूमिका रही।�
घटना का विवरण
पिपरिया निवासी फरियादी ने 6 नवंबर 2025 को मोहदा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी 17 वर्षीय पुत्री 4 नवंबर 2025 को शाम करीब 7 बजे घर से बिना बताए निकल गई। जांच में पता चला कि अज्ञात व्यक्तियों ने उसे बहला-फुसलाकर ले जाया था। मामला अपराध क्रमांक 159/2025 धारा 137(2), 87, 64(2)(m), 144, 111, 70(2), 3(5) BNS एवं 5L/6 पाक्सो एक्ट के तहत दर्ज हुआ।��
पुलिस की त्वरित कार्रवाई
एसपी वीरेन्द्र जैन के मार्गदर्शन में एसडीओपी भैंसदेही के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। तकनीकी साक्ष्यों और साइबर सेल की मदद से जांच तेजी से आगे बढ़ी। 19 मार्च 2026 को मुख्य आरोपी सागर पिता सुभाष दशपुरे (निवासी सावालापुर, अमरावती, महाराष्ट्र) द्वारा बालिका को महाराष्ट्र ले जाने का खुलासा हुआ, और उसे सकुशल बरामद कर गिरफ्तार किया गया। आरोपी को 20 मार्च को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
अन्य आरोपी पकड़े गए
जांच में सामने आया कि सागर ने नाबालिग को 1.50 लाख रुपये में सह-आरोपियों को बेच दिया था। 1 अप्रैल 2026 को धर्मू (निवासी चारवा, हरदा) और सुनील पिता सुभाष पटेल (निवासी सावालापुर, अमरावती) को गिरफ्तार किया गया। चौथा आरोपी शिवप्रसाद यादव (निवासी पिपरिया) फरार है, जिसकी तलाश जारी है। थाना मोहदा टीम और साइबर सेल की सराहनीय भूमिका रही
    user_भैंसदेही संवाददाता
    भैंसदेही संवाददाता
    Local News Reporter भैंसदेही, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • बैतूल भक्ति और भव्यता का संगम: बैतूल में निकली मेंहदीपुर बालाजी की स्वर्णिम रथयात्रा, उमड़ा जनसैलाब”जगह जगह भव्य स्वागत बैतूल आज भक्ति, आस्था और उल्लास के रंग में पूरी तरह सराबोर नजर आया, जब हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर श्री मेंहदीपुर बालाजी की भव्य स्वर्ण रथयात्रा पूरे शहर में धूमधाम से निकाली गई। शाम 5 बजे कोठी बाजार स्थित अर्जी वाले हनुमान मंदिर से शुरू हुई यह दिव्य यात्रा नगर भ्रमण करते हुए गंज के बड़ी माता मंदिर तक पहुंची। खास बात यह रही कि इस वर्ष रथ को स्वर्ण आभा, आकर्षक नक्काशी और रंग-बिरंगे साज-सज्जा के साथ बेहद भव्य रूप दिया गया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। रथयात्रा में अयोध्या के रामलला, कोयंबटूर के आदियोगी शिव और बाहुबली हनुमानजी की मनमोहक झांकियों ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। भक्ति संगीत और बैंड-बाजों की गूंज के बीच पूरा शहर राम और हनुमान के जयकारों से गूंज उठा। इस आयोजन की एक अनोखी विशेषता यह रही कि महिला और पुरुष श्रद्धालुओं ने अलग-अलग रस्सों से रथ खींचकर अपनी श्रद्धा प्रकट की। वहीं सुरक्षा और व्यवस्थाओं के लिए भी विशेष इंतजाम किए गए थे। रथयात्रा के दौरान शहर के पांच प्रमुख स्थानों पर महाआरती का आयोजन हुआ, जहां भक्तों ने श्रद्धा के साथ आरती में भाग लिया और पवित्र जल का आशीर्वाद प्राप्त किया। लल्ली चौक पर आतिशबाजी ने माहौल को और भी भव्य बना दिया। समिति द्वारा पंचमेवा, लड्डू और हलवे का महाप्रसाद वितरित किया गया, जिसे श्रद्धालुओं ने बड़े प्रेम से ग्रहण किया। साथ ही भक्तों ने अपनी मनोकामनाएं अर्जी के रूप में अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया। वहीं पुरा शहर मानों आज बालाजी के रथ के साथ चल रहे श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए जगह-जगह इन्तजार कर रहे थे जेसे ही रथ यात्रा पहुंचती वह फुलो की वर्षा कर व जल,फल फ्रूट जूस आदी से उनका भव्य स्वागत करते नजर आये कुल मिलाकर, बैतूल में निकली यह स्वर्ण रथयात्रा आस्था, परंपरा और भव्यता का अद्भुत संगम बनकर हर किसी के दिल में एक खास छाप छोड़ गई।
    1
    बैतूल भक्ति और भव्यता का संगम: बैतूल में निकली मेंहदीपुर बालाजी की स्वर्णिम रथयात्रा, उमड़ा जनसैलाब”जगह जगह भव्य स्वागत 
बैतूल आज भक्ति, आस्था और उल्लास के रंग में पूरी तरह सराबोर नजर आया, जब हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर श्री मेंहदीपुर बालाजी की भव्य स्वर्ण रथयात्रा पूरे शहर में धूमधाम से निकाली गई।
शाम 5 बजे कोठी बाजार स्थित अर्जी वाले हनुमान मंदिर से शुरू हुई यह दिव्य यात्रा नगर भ्रमण करते हुए गंज के बड़ी माता मंदिर तक पहुंची। खास बात यह रही कि इस वर्ष रथ को स्वर्ण आभा, आकर्षक नक्काशी और रंग-बिरंगे साज-सज्जा के साथ बेहद भव्य रूप दिया गया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े।
रथयात्रा में अयोध्या के रामलला, कोयंबटूर के आदियोगी शिव और बाहुबली हनुमानजी की मनमोहक झांकियों ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। भक्ति संगीत और बैंड-बाजों की गूंज के बीच पूरा शहर राम और हनुमान के जयकारों से गूंज उठा।
इस आयोजन की एक अनोखी विशेषता यह रही कि महिला और पुरुष श्रद्धालुओं ने अलग-अलग रस्सों से रथ खींचकर अपनी श्रद्धा प्रकट की। वहीं सुरक्षा और व्यवस्थाओं के लिए भी विशेष इंतजाम किए गए थे।
रथयात्रा के दौरान शहर के पांच प्रमुख स्थानों पर महाआरती का आयोजन हुआ, जहां भक्तों ने श्रद्धा के साथ आरती में भाग लिया और पवित्र जल का आशीर्वाद प्राप्त किया। लल्ली चौक पर आतिशबाजी ने माहौल को और भी भव्य बना दिया।
समिति द्वारा पंचमेवा, लड्डू और हलवे का महाप्रसाद वितरित किया गया, जिसे श्रद्धालुओं ने बड़े प्रेम से ग्रहण किया। साथ ही भक्तों ने अपनी मनोकामनाएं अर्जी के रूप में अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया। वहीं पुरा शहर मानों आज बालाजी के रथ के साथ चल रहे श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए जगह-जगह इन्तजार कर रहे थे जेसे ही रथ यात्रा पहुंचती वह फुलो की वर्षा कर व जल,फल फ्रूट जूस आदी से उनका भव्य स्वागत करते नजर आये 
कुल मिलाकर, बैतूल में निकली यह स्वर्ण रथयात्रा आस्था, परंपरा और भव्यता का अद्भुत संगम बनकर हर किसी के दिल में एक खास छाप छोड़ गई।
    user_Nitin Agrawal Journalist Today Voice News Journalist बैतूल
    Nitin Agrawal Journalist Today Voice News Journalist बैतूल
    Journalist Betul, Madhya Pradesh•
    2 hrs ago
  • *सारोडे निवास पर सम्पन्न हुआ रामयाण पाठ* रिपोर्टर मनीष पटैय्या भैंसदेही के ग्राम बरहापुर मे हनुमान जन्मोत्सव के पावन पर्व पर अलकेश सारोडे (टाइल्स एवं ग्रेनाइट कॉन्ट्रैक्टर) के निज निवास, बरहापुर में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी अखंड रामायण पाठ का आयोजन बडे हर्ष उल्लास साथ मनाया गया। जिसमे इस्ट मित्रगण परिवार के सदस्यो ने रामयाण पाठ एवम हनुमान चालीसा का पाठ कर आनंद प्राप्त कीया।
    3
    *सारोडे निवास पर सम्पन्न हुआ रामयाण पाठ*
रिपोर्टर मनीष पटैय्या
भैंसदेही के ग्राम बरहापुर मे हनुमान जन्मोत्सव के पावन पर्व पर
अलकेश सारोडे (टाइल्स एवं ग्रेनाइट कॉन्ट्रैक्टर) के निज निवास, बरहापुर में प्रतिवर्ष अनुसार इस  वर्ष भी अखंड रामायण पाठ का आयोजन बडे हर्ष उल्लास साथ मनाया गया। जिसमे इस्ट मित्रगण परिवार के सदस्यो ने रामयाण पाठ  एवम हनुमान चालीसा का पाठ कर आनंद प्राप्त कीया।
    user_जिला ब्यूरो बैतूल
    जिला ब्यूरो बैतूल
    Salesperson बैतूल नगर, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • घरेलू कलह का खौफनाक अंत: मुलताई पुलिस ने सुलझाया सनसनीखेज मामला पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं आरोपियों के विरुद्ध त्वरित कार्यवाही हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) मुलताई श्री शिवकुमार सिंह के नेतृत्व में थाना मुलताई पुलिस द्वारा हत्या के एक गंभीर प्रकरण में आरोपी महिला को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। 🔹 *घटना का संक्षिप्त विवरण:* दिनांक 19.02.2026 को *फरियादिया शारदा पति शिवराम चिकाने, उम्र 55 वर्ष, निवासी ग्राम पिपरिया,* थाना मुलताई द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसी दिन प्रातः लगभग 09:00 बजे आरोपी रश्मि चिकाने उसके घर के सामने आई और बिना किसी कारण लकड़ी से उसके सिर पर प्रहार कर दिया, जिससे उसे गंभीर चोट आई। 🔹फरियादिया के अनुसार, आरोपी द्वारा इससे पूर्व अपनी *सास प्रमिला बाई चिकाने, उम्र 82 वर्ष,* के साथ भी मारपीट की गई थी, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। घटना में *अन्य व्यक्तियों दिनेश पाठेकर एवं कलश पाठेकर* को भी चोटें आईं। सभी घायलों को उपचार हेतु मुलताई अस्पताल ले जाया गया। आरोपी द्वारा जान से मारने की धमकी भी दी गई। 🔹उक्त रिपोर्ट पर थाना मुलताई में *अपराध क्रमांक 115/2026 धारा 115(2), 351(3) बीएनएस* के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। 🔹 *पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही* : घायल प्रमिला बाई चिकाने को गंभीर अवस्था में एम्स अस्पताल भोपाल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान *दिनांक 23.02.2026 को उनकी मृत्यु* हो गई। 🔹मर्ग जांच एवं *पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर यह पुष्टि हुई कि मृत्यु मारपीट में आई चोटों के कारण हुई है* । इस आधार पर प्रकरण में *धारा 103(1) बीएनएस (हत्या) का इजाफा* किया गया। थाना मुलताई पुलिस द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए *आरोपी महिला रश्मि पति रामेश्वर चिकाने, उम्र 47 वर्ष, निवासी ग्राम पिपरिया* को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त हथियार (आलाजरब) जब्त किया गया तथा माननीय न्यायालय मुलताई के समक्ष प्रस्तुत किया गया। 🔹 *गिरफ्तार आरोपी:* रश्मि पति रामेश्वर चिकाने, उम्र 47 वर्ष, निवासी ग्राम पिपरिया, थाना मुलताई 🔹*पुलिस टीम का सराहनीय योगदान:* थाना प्रभारी श्री नरेंद्र सिंह परिहार, उपनिरीक्षक नेपाल सिंह ठाकुर (चौकी प्रभारी दुनावा), सहायक उपनिरीक्षक रणवीर सिंह, प्रधान आरक्षक सुनील पन्द्राम, प्रधान आरक्षक पुष्पा धुर्वे, आरक्षक सोनू भारती, आरक्षक प्रिंस, महिला आरक्षक मेघा एवं आरक्षक सेवाराम द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी में महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका निभाई गई। 🔹*पुलिस अधीक्षक बैतूल की अपील* पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन ने इस घटना पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि पारिवारिक विवादों का इस प्रकार हिंसक रूप लेना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण एवं समाज के लिए चिंताजनक है। परिवार समाज की मूल इकाई है, जहां आपसी समझ, सम्मान एवं संवाद अत्यंत आवश्यक हैं। 🔹उन्होंने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार के पारिवारिक विवाद या तनाव की स्थिति में कानून को हाथ में लेने के बजाय संवाद, समझाइश एवं कानूनी माध्यमों का सहारा लें। 🔹छोटी-छोटी बातों पर हिंसा का रास्ता अपनाना न केवल एक जीवन को समाप्त करता है, बल्कि पूरे परिवार और समाज को गहरे आघात में डाल देता है। 🔹पुलिस अधीक्षक ने नागरिकों से आग्रह किया है कि वे समाज में शांति, सौहार्द एवं पारिवारिक मूल्यों को बनाए रखें तथा किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, जिससे समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।
    1
    घरेलू कलह का खौफनाक अंत: मुलताई पुलिस ने सुलझाया सनसनीखेज मामला
पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं आरोपियों के विरुद्ध त्वरित कार्यवाही हेतु  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) मुलताई श्री शिवकुमार सिंह के नेतृत्व में थाना मुलताई पुलिस द्वारा हत्या के एक गंभीर प्रकरण में आरोपी महिला को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।
🔹 *घटना का संक्षिप्त विवरण:* 
दिनांक 19.02.2026 को *फरियादिया शारदा पति शिवराम चिकाने, उम्र 55 वर्ष, निवासी ग्राम पिपरिया,* थाना मुलताई द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसी दिन प्रातः लगभग 09:00 बजे आरोपी रश्मि चिकाने उसके घर के सामने आई और बिना किसी कारण लकड़ी से उसके सिर पर प्रहार कर दिया, जिससे उसे गंभीर चोट आई।
🔹फरियादिया के अनुसार, आरोपी द्वारा इससे पूर्व अपनी *सास प्रमिला बाई चिकाने, उम्र 82 वर्ष,* के साथ भी मारपीट की गई थी, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। घटना में *अन्य व्यक्तियों दिनेश पाठेकर एवं कलश पाठेकर* को भी चोटें आईं। सभी घायलों को उपचार हेतु मुलताई अस्पताल ले जाया गया। आरोपी द्वारा जान से मारने की धमकी भी दी गई।
🔹उक्त रिपोर्ट पर थाना मुलताई में *अपराध क्रमांक 115/2026 धारा 115(2), 351(3) बीएनएस* के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
🔹 *पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही* :
घायल प्रमिला बाई चिकाने को गंभीर अवस्था में एम्स अस्पताल भोपाल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान *दिनांक 23.02.2026 को उनकी मृत्यु* हो गई।
🔹मर्ग जांच एवं *पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर यह पुष्टि हुई कि मृत्यु मारपीट में आई चोटों के कारण हुई है* । इस आधार पर प्रकरण में *धारा 103(1) बीएनएस (हत्या) का इजाफा* किया गया।
थाना मुलताई पुलिस द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए *आरोपी महिला रश्मि पति रामेश्वर चिकाने, उम्र 47 वर्ष, निवासी ग्राम पिपरिया* को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त हथियार (आलाजरब) जब्त किया गया तथा माननीय न्यायालय मुलताई के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
🔹 *गिरफ्तार आरोपी:* 
रश्मि पति रामेश्वर चिकाने, उम्र 47 वर्ष, निवासी ग्राम पिपरिया, थाना मुलताई
🔹*पुलिस टीम का सराहनीय योगदान:* 
थाना प्रभारी श्री नरेंद्र सिंह परिहार, उपनिरीक्षक नेपाल सिंह ठाकुर (चौकी प्रभारी दुनावा), सहायक उपनिरीक्षक रणवीर सिंह, प्रधान आरक्षक सुनील पन्द्राम, प्रधान आरक्षक पुष्पा धुर्वे, आरक्षक सोनू भारती, आरक्षक प्रिंस, महिला आरक्षक मेघा एवं आरक्षक सेवाराम द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी में महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका निभाई गई।
🔹*पुलिस अधीक्षक बैतूल की अपील* 
पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन ने इस घटना पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि पारिवारिक विवादों का इस प्रकार हिंसक रूप लेना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण एवं समाज के लिए चिंताजनक है। परिवार समाज की मूल इकाई है, जहां आपसी समझ, सम्मान एवं संवाद अत्यंत आवश्यक हैं।
🔹उन्होंने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार के पारिवारिक विवाद या तनाव की स्थिति में कानून को हाथ में लेने के बजाय संवाद, समझाइश एवं कानूनी माध्यमों का सहारा लें।
🔹छोटी-छोटी बातों पर हिंसा का रास्ता अपनाना न केवल एक जीवन को समाप्त करता है, बल्कि पूरे परिवार और समाज को गहरे आघात में डाल देता है।
🔹पुलिस अधीक्षक ने नागरिकों से आग्रह किया है कि वे समाज में शांति, सौहार्द एवं पारिवारिक मूल्यों को बनाए रखें तथा किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, जिससे समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।
    user_M. Afsar khan
    M. Afsar khan
    Local News Reporter मुलताई, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • चाय बागान से चाय वाले का प्रचार, ये डबल इंजन की सरकार डबल झुकाऊ- प्रियंका, बंगाल में CRPF की गोली मारने की पत्थरबाजों को धमकी, ओवैसी की ममता को ललकार, अखिलेश ने किया अंबेडकर के पौत्र का सम्मान, मुझे बस ईरान से बाहर निकलना बोले ट्रंप..... देखिए देश दुनिया की छ बड़ी खबरें राजपथ न्यूज़ पर...
    1
    चाय बागान से चाय वाले का प्रचार, ये डबल इंजन की सरकार डबल झुकाऊ- प्रियंका, बंगाल में CRPF की गोली मारने की पत्थरबाजों को धमकी, ओवैसी की ममता को ललकार, अखिलेश ने किया अंबेडकर के पौत्र का सम्मान, मुझे बस ईरान से बाहर   निकलना बोले ट्रंप..... देखिए देश दुनिया की छ बड़ी खबरें राजपथ न्यूज़ पर...
    user_Rajpath News
    Rajpath News
    Prabhatpattan, Betul•
    14 hrs ago
  • आमला। श्रीराम भक्त पवनपुत्र हनुमान जी के प्रगट उत्सव के पावन अवसर पर पंजाब सेवा समिति आमला द्वारा रेलवे कॉलोनी आमला से निकली अंजनी पुत्र प्रभु श्री हनुमान जी की भव्य शोभायात्रा का आत्मीय स्वागत, सत्कार एवं सम्मान किया गया। धार्मिक उत्साह और भक्तिमय वातावरण के बीच शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का समिति द्वारा विशेष अभिनंदन किया गया। इस शुभ अवसर पर शोभायात्रा में सम्मिलित सभी भक्तजन प्राचीन श्रीराम मंदिर पहुंचे, जहां विधि-विधान के साथ महा आरती संपन्न हुई। मंदिर परिसर में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का सुंदर संगम देखने को मिला। आरती के बाद पंजाब सेवा समिति की ओर से सभी श्रद्धालुओं के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई। कार्यक्रम के दौरान श्री हनुमान जी के स्वरूप का स्वागत एवं सम्मान किया गया। वहीं बाल हनुमान स्वरूप में उपस्थित बालक आरव गुगनानी का भी समिति द्वारा विशेष अभिनंदन किया गया, जिसने उपस्थित श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। इस अवसर पर पंजाब सेवा समिति के किशोरीलाल अरोरा, कालीचरण गिरधर, राजू मदान, मदनलाल गुगनानी, ओमप्रकाश गुगनानी, राजीव मदान, सुभाषचंद्र बत्रा, नवीन गुगनानी, हेमंत गुगनानी, राजेश घई, महेंद्र गुगनानी, अमित बत्रा, अंकित बत्रा, यश गुगनानी, चरणजीत गुगनानी, वीरेंद्र मनोचा, सक्षम मदान, किशोर गुगनानी सहित बड़ी संख्या में समाज की मातृशक्ति, युवा एवं बच्चे उपस्थित रहे। पूरे आयोजन में भक्ति, सेवा और सामाजिक एकता की सुंदर झलक देखने को मिली।
    3
    आमला। श्रीराम भक्त पवनपुत्र हनुमान जी के प्रगट उत्सव के पावन अवसर पर पंजाब सेवा समिति आमला द्वारा रेलवे कॉलोनी आमला से निकली अंजनी पुत्र प्रभु श्री हनुमान जी की भव्य शोभायात्रा का आत्मीय स्वागत, सत्कार एवं सम्मान किया गया। धार्मिक उत्साह और भक्तिमय वातावरण के बीच शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का समिति द्वारा विशेष अभिनंदन किया गया।
इस शुभ अवसर पर शोभायात्रा में सम्मिलित सभी भक्तजन प्राचीन श्रीराम मंदिर पहुंचे, जहां विधि-विधान के साथ महा आरती संपन्न हुई। मंदिर परिसर में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का सुंदर संगम देखने को मिला। आरती के बाद पंजाब सेवा समिति की ओर से सभी श्रद्धालुओं के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई।
कार्यक्रम के दौरान श्री हनुमान जी के स्वरूप का स्वागत एवं सम्मान किया गया। वहीं बाल हनुमान स्वरूप में उपस्थित बालक आरव गुगनानी का भी समिति द्वारा विशेष अभिनंदन किया गया, जिसने उपस्थित श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।
इस अवसर पर पंजाब सेवा समिति के किशोरीलाल अरोरा, कालीचरण गिरधर, राजू मदान, मदनलाल गुगनानी, ओमप्रकाश गुगनानी, राजीव मदान, सुभाषचंद्र बत्रा, नवीन गुगनानी, हेमंत गुगनानी, राजेश घई, महेंद्र गुगनानी, अमित बत्रा, अंकित बत्रा, यश गुगनानी, चरणजीत गुगनानी, वीरेंद्र मनोचा, सक्षम मदान, किशोर गुगनानी सहित बड़ी संख्या में समाज की मातृशक्ति, युवा एवं बच्चे उपस्थित रहे।
पूरे आयोजन में भक्ति, सेवा और सामाजिक एकता की सुंदर झलक देखने को मिली।
    user_Dabang kesari amla mohd. asif
    Dabang kesari amla mohd. asif
    Local News Reporter आमला, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • इस आस्था के प्रतीक का केंद्र मनोकामना पूर्ण होने पर की जाती है भैंसदेही में आस्था विश्वास का प्रतीक है चैत में भगत की मनोकामना पूर्ण होने पर की जाती है ऐसी अनोखी
    3
    इस आस्था के प्रतीक का केंद्र मनोकामना पूर्ण होने पर की जाती है
भैंसदेही में  आस्था विश्वास का प्रतीक है चैत में भगत की मनोकामना पूर्ण होने पर की जाती है ऐसी अनोखी
    user_भैंसदेही संवाददाता
    भैंसदेही संवाददाता
    Local News Reporter भैंसदेही, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.