Shuru
Apke Nagar Ki App…
*गुना - नानाखेड़ी कृषि मंडी की घटना को लेकर एसडीएम गुना श्रीमती शिवानी पांडेय ने जानकारी साझा करते हुए वस्तुस्थिति स्पष्ट की।*
MANOHER PRAJAPATI
*गुना - नानाखेड़ी कृषि मंडी की घटना को लेकर एसडीएम गुना श्रीमती शिवानी पांडेय ने जानकारी साझा करते हुए वस्तुस्थिति स्पष्ट की।*
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- नाली विवाद में फंसे 40 घरों के लोग, महिला ने पत्थर लगाकर रोकी पानी की निकासी सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, वार्ड क्रमांक 4 में बढ़ा तनाव मधुसूदनगढ़। नगर के वार्ड क्रमांक 4 में नाली के पानी को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार दो पक्षों के बीच चल रहे आपसी विवाद के चलते एक महिला ने नाली में पत्थर लगाकर करीब 40 घरों के पानी की निकासी रोक दी। इसके कारण क्षेत्र में गंदा पानी जमा होने लगा और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नाली बंद होने से घरों का गंदा पानी बाहर नहीं निकल पा रहा है, जिससे गंदगी और बीमारी फैलने का खतरा बढ़ गया है। कई परिवारों को रोजमर्रा के कामकाज में भी दिक्कतें आ रही हैं।1
- Post by Mr katki Ji1
- छीपाबड़ौद मंडी में हंगामा हो गया1
- ब्रेकिंग न्यूज शिवपुरी जिले के तहसील पिछोर क्षेत्र की एक महिला के साथ गंभीर अपराध का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपियों ने महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर उसका अपहरण किया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद से पीड़िता को लगातार जान से मारने की धमकियां भी मिल रही हैं। पीड़िता का कहना है कि जब वह इस मामले की शिकायत लेकर पिछोर थाने पहुंची तो थाना प्रभारी द्वारा उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं होने से परेशान होकर पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि आरोपियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे अब उसे शिकायत वापस लेने के लिए धमका रहे हैं। पीड़िता ने मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर उसे सुरक्षा प्रदान की जाए।।1
- ख़बर शिवपुरी: जिले के थाना खनियाधाना से है जहां पर आज बुधवार लगभग 3:00 प्राप्त जानकारी के अनुसार खिरकिट तिराहे पर गस्त के दौरान मुखविर से सूचना मिली कि किराना स्टोरके दुकान के बाहर अवैध रूप से देशी प्लेन शराब बेच रहा है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से देशी प्लेन शराब के 40 क्वार्टर (कीमत 4000 रुपये) जब्त किए। आरोपी से शराब रखने और बेचने के संबंध में लायेसेंस मांगा गया, लेकिन उसने पास कोई वैध लायेसेंस नहीं दिखाया। आरोपी का यह कृत्य धारा 34 (1) आवकारी एक्ट के तहत अपराध पाया गया है। *पुलिस* ने मौके पर उपस्थित कई साक्षियों के सामने कार्रवाई की। आगे की जांच जारी है।1
- आरोप है कि अस्पताल में डॉक्टर तैनात होने के बावजूद भी मरीजों को परामर्श नर्सिंग स्टाफ द्वारा ही दिया जा रहा है, जिससे समय पर उचित उपचार नहीं मिल पाता और कई मरीजों को मजबूरी में जिला अस्पताल की शरण लेनी पड़ती है। बुधवार को करीब 11:30 बजे लोगों की शिकायत पर जब मीडियाकर्मी अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टर सहित स्टाफ डॉक्टर की टेबल पर सामूहिक रूप से भोजन करते नजर आए, जबकि मरीज नर्सिंग स्टाफ के फ्री होने का इंतजार करते बैठे रहे। इस पर मौके पर मौजूद डॉक्टर नरेंद्र मीणा ने कहा कि “क्या हम भोजन भी नहीं करें?” जब पत्रकारों की टीम इस पूरे मामले को लेकर सीएमएचओ डॉ. संजीव सक्सेना से बात करने पहुंची तो उन्होंने पत्रकारों को चेंबर में बैठाकर खुद बाहर चले गए और करीब 20 मिनट तक वापस नहीं लौटे। ऐसे में पत्रकारों को बिना जवाब के ही लौटना पड़ा। अब जिले में चिकित्सा व्यवस्थाओं को लेकर लोगों में नाराज़गी बढ़ती जा रही है और जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं।1
- *करैरा द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश श्रीमती मोनिका आध्या नें आरोपी ओबेदुल्ला उर्फ बॉबी एवं दिर्ग पाल सिंह को तीन हजार व दो हजार के अर्थदंड के साथ 5 वर्ष एवं 7 वर्ष का कारावास की सजा सुनाई!*1
- शिवपुरी जिले में बबलू साहू जिसने फिजिकल थाना क्षेत्र में कल मासूम बच्चियों के साथ घिनौनी हरकत की थी..1
- शिवपुरी शहर के फिजीकल थाना क्षेत्र में बीती शाम दो मासूम छह वर्षीय बच्चियों के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया था जिसमे एक युवक ने मासूम बच्चियों को चॉकलेट देने के बहाने बुलाकर गलत तरीके से बेड टच किया जिसमें से एक बच्ची ने वहां से छूटकर आकर अपने परिजनों को बताया कि उस युवक ने उसके साथ गलत तरीके से छेड़छाड़ की और वह किसी दूसरी बच्ची के साथ भी वही हरकत कर रहा है जिसके बाद नाराज परिजनों ने मौके पर पहुंचकर युवक को पकड़कर फिजिकल थाने ले आई और काफी समय तक थाने पर आरोपी युवक पर कार्यवाही करने को लेकर हंगामा हुआ जिसके बाद पुलिस ने उस युवक पर मामला दर्ज कर लिया आज पुलिस ने आरोपी युवक का थाने से लेकर बीच बाजार तक जुलूस निकाला जिसके बाद उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया3