logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जमीयत उलेमा ए हिंद की बैठक में हिंदू मुस्लिम सद्भावना पर जोर अनूपशहर: जमीयत उलेमा-ए-हिंद के बैनर तले सद्भावना बैठक आयोजित की गई। वक्ताओं ने हिंदू-मुस्लिम एकता, आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द को देश की तरक्की के लिए आवश्यक बताया। रविवार को जमीयत उलेमा ए हिन्द की बैठक मोलाना अबरार के नई बस्ती दिल्ली गेट मदरसा में बैठक का आयोजन किया गया। कांग्रेस नेता ज्ञानेंद्र सिंह राघव ने कहा कि देश की आजादी में विभिन्न धर्मों के लोगों ने मिलकर योगदान दिया। देश में आपसी भाईचारे की परंपरा को मजबूत बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। निजी स्वार्थ और राजनीतिक हितों के लिए समाज में विभाजन पैदा करने वाली प्रवृत्तियों से बचने तथा युवा पीढ़ी को बेहतर शिक्षा देने पर भी जोर दिया। जमीयत उलेमा-ए-हिंद के जिलाध्यक्ष मौलाना आबिद ने कहा कि समाज की तरक्की के लिए नशाखोरी, जल की बर्बादी और गंदगी जैसी समस्याओं के खिलाफ मिलकर काम करने की जरूरत है। महंत दयानंद गिरी महाराज ने कहा कि प्रत्येक धर्म को दूसरे धर्म का सम्मान करना चाहिए। मानव धर्म सबसे ऊपर है और सभी को मिलकर समाज में शांति व सद्भाव बनाए रखना चाहिए। बैठक को पालिकाध्यक्ष बृजेश गोयल, पूर्व ब्लाक प्रमुख विनोद राव, ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष उमेश पंडित, गोविंद अग्रवाल आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर महेश राघव ग्राम प्रधान डूंगरा जोगी, अनुभव राघव, मनीष शर्मा, चौधरी राजकुमार सिंह, बबलू कुरैशी, राशिद गाजी, एडवोकेट जावेद अख्तर, एडवोकेट शहाबुद्दीन खान, सरफराज अंसारी, मौलाना अबरार आदि मौजूद रहे।

17 hrs ago
user_यशाग्र भारद्वाज
यशाग्र भारद्वाज
अनूपशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
17 hrs ago

जमीयत उलेमा ए हिंद की बैठक में हिंदू मुस्लिम सद्भावना पर जोर अनूपशहर: जमीयत उलेमा-ए-हिंद के बैनर तले सद्भावना बैठक आयोजित की गई। वक्ताओं ने हिंदू-मुस्लिम एकता, आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द को देश की तरक्की के लिए आवश्यक बताया। रविवार को जमीयत उलेमा ए हिन्द की बैठक मोलाना अबरार के नई बस्ती दिल्ली गेट मदरसा में बैठक का आयोजन किया गया। कांग्रेस नेता ज्ञानेंद्र सिंह राघव ने कहा कि देश की आजादी में विभिन्न धर्मों के लोगों ने मिलकर योगदान दिया। देश में आपसी भाईचारे की परंपरा को मजबूत बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। निजी स्वार्थ और राजनीतिक हितों के लिए समाज में विभाजन पैदा करने वाली प्रवृत्तियों से बचने तथा युवा पीढ़ी को बेहतर शिक्षा देने पर भी जोर दिया। जमीयत उलेमा-ए-हिंद के जिलाध्यक्ष मौलाना आबिद ने कहा कि समाज की तरक्की के लिए नशाखोरी, जल की बर्बादी और गंदगी जैसी समस्याओं के खिलाफ मिलकर काम करने की जरूरत है। महंत दयानंद गिरी महाराज ने कहा कि प्रत्येक धर्म को दूसरे धर्म का सम्मान करना चाहिए। मानव धर्म सबसे ऊपर है और सभी को मिलकर समाज में शांति व सद्भाव बनाए रखना चाहिए। बैठक को पालिकाध्यक्ष बृजेश गोयल, पूर्व ब्लाक प्रमुख विनोद राव, ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष उमेश पंडित, गोविंद अग्रवाल आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर महेश राघव ग्राम प्रधान डूंगरा जोगी, अनुभव राघव, मनीष शर्मा, चौधरी राजकुमार सिंह, बबलू कुरैशी, राशिद गाजी, एडवोकेट जावेद अख्तर, एडवोकेट शहाबुद्दीन खान, सरफराज अंसारी, मौलाना अबरार आदि मौजूद रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • जमीयत उलेमा ए हिंद की बैठक में हिंदू मुस्लिम सद्भावना पर जोर अनूपशहर: जमीयत उलेमा-ए-हिंद के बैनर तले सद्भावना बैठक आयोजित की गई। वक्ताओं ने हिंदू-मुस्लिम एकता, आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द को देश की तरक्की के लिए आवश्यक बताया। रविवार को जमीयत उलेमा ए हिन्द की बैठक मोलाना अबरार के नई बस्ती दिल्ली गेट मदरसा में बैठक का आयोजन किया गया। कांग्रेस नेता ज्ञानेंद्र सिंह राघव ने कहा कि देश की आजादी में विभिन्न धर्मों के लोगों ने मिलकर योगदान दिया। देश में आपसी भाईचारे की परंपरा को मजबूत बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। निजी स्वार्थ और राजनीतिक हितों के लिए समाज में विभाजन पैदा करने वाली प्रवृत्तियों से बचने तथा युवा पीढ़ी को बेहतर शिक्षा देने पर भी जोर दिया। जमीयत उलेमा-ए-हिंद के जिलाध्यक्ष मौलाना आबिद ने कहा कि समाज की तरक्की के लिए नशाखोरी, जल की बर्बादी और गंदगी जैसी समस्याओं के खिलाफ मिलकर काम करने की जरूरत है। महंत दयानंद गिरी महाराज ने कहा कि प्रत्येक धर्म को दूसरे धर्म का सम्मान करना चाहिए। मानव धर्म सबसे ऊपर है और सभी को मिलकर समाज में शांति व सद्भाव बनाए रखना चाहिए। बैठक को पालिकाध्यक्ष बृजेश गोयल, पूर्व ब्लाक प्रमुख विनोद राव, ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष उमेश पंडित, गोविंद अग्रवाल आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर महेश राघव ग्राम प्रधान डूंगरा जोगी, अनुभव राघव, मनीष शर्मा, चौधरी राजकुमार सिंह, बबलू कुरैशी, राशिद गाजी, एडवोकेट जावेद अख्तर, एडवोकेट शहाबुद्दीन खान, सरफराज अंसारी, मौलाना अबरार आदि मौजूद रहे।
    1
    जमीयत उलेमा ए हिंद की बैठक में हिंदू मुस्लिम सद्भावना पर जोर
अनूपशहर: जमीयत उलेमा-ए-हिंद के बैनर तले सद्भावना बैठक आयोजित की गई। वक्ताओं ने हिंदू-मुस्लिम एकता, आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द को देश की तरक्की के लिए आवश्यक बताया।
रविवार को जमीयत उलेमा ए हिन्द की बैठक मोलाना अबरार के नई बस्ती दिल्ली गेट मदरसा में बैठक का आयोजन किया गया। कांग्रेस नेता ज्ञानेंद्र सिंह राघव ने कहा कि देश की आजादी में विभिन्न धर्मों के लोगों ने मिलकर योगदान दिया। देश में आपसी भाईचारे की परंपरा को मजबूत बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। निजी स्वार्थ और राजनीतिक हितों के लिए समाज में विभाजन पैदा करने वाली प्रवृत्तियों से बचने तथा युवा पीढ़ी को बेहतर शिक्षा देने पर भी जोर दिया।
जमीयत उलेमा-ए-हिंद के जिलाध्यक्ष मौलाना आबिद ने कहा कि समाज की तरक्की के लिए नशाखोरी, जल की बर्बादी और गंदगी जैसी समस्याओं के खिलाफ मिलकर काम करने की जरूरत है। महंत दयानंद गिरी महाराज ने कहा कि प्रत्येक धर्म को दूसरे धर्म का सम्मान करना चाहिए। मानव धर्म सबसे ऊपर है और सभी को मिलकर समाज में शांति व सद्भाव बनाए रखना चाहिए।
बैठक को पालिकाध्यक्ष बृजेश गोयल, पूर्व ब्लाक प्रमुख विनोद राव, ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष उमेश पंडित, गोविंद अग्रवाल आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर महेश राघव ग्राम प्रधान डूंगरा जोगी, अनुभव राघव, मनीष शर्मा, चौधरी राजकुमार सिंह, बबलू कुरैशी, राशिद गाजी, एडवोकेट जावेद अख्तर, एडवोकेट शहाबुद्दीन खान, सरफराज अंसारी, मौलाना अबरार आदि मौजूद रहे।
    user_यशाग्र भारद्वाज
    यशाग्र भारद्वाज
    अनूपशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • गणेश विसर्जन के दौरान बवाल पुलिस की लाठीचार्ज जैसी तस्वीरें वायरल महिलाओं और युवकों की पुलिसकर्मियों पर पिटाई के आरोप वीडियो वायरल सादा वर्दी में लठैतों के साथ पुलिसकर्मी युवकों पर बरसाते दिखे लाठियां और थप्पड़ गले में गंगाजल लटकाए युवक को भी सड़क पर पीटने का आरोप ट्रैक्टर-ट्रॉली और बस की टक्कर के बाद हुआ था जमकर हंगामा बस चालक-कंडक्टर से मारपीट के आरोप के बाद पुलिस ने सम्भाला मोर्चा महिलाओं को ट्रैक्टर-ट्रॉली से खींचने और युवकों की पिटाई का आरोप मामले में पुलिस ने दर्ज की दो एफआईआर छतारी थाना क्षेत्र का तीन दिन पुराना बताया जा रहा है मामला बुलन्दशहर : से पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े करने वाला वीडियो सामने आया है गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए हंगामे के बाद पुलिसकर्मियों पर महिलाओं और युवकों की बेरहमी से पिटाई करने के आरोप लगे है वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी और सादा वर्दी में कुछ लोग हाथों में लाठियां लेकर युवकों को पीटते नजर आ रहे है छतारी थाना क्षेत्र का है और करीब तीन दिन पुराना बताया जा रहा है गणेश मूर्ति विसर्जन के लिए श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जा रही थी इसी दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली की एक बस से टक्कर हो गई टक्कर के बाद मौके पर जमकर हंगामा हुआ आरोप है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार श्रद्धालुओं ने बस चालक और कंडक्टर के साथ मारपीट की इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभालने की कोशिश की लेकिन अब सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े कर दिए है वीडियो में पुलिसकर्मी और सादा वर्दी में मौजूद कुछ लोग युवकों पर लाठियां बरसाते नजर आ रहे है आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार महिलाओं को भी नीचे खींचा और युवकों की जमकर पिटाई की वीडियो में एक युवक के गले में गंगाजल लटका हुआ दिखाई दे रहा है जिसे भी सड़क पर पीटने का आरोप है घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की कार्रवाई को लेकर सवाल उठने लगे है हालांकि वीडियो में दिख रही कार्रवाई की पूरी परिस्थितियों और पुलिसकर्मियों की पहचान की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है मामले में पुलिस की ओर से दो एफआईआर दर्ज किए जाने की बात सामने आई है अब बड़ा सवाल ये है कि हंगामे के दौरान पुलिस ने हालात काबू करने के लिए क्या कार्रवाई की और क्या वायरल वीडियो में दिखाई दे रही पिटाई की घटना की पुलिस जांच करेगी गणेश विसर्जन के दौरान हुए विवाद के बाद सामने आए इस वीडियो ने छतारी पुलिस की कार्रवाई को कटघरे में खड़ा कर दिया है ।
    1
    गणेश विसर्जन के दौरान बवाल पुलिस की लाठीचार्ज जैसी तस्वीरें वायरल महिलाओं और युवकों की पुलिसकर्मियों पर पिटाई के आरोप वीडियो वायरल सादा वर्दी में लठैतों के साथ पुलिसकर्मी युवकों पर बरसाते दिखे लाठियां और थप्पड़ गले में गंगाजल लटकाए युवक को भी सड़क पर पीटने का आरोप ट्रैक्टर-ट्रॉली और बस की टक्कर के बाद हुआ था जमकर हंगामा बस चालक-कंडक्टर से मारपीट के आरोप के बाद पुलिस ने सम्भाला मोर्चा महिलाओं को ट्रैक्टर-ट्रॉली से खींचने और युवकों की पिटाई का आरोप मामले में पुलिस ने दर्ज की दो एफआईआर छतारी थाना क्षेत्र का तीन दिन पुराना बताया जा रहा है मामला
बुलन्दशहर : से पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े करने वाला वीडियो सामने आया है गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए हंगामे के बाद पुलिसकर्मियों पर महिलाओं और युवकों की बेरहमी से पिटाई करने के आरोप लगे है वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी और सादा वर्दी में कुछ लोग हाथों में लाठियां लेकर युवकों को पीटते नजर आ रहे है छतारी थाना क्षेत्र का है और करीब तीन दिन पुराना बताया जा रहा है गणेश मूर्ति विसर्जन के लिए श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जा रही थी इसी दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली की एक बस से टक्कर हो गई टक्कर के बाद मौके पर जमकर हंगामा हुआ आरोप है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार श्रद्धालुओं ने बस चालक और कंडक्टर के साथ मारपीट की इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभालने की कोशिश की लेकिन अब सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े कर दिए है वीडियो में पुलिसकर्मी और सादा वर्दी में मौजूद कुछ लोग युवकों पर लाठियां बरसाते नजर आ रहे है आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार महिलाओं को भी नीचे खींचा और युवकों की जमकर पिटाई की वीडियो में एक युवक के गले में गंगाजल लटका हुआ दिखाई दे रहा है जिसे भी सड़क पर पीटने का आरोप है घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की कार्रवाई को लेकर सवाल उठने लगे है हालांकि वीडियो में दिख रही कार्रवाई की पूरी परिस्थितियों और पुलिसकर्मियों की पहचान की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है मामले में पुलिस की ओर से दो एफआईआर दर्ज किए जाने की बात सामने आई है अब बड़ा सवाल ये है कि हंगामे के दौरान पुलिस ने हालात काबू करने के लिए क्या कार्रवाई की और क्या वायरल वीडियो में दिखाई दे रही पिटाई की घटना की पुलिस जांच करेगी गणेश विसर्जन के दौरान हुए विवाद के बाद सामने आए इस वीडियो ने छतारी पुलिस की कार्रवाई को कटघरे में खड़ा कर दिया है ।
    user_रीशू कुमार
    रीशू कुमार
    Local News Reporter शिकारपुर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • कुत्ते को बचाने के प्रयास में खाई में धंसी यात्रियों से भरी मिनी बस। कुत्ते को बचाने के प्रयास में खाई में धंसी यात्रियों से भरी मिनी बस। बस में सवार थे एक दर्जन से अधिक यात्री, सभी सुरक्षित। गनीमत रही, हादसे में किसी यात्री को चोट नहीं आयी । अचानक सड़क पर आए जानवर को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित हुई बस। गाँव गेसूपुर से गौतमबुद्धनगर के कासना जा रही थी प्राइवेट मिनी बस। हादसे के बाद मिनी बस चालक मौके से हुआ फरार। हादसे के बाद मौके पर जुटी लोगों की भीड़, यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। सिकन्द्राबाद कोतवाली क्षेत्र के गुलावठी रोड स्थित गाँव मंडावरा के पास हुआ हादसा।
    3
    कुत्ते को बचाने के प्रयास में खाई में धंसी यात्रियों से भरी मिनी बस।
कुत्ते को बचाने के प्रयास में खाई में धंसी यात्रियों से भरी मिनी बस।
बस में सवार थे एक दर्जन से अधिक यात्री, सभी सुरक्षित।
गनीमत रही, हादसे में किसी यात्री को चोट नहीं आयी ।
अचानक सड़क पर आए जानवर को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित हुई बस।
गाँव गेसूपुर से गौतमबुद्धनगर के कासना जा रही थी प्राइवेट मिनी बस।
हादसे के बाद मिनी बस चालक मौके से हुआ फरार।
हादसे के बाद मौके पर जुटी लोगों की भीड़, यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
सिकन्द्राबाद कोतवाली क्षेत्र के  गुलावठी रोड स्थित गाँव मंडावरा के पास हुआ हादसा।
    user_Dharmendra Rajput journalist
    Dharmendra Rajput journalist
    Photographer सियाना, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • किसने की फसल बारिश और आंधियों को के कारण नष्ट होने वाली फसलों का मुआवजा सरकार देने जा रही है इसीलिए अपने नजदीकी पोस्ट या किसी कर्मचारी से मिलकर अपने फसल के बारे में बताएं
    1
    किसने की फसल बारिश और आंधियों को के कारण नष्ट होने वाली
फसलों का मुआवजा सरकार देने जा रही है इसीलिए अपने नजदीकी पोस्ट या किसी कर्मचारी से मिलकर अपने फसल के बारे में बताएं
    user_Shiv sharma
    Shiv sharma
    Court reporter संभल, संभल, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • DM साहब से मदद की गुहार, टपक रहा मकान, टूटने लगे छत के बल्ले, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल DM साहब से मदद की गुहार, टपक रहा मकान, टूटने लगे छत के बल्ले, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल संभल में एक जर्जर मकान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में मकान की खराब हालत को लेकर परिवार की परेशानी सामने आई है। परिवार का कहना है कि मकान की छत से पानी टपक रहा है और छत के बल्ले भी टूटने लगे हैं। ऐसे में परिवार को मकान की छत गिरने का डर सता रहा है। मामला संभल का है, जहां एक परिवार ने जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल से मदद की गुहार लगाई है। परिवार के मुताबिक, मकान की छत जर्जर हो चुकी है और बारिश के दौरान छत से पानी टपकता है। छत के बल्ले भी टूटने लगे हैं, जिससे परिवार की परेशानी बढ़ गई है। परिवार ने प्रशासन से मकान की स्थिति का जायजा लेकर जल्द से जल्द मदद दिलाने की अपील की है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है।
    1
    DM साहब से मदद की गुहार, टपक रहा मकान, टूटने लगे छत के बल्ले, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

DM साहब से मदद की गुहार, टपक रहा मकान, टूटने लगे छत के बल्ले, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
संभल में एक जर्जर मकान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में मकान की खराब हालत को लेकर परिवार की परेशानी सामने आई है। परिवार का कहना है कि मकान की छत से पानी टपक रहा है और छत के बल्ले भी टूटने लगे हैं। ऐसे में परिवार को मकान की छत गिरने का डर सता रहा है।
मामला संभल का है, जहां एक परिवार ने जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल से मदद की गुहार लगाई है। परिवार के मुताबिक, मकान की छत जर्जर हो चुकी है और बारिश के दौरान छत से पानी टपकता है। छत के बल्ले भी टूटने लगे हैं, जिससे परिवार की परेशानी बढ़ गई है।
परिवार ने प्रशासन से मकान की स्थिति का जायजा लेकर जल्द से जल्द मदद दिलाने की अपील की है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है।
    user_Mubarak Ali
    Mubarak Ali
    संभल, संभल, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • नए पुस्तकालय भवन का लोकार्पण मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के तहत चेयरमैन और ईओ ने किया उद्घाटन शिकारपुर : नगर में मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के तहत नए पुस्तकालय भवन का लोकार्पण किया गया नगर पालिका चेयरमैन राजबाला देवी, और ईओ नीतू सिंह, ने इसका उद्घाटन किया इस मौके पर एसडीएम प्रतीक्षा पाण्डेय, भी मौजूद रही कार्यक्रम में सभासद राजेन्द्र सिंह लोधी, आस मोहम्मद, अरशद अंसारी, विनय कुमार, सूर्यकांत शर्मा, गौतम सूर्यवंशी, नामित सभासद नैम सिंह, सभासद पति रंजीत सैनी और वीरेन्द्र गर्ग, समेत नगर पालिका के कर्मचारी भी मौजूद थे यह नया पुस्तकालय नगरवासियों, विद्यार्थियों और युवाओं को पढ़ाई के लिए बेहतर और सुविधाजनक माहौल देगा ।
    1
    नए पुस्तकालय भवन का लोकार्पण मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के तहत चेयरमैन और ईओ ने किया उद्घाटन
शिकारपुर : नगर में मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के तहत नए पुस्तकालय भवन का लोकार्पण किया गया नगर पालिका चेयरमैन राजबाला देवी, और ईओ नीतू सिंह, ने इसका उद्घाटन किया इस मौके पर एसडीएम प्रतीक्षा पाण्डेय, भी मौजूद रही कार्यक्रम में सभासद राजेन्द्र सिंह लोधी, आस मोहम्मद, अरशद अंसारी, विनय कुमार, सूर्यकांत शर्मा, गौतम सूर्यवंशी, नामित सभासद नैम सिंह, सभासद पति रंजीत सैनी और वीरेन्द्र गर्ग, समेत नगर पालिका के कर्मचारी भी मौजूद थे यह नया पुस्तकालय नगरवासियों, विद्यार्थियों और युवाओं को पढ़ाई के लिए बेहतर और सुविधाजनक माहौल देगा ।
    user_रीशू कुमार
    रीशू कुमार
    Local News Reporter शिकारपुर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • बुलंदशहर व्यूरो रिपोर्ट बुलंदशहर में डिवाई सीट से भाजपा विधायक चंद्रपाल सिंह लोधी का शनिवार एक्सीडेंट हो गया
    1
    बुलंदशहर व्यूरो रिपोर्ट बुलंदशहर में डिवाई सीट से भाजपा विधायक चंद्रपाल सिंह लोधी का शनिवार एक्सीडेंट हो गया
    user_द कहर न्यूज़ एजेंसी
    द कहर न्यूज़ एजेंसी
    Journalist Debai, Bulandshahr•
    19 hrs ago
  • BIG BREAKING SAGAR: दिनदहाड़े युवक की पीट-पीटकर हत्या, 16 सेकंड में 14 वार! CCTV वायरल | Makronia Thana
    1
    BIG BREAKING SAGAR: दिनदहाड़े युवक की पीट-पीटकर हत्या, 16 सेकंड में 14 वार! CCTV वायरल | Makronia Thana
    user_Barahbastitv
    Barahbastitv
    Local News Reporter सियाना, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.