बीआरसी जगतपुर में पांच दिवसीय एफएलएन प्रशिक्षण का समापन जगतपुर, रायबरेली। ब्लॉक संसाधन केंद्र जगतपुर में एफएलएन के दूसरे बैच का पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शनिवार को संपन्न हुआ। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान को प्रभावी बनाने के लिए विभिन्न शिक्षण विधियों और गतिविधियों की जानकारी दी गई। प्रशिक्षकों ने गतिविधि आधारित शिक्षण, बच्चों की सीखने की क्षमता के अनुरूप शिक्षण कार्य कराने तथा कक्षा में रोचक एवं प्रभावी शिक्षण वातावरण तैयार करने पर जोर दिया। साथ ही निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रशिक्षण में मिली जानकारी को विद्यालयों में प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए प्रेरित किया गया। प्रशिक्षण में शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। समापन अवसर पर शिक्षकों ने प्रशिक्षण के दौरान सीखी गई गतिविधियों एवं शिक्षण तकनीकों को विद्यालयों में लागू करने की बात कही। इस अवसर पर एआरपी अजय सिंह, एआरपी रुपेश पाल, नूतन सिंह राठौर, सोनू, जया पांडे, धीरेंद्र सिंह, विनीत, कमलेश कुमार, प्रदीप शुक्ला, सुचित सिंह, रागिनी, मनोज मौर्य, सुनील मिश्रा, अभिषेक प्रताप सिंह, लव कुश, धीरेंद्र तिवारी सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
बीआरसी जगतपुर में पांच दिवसीय एफएलएन प्रशिक्षण का समापन जगतपुर, रायबरेली। ब्लॉक संसाधन केंद्र जगतपुर में एफएलएन के दूसरे बैच का पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शनिवार को संपन्न हुआ। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान को प्रभावी बनाने के लिए विभिन्न शिक्षण विधियों और गतिविधियों की जानकारी दी गई। प्रशिक्षकों ने गतिविधि आधारित शिक्षण, बच्चों की सीखने की क्षमता के अनुरूप शिक्षण कार्य कराने तथा कक्षा में रोचक एवं प्रभावी शिक्षण वातावरण तैयार करने पर जोर दिया। साथ ही निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रशिक्षण में मिली जानकारी को विद्यालयों में प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए प्रेरित किया गया। प्रशिक्षण में शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। समापन अवसर पर शिक्षकों ने प्रशिक्षण के दौरान सीखी गई गतिविधियों एवं शिक्षण तकनीकों को विद्यालयों में लागू करने की बात कही। इस अवसर पर एआरपी अजय सिंह, एआरपी रुपेश पाल, नूतन सिंह राठौर, सोनू, जया पांडे, धीरेंद्र सिंह, विनीत, कमलेश कुमार, प्रदीप शुक्ला, सुचित सिंह, रागिनी, मनोज मौर्य, सुनील मिश्रा, अभिषेक प्रताप सिंह, लव कुश, धीरेंद्र तिवारी सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
- रायबरेली:भक्तिमय माहौल में गूंजा शिवमहापुराण का जयकारा: घर-घर जाकर महिलाओं को मिला अक्षत आमंत्रण,,,, ऊंचाहार, रायबरेली: ऊंचाहार के चडराई टोल प्लाजा के पास आयोजित होने वाली भव्य शिवमहापुराण कथा को लेकर क्षेत्र में आध्यात्मिक और उत्साह का माहौल बना हुआ है। इस पावन अनुष्ठान को लेकर जन-जन को जोड़ने का सिलसिला तेजी से चल रहा है। इसी कड़ी में ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र के कोटिया चित्रा, चडराई ईश्वरदासपुर, जमुनापुर और आसपास की कई ग्राम सभाओं में घर-घर जाकर महिलाओं को अक्षत (पीले चावल) अर्पित कर श्रद्धापूर्वक निमंत्रण दिया गया। इस धार्मिक यात्रा के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. मनोज कुमार पाण्डेय की धर्मपत्नी श्रीमती नीलम पाण्डेय और उनकी सुपुत्री आर्या पाण्डेय ने स्वयं घर-घर पहुंचकर माताओं और बहनों को कथा में शामिल होने का आशीर्वाद व आमंत्रण दिया। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि इस दिव्य कथा में वे अपने पूरे परिवार के साथ पधारकर शिव महिमा का श्रवण करें और पुण्य के भागी बनें। इस दौरान क्षेत्र में 'हर-हर महादेव' के जयकारों के साथ भक्ति की बहार देखने को मिली। आमंत्रण अभियान में रज्जन दुबे प्रधान, शिवनायक पाण्डेय, दिलीप तिवारी, नरेन्द्र शुक्ला, आदर्श मिश्रा (मीडिया प्रभारी), अरुण बाबा, कैप्टन और नानकऊ तिवारी सहित बड़ी संख्या में ग्राम पंचायत वासी एवं मातृशक्ति उपस्थित रहीं।सभी के सहयोग से यह आयोजन क्षेत्र में आस्था और सौहार्द का एक अनूठा उदाहरण बनता जा रहा है।1
- कौशाम्बी। बारावफात पर्व के मद्देनजर क्षेत्राधिकारी कौशाम्बी ने थाना पश्चिम शरीरा क्षेत्र के कस्बा पश्चिम शरीरा और अषाढ़ा चौराहा का भ्रमण कर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान पुलिसकर्मियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने, शांति एवं सौहार्द बनाए रखने और संवेदनशील स्थानों पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल को पूरी तरह अलर्ट रहने को कहा गया। ऐसी खबरों को देखने के लिए जुड़े रहिए कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। उत्तर प्रदेश की बात, आपकी आवाज़ — कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ।1
- कुएं में गिरी वृद्ध महिला की मौत, ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने निकाला गया शव कौशाम्बी👉👉 सराय अकिल थाना क्षेत्र के कोटिया पावर हाउस के पास बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों ने कुएं के अंदर एक वृद्ध महिला का शव पड़ा देखा। महिला के कुएं में गिरने की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना परिजनों और पुलिस को दी।सूचना मिलते ही परिजन रोते-बिलखते घटनास्थल पर पहुंचे। महिला के बेटे हिमांशु पाल ने शव की पहचान अपनी मां राजकुमारी पत्नी राम लखन पाल (60 वर्ष), निवासी कोटिया गांव के रूप में की।सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद महिला के शव को कुएं से बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।वृद्ध महिला कुएं में किन परिस्थितियों में गिरी, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।3
- सर्पदंश का इलाज, संक्रामक बिमारियों से बचाव और पशुओं का टीकाकरण कराया जाए.... मुन्ना लाल तिवारी बारिश मे गिरे घरों, जलभराव की समस्या एवं घाटमपुर टंकी से जलापूर्ति की मांग को लेकर सकिपा का प्रदर्शन समर्थ किसान पार्टी के तत्वावधान में मंगलवार को पार्टी के जिलाध्यक्ष मुन्ना लाल तिवारी की अगुवाई में जनहित के कई मुद्दों को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय में प्रदर्शन किया गया और नारेबाजी करते हुए जिलाधिकारी कौशांबी की संबोधित एक आठ सूत्रीय ज्ञापन अपर जिलाधिकारी ओम प्रकाश गुप्ता को सौंपा गया। सौंपे गए ज्ञापन में जिले भर में भारी बारिश से हुए जलभराव की समस्या का समाधान कराने, भारी बारिश से गिरे घरों के एवज में गरीबों को आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने, घाटमपुर टंकी से ठप्प जलापूर्ति को जल्द चालू कराए जाने, सभी सरकारी अस्पतालों में सर्पदंश की दवा उपलब्ध कराने, विद्युत खंभों से करंट उतरने पर त्वरित जान माल का बचाव सुनिश्चित करने, पशुओं का टीकाकरण कराने, नदियों के किनारे बसे गांवों के लोगों को जल संकट से जागरूक करने, जलभराव की समस्या से फैल रही संक्रामक बिमारियों से बचाव हेतु दवाओं का छिड़काव कराए जाने आदि की मांग की गई। इस अवसर पर पार्टी जिलाध्यक्ष मुन्ना लाल तिवारी ने कहा कि समर्थ किसान पार्टी जनहित के मुद्दों के समाधान के लिए लगातार संघर्ष कर रही है परन्तु जिला प्रशासन कौशांबी जनहित के मुद्दों पर समुचित कार्यवाही नहीं कर रहा जिसे कत्तई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मांग किया कि सभी मुद्दों पर समुचित कार्यवाही होनी चाहिए। अपर जिलाधिकारी ने सभी बिंदुओं पर समुचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है। इस अवसर पर पार्टी नेता अजय सोनी, प्रेमचंद्र केसरवानी, राजेश यादव, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, चंद्रहास मिश्र, अरविंद दुबे फूलचंद्र लोधी आदि मौजूद रहे।2
- कड़ा धाम गंगा आरती घाट पर भव्य आयोजन, 151 कन्याओं का हुआ पूजन | Kaushambi News #कड़ाधाम #गंगाआरती #कौशांबी #सावनसोमवार #गंगामहाआरती कन्यापूजन हरहरगंगे UPNews KaushambiNews SawanSpecial GangaAarti KadaDham KinnarSamaj SpiritualNews *प्रयागराज मंडल प्रभारी रामप्रसाद गुप्ता की रिपोर्ट* कड़ा धाम गंगा आरती घाट पर भव्य आयोजन, 151 कन्याओं का हुआ पूजन | Kaushambi News #कड़ाधाम #गंगाआरती #कौशांबी #सावनसोमवार #गंगामहाआरती कन्यापूजन हरहरगंगे UPNews KaushambiNews SawanSpecial GangaAarti KadaDham KinnarSamaj SpiritualNews *प्रयागराज मंडल प्रभारी रामप्रसाद गुप्ता की रिपोर्ट*1
- हंगामा चलता रहा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में बना हुआ है। ऐसी खबरों को देखने के लिए जुड़े रहिए कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। उत्तर प्रदेश की बात, आपकी आवाज़ कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ प्रयागराज। सिविल लाइंस क्षेत्र में चोरी के आरोप को लेकर दो युवतियों के बीच जमकर विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों युवतियां आपस में भिड़ गईं, जिससे मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। काफी देर तक1
- जिलाधिकारी की प्रेरणा से प्राथमिक विद्यालय खरहरा में आयोजित हुआ ‘तिथि भोजन’ कार्यक्रम रायबरेली : जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन में जनपद के परिषदीय विद्यालयों में सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देने तथा बच्चों के साथ विशेष अवसरों की खुशियां साझा करने के उद्देश्य से ‘तिथि भोजन’ कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में विकास खण्ड शिवगढ़ के प्राथमिक विद्यालय खरहरा में मंगलवार को ‘तिथि भोजन’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक आशीष कुमार द्वारा अपने पुत्र के जन्मदिवस के अवसर पर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं को स्वादिष्ट, पौष्टिक एवं स्वच्छ भोजन कराया गया। बच्चों को पूरी, सब्जी, खीर एवं फल परोसे गए। स्वादिष्ट भोजन पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने उत्साहपूर्वक जन्मदिन की खुशियों में सहभागिता की। जिलाधिकारी की इस पहल का उद्देश्य विद्यालयों में सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देने के साथ ही बच्चों को अपनत्व, समानता एवं सामाजिक सरोकार की भावना से जोड़ना है। ‘तिथि भोजन’ के माध्यम से अभिभावक, शिक्षक एवं समाज के अन्य लोग बच्चों के विशेष अवसरों को उनके साथ साझा कर विद्यालय से अपने जुड़ाव को और मजबूत कर रहे हैं। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार, अभिभावकों एवं स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा जिलाधिकारी की इस सराहनीय पहल की प्रशंसा की। उपस्थित लोगों ने प्रधानाध्यापक आशीष कुमार के पुत्र को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की। जिलाधिकारी की प्रेरणा से संचालित यह पहल विद्यालयों में सामुदायिक सहभागिता को मजबूत करने और बच्चों के बीच खुशी एवं अपनत्व का वातावरण सृजित करने की दिशा में प्रभावी कदम साबित हो रही है।1
- कौशाम्बी। मूरतगंज कस्बे के भरवारी रोड पर दुकान के अंदर कथित नर्सिंग होम संचालित होने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में मरीजों का इलाज और डिलीवरी से लेकर ऑपरेशन तक की व्यवस्था होने का दावा किया जा रहा है। मौके पर सुविधाओं और बेड की कमी को लेकर सवाल उठ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की अनुमति और पंजीकरण को लेकर भी जांच की मांग है। अब देखना होगा कि वीडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग क्या कार्रवाई करता है। ऐसी खबरों को देखने के लिए जुड़े रहिए कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ।1
- दारानगर की पावन धरती पर गूंजा ‘ॐ नमः शिवाय’, भव्य भंडारे में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब दारानगर। दारानगर की पावन धरती पर भगवान भोलेनाथ की भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। ‘ॐ नमः शिवाय’ के जाप और भगवान शिव की आराधना के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु और शिवभक्त पहुंचे। भारी बारिश के बावजूद भक्तों का उत्साह कम नहीं हुआ। श्रद्धालु भक्ति में लीन होकर भंडारे में पहुंचे और प्रसाद ग्रहण कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया। इस दौरान पूरे परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा और हर-हर महादेव के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा। भंडारे में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन की भव्यता और भक्तों की भारी भीड़ ने दारानगर में शिवभक्ति की अनूठी तस्वीर पेश की। बडा़ शिवालय शिव जी का विशाल भंडारा 8 वाँ विशाल भंडारा नगर पंचायत दारानगर के पास गांधी मेमोरियल इंटर कॉलेज ओम नमः शिवाय का जाप और भंडारा और कन्या भोज श्री राम मौर्य,राजेंद्र मौर्य, संजीव मौर्य, बृजेश मौर्य ऊर्फ छोटू, शुभम मौर्य, लालचंद सेन, चिरौंजी मौर्य,विवेक मौर्य ,नीरज मौर्य ,दिलीप सेन चेयरमैन अध्यक्ष अरुण केसरवनी, पकज केसरवनी, मुन्ना साहू, आदि लोग शामिल थे4