रफीगंज रेलवे स्टेशन पर रेल जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित, यात्रियों की समस्याओं और सुझावों पर हुई चर्चा भारतीय रेल की ओर से स्टेशन पर स्वच्छता से संबंधित विशेष अभियान-06 के तहत गुरुवार को रफीगंज रेलवे स्टेशन परिसर में एकदिवसीय रेल जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रेल अधिकारियों ने यात्रियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं, सुझावों और शिकायतों की जानकारी ली तथा उनके त्वरित समाधान पर चर्चा की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हाजीपुर के Dy. CSO गोवर्धन कुमार एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल के Divisional Finance Manager सुधीर वर्मा उपस्थित रहे। इसके अलावा रफीगंज स्टेशन अधीक्षक सुनील कुमार पांडे, स्टेशन प्रबंधक सुनील शर्मा, राजीव कुमार, शक्तिमान टोप्पो सहित रेलवे के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। रेल जनसंवाद के दौरान यात्रियों एवं स्थानीय लोगों ने रफीगंज रेलवे स्टेशन से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा। इस दौरान रफीगंज के समाजसेवी अहमद रज्जा खान उर्फ लड्डू खान ने क्षेत्र के यात्रियों की सुविधाओं को लेकर कई महत्वपूर्ण मांगें रखीं। उन्होंने रफीगंज स्टेशन पर हावड़ा-मुंबई मेल का ठहराव, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस का ठहराव, नई पैसेंजर ट्रेन का परिचालन तथा डिहवार स्थान के समीप फुट ओवरब्रिज के निर्माण की मांग अधिकारियों के समक्ष रखी। उन्होंने कहा कि इन सुविधाओं के अभाव में स्थानीय यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। समाजसेवी ने बताया कि रेलवे अधिकारियों ने उनकी मांगों को गंभीरता से सुनते हुए आवश्यक प्रक्रिया के तहत जल्द निष्पादन का आश्वासन दिया है। रेल जनसंवाद कार्यक्रम के माध्यम से यात्रियों को अपनी समस्याएं सीधे रेलवे अधिकारियों तक पहुंचाने का अवसर मिला, जिससे स्थानीय लोगों में भी संतोष देखा गया।

- रफीगंज शहर के बाबूगंज में शराब के लिए पैसे नहीं देने पर मां से गाली-गलौज, मारपीट की धमकी, मां ने बेटे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज रफीगंज शहर के बाबूगंज में शराब के लिए पैसे नहीं देने पर मां से गाली-गलौज, मारपीट की धमकी और घर में तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। 65 वर्षीय सुशीला देवी ने अपने बेटे राज सिंह उर्फ छोटू सिंह (30) के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने बेटे को पकड़कर थाने ले गई। शिकायतकर्ता ने बेटे पर शराब के लिए आए दिन पैसे मांगने का आरोप लगाया है।1
- नवीनगर रोड रेलवे स्टेशन के समीप ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, गांव में पसरा मातम नवीनगर रोड रेलवे स्टेशन के समीप ट्रेन की चपेट में आने से बुधवार को एक 18 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान माली थाना क्षेत्र के खम्भा गांव निवासी सुनील पासवान के 18 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय स्तर पर लोगों की भीड़ जुट गई। हादसे के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नवीनगर रोड रेलवे स्टेशन के समीप युवक ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि, युवक किन परिस्थितियों में ट्रेन की चपेट में आया, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आ सकी है। घटना के बाद आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सोननगर भेज दिया गया। पुलिस मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है। युवक अंकित कुमार की असमय मौत की खबर मिलते ही परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। महज 18 वर्ष की उम्र में युवक की मौत से खम्भा गांव में शोक का माहौल है। घटना से ग्रामीण भी मर्माहत हैं। हर कोई इस दुखद हादसे पर संवेदना व्यक्त कर रहा है।फिलहाल, युवक के ट्रेन की चपेट में आने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस की आवश्यक कार्रवाई के बाद ही घटना से संबंधित अन्य तथ्यों की जानकारी स्पष्ट हो सकेगी। #Navinagar #Aurangabad #BiharNews #TrainAccident #RailwayAccident #YouthDeath #BreakingNews #LocalNews #BiharNewsUpdate #SadNews #RailwayNews #NabinagarNews #RIP #HeartbreakingNews #IndiaNews #NewsUpdate #Foryou1
- हसपुरा औरंगाबाद मलहारा गांव में विद्यालय संस्थापक की 8 वीं पुण्यतिथि मनाई गई हसपुरा प्रखंड के मलहारा गांव निवासी शिक्षक सह संस्थापक समता उच्च विद्यालय के रामकृत महतो का 8 वीं पुण्यतिथि मनाई गई।जिसकी मुख्य अतिथि गोह विधायक अमरेंद्र कुशवाहा ने उनके आदर्शों पर चलने का लोगों से कहा1
- समस्त ग्रामीण के सहयोग से भव्य रामचरित मानस कथा का आयोजन 26 /10/2026 se 24/11/2026 तक होने जा रहा है आप लोग आए और आनंद ले समस्त ग्रामीण के सहयोग से भव्य रामचरित मानस कथा का आयोजन 26 /10/2026 se 24/11/2026 तक होने जा रहा है आप लोग आए और आनंद ले2
- *_💥Innings Break 🎯_* *`📍IND NEED 226 RUNS IN 120 BALLS 🇮🇳🔰`* 🏏💥 इ닝्स ब्रेक! 🇮🇳🔥 🎯 भारत को जीत के लिए 226 रनों की जरूरत! 🇮🇳 TARGET: 226 RUNS ⏳ 120 गेंदें (20 ओवर) 🏆 अब शुरू होगा टीम इंडिया का असली मुकाबला! 💙 चक दे इंडिया! 🇮🇳🔥 #INDvs #TeamIndia #CricketLive #InningsBreak #India ક્રિકેટ1
- PHC बाजना में सेक्टर बैठक आयोजित, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी रहे उपस्थित PHC बाजना में सेक्टर बैठक आयोजित, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी रहे उपस्थित1
- अमित शाह का कुशल संगठनात्मक नेतृत्व, दृढ़ संकल्प और राष्ट्र के प्रति समर्पण देश के करोड़ों कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है।- डा मनीष पंकज मिश्रा गया जी।भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भारत सरकार के केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री आदरणीय श्री अमित शाह जी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय कार्यालय, गया जी में हर्षोल्लास के साथ जन्मदिन मनाया गया है। इस अवसर पर भाजपा क्षेत्रीय प्रभारी डॉ मनीष पंकज मिश्रा सहित कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अमित शाह के जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं हैं। सभी कार्यकर्ताओं ने उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सफल सार्वजनिक जीवन की कामना की।इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय प्रभारी डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने अमित शाह को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अमित शाह का कुशल संगठनात्मक नेतृत्व, दृढ़ संकल्प और राष्ट्र के प्रति समर्पण देश के करोड़ों कार्यकर्ताओं केलिएप्रेरणास्रोत है। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में संगठन को मजबूत बनाने तथा राष्ट्रहित में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। डॉ. मिश्रा ने कहा कि अमित शाह के नेतृत्व, दूरदर्शिता और कार्यशैली ने भारतीय जनता पार्टी को नई ऊर्जा प्रदान की है। उनका जीवन राष्ट्रसेवा, संगठन के प्रति निष्ठा और जनकल्याण के संकल्प का प्रतीक है। उनके मार्गदर्शन में देश निरंतर विकास और प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहे, यही सभी कार्यकर्ताओं की कामना है।उन्होंने आगे कहा कि गया जी की पावन धरती पर भगवान विष्णु एवं शक्तिपीठ मां मंगला गौरी से प्रार्थना है कि आदरणीय अमित शाह को उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि एवं दीर्घायु प्रदान करें, ताकि वे निरंतर देश की सेवा करते रहें और भारत को विकास एवं समृद्धि की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देते रहें। अमित शाह के स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की है ।इस अवसर पर भाजपा प्रदेश प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता संतोष ठाकुर श्याम किशोर मिश्रा आकाश कुमार राजू मिश्रा दीपक मिश्राडॉ मिहिर कुमार संजीव कुमार धर्मेंद्र कुमार मंटू कुमार बबलू गुप्ता सहित।1
- रफीगंज रेलवे स्टेशन पर रेल जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित, यात्रियों की समस्याओं और सुझावों पर हुई चर्चा भारतीय रेल की ओर से स्टेशन पर स्वच्छता से संबंधित विशेष अभियान-06 के तहत गुरुवार को रफीगंज रेलवे स्टेशन परिसर में एकदिवसीय रेल जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रेल अधिकारियों ने यात्रियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं, सुझावों और शिकायतों की जानकारी ली तथा उनके त्वरित समाधान पर चर्चा की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हाजीपुर के Dy. CSO गोवर्धन कुमार एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल के Divisional Finance Manager सुधीर वर्मा उपस्थित रहे। इसके अलावा रफीगंज स्टेशन अधीक्षक सुनील कुमार पांडे, स्टेशन प्रबंधक सुनील शर्मा, राजीव कुमार, शक्तिमान टोप्पो सहित रेलवे के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। रेल जनसंवाद के दौरान यात्रियों एवं स्थानीय लोगों ने रफीगंज रेलवे स्टेशन से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा। इस दौरान रफीगंज के समाजसेवी अहमद रज्जा खान उर्फ लड्डू खान ने क्षेत्र के यात्रियों की सुविधाओं को लेकर कई महत्वपूर्ण मांगें रखीं। उन्होंने रफीगंज स्टेशन पर हावड़ा-मुंबई मेल का ठहराव, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस का ठहराव, नई पैसेंजर ट्रेन का परिचालन तथा डिहवार स्थान के समीप फुट ओवरब्रिज के निर्माण की मांग अधिकारियों के समक्ष रखी। उन्होंने कहा कि इन सुविधाओं के अभाव में स्थानीय यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। समाजसेवी ने बताया कि रेलवे अधिकारियों ने उनकी मांगों को गंभीरता से सुनते हुए आवश्यक प्रक्रिया के तहत जल्द निष्पादन का आश्वासन दिया है। रेल जनसंवाद कार्यक्रम के माध्यम से यात्रियों को अपनी समस्याएं सीधे रेलवे अधिकारियों तक पहुंचाने का अवसर मिला, जिससे स्थानीय लोगों में भी संतोष देखा गया।1