#कौशाम्बी बसपा प्रदेश अध्यक्ष ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात* कौशाम्बी जनपद के चरवा थाना क्षेत्र के चक शहाबुद्दीनपुर गांव में किरन पाल की हत्या के मामले में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने बुधवार को पीड़ित परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और न्याय दिलाने का भरोसा दिया। चक शहाबुद्दीनपुर गांव में किरन पाल की हत्या के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। इसी कड़ी में बहुजन समाज पार्टी का प्रतिनिधिमंडल गांव पहुंचा, जहां प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने परिजनों से मुलाकात की। मृतका की बहन ने बताया कि उसकी बहन गांव के बाहर भैंस चरा रही थी, तभी भैंस बब्बू यादव के खेत में चली गई। इसी बात को लेकर बब्बू यादव और उसके साथियों ने विवाद शुरू कर दिया, जो बाद में हिंसक हो गया और किरन पाल की हत्या कर दी गई। फिलहाल इस प्रकरण के बाद चरवा पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है जबकि अन्य आरोपियों की तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है। मौके पर मौजूद BSP नेताओं में गया चरण दिनकर, सतीश जाटव, पंकज गौतम, शैलेन्द्र कुमार गौतम और रमेश गौतम सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

- Post by प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी1
- Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज1
- ब्रेकिंग: इटावा रेलवे स्टेशन पर बुजुर्ग की पिटाई, वीडियो वायरल इटावा रेलवे स्टेशन परिसर में भगवा वस्त्रधारी बुजुर्ग के साथ मारपीट का वीडियो सामने आया है। आरोप है कि एक युवक ने बाल पकड़कर घसीटा, जबकि दूसरे ने डंडों से पिटाई की। घटना के दौरान पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद होने के बावजूद मूकदर्शक बने रहने का आरोप है। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में आक्रोश है और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।1
- जगतपुर, रायबरेली। क्षेत्र में रुक-रुक कर हो रही बेमौसम बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। मौसम के अचानक बदले मिजाज के चलते खेतों में खड़ी गेहूं और सरसों की फसल पर संकट गहराता जा रहा है। किसानों का कहना है कि इस समय अधिकांश फसल पूरी तरह पककर कटाई के लिए तैयार है, लेकिन लगातार हो रही बारिश के चलते फसल खराब होने का खतरा बढ़ गया है। वहीं, कुछ किसानों की कटी हुई फसल खेतों में फैली हुई है, जो बारिश के कारण काली पड़ने लगी है, जिससे नुकसान और बढ़ता जा रहा है। किसान मुन्ना, रमेश, रवि, राहुल, जयकरन, विकास, बबलू, संजय, नीरज, संतोष कुमार और नितिन यादव ने बताया कि हो रही बारिश ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया है। उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही मौसम साफ नहीं हुआ तो उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि संभावित फसल नुकसान का सर्वे कराकर उन्हें उचित मुआवजा दिया जाए, ताकि उनकी आर्थिक स्थिति पर अधिक असर न पड़े।1
- ऊंचाहार (रायबरेली): तहसील क्षेत्र के कंदरावा स्थित एक गैस एजेंसी पर घरेलू सिलेंडरों की ब्लैकिंग (कालाबाजारी) करने का गंभीर आरोप लगा है। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि एजेंसी द्वारा निर्धारित दामों से अधिक वसूली की जा रही है और सिलेंडरों को अवैध रूप से ऊंचे दामों पर बेचा जा रहा है। सोशल मीडिया पर इस घटना का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें लोग एजेंसी कर्मियों पर धांधली का आरोप लगाते दिख रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र के उपभोक्ताओं में खासा आक्रोश है। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, एजेंसी की ओर से अभी तक इस पर कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण नहीं आया है। वायरल वीडियो की पुष्टि हम नहीं करते हैं,,,,?1
- खागा नौबस्ता मार्ग का हुवा भूमि पूजन भाजपा विधायक कृष्णा पासवान ने किया भूमि पूजन खागा फतेहपुर ::- इस वक़्त की बड़ी खबर से आपको रूबरू करवा दें की फतेहपुर जनपद के नगर पंचायत के नौबस्ता मार्ग खागा मे आज खागा की लोकप्रिय विधायक कृष्णा पासवान जी के नेतृत्व मे किया गया उन्होंने बताया की बड़े हर्ष की बात हैँ की वर्षो की मेहनत रंग लाई जिसकी वजह से आज भूमि पूजन करने का सौभाग्य प्राप्त हुवा साथ यहाँ पर आये हुवे प्रभू श्री राम के भक्तो को बता दें की राम लीला मैदान और अयोध्या मंदिर खागा के सुंदरी करण के लिए बजट 27 लाख रूपये प्राप्त हुवा हैँ जिसका कार्य बहुत जल्द शुरू हो जायेगा. दर्शकों को बता दें की विपक्ष की सपा विधायक ऊषा मौर्य ने मौके पर आकर अडचन डालने का किया प्रयास लोक निर्माण विभाग फतेहपुर से धीरज पाण्डेय ने बताया की नौबस्ता रोड बनना हैँ मार्ग की लम्बाई 11 किलोमीटर हैँ जिसकी लागत 28 करोड़ 71 लाख हैँ जो की 5 किलोमीटर विधानसभा खागा 6 किलोमीटर हुसैगंज विधानसभा मे आती हैँ. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दर्शको को बता दें की नौबस्ता घाट मे श्रद्धांलुओं को सावन के महीने मे अत्यधिक समस्याओं का सामना करना पड़ता था जिस विषय मे नगर पंचायत खागा के लोगो ने पूर्व मे भी खागा विधायक कृष्णा पासवान जी से आग्रह किया था श्रद्धांलुओं के दर्द को देखते हुवे विधायक जी के अथक प्रयास से यह मार्ग पास हुवा हैँ और आज भूमि पूजन हुवा हैँ लेकिन सपा से विधायक व पी डी ए के लोगो को शायद ये सारे कार्य पसंद नहीं आ रहे हैँ. सपा विधायक व उनके कुछ नेताओं ने प्रायोजित ढंग से इस भूमि पूजन मे बाधा डालने का कुत्सित प्रयास किया हैँ जिसका विडिओ इस समय सोशल मिडिया मे वायरल हो रहा हैँ जिसमे ये बताने का प्रयास किया गया हैँ की खागा विधानसभा की विधायक ने उन्हें पूजा मे बैठने से मना कर दिया हैँ जबकि शास्त्रों के अनुसार आपको बता दें की सनातन धर्म मे जो व्यक्ति पूजा मे बैठा हैँ वो मन्त्रोंचरण के समय बोलता नहीं हैँ.4
- Shailendra Gupta jansewak unchahar Jila Panchayat sadasya1
- Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज1