Shuru
Apke Nagar Ki App…
नीट पेपर लीक और विभिन्न मुद्दों को लेकर नंगली सर्किल पर पीएम मोदी का पुतला फूंका गया।
National today 24x7
नीट पेपर लीक और विभिन्न मुद्दों को लेकर नंगली सर्किल पर पीएम मोदी का पुतला फूंका गया।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- आगरा में भारी मात्रा में कचरा और गंदगी जमा हो गई है। सफाई विभाग और सफाई कर्मचारियों द्वारा सफाई न किए जाने के कारण जगह-जगह कचरे का अंबार लगा हुआ है। इस अव्यवस्था को लेकर सफाई विभाग से जल्द से जल्द क्षेत्र में फैली गंदगी को साफ कराने की अपील की गई है।1
- नीट पेपर लीक और विभिन्न मुद्दों को लेकर नंगली सर्किल पर पीएम मोदी का पुतला फूंका गया।1
- फिरोजाबाद में एनकाउंटर के दौरान दो बदमाश ढेर हो गए हैं। इस घटना के बाद पुलिस अधिकारी ने बाइट देकर पूरे मामले की जानकारी साझा की है।1
- आगरा के शाहगंज स्थित सोरों कटरा में साध रतूराम साहिब दरबार में भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के साथ विशेष कीर्तन, सत्संग एवं भंडारे का आयोजन किया गया। इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया और साईं पुरसनाराम साहिब के श्रीचरणों में श्रद्धा अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि तथा विश्व कल्याण की प्रार्थना की। इस दौरान सिंधी महिला मंडली ने भावपूर्ण भजनों और सत्संग के माध्यम से पूरे दरबार को भक्तिरस में सराबोर कर दिया, जिसके उपरांत आरती कर सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद और भंडारे का लाभ प्रदान किया गया। कार्यक्रम के अवसर पर साध तुलसीदास जी ने संगत को सेवा, सिमरन और मानवता के मार्ग पर चलने का संदेश देते हुए अपनी शुभकामनाएं दीं। वहीं समाजसेवी श्याम भोजवानी ने कहा कि संत महापुरुषों के दरबार समाज में प्रेम, सद्भाव, भाईचारा और संस्कारों को मजबूत करने का कार्य करते हैं। आयोजन का समापन विश्व शांति, सर्वजन मंगल और समाज की खुशहाली की अरदास के साथ किया गया।1
- उत्तर प्रदेश के आगरा में भाजपा विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल की सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सियासी बवाल खड़ा हो गया है। डिंपल यादव पर की गई कथित टिप्पणी के विरोध में सपा नेता नितिन कोहली के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता गोलबंद होकर भाजपा विधायक के आवास का घेराव करने पहुंच गए। हंगामे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एडिशनल डीसीपी क्राइम हिमांशु गौरव ने सपा नेताओं को मामले में कार्रवाई का भरोसा देकर शांत कराया। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर सपा ने भाजपा विधायक पर भ्रम फैलाकर पार्टी की छवि खराब करने का आरोप लगाया है।1
- आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र स्थित करकुंज रोड पर बीच बाजार एक युवक के साथ बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवक ने एक बैलून विक्रेता को गाली देने से मना किया था, जिससे नाराज होकर आधा दर्जन दबंगों ने उस पर हमला कर दिया। मारपीट के दौरान आरोपी खुद को पुलिसकर्मी भी बताते रहे। दिनदहाड़े हुई इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।1